< От Марка святое благовествование 13 >

1 И исходящу Ему от церкве, глагола Ему един от ученик Его: Учителю, виждь, каково камение и какова здания.
जब वह मन्दिर से निकल रहा था, तो उसके चेलों में से एक ने उससे कहा, “हे गुरु, देख, कैसे-कैसे पत्थर और कैसे-कैसे भवन हैं!”
2 И отвещав Иисус рече ему: видиши ли сия великая здания? Не имать остати зде камень на камени, иже не разорится.
यीशु ने उससे कहा, “क्या तुम ये बड़े-बड़े भवन देखते हो: यहाँ पत्थर पर पत्थर भी बचा न रहेगा जो ढाया न जाएगा।”
3 И седящу Ему на горе Елеонстей прямо церкве, вопрошаху Его единаго Петр и Иаков, и Иоанн и Андрей:
जब वह जैतून के पहाड़ पर मन्दिर के सामने बैठा था, तो पतरस और याकूब और यूहन्ना और अन्द्रियास ने अलग जाकर उससे पूछा,
4 рцы нам, когда сия будут? И кое (будет) знамение, егда имут вся сия скончатися?
“हमें बता कि ये बातें कब होंगी? और जब ये सब बातें पूरी होने पर होंगी उस समय का क्या चिन्ह होगा?”
5 Иисус же отвещав им, начат глаголати: блюдитеся, да не кто вас прельстит.
यीशु उनसे कहने लगा, “सावधान रहोकि कोई तुम्हें न भरमाए।
6 Мнози бо приидут во имя Мое, глаголюще, яко Аз есмь: и многи прельстят.
बहुत सारे मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं वही हूँ’ और बहुतों को भरमाएँगे।
7 Егда же услышите брани и слышания бранем, не ужасайтеся: подобает бо быти: но не у кончина.
और जब तुम लड़ाइयाँ, और लड़ाइयों की चर्चा सुनो, तो न घबराना; क्योंकि इनका होना अवश्य है, परन्तु उस समय अन्त न होगा।
8 Востанет бо язык на язык, и царство на царство: и будут труси по местом, и будут глади и мятежи. Начало болезнем сия.
क्योंकि जाति पर जाति, और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा। और हर कहीं भूकम्प होंगे, और अकाल पड़ेंगे। यह तो पीड़ाओं का आरम्भ ही होगा।
9 Блюдитеся же вы сами: предадят бо вы в сонмища, и на соборищих биени будете: и пред воеводы и цари ведени будете Мене ради, во свидетелство им.
“परन्तु तुम अपने विषय में सावधान रहो, क्योंकि लोग तुम्हें सभाओं में सौंपेंगे और तुम आराधनालयों में पीटे जाओगे, और मेरे कारण राज्यपालों और राजाओं के आगे खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिये गवाही हो।
10 И во всех языцех подобает прежде проповедатися Евангелию.
१०पर अवश्य है कि पहले सुसमाचार सब जातियों में प्रचार किया जाए।
11 Егда же поведут вы предающе, не прежде пецытеся, что возглаголете, ни поучайтеся: но еже аще дастся вам в той час, се глаголите: не вы бо будете глаголющии, но Дух Святый.
११जब वे तुम्हें ले जाकर सौंपेंगे, तो पहले से चिन्ता न करना, कि हम क्या कहेंगे। पर जो कुछ तुम्हें उसी समय बताया जाए, वही कहना; क्योंकि बोलनेवाले तुम नहीं हो, परन्तु पवित्र आत्मा है।
12 Предаст же брат брата на смерть, и отец чадо: и востанут чада на родители и убиют их.
१२और भाई को भाई, और पिता को पुत्र मरने के लिये सौंपेंगे, और बच्चे माता-पिता के विरोध में उठकर उन्हें मरवा डालेंगे।
13 И будете ненавидими всеми имене Моего ради: претерпевый же до конца, той спасен будет.
१३और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे; पर जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
14 Егда же узрите мерзость запустения, реченную Даниилом пророком, стоящу, идеже не подобает: чтый да разумеет: тогда сущии во Иудеи да бежат на горы:
१४“अतः जब तुम उस उजाड़नेवाली घृणित वस्तुको जहाँ उचित नहीं वहाँ खड़ी देखो, (पढ़नेवाला समझ ले) तब जो यहूदिया में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ।
15 и иже на крове, да не слазит в дом, ни да внидет взяти чесо от дому своего:
१५जो छत पर हो, वह अपने घर से कुछ लेने को नीचे न उतरे और न भीतर जाए।
16 и иже на селе сый, да не возвратится вспять взяти ризу свою.
१६और जो खेत में हो, वह अपना कपड़ा लेने के लिये पीछे न लौटे।
17 Горе же непраздным и доящым в тыя дни.
१७उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय! हाय!
18 Молитеся же, да не будет бегство ваше в зиме.
१८और प्रार्थना किया करो कि यह जाड़े में न हो।
19 Будут бо дние тии скорбь, якова не бысть такова от начала создания, еже созда Бог, доныне, и не будет.
१९क्योंकि वे दिन ऐसे क्लेश के होंगे, कि सृष्टि के आरम्भ से जो परमेश्वर ने रची है अब तक न तो हुए, और न कभी फिर होंगे।
20 И аще не бы Господь прекратил дний, не бы убо спаслася всяка плоть: но избранных ради, ихже избра, прекратит дни.
२०और यदि प्रभु उन दिनों को न घटाता, तो कोई प्राणी भी न बचता; परन्तु उन चुने हुओं के कारण जिनको उसने चुना है, उन दिनों को घटाया।
21 Тогда аще кто речет вам: се, зде Христос, или: се, онде: не имите веры.
२१उस समय यदि कोई तुम से कहे, ‘देखो, मसीह यहाँ है!’ या ‘देखो, वहाँ है!’ तो विश्वास न करना।
22 Востанут бо лжехристи и лжепророцы и дадят знамения и чудеса, еже прельстити, аще возможно, и избранныя.
२२क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएँगे कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी भरमा दें।
23 Вы же блюдитеся: се, прежде рех вам вся.
२३पर तुम सावधान रहो देखो, मैंने तुम्हें सब बातें पहले ही से कह दी हैं।
24 Но в тыя дни, по скорби той, солнце померкнет, и луна не даст света своего,
२४“उन दिनों में, उस क्लेश के बाद सूरज अंधेरा हो जाएगा, और चाँद प्रकाश न देगा;
25 и звезды будут с небесе спадающя, и силы, яже на небесех, подвижутся.
२५और आकाश से तारागण गिरने लगेंगे, और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी।
26 И тогда узрят Сына Человеческаго грядуща на облацех с силою и славою многою.
२६“तब लोग मनुष्य के पुत्र को बड़ी सामर्थ्य और महिमा के साथ बादलों में आते देखेंगे।
27 И тогда послет Ангелы Своя и соберет избранныя Своя от четырех ветр, от конца земли до конца неба.
२७उस समय वह अपने स्वर्गदूतों को भेजकर, पृथ्वी के इस छोर से आकाश के उस छोर तक चारों दिशाओं से अपने चुने हुए लोगों को इकट्ठा करेगा।
28 От смоковницы же научитеся притчи: егда уже ветвие ея будет младо и изращает листвие, ведите, яко близ есть жатва:
२८“अंजीर के पेड़ से यह दृष्टान्त सीखो जब उसकी डाली कोमल हो जाती; और पत्ते निकलने लगते हैं; तो तुम जान लेते हो, कि ग्रीष्मकाल निकट है।
29 тако и вы, егда сия видите бывающа, ведите, яко близ есть, при дверех.
२९इसी रीति से जब तुम इन बातों को होते देखो, तो जान लो, कि वह निकट है वरन् द्वार ही पर है।
30 Аминь глаголю вам, яко не имать прейти род сей, дондеже вся сия будут.
३०मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक ये सब बातें न हो लेंगी, तब तक यह लोग जाते न रहेंगे।
31 Небо и земля прейдут, словеса же Моя не прейдут.
३१आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी।
32 О дни же том или о часе никтоже весть, ни Ангели, иже суть на небесех, ни Сын, токмо Отец.
३२“उस दिन या उस समय के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न पुत्र; परन्तु केवल पिता।
33 Блюдите, бдите и молитеся: не весте бо, когда время будет.
३३देखो, जागते और प्रार्थना करते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आएगा।
34 Якоже человек отходя оставль дом свой, и дав рабом своим власть, и комуждо дело свое, и вратарю повеле, да бдит.
३४यह उस मनुष्य के समान दशा है, जो परदेश जाते समय अपना घर छोड़ जाए, और अपने दासों को अधिकार दे: और हर एक को उसका काम जता दे, और द्वारपाल को जागते रहने की आज्ञा दे।
35 Бдите убо: не весте бо, когда господь дому приидет, вечер, или полунощи, или в петлоглашение, или утро:
३५इसलिए जागते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि घर का स्वामी कब आएगा, साँझ को या आधी रात को, या मुर्गे के बाँग देने के समय या भोर को।
36 да не пришед внезапу, обрящет вы спящя.
३६ऐसा न हो कि वह अचानक आकर तुम्हें सोते पाए।
37 А яже вам глаголю, всем глаголю: бдите.
३७और जो मैं तुम से कहता हूँ, वही सबसे कहता हूँ: जागते रहो।”

< От Марка святое благовествование 13 >