< Книга пророка Исаии 45 >

1 Сице глаголет Господь Бог помазанному Моему Киру, егоже удержах за десницу, повинути пред ним языки, и крепость царей разрушу, отверзу пред ним врата, и гради не злтворятся:
यहोवा अपने अभिषिक्त कुस्रू के विषय यह कहता है, मैंने उसके दाहिने हाथ को इसलिए थाम लिया है कि उसके सामने जातियों को दबा दूँ और राजाओं की कमर ढीली करूँ, उसके सामने फाटकों को ऐसा खोल दूँ कि वे फाटक बन्द न किए जाएँ।
2 Аз пред тобою пойду и горы уравню, врата медяная сокрушу и вереи железныя сломлю,
“मैं तेरे आगे-आगे चलूँगा और ऊँची-ऊँची भूमि को चौरस करूँगा, मैं पीतल के किवाड़ों को तोड़ डालूँगा और लोहे के बेंड़ों को टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा।
3 и дам ти сокровища темная сокровенная: невидимая отверзу тебе, да увеси, яко Аз Господь Бог твой прозывая имя твое, Бог Израилев.
मैं तुझको अंधकार में छिपा हुआ और गुप्त स्थानों में गड़ा हुआ धन दूँगा, जिससे तू जाने कि मैं इस्राएल का परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुझे नाम लेकर बुलाता है।
4 Ради раба Моего Иакова и Израиля избраннаго Моего, Аз прозову тя именем твоим и прииму тя:
अपने दास याकूब और अपने चुने हुए इस्राएल के निमित्त मैंने नाम लेकर तुझे बुलाया है; यद्यपि तू मुझे नहीं जानता, तो भी मैंने तुझे पदवी दी है।
5 ты же не познал еси Мене, яко Аз Господь Бог, и несть разве Мене еще Бога: укрепих тя, и не познал еси Мене,
मैं यहोवा हूँ और दूसरा कोई नहीं, मुझे छोड़ कोई परमेश्वर नहीं; यद्यपि तू मुझे नहीं जानता, तो भी मैं तेरी कमर कसूँगा,
6 да быша уведели, иже от восток солнечных и иже от запад, яко несть Бог разве Мене: Аз Господь Бог, и несть еще.
जिससे उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक लोग जान लें कि मुझ बिना कोई है ही नहीं; मैं यहोवा हूँ और दूसरा कोई नहीं है।
7 Аз устроивый свет и сотворивый тму, творяй мир и зиждяй злая, Аз Господь Бог, творяй сия вся.
मैं उजियाले का बनानेवाला और अंधियारे का सृजनहार हूँ, मैं शान्ति का दाता और विपत्ति को रचता हूँ, मैं यहोवा ही इन सभी का कर्ता हूँ।
8 Да возрадуется небо свыше, и облацы да кропят правду: да прозябнет земля, и да прорастит милость, и правду да прозябнет вкупе: Аз есмь Господь создавый тя.
हे आकाश ऊपर से धार्मिकता बरसा, आकाशमण्डल से धार्मिकता की वर्षा हो; पृथ्वी खुले कि उद्धार उत्पन्न हो; और धार्मिकता भी उसके संग उगाए; मैं यहोवा ही ने उसे उत्पन्न किया है।
9 Что лучшее устроих яко глину скудельничу? Еда оряй орати будет землю весь день? Еда речет брение скудельнику: что твориши, яко не делаеши, ниже имаши рук? Еда отвещает здание создавшему е?
“हाय उस पर जो अपने रचनेवाले से झगड़ता है! वह तो मिट्टी के ठीकरों में से एक ठीकरा ही है! क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी, ‘तू यह क्या करता है?’ क्या कारीगर का बनाया हुआ कार्य उसके विषय कहेगा, ‘उसके हाथ नहीं है’?
10 Еда глаголет отцу: что родиши? И матери: что чревоболиши?
१०हाय उस पर जो अपने पिता से कहे, ‘तू क्या जन्माता है?’ और माँ से कहे, ‘तू किसकी माता है?’”
11 Яко тако глаголет Господь Бог, Святый Израилев, Сотворивый грядущая: вопросите Мене о сынех Моих и о дщерех Моих, и о делех руку моею заповедите Мне.
११यहोवा जो इस्राएल का पवित्र और उसका बनानेवाला है वह यह कहता है, “क्या तुम आनेवाली घटनाएँ मुझसे पूछोगे? क्या मेरे पुत्रों और मेरे कामों के विषय मुझे आज्ञा दोगे?
12 Аз сотворих землю и человека на ней, Аз рукою Моею утвердих небо, Аз всем звездам заповедах.
१२मैं ही ने पृथ्वी को बनाया और उसके ऊपर मनुष्यों को सृजा है; मैंने अपने ही हाथों से आकाश को ताना और उसके सारे गणों को आज्ञा दी है।
13 Аз возставих его со правдою царя, и вси путие его правы: сей созиждет град Мой и пленение людий Моих возвратит, не по мзде, ни по даром, рече Господь Саваоф.
१३मैं ही ने उस पुरुष को धार्मिकता में उभारा है और मैं उसके सब मार्गों को सीधा करूँगा; वह मेरे नगर को फिर बसाएगा और मेरे बन्दियों को बिना दाम या बदला लिए छुड़ा देगा,” सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
14 Тако глаголет Господь Саваоф: утрудися Египет и купли Ефиопския, и Саваимстии мужие высоцыи к тебе прейдут и тебе будут раби, и вслед тебе пойдут связани узами ручными, и прейдут к тебе и поклонятся тебе, и в тебе помолятся, яко в тебе Бог есть, и рекут: несть Бога разве тебе:
१४यहोवा यह कहता है, “मिस्रियों की कमाई और कूशियों के व्यापार का लाभ और सबाई लोग जो डील-डौलवाले हैं, तेरे पास चले आएँगे, और तेरे ही हो जाएँगे, वे तेरे पीछे-पीछे चलेंगे; वे साँकलों में बाँधे हुए चले आएँगे और तेरे सामने दण्डवत् कर तुझ से विनती करके कहेंगे, ‘निश्चय परमेश्वर तेरे ही साथ है और दूसरा कोई नहीं; उसके सिवाय कोई और परमेश्वर नहीं।’”
15 Ты бо еси Бог, и не ведехом, Бог Израилев Спас.
१५हे इस्राएल के परमेश्वर, हे उद्धारकर्ता! निश्चय तू ऐसा परमेश्वर है जो अपने को गुप्त रखता है।
16 Постыдятся и посрамятся вси противящиися ему и пойдут в студе: обновляйтеся ко мне, острови.
१६मूर्तियों के गढ़नेवाले सब के सब लज्जित और चकित होंगे, वे सब के सब व्याकुल होंगे।
17 Израиль спасается от Господа спасением вечным: не постыдятся, ни посрамятся даже до века ктому.
१७परन्तु इस्राएल यहोवा के द्वारा युग-युग का उद्धार पाएगा; तुम युग-युग वरन् अनन्तकाल तक न तो कभी लज्जित और न कभी व्याकुल होंगे।
18 Зане тако глаголет Господь сотворивый небо, Сей Бог показавый землю и сотворивый ю, Той раздели ю, не вотще сотвори ю, но на вселение созда ю: Аз есмь Господь, и несть ктому.
१८क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यह कहता है, “मैं यहोवा हूँ, मेरे सिवाय दूसरा और कोई नहीं है।
19 Не отай глаголах, ни в темне месте земли: не рекох племени Иаковлю: суетнаго взыщите. Аз есмь, Аз есмь Господь глаголяй правду и возвещаяй истину.
१९मैंने न किसी गुप्त स्थान में, न अंधकार देश के किसी स्थान में बातें की; मैंने याकूब के वंश से नहीं कहा, ‘मुझे व्यर्थ में ढूँढ़ो।’ मैं यहोवा सत्य ही कहता हूँ, मैं उचित बातें ही बताता हूँ।
20 Соберитеся и приидите, совещайтеся вкупе, спасаемии от язык. Не разумеша воздвижущии древо изваяние свое и молящеся богом, иже не спасают.
२०“हे जाति-जाति में से बचे हुए लोगों, इकट्ठे होकर आओ, एक संग मिलकर निकट आओ! वह जो अपनी लकड़ी की खोदी हुई मूरतें लिए फिरते हैं और ऐसे देवता से जिससे उद्धार नहीं हो सकता, प्रार्थना करते हैं, वे अज्ञान हैं।
21 Аще возвестят, да приближатся, да уведят вкупе, кто слышана сотвори сия исперва? Тогда возвестися вам: Аз Бог, и несть иного разве Мене, праведен и Спаситель, несть кроме Мене.
२१तुम प्रचार करो और उनको लाओ; हाँ, वे आपस में सम्मति करें किसने प्राचीनकाल से यह प्रगट किया? किसने प्राचीनकाल में इसकी सूचना पहले ही से दी? क्या मैं यहोवा ही ने यह नहीं किया? इसलिए मुझे छोड़ कोई और दूसरा परमेश्वर नहीं है, धर्मी और उद्धारकर्ता परमेश्वर मुझे छोड़ और कोई नहीं है।
22 Обратитеся ко Мне и спасетеся, иже от края земнаго: Аз есмь Бог, и несть иного.
२२“हे पृथ्वी के दूर-दूर के देश के रहनेवालों, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ! क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ और दूसरा कोई नहीं है।
23 Кленуся Мною Самим, аще не изыдет изо уст Моих правда, словеса Моя не возвратятся: яко Мне поклонится всяко колено, и исповестся всяк язык Богови, глаголя:
२३मैंने अपनी ही शपथ खाई, धार्मिकता के अनुसार मेरे मुख से यह वचन निकला है और वह नहीं टलेगा, ‘प्रत्येक घुटना मेरे सम्मुख झुकेगा और प्रत्येक के मुख से मेरी ही शपथ खाई जाएगी।’
24 правда и слава к Нему приидет: и посрамятся вси отлучающиися.
२४“लोग मेरे विषय में कहेंगे, केवल यहोवा ही में धार्मिकता और शक्ति है। उसी के पास लोग आएँगे, और जो उससे रूठे रहेंगे, उन्हें लज्जित होना पड़ेगा।
25 От Господа оправдятся, и о Бозе прославится все семя сынов Израилевых.
२५इस्राएल के सारे वंश के लोग यहोवा ही के कारण धर्मी ठहरेंगे, और उसकी महिमा करेंगे।”

< Книга пророка Исаии 45 >