< Бытие 18 >

1 Явися же ему Бог у дуба Мамврийска, седящу ему пред дверми сени своея в полудни.
अब्राहम मम्रे के बांजवृक्षों के बीच कड़ी धूप के समय तम्बू के द्वार पर बैठा हुआ था, तब यहोवा ने उसे दर्शन दिया:
2 Воззрев же очима своима, виде, и се, трие мужие стояху над ним: и видев притече в сретение им от дверей сени своея: и поклонися до земли
उसने आँख उठाकर दृष्टि की तो क्या देखा, कि तीन पुरुष उसके सामने खड़े हैं। जब उसने उन्हें देखा तब वह उनसे भेंट करने के लिये तम्बू के द्वार से दौड़ा, और भूमि पर गिरकर दण्डवत् की और कहने लगा,
3 и рече: Господи, аще убо обретох благодать пред Тобою, не мини раба Твоего:
“हे प्रभु, यदि मुझ पर तेरी अनुग्रह की दृष्टि है तो मैं विनती करता हूँ, कि अपने दास के पास से चले न जाना।
4 да принесется вода и омыются ноги ваши, и прохладитеся под древом:
मैं थोड़ा सा जल लाता हूँ और आप अपने पाँव धोकर इस वृक्ष के तले विश्राम करें।
5 и принесу хлеб, да ясте, и посем пойдете в путь свой, егоже ради уклонистеся к рабу вашему. И рекоша: тако сотвори, якоже глаголал еси.
फिर मैं एक टुकड़ा रोटी ले आऊँ, और उससे आप अपने-अपने जीव को तृप्त करें; तब उसके पश्चात् आगे बढ़ें क्योंकि आप अपने दास के पास इसी लिए पधारे हैं।” उन्होंने कहा, “जैसा तू कहता है वैसा ही कर।”
6 И потщася Авраам в сень к Сарре и рече ей: ускори и смеси три меры муки чисты, и сотвори потребники.
तब अब्राहम तुरन्त तम्बू में सारा के पास गया और कहा, “तीन सआ मैदा जल्दी से गूँध, और फुलके बना।”
7 И тече Авраам ко кравам, и взя телца млада и добра, и даде рабу, и ускори приготовити е.
फिर अब्राहम गाय-बैल के झुण्ड में दौड़ा, और एक कोमल और अच्छा बछड़ा लेकर अपने सेवक को दिया, और उसने जल्दी से उसको पकाया।
8 И взя масло, и млеко, и телца, егоже приготова: и предложи им, и ядоша: сам же стояше пред ними под древом.
तब उसने दही, और दूध, और बछड़े का माँस, जो उसने पकवाया था, लेकर उनके आगे परोस दिया; और आप वृक्ष के तले उनके पास खड़ा रहा, और वे खाने लगे।
9 Рече же к нему: где Сарра жена твоя? Он же отвещав, рече: се, в сени.
उन्होंने उससे पूछा, “तेरी पत्नी सारा कहाँ है?” उसने कहा, “वह तो तम्बू में है।”
10 Рече же: (се) возвращаяся прииду к тебе во время сие в часы, и родит сына Сарра жена твоя. Сарра же услыша пред дверми сени сущи за ним.
१०उसने कहा, “मैं वसन्त ऋतु में निश्चय तेरे पास फिर आऊँगा; और तेरी पत्नी सारा के एक पुत्र उत्पन्न होगा।” सारा तम्बू के द्वार पर जो अब्राहम के पीछे था सुन रही थी।
11 Авраам же и Сарра стара (беста, ) заматеревшая во днех: и престаша Сарре бывати женская.
११अब्राहम और सारा दोनों बहुत बूढ़े थे; और सारा का मासिक धर्म बन्द हो गया था।
12 Разсмеяся же Сарра в себе, глаголющи: не у было ми убо доселе, господин же мой стар.
१२इसलिए सारा मन में हँसकर कहने लगी, “मैं तो बूढ़ी हूँ, और मेरा स्वामी भी बूढ़ा है, तो क्या मुझे यह सुख होगा?”
13 И рече Господь ко Аврааму: что яко разсмеяся Сарра в себе, глаголющи: еда истинно рожду? Аз же состарехся.
१३तब यहोवा ने अब्राहम से कहा, “सारा यह कहकर क्यों हँसी, कि क्या मेरे, जो ऐसी बुढ़िया हो गई हूँ, सचमुच एक पुत्र उत्पन्न होगा?
14 Еда изнеможет у Бога слово? В сие время возвращуся к тебе в часы, и будет Сарре сын.
१४क्या यहोवा के लिये कोई काम कठिन है? नियत समय में, अर्थात् वसन्त ऋतु में, मैं तेरे पास फिर आऊँगा, और सारा के पुत्र उत्पन्न होगा।”
15 Отречеся же Сарра, глаголющи: не разсмеяхся: убояся бо. И рече ей: ни, но разсмеялася еси.
१५तब सारा डर के मारे यह कहकर मुकर गई, “मैं नहीं हँसी।” उसने कहा, “नहीं; तू हँसी तो थी।”
16 Воставше же оттуду мужие, воззреша на лице Содома и Гоморра: Авраам же идяше с ними, провождая их.
१६फिर वे पुरुष वहाँ से चलकर, सदोम की ओर दृष्टि की; और अब्राहम उन्हें विदा करने के लिये उनके संग-संग चला।
17 Господь же рече: еда утаю Аз от Авраама раба Моего, яже Аз творю?
१७तब यहोवा ने कहा, “यह जो मैं करता हूँ उसे क्या अब्राहम से छिपा रखूँ?
18 Авраам же бывая будет в язык велик и мног, и благословятся о нем вси языцы земнии:
१८अब्राहम से तो निश्चय एक बड़ी और सामर्थी जाति उपजेगी, और पृथ्वी की सारी जातियाँ उसके द्वारा आशीष पाएँगी।
19 вем бо, яко заповесть сыном своим и дому своему по себе, и сохранят пути Господни творити правду и суд, яко да наведет Господь на Авраама вся, елика глагола к нему.
१९क्योंकि मैं जानता हूँ, कि वह अपने पुत्रों और परिवार को जो उसके पीछे रह जाएँगे, आज्ञा देगा कि वे यहोवा के मार्ग में अटल बने रहें, और धार्मिकता और न्याय करते रहें, ताकि जो कुछ यहोवा ने अब्राहम के विषय में कहा है उसे पूरा करे।”
20 Рече же Господь: вопль Содомский и Гоморрский умножися ко Мне, и греси их велицы зело:
२०फिर यहोवा ने कहा, “सदोम और गमोरा के विरुद्ध चिल्लाहट बढ़ गई है, और उनका पाप बहुत भारी हो गया है;
21 сошед убо узрю, аще по воплю их грядущему ко Мне совершаются: аще же ни, да разумею.
२१इसलिए मैं उतरकर देखूँगा, कि उसकी जैसी चिल्लाहट मेरे कान तक पहुँची है, उन्होंने ठीक वैसा ही काम किया है कि नहीं; और न किया हो तो मैं उसे जान लूँगा।”
22 И обратившеся оттуду мужие, приидоша в Содом: Авраам же еще бяше стояй пред Господем.
२२तब वे पुरुष वहाँ से मुड़कर सदोम की ओर जाने लगे; पर अब्राहम यहोवा के आगे खड़ा रह गया।
23 И приближився Авраам, рече: погубиши ли праведнаго с нечестивым, и будет праведник яко нечестивый?
२३तब अब्राहम उसके समीप जाकर कहने लगा, “क्या तू सचमुच दुष्ट के संग धर्मी भी नाश करेगा?
24 Аще будут пятьдесят праведницы во граде, погубиши ли я? Не пощадиши ли всего места пятидесяти ради праведных, аще будут в нем?
२४कदाचित् उस नगर में पचास धर्मी हों तो क्या तू सचमुच उस स्थान को नाश करेगा और उन पचास धर्मियों के कारण जो उसमें हों न छोड़ेगा?
25 Никакоже Ты сотвориши по глаголу сему, еже убити праведника с нечестивым, и будет праведник яко нечестивый: никакоже, Судяй всей земли, не сотвориши ли суда?
२५इस प्रकार का काम करना तुझ से दूर रहे कि दुष्ट के संग धर्मी को भी मार डाले और धर्मी और दुष्ट दोनों की एक ही दशा हो। यह तुझ से दूर रहे। क्या सारी पृथ्वी का न्यायी न्याय न करे?”
26 Рече же Господь: аще будут в Содомех пятьдесят праведницы во граде, оставлю весь град и все место их ради.
२६यहोवा ने कहा, “यदि मुझे सदोम में पचास धर्मी मिलें, तो उनके कारण उस सारे स्थान को छोड़ूँगा।”
27 И отвещав Авраам, рече: ныне начах глаголати ко Господу моему, аз же есмь земля и пепел:
२७फिर अब्राहम ने कहा, “हे प्रभु, सुन मैं तो मिट्टी और राख हूँ; तो भी मैंने इतनी ढिठाई की कि तुझ से बातें करूँ।
28 аще же умалятся пятьдесят праведницы в четыредесять пять, погубиши ли четыредесяти пятих ради весь град? И рече: не погублю, аще обрящу тамо четыредесять пять.
२८कदाचित् उन पचास धर्मियों में पाँच घट जाएँ; तो क्या तू पाँच ही के घटने के कारण उस सारे नगर का नाश करेगा?” उसने कहा, “यदि मुझे उसमें पैंतालीस भी मिलें, तो भी उसका नाश न करूँगा।”
29 И приложи еще глаголати к Нему, и рече: аще же обрящутся тамо четыредесять? И рече: не погублю ради четыредесяти.
२९फिर उसने उससे यह भी कहा, “कदाचित् वहाँ चालीस मिलें।” उसने कहा, “तो मैं चालीस के कारण भी ऐसा न करूँगा।”
30 И рече: что, Господи, аще возглаголю? Аще же обрящется тамо тридесять? И рече: не погублю тридесятих ради.
३०फिर उसने कहा, “हे प्रभु, क्रोध न कर, तो मैं कुछ और कहूँ: कदाचित् वहाँ तीस मिलें।” उसने कहा, “यदि मुझे वहाँ तीस भी मिलें, तो भी ऐसा न करूँगा।”
31 И рече: понеже имам глаголати ко Господу: аще же обрящутся тамо двадесять? И рече: не погублю, аще обрящутся тамо двадесять.
३१फिर उसने कहा, “हे प्रभु, सुन, मैंने इतनी ढिठाई तो की है कि तुझ से बातें करूँ: कदाचित् उसमें बीस मिलें।” उसने कहा, “मैं बीस के कारण भी उसका नाश न करूँगा।”
32 И рече: что, Господи, аще возглаголю еще единою? Аще же обрящутся тамо десять? И рече: не погублю десятих ради.
३२फिर उसने कहा, “हे प्रभु, क्रोध न कर, मैं एक ही बार और कहूँगा: कदाचित् उसमें दस मिलें।” उसने कहा, “तो मैं दस के कारण भी उसका नाश न करूँगा।”
33 Отиде же Господь, яко преста глаголя ко Аврааму: и Авраам возвратися на место свое.
३३जब यहोवा अब्राहम से बातें कर चुका, तब चला गया: और अब्राहम अपने घर को लौट गया।

< Бытие 18 >