< Книга пророка Иеремии 1 >

1 Слово Божие, еже бысть ко Иеремии сыну Хелкиеву от священник, иже обиташе во Анафофе, в земли Вениаминове,
हिल्किय्याह का पुत्र यिर्मयाह जो बिन्यामीन क्षेत्र के अनातोत में रहनेवाले याजकों में से था, उसी के ये वचन हैं।
2 якоже бысть слово Господне к нему, во дни Иосии сына Амоса царя Иудина, в третиенадесять лето царства его,
यहोवा का वचन उसके पास आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के राज्य के दिनों में उसके राज्य के तेरहवें वर्ष में पहुँचा।
3 и бысть во дни Иоакима сына Иосии царя Иудина, даже до первагонадесять лета Седекии сына Иосии царя Иудина, даже до пленения Иерусалимскаго в месяц пятый.
इसके बाद योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के दिनों में, और योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के ग्यारहवें वर्ष के अन्त तक भी प्रगट होता रहा जबकि उसी वर्ष के पाँचवें महीने में यरूशलेम के निवासी बँधुआई में न चले गए।
4 И бысть слово Господне ко мне глаголя:
तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
5 прежде неже мне создати тя во чреве, познах тя, и прежде неже изыти тебе из ложесн, освятих тя, пророка во языки поставих тя.
“गर्भ में रचने से पहले ही मैंने तुझ पर चित्त लगाया, और उत्पन्न होने से पहले ही मैंने तुझे अभिषेक किया; मैंने तुझे जातियों का भविष्यद्वक्ता ठहराया।”
6 И рекох: о, Сый Владыко Господи, се, не вем глаголати, яко отрок аз есмь.
तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा! देख, मैं तो बोलना भी नहीं जानता, क्योंकि मैं कम उम्र का हूँ।”
7 И рече Господь ко мне: не глаголи, яко отрок аз есмь, ибо ко всем, к нимже послю тя, пойдеши, и вся, елика повелю тебе, возглаголеши:
परन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, “मत कह कि मैं कम उम्र का हूँ; क्योंकि जिस किसी के पास मैं तुझे भेजूँ वहाँ तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूँ वही तू कहेगा।
8 не убойся от лица их, яко с тобою Аз есмь, еже избавити тя, глаголет Господь.
तू उनसे भयभीत न होना, क्योंकि तुझे छुड़ाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है।”
9 И простре Господь руку Свою ко мне и прикоснуся устом моим, и рече Господь ко мне: се, дах словеса Моя во уста твоя:
तब यहोवा ने हाथ बढ़ाकर मेरे मुँह को छुआ; और यहोवा ने मुझसे कहा, “देख, मैंने अपने वचन तेरे मुँह में डाल दिये हैं।
10 се, поставих тя днесь над языки и над царствы, да искорениши и разориши, и расточиши и разрушиши, и паки созиждеши и насадиши.
१०“सुन, मैंने आज के दिन तुझे जातियों और राज्यों पर ठहराया है; उन्हें गिराने और ढा देने के लिये, नाश करने और काट डालने के लिये, उन्हें बनाने और रोपने के लिये।”
11 И бысть слово Господне ко мне глаголя: что ты видиши Иеремие? И рекох: жезл ореховый (аз вижду).
११यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, “हे यिर्मयाह, तुझे क्या दिखाई पड़ता है?” मैंने कहा, “मुझे बादाम की एक टहनी दिखाई देती है।”
12 И рече Господь ко мне: благо видел еси, понеже бдех Аз над словесы Моими, еже сотворити я.
१२तब यहोवा ने मुझसे कहा, “तुझे ठीक दिखाई पड़ता है, क्योंकि मैं अपने वचन को पूरा करने के लिये जागृत हूँ।”
13 И бысть слово Господне вторицею ко мне глаголя: что ты видиши? И рекох: коноб поджигаемый (аз вижду) и лице его от лица севера.
१३फिर यहोवा का वचन दूसरी बार मेरे पास पहुँचा, और उसने पूछा, “तुझे क्या दिखाई देता है?” मैंने कहा, “मुझे उबलता हुआ एक हण्डा दिखाई देता है जिसका मुँह उत्तर दिशा की ओर से है।”
14 И рече Господь ко мне: от лица севера возгорятся злая на всех обитающих на земли,
१४तब यहोवा ने मुझसे कहा, “इस देश के सब रहनेवालों पर उत्तर दिशा से विपत्ति आ पड़ेगी।
15 зане се, Аз созову вся царства земная от севера, рече Господь и приидут и поставят кийждо престол свой в преддвериих врат Иерусалимских и на всех стенах окрест его и на всех градех Иудиных:
१५यहोवा की यह वाणी है, मैं उत्तर दिशा के राज्यों और कुलों को बुलाऊँगा; और वे आकर यरूशलेम के फाटकों में और उसके चारों ओर की शहरपनाह, और यहूदा के और सब नगरों के सामने अपना-अपना सिंहासन लगाएँगे।
16 и возглаголю к ним с судом о всяцей злобе их, како оставиша Мя и пожроша богом чуждим и поклонишася делом рук своих.
१६उनकी सारी बुराई के कारण मैं उन पर दण्ड की आज्ञा दूँगा; क्योंकि उन्होंने मुझे त्याग कर दूसरे देवताओं के लिये धूप जलाया और अपनी बनाई हुई वस्तुओं को दण्डवत् किया है।
17 Ты же препояши чресла твоя, и востани и глаголи к ним вся, елика заповедаю тебе: не убойся от лица их, ниже устрашися пред ними, яко с тобою есмь, еже избавити тя, глаголет Господь:
१७इसलिए तू अपनी कमर कसकर उठ; और जो कुछ कहने की मैं तुझे आज्ञा दूँ वही उनसे कह। तू उनके मुख को देखकर न घबराना, ऐसा न हो कि मैं तुझे उनके सामने घबरा दूँ।
18 се, положих тя днесь аки град тверд и в столп железный, и аки стену медяну, крепку всем царем Иудиным и князем его, и священником его и людем земли:
१८क्योंकि सुन, मैंने आज तुझे इस सारे देश और यहूदा के राजाओं, हाकिमों, और याजकों और साधारण लोगों के विरुद्ध गढ़वाला नगर, और लोहे का खम्भा, और पीतल की शहरपनाह बनाया है।
19 и ратовати будут на тя и не премогут тя, понеже с тобою Аз есмь, да избавлю тя, рече Господь.
१९वे तुझ से लड़ेंगे तो सही, परन्तु तुझ पर प्रबल न होंगे, क्योंकि बचाने के लिये मैं तेरे साथ हूँ, यहोवा की यही वाणी है।”

< Книга пророка Иеремии 1 >