< 1 राजा 14 >

1 उसी समय यरोबोअम का पुत्र अबीयाह बीमार हो गया.
U to vrijeme razbolje se Avija sin Jerovoamov.
2 यरोबोअम ने अपनी पत्नी से कहा, “ऐसा भेष बदलो, कि कोई भी तुम्हें पहचान न सके, कि तुम यरोबोअम की पत्नी हो. और तुम शीलो को चली जाओ, जहां भविष्यद्वक्ता अहीयाह रहते हैं. यह वही भविष्यद्वक्ता हैं, जिन्होंने मेरे विषय में यह भविष्यवाणी की थी, मैं ही इस प्रजा का राजा बन जाऊंगा.
I Jerovoam reèe ženi svojoj: ustani i preobuci se da te ne poznadu da si žena Jerovoamova; pak idi u Silom. Eto, ondje je Ahija prorok, koji mi je kazao da æu biti car nad ovijem narodom.
3 अपने साथ दस रोटियां, कुछ टिकियां और एक कुप्पी शहद लेकर उनसे भेंटकरने चली जाओ. वही तुम्हें बताएंगे कि बालक का क्या होगा.”
I ponesi deset hljebova i kolaèa i žban meda, pa otidi k njemu; on æe ti kazati šta æe biti od djeteta.
4 यरोबोअम की पत्नी ने ऐसा ही किया. वह तैयार हो शीलो नगर में अहीयाह के घर पर जा पहुंची. बूढ़ा होने के कारण अहीयाह की नज़रें धुंधली पड़ चुकी थी, और वह देख नहीं सकता था.
I uèini tako žena Jerovoamova, i ustavši otide u Silom i uðe u kuæu Ahijinu. Ahija pak ne mogaše vidjeti, jer mu oèi bijahu potamnjele od starosti.
5 मगर याहवेह ने अहीयाह को पूर्वसूचित किया, “यरोबोअम की पत्नी तुमसे अपने पुत्र की स्थिति के विषय में पूछताछ करने आ रही है. यह बालक अस्वस्थ है. तुम उसे ऐसा और ऐसा जवाब देना है.” जब वह भविष्यद्वक्ता के निकट पहुंची, उसने अन्य स्त्री होने का बहाना किया.
Ali Gospod reèe Ahiji: eto ide žena Jerovoamova da te pita za sina svojega, jer je bolestan; ti joj kaži to i to; a ona kad doðe uèiniæe se da je druga.
6 अहीयाह उसके पदचाप सुन रहे थे. जैसे ही वह द्वार पर पहुंची, अहीयाह ने पुकारते हुए कहा, “श्रीमती यरोबोअम, भीतर आ जाइए. क्या लाभ है आपके वेष बदलने का? मुझे आपको अप्रिय समाचार देने का दायित्व सौंपा गया है.
I Ahija èuvši šuštanje nogu njezinijeh kad uðe na vrata, reèe: hodi, ženo Jerovoamova; što se èiniš da si druga? Ja sam poslan k tebi da ti zlo kažem.
7 जाकर यरोबोअम को सूचित कर दीजिए, ‘याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का यह संदेश है, मैंने सारी प्रजा में से तुम्हें चुनकर उन्‍नत किया, तुम्हें अपनी प्रजा का प्रधान नियुक्त किया.
Idi, reci Jerovoamu: ovako veli Gospod Bog Izrailjev: što sam te podigao izmeðu naroda i postavio te voðem narodu svojemu Izrailju,
8 और दावीद के वंश से राज्य छीनकर तुम्हें दे दिया है; फिर भी तुम मेरे सेवक दावीद के समान साबित न हुए, जिसने मेरे आदेशों का पालन किया और पूरे मन से मेरा अनुसरण करता रहा—सिर्फ वही करता रहा, जो मेरी दृष्टि में सही है;
I otrgav carstvo od doma Davidova dadoh tebi, a ti ne bi kao sluga moj David, koji je držao zapovijesti moje i hodio za mnom svijem srcem svojim èineæi samo što je pravo preda mnom;
9 मगर तुमने तो ऐसी बुराई की है, जो तुमसे पहले हुए उनसे भी बुरी है; तुमने अपने लिए पराए देवता बना लिए, धातु की मूर्तियां गढ़ लीं और मेरे क्रोध को भड़का दिया. तुमने तो मुझे अपने ही पीछे फेंक दिया है.
Nego si radio gore od svijeh koji biše prije tebe, i otišao si i naèinio sebi druge bogove i likove livene da bi me dražio, pa si me bacio za leða svoja;
10 “‘इसलिये मैं यरोबोअम के परिवार पर मुसीबत ड़ाल दूंगा. मैं यरोबोअम के वंश से हर एक पुरुष को नाश कर दूंगा, चाहे वह इस्राएल में बंधुआ हो या स्वतंत्र. मैं यरोबोअम के परिवार को उसी प्रकार भस्म कर दूंगा जिस प्रकार कोई गोबर को पूरी तरह भस्म कर फेंक देता है.
Zato, evo, ja æu pustiti zlo na dom Jerovoamov, i istrijebiæu Jerovoamu i ono što mokri uza zid, i uhvaæenoga i ostavljenoga u Izrailju, i dom æu Jerovoamov omesti kao što se mete kao, da ga ne ostane ništa.
11 यदि यरोबोअम के किसी भी संबंधी की मृत्यु नगर के भीतर होती है, तो उसका शव कुत्ते खा जाएंगे; यदि किसी की मृत्यु खुले मैदान में होती है, तो वह आकाश के पक्षियों का आहार हो जाएगा; यह याहवेह का संदेश है!’
Ko Jerovoamov pogine u gradu, izješæe ga psi, a ko pogine u polju, izješæe ga ptice nebeske; jer Gospod reèe.
12 “इसलिये अब उठो और अपने घर लौट जाओ. तुम्हारे नगर में प्रवेश करते ही बालक की मृत्यु हो जाएगी.
A ti ustani, idi kuæi svojoj; i kad stupiš nogama svojim u grad, odmah æe umrijeti dijete.
13 पूरा इस्राएल उसके लिए विलाप करेगा, और फिर उसे गाड़ा जाएगा; सिर्फ वह अकेला होगा जिसे यरोबोअम के परिवार में कब्र मिलेगी; क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने सारे यरोबोअम परिवार से सिर्फ उसी में कुछ भला पाया है.
I sav æe Izrailj plakati za njim, i pogrepšæe ga; jer æe on sam od doma Jerovoamova doæi u grob, jer se na njemu samom u domu Jerovoamovu naðe nešto dobra pred Gospodom Bogom Izrailjevijem.
14 “इसके अलावा आज ही याहवेह अपने लिए इस्राएल में से एक राजा पैदा करेंगे, जो यरोबोअम के परिवार को आज ही हमेशा के लिए मिटा देगा.
A Gospod æe podignuti sebi cara nad Izrailjem, koji æe istrijebiti dom Jerovoamov u onaj dan; da, šta? sad veæ.
15 इसके बाद याहवेह इस्राएल पर वैसा ही वार करेंगे, जैसा जल में सरकंडा. वह इस समृद्ध भूमि पर से इस्राएल को उखाड़कर छोड़ेंगे—उस भूमि पर से, जो उन्होंने उनके पूर्वजों को दी थी. वह उन्हें फरात नदी के पार तक बिखरा देंगे, क्योंकि उन्होंने अशेरा खंभे गढ़ कर याहवेह को क्रोधित कर दिया है.
I udariæe Gospod Izrailja da æe se zaljuljati kao što se ljulja trska u vodi, i išèupaæe Izrailja iz ove dobre zemlje, koju je dao ocima njihovijem, i razasuæe ih daleko preko rijeke zato što naèiniše sebi lugove gnjeveæi Gospoda.
16 यरोबोअम द्वारा किए गए पापों के कारण याहवेह इस्राएल को छोड़ देंगे, वे पाप काम जो खुद यरोबोअम किए और जिनके द्वारा उसने इस्राएल को पाप करने लिए उकसाया.”
I napustiæe Izrailja za grijehe Jerovoamove, kojima je griješio i na grijeh naveo Izrailja.
17 तब यरोबोअम की पत्नी वहां से विदा हो गई, और अपने नगर तिरज़ाह पहुंची. उसने अपने घर की डेवढ़ी पर पैर रखा ही था, कि उसका पुत्र मर गया.
Tada usta žena Jerovoamova, i otide i doðe u Tersu; i kad stupi na prag kuæni umrije dijete.
18 सारे इस्राएल ने उसका अंतिम संस्कार किया, उसके लिए विलाप किया, ठीक जैसा याहवेह ने अपने सेवक भविष्यद्वक्ता अहीयाह के द्वारा कहा गया था.
I pogreboše ga, i sav Izrailj plaka za njim po rijeèi Gospodnjoj, koju reèe preko sluge svojega Ahije proroka.
19 यरोबोअम के बाकी काम, यानी उसने युद्ध कैसे किया और उसने किस प्रकार शासन किया, इनका ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में लिखा है.
A ostala djela Jerovoamova, kako je vojevao i kako je carovao, eno zapisana su u dnevniku careva Izrailjevijeh.
20 यरोबोअम का पूरा शासनकाल बाईस साल का था. फिर वह अपने पूर्वजों के साथ हमेशा के लिए सो गया. उसकी जगह पर उसका पुत्र नादाब राजा बना.
A carova Jerovoam dvadeset i dvije godine; i poèinu kod otaca svojih, a Nadav sin njegov zacari se na njegovo mjesto.
21 इस समय यहूदिया का शासक था शलोमोन का पुत्र रिहोबोयाम. जिस समय उसने शासन शुरू किया, उसकी उम्र एकतालीस साल की थी. येरूशलेम में उसने सत्रह साल शासन किया. येरूशलेम वह नगर है, जिसे याहवेह ने सारे इस्राएल में से इसलिये चुना, कि इसमें अपना नाम की प्रतिष्ठा करें. उसकी माता का नाम था नामाह जो अम्मोनी थी.
A Rovoam sin Solomunov carovaše nad Judom; bješe Rovoamu èetrdeset i jedna godina kad poèe carovati, i carova sedamnaest godina u Jerusalimu gradu, koji izabra Gospod izmeðu svijeh plemena Izrailjevijeh da ondje namjesti ime svoje. Materi njegovoj bješe ime Nama Amonka.
22 यहूदिया प्रदेश ने वह किया, जो याहवेह की नज़रों में गलत था. उन्होंने अपने पापों के द्वारा याहवेह में इतनी जलन पैदा कर दी, जितनी उनके किसी भी पूर्वज ने कभी न की थी.
I Juda èinjaše što je zlo pred Gospodom; i grijesima svojim kojim griješahu dražiše ga veæma nego oci njihovi svijem što èiniše.
23 उन्होंने भी अपने लिए पूजा की जगह, हर एक ऊंची पहाड़ी और हर एक घने पेड़ के नीचे पूजा-स्तम्भ और अशेराह के खंभे बनवाए थे.
Jer i oni naèiniše sebi visine i stupove i lugove na svakom visokom humu i pod svakim zelenim drvetom.
24 देश में पुरुषगामियों के लिए पुरुष वेश्या भी मंदिरों में रखे गए थे. ये सब उन सारे घृणित कामों में संलग्न थे, जो उन जातियों में किए जाते थे, जिन्हें याहवेह ने इस्राएल के सामने से भगा दिया था.
A bijaše i adžuvana u zemlji, i èinjahu sve gadove naroda koje bješe istjerao Gospod ispred sinova Izrailjevijeh.
25 राजा रिहोबोयाम के शासनकाल के पांचवें साल में मिस्र के राजा शिशाक ने येरूशलेम पर हमला कर दिया.
A pete godine carovanja Rovoamova doðe Sisak car Misirski na Jerusalim.
26 उसने याहवेह के भवन से और राजा का महल में से सारा कीमती सामान लूट लिया. वह सभी कुछ अपने साथ ले गया, यहां तक कि शलोमोन द्वारा गढ़ी गई सारी सोने की ढालें भी.
I uze blago iz doma Gospodnjega i blago iz doma careva, sve to uze; i uze sve štitove zlatne koje naèini Solomun.
27 तब राजा रिहोबोयाम ने उनकी जगह पर कांसे में गढ़ी गई ढालें वहां रख दीं. इनकी जवाबदारी रिहोबोयाम ने राजघराने के पहरेदारों के प्रधान को सौंप दी.
I na njihovo mjesto naèini car Rovoam štitove od mjedi, i predade ih starješinama nad stražarima, koji èuvahu vrata doma careva.
28 तब रीति यह बन गई कि जब-जब राजा याहवेह के भवन को जाता था, पहरेदार ये ढालें लेकर चलते थे और राजा के वहां से लौटने पर इन्हें पहरेदारों के कमरों में दोबारा रख दिया जाता था.
I kad car iðaše u dom Gospodnji, nošahu ih stražari, a poslije ih opet ostavljahu u riznicu svoju.
29 रिहोबोयाम के बाकी काम और उसके सारे कृत्य यहूदिया के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में लिखे हैं.
A ostala djela Rovoamova, i sve što je èinio, nije li zapisano u dnevniku careva Judinijeh?
30 रिहोबोयाम और यरोबोअम हमेशा ही आपस में युद्ध करते रहे.
A bijaše rat izmeðu Rovoama i Jerovoama jednako.
31 रिहोबोयाम अपने पूर्वजों के समान हमेशा के लिए सो गया. उसे उसके पूर्वजों के साथ दावीद के नगर की कब्र में रखा गया. उसकी माता का नाम नामाह था. वह अम्मोनी थी. उसके स्थान पर उसका पुत्र अबीयाम राजा बना.
I poèinu Rovoam kod otaca svojih, i bi pogreben kod otaca svojih u gradu Davidovu. A ime materi njegovoj bješe Nama Amonka. A na mjesto njegovo zacari se Avijam sin njegov.

< 1 राजा 14 >