< Плач Иеремии 1 >

1 Алеф. Како седе един град умноженный людьми: бысть яко вдовица, умноженный во языцех, владяй странами бысть под данию.
जो नगरी लोगों से भरपूर थी वह अब कैसी अकेली बैठी हुई है! वह क्यों एक विधवा के समान बन गई? वह जो जातियों की दृष्टि में महान और प्रान्तों में रानी थी, अब क्यों कर देनेवाली हो गई है।
2 Беф. Плачя плакася в нощи, и слезы его на ланитех его, и несть утешаяй его от всех любящих его: вси дружащиися с ним отвергошася его, быша ему врази.
रात को वह फूट फूटकर रोती है, उसके आँसू गालों पर ढलकते हैं; उसके सब यारों में से अब कोई उसे शान्ति नहीं देता; उसके सब मित्रों ने उससे विश्वासघात किया, और उसके शत्रु बन गए हैं।
3 Гимель. Преселися Иуда ради смирения своего и ради множества работы своея: седе во языцех, не обрете покоя. Вси гонящии его постигнуша и среде стужающих ему.
यहूदा दुःख और कठिन दासत्व के कारण परदेश चली गई; परन्तु अन्यजातियों में रहती हुई वह चैन नहीं पाती; उसके सब खदेड़नेवालों ने उसकी सकेती में उसे पकड़ लिया है।
4 Далеф. Путие Сиони рыдают, яко несть ходящих по них в праздник, вся врата его разорена, жерцы его воздыхают, девицы его ведомы, и сам огорчеваемь в себе.
सिय्योन के मार्ग विलाप कर रहे हैं, क्योंकि नियत पर्वों में कोई नहीं आता है; उसके सब फाटक सुनसान पड़े हैं, उसके याजक कराहते हैं; उसकी कुमारियाँ शोकित हैं, और वह आप कठिन दुःख भोग रही है।
5 Ге. Быша стужающии ему во главу, и врази его угобзишася, яко Господь смири его за множество нечестия его: младенцы его отидоша пленени пред лицем стужающаго.
उसके द्रोही प्रधान हो गए, उसके शत्रु उन्नति कर रहे हैं, क्योंकि यहोवा ने उसके बहुत से अपराधों के कारण उसे दुःख दिया है; उसके बाल-बच्चों को शत्रु हाँक-हाँककर बँधुआई में ले गए।
6 Вав. И отяся от дщере Сиони вся лепота ея: быша князи ея яко овни не имущии пажити, и хождаху не с крепостию пред лицем гонящаго.
सिय्योन की पुत्री का सारा प्रताप जाता रहा है। उसके हाकिम ऐसे हिरनों के समान हो गए हैं जिन्हें कोई चरागाह नहीं मिलती; वे खदेड़नेवालों के सामने से बलहीन होकर भागते हैं।
7 Заин. Помяну Иерусалим дни смирения своего и отриновений своих, вся вожделения своя, яже имеяше от дний первых, егда падоша людие его в руце стужающаго, и не бе помагающаго ему: видевше врази его посмеяшася о преселении его.
यरूशलेम ने, इन दुःख भरे और संकट के दिनों में, जब उसके लोग द्रोहियों के हाथ में पड़े और उसका कोई सहायक न रहा, अपनी सब मनभावनी वस्तुओं को जो प्राचीनकाल से उसकी थीं, स्मरण किया है। उसके द्रोहियों ने उसको उजड़ा देखकर उपहास में उड़ाया है।
8 Иф. Грехом согреши Иерусалим, того ради в мятеж бысть: вси славящии его смириша и, видеша бо срам его: сей же стенящь обратися вспять.
यरूशलेम ने बड़ा पाप किया, इसलिए वह अशुद्ध स्त्री सी हो गई है; जितने उसका आदर करते थे वे उसका निरादर करते हैं, क्योंकि उन्होंने उसकी नंगाई देखी है; हाँ, वह कराहती हुई मुँह फेर लेती है।
9 Теф. Нечистота его пред ногама его, не помяну последних своих и низведеся пречудно: несть утешаяй его. Виждь, Господи, смирение мое, яко возвеличися враг.
उसकी अशुद्धता उसके वस्त्र पर है; उसने अपने अन्त का स्मरण न रखा; इसलिए वह भयंकर रीति से गिराई गई, और कोई उसे शान्ति नहीं देता है। हे यहोवा, मेरे दुःख पर दृष्टि कर, क्योंकि शत्रु मेरे विरुद्ध सफल हुआ है!
10 Иод. Руку свою простре стужаяй на вся вожделенная его, виде бо языки вшедшыя во святыню свою, имже повелел еси не входити во церковь Твою.
१०द्रोहियों ने उसकी सब मनभावनी वस्तुओं पर हाथ बढ़ाया है; हाँ, अन्यजातियों को, जिनके विषय में तूने आज्ञा दी थी कि वे तेरी सभा में भागी न होने पाएँगी, उनको उसने तेरे पवित्रस्थान में घुसा हुआ देखा है।
11 Каф. Вси людие его воздыхающе ищут хлеба: даша вожделенная своя за пищу, еже бы обратити душу. Виждь, Господи, и призри, яко бых безчестен.
११उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे हैं; उन्होंने अपना प्राण बचाने के लिये अपनी मनभावनी वस्तुएँ बेचकर भोजन मोल लिया है। हे यहोवा, दृष्टि कर, और ध्यान से देख, क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ।
12 Ламед. Вси, иже к вам проходящии путем, обратитеся и видите, аще есть болезнь, яко болезнь моя, яже бысть: глаголавый о мне смири мя Господь в день гнева ярости Своея.
१२हे सब बटोहियों, क्या तुम्हें इस बात की कुछ भी चिन्ता नहीं? दृष्टि करके देखो, क्या मेरे दुःख से बढ़कर कोई और पीड़ा है जो यहोवा ने अपने क्रोध के दिन मुझ पर डाल दी है?
13 Мем. С высоты Своея посла огнь, в кости моя сведе его: простре сеть ногама моима, обрати мя вспять, даде мя Господь в погубление, весь день болезнующа.
१३उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, और वे उससे भस्म हो गईं; उसने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा फेर दिया है; उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ।
14 Нун. Бдяше на нечестия моя, в руку моею сплетошася: взыдоша на выю мою, изнеможе крепость моя, яко даде Господь в руце мои болезни, не возмогу стати.
१४उसने जूए की रस्सियों की समान मेरे अपराधों को अपने हाथ से कसा है; उसने उन्हें बटकर मेरी गर्दन पर चढ़ाया, और मेरा बल घटा दिया है; जिनका मैं सामना भी नहीं कर सकती, उन्हीं के वश में यहोवा ने मुझे कर दिया है।
15 Самех. Отя вся крепкия моя Господь от среды мене, призва на мя время, еже сокрушити избранныя моя: точило истопта Господь девице, дщери Иудине: о сих аз плачу.
१५यहोवा ने मेरे सब पराक्रमी पुरुषों को तुच्छ जाना; उसने नियत पर्व का प्रचार करके लोगों को मेरे विरुद्ध बुलाया कि मेरे जवानों को पीस डाले; यहूदा की कुमारी कन्या को यहोवा ने मानो कुण्ड में पेरा है।
16 Аин. Очи мои излиясте воду, яко удалися от мене утешаяй мя, возвращаяй душу мою: погибоша сынове мои, яко возможе враг.
१६इन बातों के कारण मैं रोती हूँ; मेरी आँखों से आँसू की धारा बहती रहती है; क्योंकि जिस शान्तिदाता के कारण मेरा जी हरा भरा हो जाता था, वह मुझसे दूर हो गया; मेरे बच्चे अकेले हो गए, क्योंकि शत्रु प्रबल हुआ है।
17 Фи. Возде руце свои Сион, несть утешаяй его. Заповеда Господь на Иакова, окрест его врази его: бысть Иерусалим яко осквернена кровоточением в них.
१७सिय्योन हाथ फैलाए हुए है, उसे कोई शान्ति नहीं देता; यहोवा ने याकूब के विषय में यह आज्ञा दी है कि उसके चारों ओर के निवासी उसके द्रोही हो जाएँ; यरूशलेम उनके बीच अशुद्ध स्त्री के समान हो गई है।
18 Цади. Праведен есть Господь, яко уста Его огорчих. Слышите убо, вси людие, и видите болезнь мою: девицы моя и юноты отидоша в плен.
१८यहोवा सच्चाई पर है, क्योंकि मैंने उसकी आज्ञा का उल्लंघन किया है; हे सब लोगों, सुनो, और मेरी पीड़ा को देखो! मेरे कुमार और कुमारियाँ बँधुआई में चली गई हैं।
19 Коф. Позвах любители моя, и тии прельстиша мя: жерцы мои и старцы мои во граде оскудеша, яко взыскаша пищи себе, да укрепят душы своя, и не обретоша.
१९मैंने अपने मित्रों को पुकारा परन्तु उन्होंने भी मुझे धोखा दिया; जब मेरे याजक और पुरनिये इसलिए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे थे कि खाने से उनका जी हरा हो जाए, तब नगर ही में उनके प्राण छूट गए।
20 Реш. Виждь, Господи, яко скорблю, утроба моя смятеся во мне, и превратися сердце мое, яко горести исполнихся: отвне обезчади мене мечь, аки смерть в дому.
२०हे यहोवा, दृष्टि कर, क्योंकि मैं संकट में हूँ, मेरी अंतड़ियाँ ऐंठी जाती हैं, मेरा हृदय उलट गया है, क्योंकि मैंने बहुत बलवा किया है। बाहर तो मैं तलवार से निर्वंश होती हूँ; और घर में मृत्यु विराज रही है।
21 Шин. Слышаша убо, яко воздыхаю аз, несть утешающаго мя. Вси врази мои слышаша злая моя и порадовашася, яко Ты сотворил еси: привел еси день, призвал еси время, и будут подобни мне.
२१उन्होंने सुना है कि मैं कराहती हूँ, परन्तु कोई मुझे शान्ति नहीं देता। मेरे सब शत्रुओं ने मेरी विपत्ति का समाचार सुना है; वे इससे हर्षित हो गए कि तू ही ने यह किया है। परन्तु जिस दिन की चर्चा तूने प्रचार करके सुनाई है उसको तू दिखा, तब वे भी मेरे समान हो जाएँगे।
22 Фав. Да приидет вся злоба их пред лице Твое, и отреби их, якоже сотвориша отребление о всех гресех моих, яко многа суть стенания моя, и сердце мое скорбит.
२२उनकी सारी दुष्टता की ओर दृष्टि कर; और जैसा मेरे सारे अपराधों के कारण तूने मुझे दण्ड दिया, वैसा ही उनको भी दण्ड दे; क्योंकि मैं बहुत ही कराहती हूँ, और मेरा हृदय रोग से निर्बल हो गया है।

< Плач Иеремии 1 >