< Псалтирь 144 >

1 Благословен Господь Бог мой, научаяй руце мои на ополчение, персты моя на брань.
दाऊद का भजन धन्य है यहोवा, जो मेरी चट्टान है, वह युद्ध के लिए मेरे हाथों को और लड़ाई के लिए मेरी उँगलियों को अभ्यास कराता है।
2 Милость моя и прибежище мое, заступник мой и Избавитель мой, защититель мой, и на Него уповах: повинуяй люди моя под мя.
वह मेरे लिये करुणानिधान और गढ़, ऊँचा स्थान और छुड़ानेवाला है, वह मेरी ढाल और शरणस्थान है, जो जातियों को मेरे वश में कर देता है।
3 Господи, что есть человек, яко познался еси ему? Или сын человечь, яко вменяеши его?
हे यहोवा, मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है, या आदमी क्या है कि तू उसकी कुछ चिन्ता करता है?
4 Человек суете уподобися: дние его яко сень преходят.
मनुष्य तो साँस के समान है; उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं।
5 Господи, преклони небеса, и сниди: коснися горам, и воздымятся:
हे यहोवा, अपने स्वर्ग को नीचा करके उतर आ! पहाड़ों को छू तब उनसे धुआँ उठेगा!
6 блесни молнию, и разженеши я: посли стрелы Твоя, и смятеши я.
बिजली कड़काकर उनको तितर-बितर कर दे, अपने तीर चलाकर उनको घबरा दे!
7 Посли руку Твою с высоты, изми мя и избави мя от вод многих, из руки сынов чуждих,
अपना हाथ ऊपर से बढ़ाकर मुझे महासागर से उबार, अर्थात् परदेशियों के वश से छुड़ा।
8 ихже уста глаголаша суету, и десница их десница неправды.
उनके मुँह से तो झूठी बातें निकलती हैं, और उनके दाहिने हाथ से धोखे के काम होते हैं।
9 Боже, песнь нову воспою Тебе, во псалтири десятоструннем пою Тебе:
हे परमेश्वर, मैं तेरी स्तुति का नया गीत गाऊँगा; मैं दस तारवाली सारंगी बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।
10 дающему спасение царем, избавляющему Давида раба Своего от меча люта.
१०तू राजाओं का उद्धार करता है, और अपने दास दाऊद को तलवार की मार से बचाता है।
11 Избави мя и изми мя из руки сынов чуждих, ихже уста глаголаша суету, и десница их десница неправды:
११मुझ को उबार और परदेशियों के वश से छुड़ा ले, जिनके मुँह से झूठी बातें निकलती हैं, और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है।
12 ихже сынове их яко новосаждения водруженая в юности своей, дщери их удобрены, преукрашены яко подобие храма:
१२हमारे बेटे जवानी के समय पौधों के समान बढ़े हुए हों, और हमारी बेटियाँ उन कोनेवाले खम्भों के समान हों, जो महल के लिये बनाए जाएँ;
13 хранилища их исполнена, отрыгающая от сего в сие: овцы их многоплодны, множащыяся во исходищих своих: волове их толсти:
१३हमारे खत्ते भरे रहें, और उनमें भाँति-भाँति का अन्न रखा जाए, और हमारी भेड़-बकरियाँ हमारे मैदानों में हजारों हजार बच्चे जनें;
14 несть падения оплоту, ниже прохода, ниже вопля в стогнах их.
१४तब हमारे बैल खूब लदे हुए हों; हमें न विघ्न हो और न हमारा कहीं जाना हो, और न हमारे चौकों में रोना-पीटना हो,
15 Ублажиша люди, имже сия суть: блажени людие, имже Господь Бог их.
१५तो इस दशा में जो राज्य हो वह क्या ही धन्य होगा! जिस राज्य का परमेश्वर यहोवा है, वह क्या ही धन्य है!

< Псалтирь 144 >