< Книга пророка Исаии 44 >

1 Ныне же слыши, рабе Мой Иакове, и Израилю, егоже избрах.
“परन्तु अब हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए इस्राएल, सुन ले!
2 Сице глаголет Господь Бог сотворивый тя и создавый тя из утробы: еще поможет ти: не бойся, рабе Мой Иакове, и возлюбленный Израилю, егоже избрах.
तेरा कर्ता यहोवा, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया और तेरी सहायता करेगा, यह कहता है: हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए यशूरून, मत डर!
3 Яко Аз дам воду в жажду ходящым в безводней, наложу дух Мой на семя твое и благословения Моя на чада твоя,
क्योंकि मैं प्यासी भूमि पर जल और सूखी भूमि पर धाराएँ बहाऊँगा; मैं तेरे वंश पर अपनी आत्मा और तेरी सन्तान पर अपनी आशीष उण्डेलूँगा।
4 и прозябнут аки трава посреде воды и яко верба при воде текущей.
वे उन मजनुओं के समान बढ़ेंगे जो धाराओं के पास घास के बीच में होते हैं।
5 Сей речет: Божий есмь: и сей возопиет о имени Иаковли, и другий напишет рукою своею: Божий есмь: и о имени Израилеве возопиет.
कोई कहेगा, ‘मैं यहोवा का हूँ,’ कोई अपना नाम याकूब रखेगा, कोई अपने हाथ पर लिखेगा, ‘मैं यहोवा का हूँ,’ और अपना कुलनाम इस्राएली बताएगा।”
6 Сице глаголет Бог Царь Израилев, и Избавлей его Бог Саваоф: Аз первый и Аз по сих, кроме Мене несть Бога:
यहोवा, जो इस्राएल का राजा है, अर्थात् सेनाओं का यहोवा जो उसका छुड़ानेवाला है, वह यह कहता है, “मैं सबसे पहला हूँ, और मैं ही अन्त तक रहूँगा; मुझे छोड़ कोई परमेश्वर है ही नहीं।
7 кто якоже Аз? Да станет и да призовет, и да возвестит и да уготовит Ми, отнележе сотворих человека во век, и грядущая прежде неже приити им, да возвестят вам.
जब से मैंने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरे समान उसको प्रचार करे, या बताए या मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहले ही से प्रगट करे?
8 Не укрывайтеся, ниже заблуждайте: не исперва ли внушисте, и возвестих вам? Свидетелие вы есте, аще есть Бог разве Мене.
मत डरो और न भयभीत हो; क्या मैंने प्राचीनकाल ही से ये बातें तुम्हें नहीं सुनाईं और तुम पर प्रगट नहीं की? तुम मेरे साक्षी हो। क्या मुझे छोड़ कोई और परमेश्वर है? नहीं, मुझे छोड़ कोई चट्टान नहीं; मैं किसी और को नहीं जानता।”
9 И не послушаша тогда созидающии, и ваяющии вси тщетни, творящии желания своя, яже не упользуют их:
जो मूरत खोदकर बनाते हैं, वे सब के सब व्यर्थ हैं और जिन वस्तुओं में वे आनन्द ढूँढ़ते उनसे कुछ लाभ न होगा; उनके साक्षी, न तो आप कुछ देखते और न कुछ जानते हैं, इसलिए उनको लज्जित होना पड़ेगा।
10 но посрамятся вси созидающии бога и ваяющии вси неполезная.
१०किसने देवता या निष्फल मूरत ढाली है?
11 И вси, отнюдуже быша, изсхоша: и глусии от человек да соберутся вси и да станут вкупе, и да посрамятся и устыдятся вкупе.
११देख, उसके सब संगियों को तो लज्जित होना पड़ेगा, कारीगर तो मनुष्य ही है; वे सब के सब इकट्ठे होकर खड़े हों; वे डर जाएँगे; वे सब के सब लज्जित होंगे।
12 Яко наостри древоделатель сечиво, теслою содела оное, и свердлом состави е, и длатом издолбе е, и содела е крепостию мышцы своея: и взалчет, и изнеможет, и не напиется воды.
१२लोहार एक बसूला अंगारों में बनाता और हथौड़ों से गढ़कर तैयार करता है, अपने भुजबल से वह उसको बनाता है; फिर वह भूखा हो जाता है और उसका बल घटता है, वह पानी नहीं पीता और थक जाता है।
13 И избрав древоделя древо, постави в меру, и клеем сострои е, и сотвори е аки образ мужеск и аки красоту человечу, поставити е в дому.
१३बढ़ई सूत लगाकर टाँकी से रेखा करता है और रन्दनी से काम करता और परकार से रेखा खींचता है, वह उसका आकार और मनुष्य की सी सुन्दरता बनाता है ताकि लोग उसे घर में रखें।
14 Посече древо в дубраве, еже насади Господь, сосну, и дождь возрасти,
१४वह देवदार को काटता या वन के वृक्षों में से जाति-जाति के बांज वृक्ष चुनकर देख-भाल करता है, वह देवदार का एक वृक्ष लगाता है जो वर्षा का जल पाकर बढ़ता है।
15 да будет человеком на жжение: и взяв от него, согреся, и изжегше я, испекоша ими хлебы, из оставшаго же сотвориша боги и покланяются им: сотвори е изваянное, и прекланяется им.
१५तब वह मनुष्य के ईंधन के काम में आता है; वह उसमें से कुछ सुलगाकर तापता है, वह उसको जलाकर रोटी बनाता है; उसी से वह देवता भी बनाकर उसको दण्डवत् करता है; वह मूरत खुदवाकर उसके सामने प्रणाम करता है।
16 Пол его сожже огнем, и пол его сожже на углие, и испече в них хлебы, и на них испече мясо, и яде, и насытися, и согревся рече: сладко мне, яко согрехся и видех огнь.
१६उसका एक भाग तो वह आग में जलाता और दूसरे भाग से माँस पकाकर खाता है, वह माँस भूनकर तृप्त होता; फिर तापकर कहता है, “अहा, मैं गर्म हो गया, मैंने आग देखी है!”
17 Из оставшаго же сотвори бога изваянна, прекланяется ему и покланяется, и молится ему глаголя: избави мя, яко бог мой еси ты.
१७और उसके बचे हुए भाग को लेकर वह एक देवता अर्थात् एक मूरत खोदकर बनाता है; तब वह उसके सामने प्रणाम और दण्डवत् करता और उससे प्रार्थना करके कहता है, “मुझे बचा ले, क्योंकि तू मेरा देवता है!”
18 Не уведаша смыслити, яко отемнеша очи их еже видети и разумети сердцем своим.
१८वे कुछ नहीं जानते, न कुछ समझ रखते हैं; क्योंकि उनकी आँखें ऐसी बन्द की गई हैं कि वे देख नहीं सकते; और उनकी बुद्धि ऐसी कि वे बूझ नहीं सकते।
19 И не помысли в души своей, ни уведе смышлением, яко пол его сожже огнем, и испече на углиех его хлебы, и испек мяса снеде, и оставшее его в мерзость сотвори, и покланяются ему.
१९कोई इस पर ध्यान नहीं करता, और न किसी को इतना ज्ञान या समझ रहती है कि वह कह सके, “उसका एक भाग तो मैंने जला दिया और उसके कोयलों पर रोटी बनाई; और माँस भूनकर खाया है; फिर क्या मैं उसके बचे हुए भाग को घिनौनी वस्तु बनाऊँ? क्या मैं काठ को प्रणाम करूँ?”
20 Увеждь, яко пепел есть сердце их, и прельщаются, и ни един может души своея избавити: видите, не рцыте, яко лжа в деснице моей.
२०वह राख खाता है; भरमाई हुई बुद्धि के कारण वह भटकाया गया है और वह न अपने को बचा सकता और न यह कह सकता है, “क्या मेरे दाहिने हाथ में मिथ्या नहीं?”
21 Помяни сия, Иакове и Израилю, яко раб Мой еси ты, сотворих тя раба Моего, и ты, Израилю, не забывай Мене.
२१हे याकूब, हे इस्राएल, इन बातों को स्मरण कर, तू मेरा दास है, मैंने तुझे रचा है; हे इस्राएल, तू मेरा दास है, मैं तुझको न भूलूँगा।
22 Се бо, отях яко облак беззакония твоя и яко примрак грехи твоя: обратися ко Мне, и избавлю тя.
२२मैंने तेरे अपराधों को काली घटा के समान और तेरे पापों को बादल के समान मिटा दिया है; मेरी ओर फिर लौट आ, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है।
23 Возвеселитеся, небеса, яко помилова Бог Израиля: вострубите, основания земная, возопийте, горы, веселие, холми и вся древеса, яже на них: яко избави Бог Иакова, и Израиль прославится.
२३हे आकाश ऊँचे स्वर से गा, क्योंकि यहोवा ने यह काम किया है; हे पृथ्वी के गहरे स्थानों, जयजयकार करो; हे पहाड़ों, हे वन, हे वन के सब वृक्षों, गला खोलकर ऊँचे स्वर से गाओ! क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया है और इस्राएल में महिमावान होगा।
24 Сице глаголет Господь избавляяй тя и создавый тя от чрева: Аз Господь совершаяй вся, распрострох небо един и утвердих землю.
२४यहोवा, तेरा उद्धारकर्ता, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया है, यह कहता है, “मैं यहोवा ही सब का बनानेवाला हूँ जिसने अकेले ही आकाश को ताना और पृथ्वी को अपनी ही शक्ति से फैलाया है।
25 Кто ин разсыплет знамения чревоволшебников и волшбы от сердца, отвращаяй мудрыя вспять и советы их обуяяй,
२५मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिन्हों को व्यर्थ कर देता और भावी कहनेवालों को बावला कर देता हूँ; जो बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पंडिताई को मूर्खता बनाता हूँ;
26 и уставляя глагол раба Своего, и совет вестников Своих истинен творяй? Глаголяй Иерусалиму: населишися: и градом Иудейским: возградитеся, и пустыни его просияют,
२६और अपने दास के वचन को पूरा करता और अपने दूतों की युक्ति को सफल करता हूँ; जो यरूशलेम के विषय कहता है, ‘वह फिर बसाई जाएगी’ और यहूदा के नगरों के विषय, ‘वे फिर बनाए जाएँगे और मैं उनके खण्डहरों को सुधारूँगा,’
27 глаголяй бездне: опустееши, и реки твоя изсушу,
२७जो गहरे जल से कहता है, ‘तू सूख जा, मैं तेरी नदियों को सूखाऊँगा;’
28 глаголяй Киру смыслити, и вся воли Моя сотворит: глаголяй Иерусалиму: возградишися, и храм святый мой осную.
२८जो कुस्रू के विषय में कहता है, ‘वह मेरा ठहराया हुआ चरवाहा है और मेरी इच्छा पूरी करेगा;’ यरूशलेम के विषय कहता है, ‘वह बसाई जाएगी,’ और मन्दिर के विषय कि ‘तेरी नींव डाली जाएगी।’”

< Книга пророка Исаии 44 >