< 詩篇 19 >

1 大衛的詩,交與伶長。 諸天述說上帝的榮耀; 穹蒼傳揚他的手段。
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन करता है; और आकाशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट करता है।
2 這日到那日發出言語; 這夜到那夜傳出知識。
दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।
3 無言無語, 也無聲音可聽。
न तो कोई बोली है और न कोई भाषा; जहाँ उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।
4 它的量帶通遍天下, 它的言語傳到地極。 上帝在其間為太陽安設帳幕;
फिर भी उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज गया है, और उनका वचन जगत की छोर तक पहुँच गया है। उनमें उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,
5 太陽如同新郎出洞房, 又如勇士歡然奔路。
जो दुल्हे के समान अपने कक्ष से निकलता है। वह शूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने में हर्षित होता है।
6 它從天這邊出來,繞到天那邊, 沒有一物被隱藏不得它的熱氣。
वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी से कोई नहीं बच पाता।
7 耶和華的律法全備,能甦醒人心; 耶和華的法度確定,能使愚人有智慧。
यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, बुद्धिहीन लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;
8 耶和華的訓詞正直,能快活人的心; 耶和華的命令清潔,能明亮人的眼目。
यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आँखों में ज्योति ले आती है;
9 耶和華的道理潔淨,存到永遠; 耶和華的典章真實,全然公義-
यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।
10 都比金子可羨慕,且比極多的精金可羨慕; 比蜜甘甜,且比蜂房下滴的蜜甘甜。
१०वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं; वे मधु से और छत्ते से टपकनेवाले मधु से भी बढ़कर मधुर हैं।
11 況且你的僕人因此受警戒, 守着這些便有大賞。
११उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।
12 誰能知道自己的錯失呢? 願你赦免我隱而未現的過錯。
१२अपनी गलतियों को कौन समझ सकता है? मेरे गुप्त पापों से तू मुझे पवित्र कर।
13 求你攔阻僕人不犯任意妄為的罪, 不容這罪轄制我, 我便完全,免犯大罪。
१३तू अपने दास को ढिठाई के पापों से भी बचाए रख; वह मुझ पर प्रभुता करने न पाएँ! तब मैं सिद्ध हो जाऊँगा, और बड़े अपराधों से बचा रहूँगा।
14 耶和華-我的磐石,我的救贖主啊, 願我口中的言語、心裏的意念在你面前蒙悅納。
१४हे यहोवा परमेश्वर, मेरी चट्टान और मेरे उद्धार करनेवाले, मेरे मुँह के वचन और मेरे हृदय का ध्यान तेरे सम्मुख ग्रहणयोग्य हों।

< 詩篇 19 >