< Псалтирь 147 >

1 Хвалите Господа, яко благ псалом: Богови нашему да усладится хваление.
यहोवा की स्तुति करो! क्योंकि अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है; क्योंकि वह मनभावना है, उसकी स्तुति करना उचित है।
2 Зиждай Иерусалима Господь: разсеяния Израилева соберет:
यहोवा यरूशलेम को फिर बसा रहा है; वह निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठा कर रहा है।
3 изцеляяй сокрушенныя сердцем и обязуяй сокрушения их:
वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके घाव पर मरहम-पट्टी बाँधता है।
4 изчитаяй множество звезд, и всем им имена нарицаяй.
वह तारों को गिनता, और उनमें से एक-एक का नाम रखता है।
5 Велий Господь наш, и велия крепость Его, и разума Его несть числа.
हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है; उसकी बुद्धि अपरम्पार है।
6 Приемляй кроткия Господь, смиряяй же грешники до земли.
यहोवा नम्र लोगों को सम्भालता है, और दुष्टों को भूमि पर गिरा देता है।
7 Начните Господеви во исповедании, пойте Богови нашему в гуслех:
धन्यवाद करते हुए यहोवा का गीत गाओ; वीणा बजाते हुए हमारे परमेश्वर का भजन गाओ।
8 одевающему небо облаки, уготовляющему земли дождь: прозябающему на горах траву и злак на службу человеком:
वह आकाश को मेघों से भर देता है, और पृथ्वी के लिये मेंह को तैयार करता है, और पहाड़ों पर घास उगाता है।
9 дающему скотом пищу их, и птенцем врановым призывающым Его.
वह पशुओं को और कौवे के बच्चों को जो पुकारते हैं, आहार देता है।
10 Не в силе констей восхощет, ниже в лыстех мужеских благоволит:
१०न तो वह घोड़े के बल को चाहता है, और न पुरुष के बलवन्त पैरों से प्रसन्न होता है;
11 благоволит Господь в боящихся Его и во уповающих на милость Его.
११यहोवा अपने डरवैयों ही से प्रसन्न होता है, अर्थात् उनसे जो उसकी करुणा पर आशा लगाए रहते हैं।
12 Похвали, Иерусалиме, Господа, хвали Бога твоего, Сионе:
१२हे यरूशलेम, यहोवा की प्रशंसा कर! हे सिय्योन, अपने परमेश्वर की स्तुति कर!
13 яко укрепи вереи врат твоих, благослови сыны твоя в тебе.
१३क्योंकि उसने तेरे फाटकों के खम्भों को दृढ़ किया है; और तेरी सन्तानों को आशीष दी है।
14 Полагаяй пределы твоя мир, и тука пшенична насыщаяй тя:
१४वह तेरी सीमा में शान्ति देता है, और तुझको उत्तम से उत्तम गेहूँ से तृप्त करता है।
15 посылаяй слово Свое земли, до скорости течет слово Его,
१५वह पृथ्वी पर अपनी आज्ञा का प्रचार करता है, उसका वचन अति वेग से दौड़ता है।
16 дающаго снег свой яко волну, мглу яко пепел посыпающаго,
१६वह ऊन के समान हिम को गिराता है, और राख के समान पाला बिखेरता है।
17 метающаго голоть Свой яко хлебы: противу лица мраза Его кто постоит?
१७वह बर्फ के टुकड़े गिराता है, उसकी की हुई ठण्ड को कौन सह सकता है?
18 Послет слово Свое, и истает я: дхнет дух Его, и потекут воды.
१८वह आज्ञा देकर उन्हें गलाता है; वह वायु बहाता है, तब जल बहने लगता है।
19 Возвещаяй слово Свое Иакову, оправдания и судбы Своя Израилеви:
१९वह याकूब को अपना वचन, और इस्राएल को अपनी विधियाँ और नियम बताता है।
20 не сотвори тако всякому языку, и судбы Своя не яви им.
२०किसी और जाति से उसने ऐसा बर्ताव नहीं किया; और उसके नियमों को औरों ने नहीं जाना। यहोवा की स्तुति करो।

< Псалтирь 147 >