< Песнь песней Соломона 3 >

1 На ложи моем в нощех исках, егоже возлюби душа моя, исках его, и не обретох его: воззвах его, и не послуша мене.
रात के समय मैं अपने पलंग पर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ती रही; मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया;
2 Востану убо и обыду во граде и на торжищих и на стогнах, и поищу, егоже возлюби душа моя. Поисках его, и не обретох его: звах его, и не послуша мене.
“मैंने कहा, मैं अब उठकर नगर में, और सड़कों और चौकों में घूमकर अपने प्राणप्रिय को ढूँढ़ूगी।” मैं उसे ढूँढ़ती तो रही, परन्तु उसे न पाया।
3 Обретоша мя стрегущии, обходяще во граде: видесте ли, егоже возлюби душа моя?
जो पहरुए नगर में घूमते थे, वे मुझे मिले, मैंने उनसे पूछा, “क्या तुम ने मेरे प्राणप्रिय को देखा है?”
4 Яко мало егда преидох от них, дондеже обретох, егоже возлюби душа моя: удержах его, и не оставих его, дондеже введох его в дом матере моея и в чертог заченшия мя.
मुझ को उनके पास से आगे बढ़े थोड़े ही देर हुई थी कि मेरा प्राणप्रिय मुझे मिल गया। मैंने उसको पकड़ लिया, और उसको जाने न दिया जब तक उसे अपनी माता के घर अर्थात् अपनी जननी की कोठरी में न ले आई।
5 Заклях вас, дщери Иерусалимския, в силах и в крепостех селных: аще подвижете и воздвижете любовь, дондеже аще восхощет.
हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम से चिकारियों और मैदान की हिरनियों की शपथ धराकर कहती हूँ, कि जब तक प्रेम आप से न उठे, तब तक उसको न उकसाओं और न जगाओ। वधू
6 Кто сия восходящая от пустыни, яко стебло дыма кадящее смирну и ливан, от всех благовоний мироварца?
यह क्या है जो धुएँ के खम्भे के समान, गन्धरस और लोबान से सुगन्धित, और व्यापारी की सब भाँति की बुकनी लगाए हुए जंगल से निकला आता है?
7 Се, одр Соломонь, шестьдесят сильных окрест его от сильных Израилевых,
देखो, यह सुलैमान की पालकी है! उसके चारों ओर इस्राएल के शूरवीरों में के साठ वीर हैं।
8 вси имуще оружия, научени на брань: муж, оружие его на бедре его от ужаса в нощех.
वे सब के सब तलवार बाँधनेवाले और युद्ध विद्या में निपुण हैं। प्रत्येक पुरुष रात के डर से जाँघ पर तलवार लटकाए रहता है।
9 Одр сотвори себе царь Соломон от древес Ливанских.
सुलैमान राजा ने अपने लिये लबानोन के काठ की एक बड़ी पालकी बनवा ली।
10 Столпы его сотвори сребряны и восклонение его злато: восход его багрян, внутрь его камение постлано, любовь от дщерей Иерусалимских.
१०उसने उसके खम्भे चाँदी के, उसका सिरहाना सोने का, और गद्दी बैंगनी रंग की बनवाई है; और उसके भीतरी भाग को यरूशलेम की पुत्रियों की ओर से बड़े प्रेम से जड़ा गया है।
11 Дщери Сиони, изыдите и видите в цари Соломоне в венце, имже венча его мати его в день обручения его и в день веселия сердца его.
११हे सिय्योन की पुत्रियों निकलकर सुलैमान राजा पर दृष्टि डालो, देखो, वह वही मुकुट पहने हुए है जिसे उसकी माता ने उसके विवाह के दिन और उसके मन के आनन्द के दिन, उसके सिर पर रखा था।

< Песнь песней Соломона 3 >