< Книга пророка Исаии 41 >

1 Обновляйтеся ко Мне, острови князи бо изменят крепость: да приближатся и да глаголют вкупе, тогда суд да возвещают.
हे द्वीपों, मेरे सामने चुप रहो; देश-देश के लोग नया बल प्राप्त करें; वे समीप आकर बोलें; हम आपस में न्याय के लिये एक दूसरे के समीप आएँ।
2 Кто возстави от восток правду, призва ю к ногам своим, и пойдет? Даст пред языки, и цари ужасит: и повержет на землю мечы их, и аки стеблие отвержени луцы их,
किसने पूर्व दिशा से एक को उभारा है, जिसे वह धार्मिकता के साथ अपने पाँव के पास बुलाता है? वह जातियों को उसके वश में कर देता और उसको राजाओं पर अधिकारी ठहराता है; वह अपनी तलवार से उन्हें धूल के समान, और अपने धनुष से उड़ाए हुए भूसे के समान कर देता है।
3 и проженет я, и пройдет с миром путь ног его.
वह उन्हें खदेड़ता और ऐसे मार्ग से, जिस पर वह कभी न चला था, बिना रोक-टोक आगे बढ़ता है।
4 Кто содела и сотвори сия, призва ю призываяй ю от начала родов. Аз Бог первый, и в грядущая Аз есмь.
किसने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सबसे पहला, और अन्त के समय रहूँगा; मैं वहीं हूँ।
5 Видеша языцы и убояшася, концы земнии приближишася и приидоша вкупе.
द्वीप देखकर डरते हैं, पृथ्वी के दूर देश काँप उठे और निकट आ गए हैं।
6 Судяй кийждо ближнему, и брату помощи, и речет:
वे एक दूसरे की सहायता करते हैं और उनमें से एक अपने भाई से कहता है, “हियाव बाँध!”
7 превозможе муж древоделатель и ковачь бияй млатом, вкупе проковаяй: овогда убо речет: спаяние добро есть, утвердиша я гвоздьми, положат я, и не подвигнутся.
बढ़ई सुनार को और हथौड़े से बराबर करनेवाला निहाई पर मारनेवाले को यह कहकर हियाव बन्धा रहा है, “जोड़ तो अच्छी है,” अतः वह कील ठोंक-ठोंककर उसको ऐसा दृढ़ करता है कि वह स्थिर रहे।
8 Ты же, Израилю, рабе Мой, Иакове, егоже избрах, семя Авраамле, егоже возлюбих,
हे मेरे दास इस्राएल, हे मेरे चुने हुए याकूब, हे मेरे मित्र अब्राहम के वंश;
9 егоже поях от конец земли, и от стражб ея призвах тя, и рекох ти: раб Мой еси, избрах тя, и не оставих тебе:
तू जिसे मैंने पृथ्वी के दूर-दूर देशों से लिया और पृथ्वी की छोर से बुलाकर यह कहा, “तू मेरा दास है, मैंने तुझे चुना है और त्यागा नहीं;”
10 не бойся, с тобою бо есмь, не прельщаю: Аз бо есмь Бог твой, укрепивый тя, и помогох ти, и утвердих тя десницею Моею праведною:
१०मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूँ, इधर-उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूँ; मैं तुझे दृढ़ करूँगा और तेरी सहायता करूँगा, अपने धर्ममय दाहिने हाथ से मैं तुझे सम्भाले रहूँगा।
11 се, постыдятся и посрамятся вси сопротивляющиися тебе, будут бо яко не сущии, и погибнут вси соперницы твои:
११देख, जो तुझ से क्रोधित हैं, वे सब लज्जित होंगे; जो तुझ से झगड़ते हैं उनके मुँह काले होंगे और वे नाश होकर मिट जाएँगे।
12 взыщеши их, и не обрящеши человеков, иже поругаются тебе: будут бо аки не бывшии и не будут ратующии тебе.
१२जो तुझ से लड़ते हैं उन्हें ढूँढ़ने पर भी तू न पाएगा; जो तुझ से युद्ध करते हैं वे नाश होकर मिट जाएँगे।
13 Яко Аз Бог твой держай десницу твою, глаголяй тебе:
१३क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा, तेरा दाहिना हाथ पकड़कर कहूँगा, “मत डर, मैं तेरी सहायता करूँगा।”
14 не бойся, Иакове, малый Израилю, Аз помогох ти, глаголет Бог твой, Избавляяй тя Святый Израилев:
१४हे कीड़े सरीखे याकूब, हे इस्राएल के मनुष्यों, मत डरो! यहोवा की यह वाणी है, मैं तेरी सहायता करूँगा; इस्राएल का पवित्र तेरा छुड़ानेवाला है।
15 се, сотворих тя аки колеса колесничная новая, стирающая аки пила, и сотреши горы, и истончиши холмы, и аки прах положиши,
१५देख, मैंने तुझे छुरीवाले दाँवने का एक नया और उत्तम यन्त्र ठहराया है; तू पहाड़ों को दाँव-दाँवकर सूक्ष्म धूल कर देगा, और पहाड़ियों को तू भूसे के समान कर देगा।
16 и извееши, и ветр возмет я, и буря развеет я: ты же возвеселишися во Святых Израилевых.
१६तू उनको फटकेगा, और पवन उन्हें उड़ा ले जाएगी, और आँधी उन्हें तितर-बितर कर देगी। परन्तु तू यहोवा के कारण मगन होगा, और इस्राएल के पवित्र के कारण बड़ाई मारेगा।
17 И возрадуются убозии и неимущии: поищут бо воды, и не будет, язык их от жажди изсше. Аз Господь Бог, Аз услышу их, Бог Израилев, и не оставлю их,
१७जब दीन और दरिद्र लोग जल ढूँढ़ने पर भी न पाएँ और उनका तालू प्यास के मारे सूख जाये; मैं यहोवा उनकी विनती सुनूँगा, मैं इस्राएल का परमेश्वर उनको त्याग न दूँगा।
18 но отверзу на горах реки и среди поля источники, сотворю пустыню в луги водныя и жаждущую землю в водотечы,
१८मैं मुँण्ड़े टीलों से भी नदियाँ और मैदानों के बीच में सोते बहाऊँगा; मैं जंगल को ताल और निर्जल देश को सोते ही सोते कर दूँगा।
19 положу в безводную землю кедр и смерчие, и мирсину и кипарис и тополю:
१९मैं जंगल में देवदार, बबूल, मेंहदी, और जैतून उगाऊँगा; मैं अराबा में सनोवर, चिनार वृक्ष, और चीड़ इकट्ठे लगाऊँगा;
20 да узрят и уразумеют, и помыслят и уведят вкупе, яко рука Господня сотвори сия вся, и Святый Израилев показа.
२०जिससे लोग देखकर जान लें, और सोचकर पूरी रीति से समझ लें कि यह यहोवा के हाथ का किया हुआ और इस्राएल के पवित्र का सृजा हुआ है।
21 Приближается суд ваш, глаголет Господь Бог: приближишася совети ваши, глаголет Царь Иаковль.
२१यहोवा कहता है, “अपना मुकद्दमा लड़ो,” याकूब का राजा कहता है, “अपने प्रमाण दो।”
22 Да приближатся и возвестят вам, яже сбудутся, или яже прежде быша, рцыте: и приставим ум и уразумеем, что последняя и будущая: рцыте нам,
२२वे उन्हें देकर हमको बताएँ कि भविष्य में क्या होगा? पूर्वकाल की घटनाएँ बताओ कि आदि में क्या-क्या हुआ, जिससे हम उन्हें सोचकर जान सके कि भविष्य में उनका क्या फल होगा; या होनेवाली घटनाएँ हमको सुना दो।
23 возвестите нам грядущая на последок, и увемы, яко бози есте: благо сотворите и зло сотворите, и почудимся и узрим вкупе.
२३भविष्य में जो कुछ घटेगा वह बताओ, तब हम मानेंगे कि तुम ईश्वर हो; भला या बुरा, कुछ तो करो कि हम देखकर चकित को जाएँ।
24 Яко откуду есте вы, и откуду дело ваше? От земли мерзость избраша вас.
२४देखो, तुम कुछ नहीं हो, तुम से कुछ नहीं बनता; जो कोई तुम्हें चाहता है वह घृणित है।
25 Аз же возставих, иже от севера и иже от восток солнечных прозовутся именем Моим: да приидут князи, и яко брение скудельника и яко скудельник топчущь брение, тако попрани будете.
२५मैंने एक को उत्तर दिशा से उभारा, वह आ भी गया है; वह पूर्व दिशा से है और मेरा नाम लेता है; जैसा कुम्हार गीली मिट्टी को लताड़ता है, वैसा ही वह हाकिमों को कीच के समान लताड़ देगा।
26 Кто бо возвестит, яже исперва, да увемы, яже напреди, и речем, яко истинна суть? Несть предглаголющаго, ни слышащаго словес ваших.
२६किसने इस बात को पहले से बताया था, जिससे हम यह जानते? किसने पूर्वकाल से यह प्रगट किया जिससे हम कहें कि वह सच्चा है? कोई भी बतानेवाला नहीं, कोई भी सुनानेवाला नहीं, तुम्हारी बातों का कोई भी सुनानेवाला नहीं है।
27 Начало Сиону дам и Иерусалима утешу на пути.
२७मैं ही ने पहले सिय्योन से कहा, “देख, उन्हें देख,” और मैंने यरूशलेम को एक शुभ समाचार देनेवाला भेजा।
28 От язык бо, се, ни един и от кумир их несть возвещаяй. И аще вопрошу их, откуду есте? Не отвещают ми.
२८मैंने देखने पर भी किसी को न पाया; उनमें कोई मंत्री नहीं जो मेरे पूछने पर कुछ उत्तर दे सके।
29 Суть бо творящии вас и всуе прельщающии вас.
२९सुनो, उन सभी के काम अनर्थ हैं; उनके काम तुच्छ हैं, और उनकी ढली हुई मूर्तियाँ वायु और मिथ्या हैं।

< Книга пророка Исаии 41 >