< Песнь песней Соломона 6 >

1 Камо отиде брат твой, добрая в женах? Камо уклонися брат твой? И взыщем его с тобою.
हे स्त्रियों में परम सुन्दरी, तेरा प्रेमी कहाँ गया? तेरा प्रेमी कहाँ चला गया कि हम तेरे संग उसको ढूँढ़ने निकलें? वधू
2 Брат мой сниде в вертоград свой, в места аромат, паствити в вертоградех и собирати крины.
मेरा प्रेमी अपनी बारी में अर्थात् बलसान की क्यारियों की ओर गया है, कि बारी में अपनी भेड़-बकरियाँ चराए और सोसन फूल बटोरे।
3 Аз брату моему и брат мой мне, пасый в кринех.
मैं अपने प्रेमी की हूँ और मेरा प्रेमी मेरा है, वह अपनी भेड़-बकरियाँ सोसन फूलों के बीच चराता है। वर
4 Добра еси, ближняя моя, яко благоволение, красна яко Иерусалим, ужас яко вчиненны.
हे मेरी प्रिय, तू तिर्सा की समान सुन्दरी है तू यरूशलेम के समान रूपवान है, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर है।
5 Отврати очи твои от мене, яко тии воскрилиша мя: власи твои, яко стада коз, яже взыдоша от Галаада:
अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले, क्योंकि मैं उनसे घबराता हूँ; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।
6 зубы твои, яко стада остриженых, яже взыдоша от купели, вся близнята родящыя, и безчадныя несть в них: яко вервь червлена устне твои, и беседа твоя красна:
तेरे दाँत ऐसी भेड़ों के झुण्ड के समान हैं जिन्हें स्नान कराया गया हो, उनमें प्रत्येक जुड़वाँ बच्चे देती हैं, जिनमें से किसी का साथी नहीं मरा।
7 яко оброщение шипка ланиты твоя, кроме замолчания твоего.
तेरे कपोल तेरी लटों के नीचे अनार की फाँक से देख पड़ते हैं।
8 Шестьдесят суть цариц и осмьдесят наложниц, и юнот, имже несть числа:
वहाँ साठ रानियाँ और अस्सी रखैलियाँ और असंख्य कुमारियाँ भी हैं।
9 едина есть голубица моя, совершенная моя: едина есть матери своей, избранна есть родившей ю: видеша ю дщери и ублажиша ю, царицы и наложницы, и восхвалиша ю.
परन्तु मेरी कबूतरी, मेरी निर्मल, अद्वितीय है अपनी माता की एकलौती, अपनी जननी की दुलारी है। पुत्रियों ने उसे देखा और धन्य कहा; रानियों और रखैलों ने देखकर उसकी प्रशंसा की।
10 Кто сия проницающая аки утро, добра яко луна, избранна яко солнце, ужас яко вчиненны?
१०यह कौन है जिसकी शोभा भोर के तुल्य है, जो सुन्दरता में चन्द्रमा और निर्मलता में सूर्य, और पताका फहराती हुई सेना के तुल्य भयंकर दिखाई देती है?
11 В вертоград орехов снидох видети в плодех потока, видети, аще процвете виноград и возрастоша шипки.
११मैं अखरोट की बारी में उत्तर गई, कि तराई के फूल देखूँ, और देखूँ की दाखलता में कलियाँ लगीं, और अनारों के फूल खिले कि नहीं।
12 Тамо дам сосца моя тебе: не разуме душа моя, положи мя на колеснице Аминадавли.
१२मुझे पता भी न था कि मेरी कल्पना ने मुझे अपने राजकुमार के रथ पर चढ़ा दिया। सहेलियाँ
13 Обратися, обратися, суламитино, обратися, обратися, и узрим в тебе. Что увидите у Суламитины? Приходящая яко лики полков,
१३लौट आ, लौट आ, हे शूलेम्मिन, लौट आ, लौट आ, कि हम तुझ पर दृष्टि करें। वधू क्या तुम शूलेम्मिन को इस प्रकार देखोगे जैसा महनैम के नृत्य को देखते हैं?

< Песнь песней Соломона 6 >