< Бытие 17 >

1 Бысть же Авраму лет девятьдесят девять: и явися Господь Авраму и рече ему: Аз есмь Бог твой, благоугождай предо Мною и буди непорочен:
जब अब्राम निन्यानवे वर्ष का हो गया, तब यहोवा ने उसको दर्शन देकर कहा, “मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ; मेरी उपस्थिति में चल और सिद्ध होता जा।
2 и положу завет Мой между Мною и между тобою: и умножу тя зело.
मैं तेरे साथ वाचा बाँधूँगा, और तेरे वंश को अत्यन्त ही बढ़ाऊँगा।”
3 И паде Аврам на лицы своем, и рече ему Бог, глаголя:
तब अब्राम मुँह के बल गिरा और परमेश्वर उससे यह बातें करता गया,
4 и Аз се, завет Мой с тобою, и будеши отец множества языков:
“देख, मेरी वाचा तेरे साथ बंधी रहेगी, इसलिए तू जातियों के समूह का मूलपिता हो जाएगा।
5 и не наречется ктому имя твое Аврам, но будет имя твое Авраам: яко отца многих языков положих тя:
इसलिए अब से तेरा नाम अब्राम न रहेगा परन्तु तेरा नाम अब्राहम होगा; क्योंकि मैंने तुझे जातियों के समूह का मूलपिता ठहरा दिया है।
6 и возращу тя зело зело, и положу тя в народы, и царие из тебе изыдут:
मैं तुझे अत्यन्त फलवन्त करूँगा, और तुझको जाति-जाति का मूल बना दूँगा, और तेरे वंश में राजा उत्पन्न होंगे।
7 и поставлю завет Мой между Мною и между тобою, и между семенем твоим по тебе в роды их, в завет вечен, да буду тебе Бог и семени твоему по тебе:
और मैं तेरे साथ, और तेरे पश्चात् पीढ़ी-पीढ़ी तक तेरे वंश के साथ भी इस आशय की युग-युग की वाचा बाँधता हूँ, कि मैं तेरा और तेरे पश्चात् तेरे वंश का भी परमेश्वर रहूँगा।
8 и дам тебе и семени твоему по тебе землю, в нейже обитаеши, всю землю Ханааню во одержание вечное, и буду им Бог.
और मैं तुझको, और तेरे पश्चात् तेरे वंश को भी, यह सारा कनान देश, जिसमें तू परदेशी होकर रहता है, इस रीति दूँगा कि वह युग-युग उनकी निज भूमि रहेगी, और मैं उनका परमेश्वर रहूँगा।”
9 И рече Бог ко Аврааму: ты же завет Мой соблюдеши, ты и семя твое по тебе в роды их.
फिर परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “तू भी मेरे साथ बाँधी हुई वाचा का पालन करना; तू और तेरे पश्चात् तेरा वंश भी अपनी-अपनी पीढ़ी में उसका पालन करे।
10 И сей завет, егоже соблюдеши между Мною и вами, и между семенем твоим по тебе в роды их: обрежется от вас всяк мужеск пол,
१०मेरे साथ बाँधी हुई वाचा, जिसका पालन तुझे और तेरे पश्चात् तेरे वंश को करना पड़ेगा, वह यह है: तुम में से एक-एक पुरुष का खतना हो।
11 и обрежете плоть крайнюю вашу, и будет в знамение завета между Мною и вами.
११तुम अपनी-अपनी खलड़ी का खतना करा लेना: जो वाचा मेरे और तुम्हारे बीच में है, उसका यही चिन्ह होगा।
12 И младенец осми дний обрежется вам, всяк мужеский пол в родех ваших: и домочадец, и купленый от всякаго сына чуждаго, иже несть от семене твоего: обрезанием обрежется домочадец дому твоего и купленый.
१२पीढ़ी-पीढ़ी में केवल तेरे वंश ही के लोग नहीं पर जो तेरे घर में उत्पन्न हुआ हो, अथवा परदेशियों को रूपा देकर मोल लिया जाए, ऐसे सब पुरुष भी जब आठ दिन के हो जाएँ, तब उनका खतना किया जाए।
13 И будет завет Мой на плоти вашей в завет вечен.
१३जो तेरे घर में उत्पन्न हो, अथवा तेरे रूपे से मोल लिया जाए, उसका खतना अवश्य ही किया जाए; इस प्रकार मेरी वाचा जिसका चिन्ह तुम्हारी देह में होगा वह युग-युग रहेगी।
14 Необрезаный же мужеский пол, иже не обрежет плоти крайния своея в день осмый, погубится душа та от рода своего: яко завет Мой разори.
१४जो पुरुष खतनारहित रहे, अर्थात् जिसकी खलड़ी का खतना न हो, वह प्राणी अपने लोगों में से नाश किया जाए, क्योंकि उसने मेरे साथ बाँधी हुई वाचा को तोड़ दिया।”
15 И рече Бог Аврааму: Сара жена твоя не наречется имя ея Сара, но Сарра будет имя ей:
१५फिर परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “तेरी जो पत्नी सारै है, उसको तू अब सारै न कहना, उसका नाम सारा होगा।
16 благословлю же ю и дам тебе от нея чадо: и благословлю е, и будет в языки, и царие языков из него будут.
१६मैं उसको आशीष दूँगा, और तुझको उसके द्वारा एक पुत्र दूँगा; और मैं उसको ऐसी आशीष दूँगा, कि वह जाति-जाति की मूलमाता हो जाएगी; और उसके वंश में राज्य-राज्य के राजा उत्पन्न होंगे।”
17 И паде Авраам на лице свое, и посмеяся, и рече в мысли своей, глаголя: еда столетному (мужу) родится сын? Еда и Сарра девятидесяти лет (сущи) родит?
१७तब अब्राहम मुँह के बल गिर पड़ा और हँसा, और मन ही मन कहने लगा, “क्या सौ वर्ष के पुरुष के भी सन्तान होगी और क्या सारा जो नब्बे वर्ष की है पुत्र जनेगी?”
18 Рече же Авраам к Богу: Исмаил сей да живет пред Тобою.
१८और अब्राहम ने परमेश्वर से कहा, “इश्माएल तेरी दृष्टि में बना रहे! यही बहुत है।”
19 Рече же Бог ко Аврааму: воистинну, се, Сарра жена твоя родит тебе сына, и наречеши имя ему Исаак: и поставлю завет Мой с ним в завет вечен, да буду ему в Бога и семени его по нем.
१९तब परमेश्वर ने कहा, “निश्चय तेरी पत्नी सारा के तुझ से एक पुत्र उत्पन्न होगा; और तू उसका नाम इसहाक रखना; और मैं उसके साथ ऐसी वाचा बाँधूँगा जो उसके पश्चात् उसके वंश के लिये युग-युग की वाचा होगी।
20 О Исмаиле же се послушах тебе: и се благослових его, и возращу его, и умножу его зело: дванадесять языки родит: и дам его в язык велий.
२०इश्माएल के विषय में भी मैंने तेरी सुनी है; मैं उसको भी आशीष दूँगा, और उसे फलवन्त करूँगा और अत्यन्त ही बढ़ा दूँगा; उससे बारह प्रधान उत्पन्न होंगे, और मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊँगा।
21 Завет же Мой поставлю со Исааком, егоже родит тебе Сарра, во время сие, в лето второе.
२१परन्तु मैं अपनी वाचा इसहाक ही के साथ बाँधूँगा जो सारा से अगले वर्ष के इसी नियुक्त समय में उत्पन्न होगा।”
22 Сконча же (Бог) глаголя к нему, и взыде Бог от Авраама.
२२तब परमेश्वर ने अब्राहम से बातें करनी बन्द की और उसके पास से ऊपर चढ़ गया।
23 И поя Авраам Исмаила сына своего, и вся домочадцы своя и вся купленыя, и весь мужеск пол мужей, иже в дому Авраамли, и обреза плоть крайнюю их во время дне того, якоже глагола ему Бог.
२३तब अब्राहम ने अपने पुत्र इश्माएल को लिया और, उसके घर में जितने उत्पन्न हुए थे, और जितने उसके रुपये से मोल लिये गए थे, अर्थात् उसके घर में जितने पुरुष थे, उन सभी को लेकर उसी दिन परमेश्वर के वचन के अनुसार उनकी खलड़ी का खतना किया।
24 Авраам же девятидесяти девяти лет бяше, егда обреза плоть крайнюю свою.
२४जब अब्राहम की खलड़ी का खतना हुआ तब वह निन्यानवे वर्ष का था।
25 Исмаил же сын его бяше лет трехнадесяти, егда обреза плоть крайнюю свою.
२५और जब उसके पुत्र इश्माएल की खलड़ी का खतना हुआ तब वह तेरह वर्ष का था।
26 Во время (же) дне онаго обрезася Авраам и Исмаил сын его,
२६अब्राहम और उसके पुत्र इश्माएल दोनों का खतना एक ही दिन हुआ।
27 и вси мужие дому его, и домочадцы (его) и куплении от инородных языков, и обреза я.
२७और उसके घर में जितने पुरुष थे जो घर में उत्पन्न हुए, तथा जो परदेशियों के हाथ से मोल लिये गए थे, सब का खतना उसके साथ ही हुआ।

< Бытие 17 >