< Левит 21 >

1 И рече Господь к Моисею, глаголя: рцы жерцем сыном Аароним, и речеши им: над душами да не осквернятся в языце своем,
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून के पुत्र जो याजक हैं उनसे कह कि तुम्हारे लोगों में से कोई भी मरे, तो उसके कारण तुम में से कोई अपने को अशुद्ध न करे;
2 но разве в дому ближняго своего, над отцем и материю, и сынами и дщерьми, над братом
अपने निकट कुटुम्बियों, अर्थात् अपनी माता, या पिता, या बेटे, या बेटी, या भाई के लिये,
3 и над сестрою своею девою, яже есть ближняя ему, не дана мужу, над сими да осквернятся:
या अपनी कुँवारी बहन जिसका विवाह न हुआ हो, जिनका निकट का सम्बंध है; उनके लिये वह अपने को अशुद्ध कर सकता है।
4 да не осквернится внезапу в людех своих, во осквернение свое.
पर याजक होने के नाते से वह अपने लोगों में प्रधान है, इसलिए वह अपने को ऐसा अशुद्ध न करे कि अपवित्र हो जाए।
5 И да не обриете главы по мертвем, и обличия брады да не обриют, и на плотех своих да не сотворят язв:
वे न तो अपने सिर मुँड़ाएँ, और न अपने गाल के बालों को मुँड़ाएँ, और न अपने शरीर चीरें।
6 святи да будут Богу своему и не осквернят имене Бога своего: жертвы бо Господни дары Бога своего сами приносят, и будут святи.
वे अपने परमेश्वर के लिये पवित्र बने रहें, और अपने परमेश्वर का नाम अपवित्र न करें; क्योंकि वे यहोवा के हव्य को जो उनके परमेश्वर का भोजन है चढ़ाया करते हैं; इस कारण वे पवित्र बने रहें।
7 Жены блудницы и осквернены да не поймут, и жены изгнаныя от мужа ея да не поймут: яко святи суть Господу Богу своему:
वे वेश्या या भ्रष्टा को ब्याह न लें; और न त्यागी हुई को ब्याह लें; क्योंकि याजक अपने परमेश्वर के लिये पवित्र होता है।
8 и да освятиши его: дары Господа Бога вашего сей приносит, свят будет: яко свят Аз есмь Господь Бог ваш освящая их.
इसलिए तू याजक को पवित्र जानना, क्योंकि वह तुम्हारे परमेश्वर का भोजन चढ़ाया करता है; इसलिए वह तेरी दृष्टि में पवित्र ठहरे; क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम को पवित्र करता हूँ, पवित्र हूँ।
9 И дщерь человека жерца аще осквернится, еже соблудити, имя отца своего сия оскверняет: огнем да сожжется.
और यदि याजक की बेटी वेश्या बनकर अपने आपको अपवित्र करे, तो वह अपने पिता को अपवित्र ठहराती है; वह आग में जलाई जाए।
10 И жрец великий от братий своих, емуже возлиян на главу елей помазания, и совершенный, еже облачитися в ризы, главы да не открыет, и риз своих да не раздерет,
१०“जो अपने भाइयों में महायाजक हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल डाला गया हो, और जिसका पवित्र वस्त्रों को पहनने के लिये संस्कार हुआ हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्त्र फाड़े;
11 и ко всякой души умершей да не приидет: над отцем своим и над материю своею да не осквернится,
११और न वह किसी लोथ के पास जाए, और न अपने पिता या माता के कारण अपने को अशुद्ध करे;
12 и от святых да не изыдет, и да не осквернит имене святаго Бога своего, яко святый елей помазания Бога его на нем: Аз Господь.
१२और वह पवित्रस्थान से बाहर भी न निकले, और न अपने परमेश्वर के पवित्रस्थान को अपवित्र ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्वर के अभिषेक का तेलरूपी मुकुट धारण किए हुए है; मैं यहोवा हूँ।
13 Сей в жену деву от рода своего да поймет:
१३और वह कुँवारी स्त्री को ब्याहे।
14 вдовицы же и изгнаныя, и оскверненыя и блудницы, сих да не поймет: но девицу от племене своего да поймет в жену:
१४जो विधवा, या त्यागी हुई, या भ्रष्ट, या वेश्या हो, ऐसी किसी से वह विवाह न करे, वह अपने ही लोगों के बीच में की किसी कुँवारी कन्या से विवाह करे।
15 и да не осквернит семене своего в людех своих: Аз Господь Бог освящаяй его.
१५और वह अपनी सन्तान को अपने लोगों में अपवित्र न करे; क्योंकि मैं उसका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
16 И рече Господь к Моисею, глаголя:
१६फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
17 рцы ко Аарону, глаголя: человек от рода твоего в родех ваших, аще коему будет на нем порок, да не приступит приносити дары Бога своего:
१७“हारून से कह कि तेरे वंश की पीढ़ी-पीढ़ी में जिस किसी के कोई भी शारीरिक दोष हो वह अपने परमेश्वर का भोजन चढ़ाने के लिये समीप न आए।
18 всяк человек, емуже аще будет на нем порок, да не приступит: человек слеп, или хром, или корносый, или ухорезан,
१८कोई क्यों न हो, जिसमें दोष हो, वह समीप न आए, चाहे वह अंधा हो, चाहे लँगड़ा, चाहे नकचपटा हो, चाहे उसके कुछ अधिक अंग हों,
19 или человек, емуже есть сокрушение руки или сокрушение ноги,
१९या उसका पाँव, या हाथ टूटा हो,
20 или горбат, или гноеточив очима, или бельмоочен, или человек, на немже суть красты дивия, или лишаи, или единоятрный:
२०या वह कुबड़ा, या बौना हो, या उसकी आँख में दोष हो, या उस मनुष्य के चाईं या खुजली हो, या उसके अण्ड पिचके हों;
21 всяк, емуже аще будет на нем порок от семене Аарона жерца, да не приступит принести жертв Богу твоему, зане порок на нем: даров Божиих да не приступит приносити:
२१हारून याजक के वंश में से जिस किसी में कोई भी शारीरिक दोष हो, वह यहोवा के हव्य चढ़ाने के लिये समीप न आए; वह जो दोषयुक्त है कभी भी अपने परमेश्वर का भोजन चढ़ाने के लिये समीप न आए।
22 дары Бога своего святая святых, и от святых да снест:
२२वह अपने परमेश्वर के पवित्र और परमपवित्र दोनों प्रकार के भोजन को खाए,
23 обаче к завесе да не приступит, и ко олтарю да не приближится, яко порок имать: и да не осквернит святилища Бога своего, яко Аз Господь освящаяй их.
२३परन्तु उसके दोष के कारण वह न तो बीचवाले पर्दे के भीतर आए और न वेदी के समीप, जिससे ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
24 И глагола Моисей ко Аарону и сыном его, и ко всем сыном Израилевым.
२४इसलिए मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को तथा सब इस्राएलियों को यह बातें कह सुनाईं।

< Левит 21 >