< Левит 22 >

1 И рече Господь к Моисеовы, глаголя:
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 рцы Аарону и сыном его, да внимают от святынь сынов Израилевых, и да не осквернят имене святаго Моего, елика они освящают Ми: Аз Господь.
“हारून और उसके पुत्रों से कह कि इस्राएलियों की पवित्र की हुई वस्तुओं से जिनको वे मेरे लिये पवित्र करते हैं अलग रहें, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न करें; मैं यहोवा हूँ।
3 Рцы им: в роды вашя всяк человек, иже аще приступит от всякаго семене вашего ко святым, елика аще освятят сынове Израилевы Господу, и нечистота его на нем будет, потребится душа оная от Мене: Аз Господь Бог ваш.
और उनसे कह कि तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे सारे वंश में से जो कोई अपनी अशुद्धता की दशा में उन पवित्र की हुई वस्तुओं के पास जाए, जिन्हें इस्राएली यहोवा के लिये पवित्र करते हैं, वह मनुष्य मेरे सामने से नाश किया जाएगा; मैं यहोवा हूँ।
4 И человек от семене Аарона жерца, и сей прокажен, или семя изливает, от святых да не снест, дондеже очистится: и прикасаяйся всякой нечистоте души, или человек, емуже аще изыдет от его ложа семя,
हारून के वंश में से कोई क्यों न हो, जो कोढ़ी हो, या उसके प्रमेह हो, वह मनुष्य जब तक शुद्ध न हो जाए, तब तक पवित्र की हुई वस्तुओं में से कुछ न खाए। और जो लोथ के कारण अशुद्ध हुआ हो, या जिसका वीर्य स्खलित हुआ हो, ऐसे मनुष्य को जो कोई छूए,
5 или иже аще прикоснется всякому гаду нечисту, иже осквернит его, или человеку, иже осквернит его, по всякой нечистоте его:
और जो कोई किसी ऐसे रेंगनेवाले जन्तु को छूए जिससे लोग अशुद्ध हो सकते हैं, या किसी ऐसे मनुष्य को छूए जिसमें किसी प्रकार की अशुद्धता हो जो उसको भी लग सकती है।
6 душа, яже аще прикоснется их, нечиста будет до вечера: да не снест от святых, аще не омыет тела своего водою,
तो वह याजक जो इनमें से किसी को छूए साँझ तक अशुद्ध ठहरा रहे, और जब तक जल से स्नान न कर ले, तब तक पवित्र वस्तुओं में से कुछ न खाए।
7 и зайдет солнце, и чист будет: и тогда да снест от святых, яко хлеб его есть.
तब सूर्य अस्त होने पर वह शुद्ध ठहरेगा; और तब वह पवित्र वस्तुओं में से खा सकेगा, क्योंकि उसका भोजन वही है।
8 Мертвечины и звероядины да не снест, еже осквернитися ему в них: Аз Господь.
जो जानवर आप से मरा हो या पशु से फाड़ा गया हो उसे खाकर वह अपने आपको अशुद्ध न करे; मैं यहोवा हूँ।
9 И да сохранят повеления Моя, да не приимут сих ради греха, и измрут за них, аще осквернят их: Аз Господь Бог освящаяй их.
इसलिए याजक लोग मेरी सौंपी हुई वस्तुओं की रक्षा करें, ऐसा न हो कि वे उनको अपवित्र करके पाप का भार उठाए, और इसके कारण मर भी जाएँ; मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।
10 И всяк иноплеменник да не снест святынь: приселник иереев или наемник да не снест святынь.
१०“पराए कुल का जन, किसी पवित्र वस्तु को न खाने पाए, चाहे वह याजक का अतिथि हो या मजदूर हो, तो भी वह कोई पवित्र वस्तु न खाए।
11 Аще же жрец пристяжет душу пристяжаную сребром, сия да снест хлебы его: и домочадцы его, и сии да снедят хлебы его.
११यदि याजक किसी दास को रुपया देकर मोल ले, तो वह दास उसमें से खा सकता है; और जो याजक के घर में उत्पन्न हुए हों चाहे कुटुम्बी या दास, वे भी उसके भोजन में से खाएँ।
12 И дщерь человека жерца, аще посягнет за мужа иноплеменника, сия от начатков святых да не снест.
१२और यदि याजक की बेटी पराए कुल के किसी पुरुष से विवाह हो, तो वह भेंट की हुई पवित्र वस्तुओं में से न खाए।
13 И дщерь жерца аще будет вдова или отпущена, плода же не будет ей, возвратится в дом отца своего, по юности своей, от хлебов отца своего да снест: всяк же иноплеменник да не снест от них.
१३यदि याजक की बेटी विधवा या त्यागी हुई हो, और उसकी सन्तान न हो, और वह अपनी बाल्यावस्था की रीति के अनुसार अपने पिता के घर में रहती हो, तो वह अपने पिता के भोजन में से खाए; पर पराए कुल का कोई उसमें से न खाने पाए।
14 И человек, иже аще яст святая по неведению, и да приложит пятую свою часть ко истому, и да даст сие жерцу святое.
१४और यदि कोई मनुष्य किसी पवित्र वस्तु में से कुछ भूल से खा जाए, तो वह उसका पाँचवाँ भाग बढ़ाकर उसे याजक को भर दे।
15 И да не осквернят святынь сынов Израилевых, ихже они отделяют Господу:
१५वे इस्राएलियों की पवित्र की हुई वस्तुओं को, जिन्हें वे यहोवा के लिये चढ़ाएँ, अपवित्र न करें।
16 и да не наведут на себе беззаконие преступления, внегда ясти им святыню их, яко Аз Господь освящаяй их.
१६वे उनको अपनी पवित्र वस्तुओं में से खिलाकर उनसे अपराध का दोष न उठवाएँ; मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
17 И рече Господь к Моисею, глаголя:
१७फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
18 глаголи Аарону и сыном его и всему сонму Израилеву и речеши к ним: человек человек от сынов Израилевых, или от пришлец прилежащих к ним во Израили, иже аще принесет дары своя по всякому исповеданию своему, или по всякому изволению своему, елика аще принесут Господу на всесожжение,
१८“हारून और उसके पुत्रों से और इस्राएलियों से समझाकर कह कि इस्राएल के घराने या इस्राएलियों में रहनेवाले परदेशियों में से कोई क्यों न हो, जो मन्नत या स्वेच्छाबलि करने के लिये यहोवा को कोई होमबलि चढ़ाए,
19 приятны вам непорочны мужеск пол от стад волов, или от овен и от коз:
१९तो अपने निमित्त ग्रहणयोग्य ठहरने के लिये बैलों या भेड़ों या बकरियों में से निर्दोष नर चढ़ाया जाए।
20 всех, елика аще имут порок на себе, да не принесут Господу, понеже неприятно будет вам.
२०जिसमें कोई भी दोष हो उसे न चढ़ाना; क्योंकि वह तुम्हारे निमित्त ग्रहणयोग्य न ठहरेगा।
21 И человек иже аще принесет жертву спасения Господу, отлучив обет или по изволению, или в праздники вашя, от стад волов или от овец, непорочно да будет в приятие, всяк порок да не будет на нем:
२१और जो कोई बैलों या भेड़-बकरियों में से विशेष वस्तु संकल्प करने के लिये या स्वेच्छाबलि के लिये यहोवा को मेलबलि चढ़ाए, तो ग्रहण होने के लिये अवश्य है कि वह निर्दोष हो, उसमें कोई भी दोष न हो।
22 слепо, или сокрушено, или язык урезан имущо, или червиво, или крастово, или лишаво, да не принесут тех Господу, и в жертву не дадите от них на олтарь Господви:
२२जो अंधा या अंग का टूटा या लूला हो, अथवा उसमें रसौली या खौरा या खुजली हो, ऐसों को यहोवा के लिये न चढ़ाना, उनको वेदी पर यहोवा के लिये हव्य न चढ़ाना।
23 и телца или овцу ухорезну, или безхвостну, в заколение сотвориши я себе (по изволению), в обет же твой да не приимется:
२३जिस किसी बैल या भेड़ या बकरे का कोई अंग अधिक या कम हो उसको स्वेच्छाबलि के लिये चढ़ा सकते हो, परन्तु मन्नत पूरी करने के लिये वह ग्रहण न होगा।
24 емуже суть ятра сокрушена, и емуже раздавлена, и изрезана, и исторжена, да не принесете сих Господу, и в земли вашей да не сотворите.
२४जिसके अण्ड दबे या कुचले या टूटे या कट गए हों उसको यहोवा के लिये न चढ़ाना, और अपने देश में भी ऐसा काम न करना।
25 И от руки иноплеменника да не принесете даров Богу вашему от всех сих, яко вреждения суть на них, порок на них, не приимутся сия от вас.
२५फिर इनमें से किसी को तुम अपने परमेश्वर का भोजन जानकर किसी परदेशी से लेकर न चढ़ाओ; क्योंकि उनमें दोष और कलंक है, इसलिए वे तुम्हारे निमित्त ग्रहण न होंगे।”
26 И рече Господь к Моисею, глаголя:
२६फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
27 телец, или овча, или козля, егда родится, да будет седмь дний под материю своею, в день же осмый и далее принесется в дар, принос Господу:
२७“जब बछड़ा या भेड़ या बकरी का बच्चा उत्पन्न हो, तो वह सात दिन तक अपनी माँ के साथ रहे; फिर आठवें दिन से आगे को वह यहोवा के हव्य चढ़ावे के लिये ग्रहणयोग्य ठहरेगा।
28 и телца и овчате вкупе с материю да не заколете в един день,
२८चाहे गाय, चाहे भेड़ी या बकरी हो, उसको और उसके बच्चे को एक ही दिन में बलि न करना।
29 аше же пожреши жертву обет радования Господви, приятно вам пожрите е:
२९और जब तुम यहोवा के लिये धन्यवाद का मेलबलि चढ़ाओ, तो उसे इसी प्रकार से करना जिससे वह ग्रहणयोग्य ठहरे।
30 сия в тойже день да снестся, да не оставите от мяс на утрие: Аз есмь Господь.
३०वह उसी दिन खाया जाए, उसमें से कुछ भी सवेरे तक रहने न पाए; मैं यहोवा हूँ।
31 И сохраните заповеди Моя и сотворите я: Аз Господь:
३१“इसलिए तुम मेरी आज्ञाओं को मानना और उनका पालन करना; मैं यहोवा हूँ।
32 и не оскверните имене Святаго, и освящуся посреде сынов Израилевых: Аз Господь освящаяй вас,
३२और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न ठहराना, क्योंकि मैं इस्राएलियों के बीच अवश्य ही पवित्र माना जाऊँगा; मैं तुम्हारा पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ,
33 изведый вы из земли Египетския, яко быти вам в Бога: Аз Господь.
३३जो तुम को मिस्र देश से निकाल लाया है जिससे तुम्हारा परमेश्वर बना रहूँ; मैं यहोवा हूँ।”

< Левит 22 >