< Левит 23 >

1 И рече Господь к Моисею, глаголя:
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 глаголи сыном Израилевым и речеши к ним: праздницы Господни, яже наречете нарочитыя святыя, сии суть праздницы Мои:
“इस्राएलियों से कह कि यहोवा के पर्व जिनका तुम को पवित्र सभा एकत्रित करने के लिये नियत समय पर प्रचार करना होगा, मेरे वे पर्व ये हैं।
3 в шесть дний да сотвориши дела, и в день седмый суббота, покой нареченный свят Господви, всякаго дела да не сотворите: суббота есть Господви во всем обитании вашем.
“छः दिन काम-काज किया जाए, पर सातवाँ दिन परमविश्राम का और पवित्र सभा का दिन है; उसमें किसी प्रकार का काम-काज न किया जाए; वह तुम्हारे सब घरों में यहोवा का विश्रामदिन ठहरे।
4 Сии праздницы Господу наречены святи, яже наречете сия во времена их:
“फिर यहोवा के पर्व जिनमें से एक-एक के ठहराये हुए समय में तुम्हें पवित्र सभा करने के लिये प्रचार करना होगा वे ये हैं।
5 в первем месяце в четвертыйнадесять день месяца, между вечерними, Пасха Господу:
पहले महीने के चौदहवें दिन को साँझ के समय यहोवा का फसह हुआ करे।
6 и в пятыйнадесять день месяца перваго праздник опресноков Господу: седмь дний опресноки да ясте.
और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को यहोवा के लिये अख़मीरी रोटी का पर्व हुआ करे; उसमें तुम सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना।
7 И день первый наречен свят будет вам: всякаго дела работня не сотворите:
उनमें से पहले दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना।
8 и да принесете всесожжения Господу седмь дний, и день седмый наречен свят будет вам: всякаго дела работня не сотворите.
और सातों दिन तुम यहोवा को हव्य चढ़ाया करना; और सातवें दिन पवित्र सभा हो; उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना।”
9 И рече Господь к Моисею, глаголя:
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
10 глаголи сыном Израилевым и речеши к ним: егда внидете в землю, юже Аз даю вам, и пожнете жатву ея, и принесете снопы начаток жатвы вашея к жерцу,
१०“इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जिसे यहोवा तुम्हें देता है और उसमें के खेत काटो, तब अपने-अपने पके खेत की पहली उपज का पूला याजक के पास ले आया करना;
11 и вознесет сноп пред Господа приятен вам: на утрие перваго дне субботы да вознесет его жрец.
११और वह उस पूले को यहोवा के सामने हिलाए कि वह तुम्हारे निमित्त ग्रहण किया जाए; वह उसे विश्रामदिन के अगले दिन हिलाए।
12 И сотворите в день, в оньже аще принесете сноп, овча непорочно единолетно во всесожжение Господу:
१२और जिस दिन तुम पूले को हिलवाओ उसी दिन एक वर्ष का निर्दोष भेड़ का बच्चा यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाना।
13 и жертву его две десятины муки пшеничны спряжены в елеи: жертва Господу, в воню благовония Господу: и возлияние его вина четвертую часть ина.
१३और उसके साथ का अन्नबलि एपा के दो दसवें अंश तेल से सने हुए मैदे का हो वह सुखदायक सुगन्ध के लिये यहोवा का हव्य हो; और उसके साथ का अर्घ हीन भर की चौथाई दाखमधु हो।
14 И хлеба, и пряженых класов новых да не снесте, даже до того дне самаго, дондеже принесете вы дары Богу вашему: законно вечно в роды ваша во всем населении вашем.
१४और जब तक तुम इस चढ़ावे को अपने परमेश्वर के पास न ले जाओ, उस दिन तक नये खेत में से न तो रोटी खाना और न भूना हुआ अन्न और न हरी बालें; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे सारे घरानों में सदा की विधि ठहरे।
15 И сочтите себе от наутрия суббот, от дне, в оньже аще принесете снопы возложения, седмь седмиц целых
१५“फिर उस विश्रामदिन के दूसरे दिन से, अर्थात् जिस दिन तुम हिलाई जानेवाली भेंट के पूले को लाओगे, उस दिन से पूरे सात विश्रामदिन गिन लेना;
16 даже до наутрия последния седмицы да сочтете пятьдесят дний, и да принесете жертву нову Господу.
१६सातवें विश्रामदिन के अगले दिन तक पचास दिन गिनना, और पचासवें दिन यहोवा के लिये नया अन्नबलि चढ़ाना।
17 От вселения вашего да принесете хлебы возложение, два хлеба: от двух десятин муки пшеничны да будут, квашены да испекутся от первых плодов Господу:
१७तुम अपने घरों में से एपा के दो दसवें अंश मैदे की दो रोटियाँ हिलाने की भेंट के लिये ले आना; वे ख़मीर के साथ पकाई जाएँ, और यहोवा के लिये पहली उपज ठहरें।
18 и да принесете со хлебами седмь агнцев непорочных единолетных, и телца единаго от стад, и овна два непорочна: и будут во всесожжение Господу, и жертвы их, и возлияния их, жертва воня благовония Господу.
१८और उस रोटी के संग एक-एक वर्ष के सात निर्दोष भेड़ के बच्चे, और एक बछड़ा, और दो मेढ़े चढ़ाना; वे अपने-अपने साथ के अन्नबलि और अर्घ समेत यहोवा के लिये होमबलि के समान चढ़ाए जाएँ, अर्थात् वे यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य ठहरें।
19 И сотворите козла от коз единаго о гресе, и два агнца единолетна в жертву спасения с хлебами первых жит.
१९फिर पापबलि के लिये एक बकरा, और मेलबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो भेड़ के बच्चे चढ़ाना।
20 И да возложит я жрец с хлебами первых жит, возложение пред Господем со обема агнцы: свята будут Господу, жерцу иже приносит я, тому да будут.
२०तब याजक उनको पहली उपज की रोटी समेत यहोवा के सामने हिलाने की भेंट के लिये हिलाए, और इन रोटियों के संग वे दो भेड़ के बच्चे भी हिलाए जाएँ; वे यहोवा के लिये पवित्र, और याजक का भाग ठहरें।
21 И прозовете сей день, нарочит свят будет вам: всякаго дела работня не сотворите в онь: законно вечно в роды вашя во всем населении вашем.
२१और तुम उस दिन यह प्रचार करना, कि आज हमारी एक पवित्र सभा होगी; और परिश्रम का कोई काम न करना; यह तुम्हारे सारे घरानों में तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे।
22 И егда жнете жатву земли вашея, не потребите останка жатвы нивы своея, егда жнете, и от падающих от жатвы вашея да не собереши: нищему и пришелцу оставиши я: Аз Господь Бог ваш.
२२“जब तुम अपने देश में के खेत काटो, तब अपने खेत के कोनों को पूरी रीति से न काटना, और खेत में गिरी हुई बालों को न इकट्ठा करना; उसे गरीब और परदेशी के लिये छोड़ देना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
23 И рече Господь к Моисею, глаголя:
२३फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
24 рцы сыном Израилевым, глаголя: месяца седмаго, в первый день месяца, да будет вам покой, память труб: наречен свят будет вам:
२४“इस्राएलियों से कह कि सातवें महीने के पहले दिन को तुम्हारे लिये परमविश्राम हो; उस दिन को स्मरण दिलाने के लिये नरसिंगे फूँके जाएँ, और एक पवित्र सभा इकट्ठी हो।
25 всякаго дела работня не сотворите, и принесете всесожжение Господу.
२५उस दिन तुम परिश्रम का कोई काम न करना, और यहोवा के लिये एक हव्य चढ़ाना।”
26 И рече Господь к Моисею, глаголя:
२६फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
27 и в десятый день седмаго месяца сего день очищения, наречен свят да будет вам: и смирите душы вашя, и принесите всесожжение Господу:
२७“उसी सातवें महीने का दसवाँ दिन प्रायश्चित का दिन माना जाए; वह तुम्हारी पवित्र सभा का दिन होगा, और उसमें तुम उपवास करना और यहोवा का हव्य चढ़ाना।
28 всякаго дела не сотворите в самый день сей: есть бо день очищения сей вам, Їмолити о вас пред Господем Богом вашим:
२८उस दिन तुम किसी प्रकार का काम-काज न करना; क्योंकि वह प्रायश्चित का दिन नियुक्त किया गया है जिसमें तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के सामने तुम्हारे लिये प्रायश्चित किया जाएगा।
29 всяка бо душа, яже не покорится в день той, потребится от людий своих:
२९इसलिए जो मनुष्य उस दिन उपवास न करे वह अपने लोगों में से नाश किया जाएगा।
30 и всяка душа, яже сотворит дело в самый день сей, погибнет душа та от людий своих:
३०और जो मनुष्य उस दिन किसी प्रकार का काम-काज करे उस मनुष्य को मैं उसके लोगों के बीच में से नाश कर डालूँगा।
31 всякаго дела не сотворите, законно вечно в роды вашя, во всех селениих ваших.
३१तुम किसी प्रकार का काम-काज न करना; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे घराने में सदा की विधि ठहरे।
32 Субботы суббот будут вам: и смирите душы вашя, от девятаго дне месяца от вечера, даже до десятаго дне месяца, до вечера, субботствуйте субботы вашя.
३२वह दिन तुम्हारे लिये परमविश्राम का हो, उसमें तुम उपवास करना; और उस महीने के नवें दिन की साँझ से अगली साँझ तक अपना विश्रामदिन माना करना।”
33 И рече Господь к Моисею, глаголя:
३३फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
34 рцы сыном Израилевым, глаголя: в пятыйнадесять день месяца седмаго сего, праздник кущей седмь дний Господу:
३४“इस्राएलियों से कह कि उसी सातवें महीने के पन्द्रहवें दिन से सात दिन तक यहोवा के लिये झोपड़ियों का पर्व रहा करे।
35 и день первый наречен свят будет: всякаго дела работня не сотворите:
३५पहले दिन पवित्र सभा हो; उसमें परिश्रम का कोई काम न करना।
36 седмь дний да принесете всесожжения Господу: и день осмый наречен свят будет вам, и принесете всесожжения Господу: исходное есть, всякаго дела работня не сотворите.
३६सातों दिन यहोवा के लिये हव्य चढ़ाया करना, फिर आठवें दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो, और यहोवा के लिये हव्य चढ़ाना; वह महासभा का दिन है, और उसमें परिश्रम का कोई काम न करना।
37 Сии праздницы Господни, яже наречете нарочиты святы, еже приносити приносы Господу: всесожжения и жертвы их, и возлияния их от дне до дне,
३७“यहोवा के नियत पर्व ये ही हैं, इनमें तुम यहोवा को हव्य चढ़ाना, अर्थात् होमबलि, अन्नबलि, मेलबलि, और अर्घ, प्रत्येक अपने-अपने नियत समय पर चढ़ाया जाए और पवित्र सभा का प्रचार करना।
38 кроме суббот Господних и кроме даров ваших, и кроме всех обетов ваших и кроме благовольных ваших, яже аще дадите Господу.
३८इन सभी से अधिक यहोवा के विश्रामदिनों को मानना, और अपनी भेंटों, और सब मन्नतों, और स्वेच्छाबलियों को जो यहोवा को अर्पण करोगे चढ़ाया करना।
39 И в пятыйнадесять день месяца седмаго сего, егда скончаете жита земли, празднуйте Господу седмь дний: в день первый покой, и в день осмый покой:
३९“फिर सातवें महीने के पन्द्रहवें दिन को, जब तुम देश की उपज को इकट्ठा कर चुको, तब सात दिन तक यहोवा का पर्व मानना; पहले दिन परमविश्राम हो, और आठवें दिन परमविश्राम हो।
40 и да возмете себе в день первый плод древа красен, и ветвь финическую, и ветви древа частыя, и вербы, и агновы ветви от потока, и возвеселитеся пред Господем Богом вашим седмь дний в лето:
४०और पहले दिन तुम अच्छे-अच्छे वृक्षों की उपज, और खजूर के पत्ते, और घने वृक्षों की डालियाँ, और नदी में के मजनू को लेकर अपने परमेश्वर यहोवा के सामने सात दिन तक आनन्द करना।
41 законно вечно в роды вашя, в месяц седмый празднуйте его:
४१प्रतिवर्ष सात दिन तक यहोवा के लिये पर्व माना करना; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे, कि सातवें महीने में यह पर्व माना जाए।
42 в кущах да пребудете седмь дний: всяк туземец во Израили да пребудет в кущах:
४२सात दिन तक तुम झोपड़ियों में रहा करना, अर्थात् जितने जन्म के इस्राएली हैं वे सब के सब झोपड़ियों में रहें,
43 яко да уведят роды вашя, яко в кущах вселих сыны Израилевы, внегда извести мне их из земли Египетския: Аз Господь Бог ваш.
४३“इसलिए कि तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लोग जान रखें, कि जब यहोवा हम इस्राएलियों को मिस्र देश से निकालकर ला रहा था तब उसने उनको झोपड़ियों में टिकाया था; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”
44 И поведа Моисей праздники Господни сыном Израилевым.
४४और मूसा ने इस्राएलियों को यहोवा के पर्व के नियत समय कह सुनाए।

< Левит 23 >