< Книга пророка Исаии 33 >

1 Горе обидящым вас! Вас никтоже и изобидит, и отвергаяй вас не отвержет: пленени будут отметающии (вас) и предадятся, и яко молие в ризе, тако побеждени будут.
हाय तुझ नाश करनेवाले पर जो नाश नहीं किया गया था; हाय तुझ विश्वासघाती पर, जिसके साथ विश्वासघात नहीं किया गया! जब तू नाश कर चुके, तब तू नाश किया जाएगा; और जब तू विश्वासघात कर चुके, तब तेरे साथ विश्वासघात किया जाएगा।
2 Господи, помилуй ны, на Тя бо уповахом: бысть племя непокаряющихся в пагубу, спасение же наше во время печали.
हे यहोवा, हम लोगों पर अनुग्रह कर; हम तेरी ही बाट जोहते हैं। भोर को तू उनका भुजबल, संकट के समय हमारा उद्धारकर्ता ठहर।
3 Гласом страха Твоего ужасошася людие от страха Твоего, и разсеяшася языцы.
हुल्लड़ सुनते ही देश-देश के लोग भाग गए, तेरे उठने पर अन्यजातियाँ तितर-बितर हुई।
4 Ныне же соберутся корысти вашя малаго и великаго: якоже аще кто соберет пруги, тако наругаются вам.
जैसे टिड्डियाँ चट करती हैं वैसे ही तुम्हारी लूट चट की जाएगी, और जैसे टिड्डियाँ टूट पड़ती हैं, वैसे ही वे उस पर टूट पड़ेंगे।
5 Свят Бог живый в вышних, наполнися Сион суда и правды.
यहोवा महान हुआ है, वह ऊँचे पर रहता है; उसने सिय्योन को न्याय और धार्मिकता से परिपूर्ण किया है;
6 В законе предадятся, в сокровищих спасение наше, тамо премудрость и хитрость и благочестие ко Господеви: сия суть сокровища правды.
और उद्धार, बुद्धि और ज्ञान की बहुतायत तेरे दिनों का आधार होगी; यहोवा का भय उसका धन होगा।
7 Се, ныне во страсе вашем тии убоятся: ихже боястеся, возопиют от вас: вестницы бо послани будут горце плачущеся, просяще мира.
देख, उनके शूरवीर बाहर चिल्ला रहे हैं; संधि के दूत बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।
8 Опустеют бо сих путие: преста страх языков, и завет иже к ним вземлется, и не вмените их в человеки.
राजमार्ग सुनसान पड़े हैं, उन पर यात्री अब नहीं चलते। उसने वाचा को टाल दिया, नगरों को तुच्छ जाना, उसने मनुष्य को कुछ न समझा।
9 Восплакася земля, посрамлен Ливан, блато бысть Саронь: явлена будет Галилеа и Хермель.
पृथ्वी विलाप करती और मुर्झा गई है; लबानोन कुम्हला गया और वह मुर्झा गया है; शारोन मरूभूमि के समान हो गया; बाशान और कर्मेल में पतझड़ हो रहा है।
10 Ныне воскресну, глаголет Господь, ныне прославлюся, ныне вознесуся.
१०यहोवा कहता है, अब मैं उठूँगा, मैं अपना प्रताप दिखाऊँगा; अब मैं महान ठहरूँगा।
11 Ныне узрите, ныне ощутите, тщетна будет крепость духа вашего: огнь вы пояст.
११तुम में सूखी घास का गर्भ रहेगा, तुम से भूसी उत्पन्न होगी; तुम्हारी साँस आग है जो तुम्हें भस्म करेगी।
12 И будут языцы пожжени, аки терние на ниве разметано и пожжено.
१२देश-देश के लोग फूँके हुए चूने के सामान हो जाएँगे, और कटे हुए कँटीली झाड़ियों के समान आग में जलाए जाएँगे।
13 Услышат дальнии, яже сотворих, (глаголет Господь, ) уведят приближающиися крепость Мою.
१३हे दूर-दूर के लोगों, सुनो कि मैंने क्या किया है? और तुम भी जो निकट हो, मेरा पराक्रम जान लो।
14 Отступиша, иже в Сионе, беззаконницы, приимет трепет нечестивыя: кто возвестит вам, яко огнь горит? Кто возвестит вам место вечное?
१४सिय्योन के पापी थरथरा गए हैं; भक्तिहीनों को कँपकँपी लगी है: हम में से कौन प्रचण्ड आग में रह सकता? हम में से कौन उस आग में बना रह सकता है जो कभी नहीं बुझेगी?
15 Ходяй в правде, глаголяй правый путь, ненавидяй беззакония и неправды и руце оттрясаяй от даров: отягчаваяй ушы, да не услышит суда крове: смежаяй очи, да не узрит неправды,
१५जो धार्मिकता से चलता और सीधी बातें बोलता; जो अंधेर के लाभ से घृणा करता, जो घूस नहीं लेता; जो खून की बात सुनने से कान बन्द करता, और बुराई देखने से आँख मूँद लेता है। वही ऊँचे स्थानों में निवास करेगा।
16 сей вселится во высоце пещере камене крепкаго: хлеб ему дастся и вода его верна.
१६वह चट्टानों के गढ़ों में शरण लिए हुए रहेगा; उसको रोटी मिलेगी और पानी की घटी कभी न होगी।
17 Царя со славою узрите, и очи ваши узрят землю издалеча,
१७तू अपनी आँखों से राजा को उसकी शोभा सहित देखेगा; और लम्बे-चौड़े देश पर दृष्टि करेगा।
18 душа ваша поучится страху Господню: где суть книгочии? Где суть совещавающии? Где есть изчитаяй питаемыя малы и велики люди?
१८तू भय के दिनों को स्मरण करेगा: लेखा लेनेवाला और कर तौलकर लेनेवाला कहाँ रहा? गुम्मटों का गिननेवाला कहाँ रहा?
19 Имже не совещаше, ниже ведяше глубокий глас имущаго, яко не слышати людем уничтоженым, и несть слышащему смысла.
१९जिनकी कठिन भाषा तू नहीं समझता, और जिनकी लड़बड़ाती जीभ की बात तू नहीं बूझ सकता उन निर्दय लोगों को तू फिर न देखेगा।
20 Се, Сион град, спасение наше, очи твои узрят, Иерусалиме, граде богатый, кущы не поколеблются, ниже подвигнутся колие храмины его в вечное время, и ужя его не преторгнутся.
२०हमारे पर्व के नगर सिय्योन पर दृष्टि कर! तू अपनी आँखों से यरूशलेम को देखेगा, वह विश्राम का स्थान, और ऐसा तम्बू है जो कभी गिराया नहीं जाएगा, जिसका कोई खूँटा कभी उखाड़ा न जाएगा, और न कोई रस्सी कभी टूटेगी।
21 Яко имя Господне велико вам есть, место вам будет, реки и ровенницы широцы и пространни: не пойдеши по сему пути, ниже пойдет корабль пловущь:
२१वहाँ महाप्रतापी यहोवा हमारे लिये रहेगा, वह बहुत बड़ी-बड़ी नदियों और नहरों का स्थान होगा, जिसमें डाँडवाली नाव न चलेगी और न शोभायमान जहाज उसमें होकर जाएगा।
22 Бог бо мой велик есть: не минет мене Господь судия наш, Господь князь наш, Господь царь наш, Господь Той нас спасет.
२२क्योंकि यहोवा हमारा न्यायी, यहोवा हमारा हाकिम, यहोवा हमारा राजा है; वही हमारा उद्धार करेगा।
23 Прервашася ужя твоя, яко не укрепишася: щогла твоя преклонися, не распустит ветрил, не воздвигнет знамения, дондеже предастся на пленение: темже мнози хромии плен сотворят,
२३तेरी रस्सियाँ ढीली हो गईं, वे मस्तूल की जड़ को दृढ़ न रख सकीं, और न पाल को तान सकीं। तब बड़ी लूट छीनकर बाँटी गई, लँगड़े लोग भी लूट के भागी हुए।
24 и не рекут: труждаемся, людие живущии в них, оставися бо им грех.
२४कोई निवासी न कहेगा कि मैं रोगी हूँ; और जो लोग उसमें बसेंगे, उनका अधर्म क्षमा किया जाएगा।

< Книга пророка Исаии 33 >