< 1 राजा 13 >

1 जहां यरोबोअम धूप जलाने के लिए वेदी के पास खड़ा था, वहां ऐसा हुआ कि याहवेह के आदेश पर परमेश्वर का एक दूत यहूदिया से बेथेल आया.
A gle, èovjek Božji doðe iz zemlje Judine s rijeèju Gospodnjom u Vetilj, kad Jerovoam stajaše kod oltara da kadi.
2 याहवेह के आदेश पर इस व्यक्ति ने वेदी से कहा, “वेदी, ओ वेदी! यह संदेश याहवेह का है ‘यह देखना कि दावीद के वंश से एक पुत्र पैदा होगा, जिसका नाम होगा योशियाह. वह तुझ पर पूजा-गिरियों के लिए ठहराए गए पुरोहितों को बलि चढ़ा देगा, जो पुरोहित आज तुझ पर धूप जला रहे हैं, तुझ पर मनुष्यों की हड्डियां जलाई जाएंगी.’”
I povika put oltara rijeèju Gospodnjom govoreæi: oltare! oltare! Ovako veli Gospod: evo, rodiæe se sin domu Davidovu po imenu Josija, koji æe na tebi klati sveštenike visina, koji kade na tebi, i ljudske æe kosti spaliti na tebi.
3 उसने उसी दिन उन्हें एक चिन्ह भी दिया. “यह वह चिन्ह है, जो याहवेह द्वारा दिया गया है: देख लेना कि यह वेदी फट जाएगी और इस पर की रखी चर्बी की राख नीचे आ पड़ेगी.”
I uèini znak istoga dana govoreæi: ovo je znak da je Gospod to rekao: eto, oltar æe se raspasti, i prosuæe se pepeo što je na njemu.
4 जब राजा ने परमेश्वर के दूत के ये शब्द सुने, जो उसने बेथेल में बनी वेदी के बारे में कहे थे, वेदी के पास खड़े यरोबोअम ने हाथ बढ़ाते हुए यह कहा: “पकड़ लो उसे!” परमेश्वर के दूत की ओर बढ़ाया हुआ उसका हाथ सूख चुका था, वह उसे दोबारा अपनी ओर खींच न सका.
A kad car Jerovoam èu rijeèi èovjeka Božijega koje vikaše oltaru Vetiljskom, pruži ruku svoju s oltara govoreæi: držite ga! Ali usahnu mu ruka koju pruži na nj, i ne mogaše je povratiti k sebi.
5 दूसरी ओर वेदी भी फट चुकी थी और वेदी की चर्बी की राख भूमि पर जा पड़ी थी. परमेश्वर के दूत ने याहवेह की ओर से यही भविष्यवाणी की थी.
A oltar se raspade, i prosu se pepeo s oltara po znaku koji uèini èovjek Božji rijeèju Gospodnjom.
6 इस पर राजा ने परमेश्वर के दूत से बिनती की, “कृपया याहवेह अपने परमेश्वर से दोहाई देते हुए यह विनती कीजिए, कि मेरा यह हाथ पहले जैसा हो जाए.” तब परमेश्वर के दूत ने याहवेह की दोहाई दी, और राजा का वह हाथ पहले के समान ही हो गया.
Tada car reèe èovjeku Božijemu: pripadni ka Gospodu Bogu svojemu, i pomoli se za me da mi se povrati ruka. I èovjek se Božji pomoli Gospodu, i povrati se caru ruka i posta kao što je bila.
7 तब राजा ने परमेश्वर के दूत से कहा, “आप मेरे साथ मेरे घर आने की कृपा करें और वहां अपना जी ठंडा करें. मैं आपको उपहार भी दूंगा.”
I reèe car èovjeku Božijemu: hodi sa mnom kuæi mojoj, i potkrijepi se, i daæu ti dar.
8 परमेश्वर के दूत ने राजा को उत्तर दिया, “यदि आप मुझे अपना आधा राज्य भी दे दें, मैं न तो आपके घर आऊंगा और न मैं इस स्थान पर खाना खाऊंगा और न ही पानी पिऊंगा,
Ali èovjek Božji reèe caru: da mi daš po kuæe svoje, ne bih išao s tobom niti bih jeo hljeba ni vode pio u ovom mjestu.
9 क्योंकि याहवेह की ओर से उसे यही आदेश मिला था, ‘न तुम वहां कुछ खाओगे, पिओगे और न उस मार्ग से लौटोगे, जिससे तुम वहां गए थे.’”
Jer mi je tako zapovjedio svojom rijeèju Gospod govoreæi: ne jedi hljeba ni pij vode, niti se vraæaj istijem putem kojim otideš.
10 इसलिये वह जिस मार्ग से बेथेल आया था, उससे नहीं बल्कि दूसरे मार्ग से घर लौट गया.
I otide drugim putem, a ne vrati se onijem kojim bješe došao u Vetilj.
11 बेथेल में एक बूढ़ा भविष्यद्वक्ता था. उसके पुत्रों ने लौटकर बेथेल में परमेश्वर के दूत से संबंधित सारी घटना का हाल सुना दिया और वे सारी बातें भी, जो उसके द्वारा राजा के लिए की गई थी.
A u Vetilju življaše jedan star prorok, kojemu doðe sin njegov i pripovjedi sve što uèini prorok Božji onaj dan u Vetilju, i rijeèi koje reèe caru; i pripovjediše sinovi toga proroka ocu svojemu.
12 उनके पिता ने उनसे पूछा, “किस रास्ते से लौटा है वह?” उसके पुत्रों ने उसे बता दिया कि परमेश्वर का वह दूत, जो यहूदिया से आया था, उसी रास्ते से लौटा था.
A otac im reèe: kojim je putem otišao? I pokazaše sinovi put kojim otide èovjek Božji koji bješe došao iz zemlje Judine.
13 उस बूढ़े भविष्यद्वक्ता ने अपने पुत्रों को आदेश दिया, “मेरे लिए गधे पर काठी कसो.” तब उन्होंने पिता के लिए गधे पर काठी कस दी, और वह बूढ़ा भविष्यद्वक्ता उस पर बैठकर चला गया.
A on reèe sinovima svojim: osamarite mi magarca. I osamariše mu magarca, te usjede na nj.
14 उसने परमेश्वर के दूत का मार्ग लिया और उसे एक बांज वृक्ष की छाया में बैठा पाया. उसने उससे पूछा, “क्या तुम्हीं यहूदिया से आए हुए परमेश्वर के दूत हो?” उसने उत्तर दिया, “जी हां.”
I poðe za èovjekom Božjim, i naðe ga a on sjedi pod hrastom, pa mu reèe: jesi li ti èovjek Božji što doðe iz zemlje Judine? On mu odgovori: ja sam.
15 तब उस प्राचीन भविष्यद्वक्ता ने उससे कहा, “मेरे साथ मेरे घर चलकर भोजन कर लो.”
A on mu reèe: hodi sa mnom mojoj kuæi da jedeš hljeba.
16 परमेश्वर के दूत ने उत्तर दिया, “मैं आपके साथ नहीं जा सकता, न तो मैं आपके साथ लौट सकता हूं, न ही मैं इस स्थान में आपके साथ कुछ खा-पी सकता हूं;
Ali on odgovori: ne mogu se vratiti s tobom ni iæi s tobom; niti æu jesti hljeba ni piti vode s tobom u ovom mjestu.
17 क्योंकि याहवेह की ओर से मुझे यह आदेश मिला है, ‘तुम वहां न तो कुछ खाओगे, पिओगे और न इस मार्ग से लौटोगे, जिस मार्ग से तुम वहां गए थे.’”
Jer mi je reèeno rijeèju Gospodnjom: ne jedi hljeba ni pij vode ondje, niti se vraæaj putem kojim otideš.
18 बूढ़े भविष्यद्वक्ता ने उसे उत्तर दिया, “मैं भी तुम्हारे ही समान एक भविष्यद्वक्ता हूं. याहवेह की ओर से एक स्वर्गदूत ने मुझसे कहा, ‘उसे लौटाकर अपने घर ले आओ, कि वह भोजन कर सके.’” मगर यह झूठ था.
A on mu reèe: i ja sam prorok kao ti, i anðeo Gospodnji reèe mi rijeèju Gospodnjom govoreæi: vrati ga sa sobom u svoju kuæu neka jede hljeba i pije vode. Ali mu slaga.
19 तब परमेश्वर का वह दूत उस वृद्ध भविष्यद्वक्ता के साथ नगर में लौट गया और उसने उसके घर पर भोजन किया और पानी पिया.
I vrati se s njim, te jede hljeba u njegovoj kuæi i pi vode.
20 जब वे भोजन के लिए बैठे ही थे, उस बूढ़े भविष्यद्वक्ता को, जो उसे लौटा लाया था, याहवेह का संदेश मिला,
A kad sjeðahu za stolom, doðe rijeè Gospodnja proroku koji ga bješe vratio;
21 और उसने यहूदिया से आए हुए परमेश्वर के दूत से दृढतापूर्वक कहा, “यह याहवेह का संदेश है: इसलिये कि तुमने याहवेह के आदेश का पालन नहीं किया है, और उनके निर्देशों का पालन नहीं किया है, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें दिए थे,
I povika na èovjeka Božijega koji bješe došao iz zemlje Judine, i reèe: ovako veli Gospod: što nijesi poslušao rijeèi Gospodnje, i nijesi držao zapovijesti koju ti je zapovjedio Gospod Bog tvoj,
22 बल्कि तुम लौट गए और तुमने उस स्थान में भोजन किया और पानी पिया है, जिसके बारे में मैंने तुमसे कह दिया था, ‘वहां न तो भोजन करना और न जल पीना, तुम्हारे शरीर को तुम्हारे पूर्वजों के साथ मिट्टी न मिलेगी.’”
Nego si se vratio i jeo hljeba i pio vode na mjestu za koje ti je rekao: ne jedi hljeba ni pij vode; zato neæe tvoje tijelo doæi u grob tvojih otaca.
23 जब परमेश्वर के दूत ने भोजन कर लिया और जल पी लिया, बूढ़े भविष्यद्वक्ता ने उस भविष्यद्वक्ता के लिए, जिसे वह यात्रा से लौटा लाया था, गधे पर काठी कसी.
I pošto se prorok kojega bješe vratio najede hljeba i pošto se napi, osamari mu magarca.
24 जब वह भविष्यद्वक्ता कुछ दूर पहुंचा, उसे मार्ग में एक शेर मिला, जिसने उसे मार डाला. उसका शव रास्ते में ही पड़ा रहा. गधा उस शव के पास खड़ा रह गया. शेर भी शव के ही पास खड़ा रहा.
A kad otide, udesi ga lav na putu i zakla ga. I tijelo njegovo ležaše na putu, i magarac stajaše kod njega; takoðer i lav stajaše kod tijela.
25 वहां से जाते हुए यात्रियों ने यह दृश्य देखा: शव मार्ग पर पड़ा था और सिंह शव के निकट खड़ा हुआ था. उन्होंने उस नगर में जाकर यह समाचार दे दिया, जहां वह बूढ़ा भविष्यद्वक्ता रहता था.
I gle, ljudi prolazeæi vidješe tijelo gdje leži na putu i lava gdje stoji kod tijela, i došavši javiše u gradu u kojem življaše stari prorok.
26 जब उस भविष्यद्वक्ता ने, जो उसे यात्रा से लौटा लाया था, यह समाचार सुना, उसने यह घोषणा की, “यह परमेश्वर का वही दूत है, जिसने याहवेह की आज्ञा टाली थी, इसलिये याहवेह ने उसे शेर के अधिकार में कर दिया, कि शेर उसे फाड़कर मार डाले. यह ठीक वैसा ही हुआ, जैसा याहवेह ने उससे कहा था.”
A kad to èu prorok koji ga bješe vratio s puta, reèe: ono je èovjek Božji, koji ne posluša rijeèi Gospodnje, zato ga dade Gospod lavu da ga rastrgne i usmrti po rijeèi Gospodnjoj koju mu reèe.
27 तब उसने अपने पुत्रों को आदेश दिया, “मेरे जाने के लिए गधे पर काठी कसो.” उन्होंने गधे पर काठी कस दी.
I reèe sinovima svojim govoreæi: osamarite mi magarca. I osamariše.
28 बूढ़ा भविष्यद्वक्ता गया और पाया कि उसका शव मार्ग में पड़ा हुआ था और गधा और शेर शव के पास खड़े हुए थे. शेर ने न तो शव को खाया था और न ही उसने गधे को फाड़ डाला था.
I otišav naðe tijelo gdje leži na putu, i magarca i lava gdje stoje kod tijela: lav ne bješe izjeo tijela ni magarca rastrgao.
29 भविष्यद्वक्ता ने परमेश्वर के दूत के शव को गधे पर लादा और नगर लौट आया, कि उसके लिए विलाप करके उसका अंतिम संस्कार किया जाए.
Tada prorok podiže tijelo èovjeka Božijega, i metnuv ga na magarca odnese ga natrag, i doðe u grad stari prorok da ga ožali i pogrebe.
30 उसने उसके शव को अपने लिए तैयार की गई कब्र में रखा. लोगों ने उसके लिए यह कहते हुए विलाप किया, “हाय, मेरे भाई!”
I metnu tijelo u svoj grob, i plakahu nad njim govoreæi: jaoh brate!
31 उसे कब्र में रखने के बाद उसने अपने पुत्रों से कहा, “जब मेरी मृत्यु होगी, मुझे भी इसी कब्र में रखना, जिसमें परमेश्वर का यह दूत रखा गया है; मेरी हड्डियां उसी की हड्डियों के पास रख देना,
A pošto ga pogrebe, reèe sinovima svojim govoreæi: kad umrem, pogrebite me u grobu gdje je pogreben èovjek Božji, pokraj kostiju njegovijeh metnite kosti moje.
32 क्योंकि यह तो तय है कि वह सभी कुछ होगा, जो याहवेह के संदेश के अनुसार बेथेल की वेदी और शमरिया के नगरों में पूजा की सभी जगहों में बने सभी घरों के संबंध में उसने दृढतापूर्वक कहा था.”
Jer æe se zacijelo zbiti što je oglasio po rijeèi Gospodnjoj za oltar Vetiljski i za sve kuæe visina koje su po gradovima Samarijskim.
33 यह सब होने पर भी यरोबोअम अपने गलत कामों से न फिरा. उसने पूजा की जगहों के लिए अपनी सारी प्रजा में से पुरोहित चुने. जो कोई भी पुरोहित का पद चाहता था, वह उसे पूजा की जगहों के पुरोहित होने के लिए अभिषिक्त कर देता था.
Pošto ovo bi, opet se Jerovoam ne vrati sa svojega zloga puta; nego opet naèini iz prostoga naroda sveštenike visinama; ko god hoæaše, tome on posveæivaše ruke i taj postajaše sveštenik visinama.
34 यह नीति यरोबोअम के परिवार के लिए पाप हो गई, यही यरोबोअम के वंश का पृथ्वी पर से विनाश का कारण हो गया.
I to bi na grijeh domu Jerovoamovu da bi se istrijebio i da bi ga nestalo sa zemlje.

< 1 राजा 13 >