< भजन संहिता 34 >

1 दावीद की रचना. जब दावीद ने राजा अबीमेलेक के सामने पागल होने का स्वांग रचा था और अबीमेलेक ने उन्हें बाहर निकाल दिया जिससे वह वहां से पलायन कर सके थे. हर एक स्थिति में मैं याहवेह को योग्य कहता रहूंगा; मेरे होंठों पर उनकी स्तुति-प्रशंसा के उद्गार सदैव ही बने रहेंगे.
Blagosiljam Gospoda u svako doba, hvala je njegova svagda u ustima mojima.
2 मेरी आत्मा याहवेह में गर्व करती है; पीड़ित यह सुनें और उल्‍लसित हों.
Gospodom se hvali duša moja; neka èuju koji stradaju, pa neka se raduju.
3 मेरे साथ याहवेह का गुणगान करो; हम सब मिलकर याहवेह की महिमा को ऊंचा करें.
Velièajte Gospoda sa mnom, uzvišujmo ime njegovo zajedno.
4 मैंने याहवेह से प्रार्थना की और उन्होंने प्रत्युत्तर दिया; उन्होंने मुझे सब प्रकार के भय से मुक्त किया.
Tražih Gospoda, i èu me, i svijeh nevolja mojih oprosti me.
5 जिन्होंने उनसे अपेक्षा की, वे उल्‍लसित ही हुए; इसमें उन्हें कभी लज्जित न होना पड़ा.
Koji u njega gledaju prosvjetljuju se, i lica se njihova neæe postidjeti.
6 इस दुःखी पुरुष ने सहायता के लिए पुकारा और याहवेह ने प्रत्युत्तर दिया; उन्होंने उसे उसके समस्त संकटों से छुड़ा लिया है.
Ovaj stradalac zavika, i Gospod ga èu, i oprosti ga svijeh nevolja njegovijeh.
7 याहवेह का दूत उनके श्रद्धालुओं के चारों ओर उनकी चौकसी करता रहता है और उनको बचाता है.
Anðeli Gospodnji stanom stoje oko onijeh koji se njega boje, i izbavljaju ih.
8 स्वयं चखकर देख लो कि कितने भले हैं याहवेह; कैसा धन्य है वे, जो उनका आश्रय लेते हैं.
Ispitajte i vidite kako je dobar Gospod; blago èovjeku koji se uzda u nj.
9 सभी भक्तो, याहवेह के प्रति श्रद्धा रखो. जो उन पर श्रद्धा रखते हैं, उन्हें कोई भी घटी नहीं होती.
Bojte se Gospoda, sveti njegovi; jer koji se njega boje, njima nema oskudice.
10 युवा सिंह दुर्बल हो सकते हैं और वे भूखे भी रह जाते हैं, किंतु जो याहवेह के खोजी हैं, उन्हें किसी उपयुक्त वस्तु की घटी नहीं होगी.
Lavovi su ubogi i gladni, a koji traže Gospoda, ne premièe im se nijednoga dobra.
11 मेरे बालको, निकट आकर ध्यान से सुनो; मैं तुम्हें याहवेह के प्रति श्रद्धा सिखाऊंगा.
Hodite, djeco, poslušajte me; nauèiæu vas strahu Gospodnjemu.
12 तुममें से जिस किसी को जीवन के मूल्य का बोध है और जिसे सुखद दीर्घायु की आकांक्षा है,
Koji èovjek želi života, ljubi dane da bi vidio dobro?
13 वह अपनी जीभ को बुरा बोलने से तथा अपने होंठों को झूठ से मुक्त रखे;
Ustavljaj jezik svoj oda zla, i usta svoja od prijevarne rijeèi.
14 बुराई में रुचि लेना छोड़कर परोपकार करे; मेल-मिलाप का यत्न करे और इसी के लिए पीछा करे.
Kloni se oda zla, i èini dobro, traži mira i idi za njim.
15 क्योंकि याहवेह की दृष्टि धर्मियों पर तथा उनके कान उनकी विनती पर लगे रहते हैं,
Oèi su Gospodnje obraæene na pravednike, i uši njegove na jauk njihov.
16 परंतु याहवेह बुराई करनेवालों से दूर रहते हैं; कि उनका नाम ही पृथ्वी से मिटा डालें.
Ali je strašno lice Gospodnje za one koji èine zlo, da bi istrijebio na zemlji spomen njihov.
17 धर्मी की पुकार को याहवेह अवश्य सुनते हैं; वह उन्हें उनके संकट से छुड़ाते हैं.
Vièu pravedni, i Gospod ih èuje, i izbavlja ih od svijeh nevolja njihovijeh.
18 याहवेह टूटे हृदय के निकट होते हैं, वह उन्हें छुड़ा लेते हैं, जो आत्मा में पीसे हुए है.
Gospod je blizu onijeh koji su skrušena srca, i pomaže onima koji su smjerna duha.
19 यह संभव है कि धर्मी पर अनेक-अनेक विपत्तियां आ पड़ें, किंतु याहवेह उसे उन सभी से बचा लेते हैं;
Mnogo nevolje ima pravednik, ali ga od svijeh izbavlja Gospod.
20 वह उसकी हर एक हड्डी को सुरक्षित रखते हैं, उनमें से एक भी नहीं टूटती.
Èuva Gospod sve kosti njegove, nijedna se od njih neæe slomiti.
21 दुष्टता ही दुष्ट की मृत्यु का कारण होती है; धर्मी के शत्रु दंडित किए जाएंगे.
Bezbožnika ubiæe zlo, i koji nenavide pravednika prevariæe se.
22 याहवेह अपने सेवकों को छुड़ा लेते हैं; जो कोई उनमें आश्रय लेता है, वह दोषी घोषित नहीं किया जाएगा.
Gospod iskupljuje dušu sluga svojih, i koji se god u njega uzdaju, neæe se prevariti.

< भजन संहिता 34 >