< 詩篇 45 >

1 可拉後裔的訓誨詩,又是愛慕歌,交與伶長。調用百合花。 我心裏湧出美辭; 我論到我為王做的事, 我的舌頭是快手筆。
प्रधान बजानेवाले के लिये शोशन्नीम में कोरहवंशियों का मश्कील। प्रेम प्रीति का गीत मेरा हृदय एक सुन्दर विषय की उमंग से उमड़ रहा है, जो बात मैंने राजा के विषय रची है उसको सुनाता हूँ; मेरी जीभ निपुण लेखक की लेखनी बनी है।
2 你比世人更美; 在你嘴裏滿有恩惠; 所以上帝賜福給你,直到永遠。
तू मनुष्य की सन्तानों में परम सुन्दर है; तेरे होठों में अनुग्रह भरा हुआ है; इसलिए परमेश्वर ने तुझे सदा के लिये आशीष दी है।
3 大能者啊,願你腰間佩刀, 大有榮耀和威嚴!
हे वीर, तू अपनी तलवार को जो तेरा वैभव और प्रताप है अपनी कमर पर बाँध!
4 為真理、謙卑、公義赫然坐車前往,無不得勝; 你的右手必顯明可畏的事。
सत्यता, नम्रता और धार्मिकता के निमित्त अपने ऐश्वर्य और प्रताप पर सफलता से सवार हो; तेरा दाहिना हाथ तुझे भयानक काम सिखाए!
5 你的箭鋒快,射中王敵之心; 萬民仆倒在你以下。
तेरे तीर तो तेज हैं, तेरे सामने देश-देश के लोग गिरेंगे; राजा के शत्रुओं के हृदय उनसे छिदेंगे।
6 上帝啊,你的寶座是永永遠遠的; 你的國權是正直的。
हे परमेश्वर, तेरा सिंहासन सदा सर्वदा बना रहेगा; तेरा राजदण्ड न्याय का है।
7 你喜愛公義,恨惡罪惡; 所以上帝-就是你的上帝-用喜樂油膏你, 勝過膏你的同伴。
तूने धार्मिकता से प्रीति और दुष्टता से बैर रखा है। इस कारण परमेश्वर ने हाँ, तेरे परमेश्वर ने तुझको तेरे साथियों से अधिक हर्ष के तेल से अभिषेक किया है।
8 你的衣服都有沒藥、沉香、肉桂的香氣; 象牙宮中有絲弦樂器的聲音使你歡喜。
तेरे सारे वस्त्र गन्धरस, अगर, और तेज से सुगन्धित हैं, तू हाथी दाँत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।
9 有君王的女兒在你尊貴婦女之中; 王后佩戴俄斐金飾站在你右邊。
तेरी प्रतिष्ठित स्त्रियों में राजकुमारियाँ भी हैं; तेरी दाहिनी ओर पटरानी, ओपीर के कुन्दन से विभूषित खड़ी है।
10 女子啊,你要聽,要想,要側耳而聽! 不要記念你的民和你的父家,
१०हे राजकुमारी सुन, और कान लगाकर ध्यान दे; अपने लोगों और अपने पिता के घर को भूल जा;
11 王就羨慕你的美貌; 因為他是你的主,你當敬拜他。
११और राजा तेरे रूप की चाह करेगा। क्योंकि वह तो तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत् कर।
12 泰爾的民必來送禮; 民中的富足人也必向你求恩。
१२सोर की राजकुमारी भी भेंट करने के लिये उपस्थित होगी, प्रजा के धनवान लोग तुझे प्रसन्न करने का यत्न करेंगे।
13 王女在宮裏極其榮華; 她的衣服是用金線繡的。
१३राजकुमारी महल में अति शोभायमान है, उसके वस्त्र में सुनहले बूटे कढ़े हुए हैं;
14 她要穿錦繡的衣服,被引到王前; 隨從她的陪伴童女也要被帶到你面前。
१४वह बूटेदार वस्त्र पहने हुए राजा के पास पहुँचाई जाएगी। जो कुमारियाँ उसकी सहेलियाँ हैं, वे उसके पीछे-पीछे चलती हुई तेरे पास पहुँचाई जाएँगी।
15 她們要歡喜快樂被引導; 她們要進入王宮。
१५वे आनन्दित और मगन होकर पहुँचाई जाएँगी, और वे राजा के महल में प्रवेश करेंगी।
16 你的子孫要接續你的列祖; 你要立他們在全地作王。
१६तेरे पितरों के स्थान पर तेरे सन्तान होंगे; जिनको तू सारी पृथ्वी पर हाकिम ठहराएगा।
17 我必叫你的名被萬代記念, 所以萬民要永永遠遠稱謝你。
१७मैं ऐसा करूँगा, कि तेरे नाम की चर्चा पीढ़ी से पीढ़ी तक होती रहेगी; इस कारण देश-देश के लोग सदा सर्वदा तेरा धन्यवाद करते रहेंगे।

< 詩篇 45 >