< От Марка святое благовествование 12 >

1 И начат им в притчах глаголати: виноград насади человек, и огради оплотом, и ископа точило, и созда столп, и предаде его тяжателем, и отиде.
फिर वह दृष्टान्तों में उनसे बातें करने लगा: “किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा, और रस का कुण्ड खोदा, और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर परदेश चला गया।
2 И посла к тяжателем во время раба, да от тяжатель приимет от плода винограда:
फिर फल के मौसम में उसने किसानों के पास एक दास को भेजा कि किसानों से दाख की बारी के फलों का भाग ले।
3 они же емше его биша и отослаша тща.
पर उन्होंने उसे पकड़कर पीटा और खाली हाथ लौटा दिया।
4 И паки посла к ним другаго раба: и того камением бивше, пробиша главу ему и послаша безчестна.
फिर उसने एक और दास को उनके पास भेजा और उन्होंने उसका सिर फोड़ डाला और उसका अपमान किया।
5 И паки иного посла: и того убиша: и многи ины, овы убо биюще, овы же убивающе.
फिर उसने एक और को भेजा, और उन्होंने उसे मार डाला; तब उसने और बहुतों को भेजा, उनमें से उन्होंने कितनों को पीटा, और कितनों को मार डाला।
6 Еще убо единаго сына име возлюбленнаго своего, посла и того к ним последи, глаголя, яко усрамятся сына моего.
अब एक ही रह गया था, जो उसका प्रिय पुत्र था; अन्त में उसने उसे भी उनके पास यह सोचकर भेजा कि वे मेरे पुत्र का आदर करेंगे।
7 Они же тяжателе реша к себе, яко сей есть наследник: приидите, убием его, и наше будет наследствие.
पर उन किसानों ने आपस में कहा; ‘यही तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, तब विरासत हमारी हो जाएगी।’
8 И емше его убиша и извергоша его вон из винограда.
और उन्होंने उसे पकड़कर मार डाला, और दाख की बारी के बाहर फेंक दिया।
9 Что убо сотворит господь винограда? Приидет и погубит тяжатели и даст виноград инем.
“इसलिए दाख की बारी का स्वामी क्या करेगा? वह आकर उन किसानों का नाश करेगा, और दाख की बारी औरों को दे देगा।
10 Ни Писания ли сего чли есте: камень, егоже не в ряду сотвориша зиждущии, сей бысть во главу угла:
१०क्या तुम ने पवित्रशास्त्र में यह वचन नहीं पढ़ा: ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिराहो गया;
11 от Господа бысть сие, и есть дивно во очию нашею?
११यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारी दृष्टि में अद्भुत है’!”
12 И искаху Его яти, и убояшася народа: разумеша бо, яко к ним притчу рече: и оставльше Его отидоша.
१२तब उन्होंने उसे पकड़ना चाहा; क्योंकि समझ गए थे, कि उसने हमारे विरोध में यह दृष्टान्त कहा है: पर वे लोगों से डरे; और उसे छोड़कर चले गए।
13 И послаша к Нему некия от фарисей и иродиан, да Его обольстят словом.
१३तब उन्होंने उसे बातों में फँसाने के लिये कुछ फरीसियों और हेरोदियों को उसके पास भेजा।
14 Они же пришедше глаголаша Ему: Учителю, вемы, яко истинен еси и не радиши ни о комже: не зриши бо на лице человеков, но воистинну пути Божию учиши: достоит ли кинсон кесареви дати, или ни? Дамы ли, или не дамы?
१४और उन्होंने आकर उससे कहा, “हे गुरु, हम जानते हैं, कि तू सच्चा है, और किसी की परवाह नहीं करता; क्योंकि तू मनुष्यों का मुँह देखकर बातें नहीं करता, परन्तु परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है। तो क्या कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं?
15 Он же ведый их лицемерие, рече им: что Мя искушаете? Принесите Ми пенязь, да вижу.
१५हम दें, या न दें?” उसने उनका कपट जानकर उनसे कहा, “मुझे क्यों परखते हो? एक दीनार मेरे पास लाओ, कि मैं देखूँ।”
16 Они же принесоша. И глагола им: чий образ сий и написание? Они же реша Ему: кесарев.
१६वे ले आए, और उसने उनसे कहा, “यह मूर्ति और नाम किसका है?” उन्होंने कहा, “कैसर का।”
17 И отвещав Иисус рече им: воздадите кесарева кесареви и Божия Богови. И чудишася о Нем.
१७यीशु ने उनसे कहा, “जो कैसर का है वह कैसर को, और जो परमेश्वर का है परमेश्वर को दो।” तब वे उस पर बहुत अचम्भा करने लगे।
18 И приидоша саддукее к Нему, иже глаголют воскресению не быти: и вопросиша Его, глаголюще:
१८फिर सदूकियों ने भी, जो कहते हैं कि मरे हुओं का जी उठना है ही नहीं, उसके पास आकर उससे पूछा,
19 Учителю, Моисей написа нам, яко аще кому брат умрет и оставит жену, а чад не оставит: да поймет брат его жену его и воскресит семя брату своему.
१९“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये लिखा है, कि यदि किसी का भाई बिना सन्तान मर जाए, और उसकी पत्नी रह जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।
20 Седмь братий бе: и первый поят жену и умирая не остави семене:
२०सात भाई थे। पहला भाई विवाह करके बिना सन्तान मर गया।
21 и вторый поят ю и умре, и ни той остави семене: и третий такожде:
२१तब दूसरे भाई ने उस स्त्री से विवाह कर लिया और बिना सन्तान मर गया; और वैसे ही तीसरे ने भी।
22 и пояша ю седмь и не оставиша семене: последи же всех умре и жена.
२२और सातों से सन्तान न हुई। सब के पीछे वह स्त्री भी मर गई।
23 В воскресение убо, егда воскреснут, которому их будет жена: седмь бо имеша ю жену.
२३अतः जी उठने पर वह उनमें से किसकी पत्नी होगी? क्योंकि वह सातों की पत्नी हो चुकी थी।”
24 И отвещав Иисус рече им: не сего ли ради прельщаетеся, не ведуще Писания, ни силы Божия?
२४यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम इस कारण से भूल में नहीं पड़े हो कि तुम न तो पवित्रशास्त्र ही को जानते हो, और न परमेश्वर की सामर्थ्य को?
25 Егда бо из мертвых воскреснут, ни женятся, ни посягают, но суть яко Ангели на небесех:
२५क्योंकि जब वे मरे हुओं में से जी उठेंगे, तो उनमें विवाह-शादी न होगी; पर स्वर्ग में दूतों के समान होंगे।
26 о мертвых же, яко востают, несте ли чли в книгах Моисеовых, при купине яко рече ему Бог, глаголя: Аз Бог Авраамов и Бог Исааков и Бог Иаковль?
२६मरे हुओं के जी उठने के विषय में क्या तुम ने मूसा की पुस्तकमें झाड़ी की कथा में नहीं पढ़ा कि परमेश्वर ने उससे कहा: ‘मैं अब्राहम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूँ?’
27 Несть Бог мертвых, но Бог живых: вы убо много прельщаетеся.
२७परमेश्वर मरे हुओं का नहीं, वरन् जीवितों का परमेश्वर है, तुम बड़ी भूल में पड़े हो।”
28 И приступль един от книжник, слышав их стязающихся и видев, яко добре отвеща им, вопроси Его: кая есть первая всех заповедий?
२८और शास्त्रियों में से एक ने आकर उन्हें विवाद करते सुना, और यह जानकर कि उसने उन्हें अच्छी रीति से उत्तर दिया, उससे पूछा, “सबसे मुख्य आज्ञा कौन सी है?”
29 Иисус же отвеща ему: яко первейши всех заповедий: слыши, Израилю, Господь Бог ваш Господь един есть:
२९यीशु ने उसे उत्तर दिया, “सब आज्ञाओं में से यह मुख्य है: ‘हे इस्राएल सुन, प्रभु हमारा परमेश्वर एक ही प्रभु है।
30 и возлюбиши Господа Бога твоего всем сердцем твоим, и всею душею твоею, и всем умом твоим, и всею крепостию твоею: сия есть первая заповедь.
३०और तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे मन से, और अपने सारे प्राण से, और अपनी सारी बुद्धि से, और अपनी सारी शक्ति से प्रेम रखना।’
31 И вторая подобна ей: возлюбиши ближняго своего яко сам себе. Болшая сею ина заповедь несть.
३१और दूसरी यह है, ‘तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।’ इससे बड़ी और कोई आज्ञा नहीं।”
32 И рече Ему книжник: добре, Учителю, воистинну рекл еси, яко един есть Бог, и несть ин разве Его:
३२शास्त्री ने उससे कहा, “हे गुरु, बहुत ठीक! तूने सच कहा कि वह एक ही है, और उसे छोड़ और कोई नहीं।
33 и еже любити Его всем сердцем, и всем разумом, и всею душею, и всею крепостию: и еже любити ближняго яко себе, боле есть всех всесожжений и жертв.
३३“और उससे सारे मन, और सारी बुद्धि, और सारे प्राण, और सारी शक्ति के साथ प्रेम रखना; और पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना, सारे होमबलियों और बलिदानों से बढ़कर है।”
34 Иисус же видев, яко смысленно отвеща, рече ему: не далече еси от Царствия Божия. И никтоже смеяше ктому Его вопросити.
३४जब यीशु ने देखा कि उसने समझ से उत्तर दिया, तो उससे कहा, “तू परमेश्वर के राज्य से दूर नहीं।” और किसी को फिर उससे कुछ पूछने का साहस न हुआ।
35 И отвещав Иисус глаголаше, учя в церкви: како глаголют книжницы, яко Христос Сын есть Давидов?
३५फिर यीशु ने मन्दिर में उपदेश करते हुए यह कहा, “शास्त्री क्यों कहते हैं, कि मसीह दाऊद का पुत्र है?
36 Той бо Давид рече Духом Святым: глагола Господь Господеви моему: седи о десную Мене, дондеже положу враги Твоя подножие ногама Твоима.
३६दाऊद ने आप ही पवित्र आत्मा में होकर कहा है: ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, “मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों की चौकी न कर दूँ।”’
37 Сам убо Давид глаголет Его Господа: и откуду Сын ему есть? И мног народ послушаше Его в сладость.
३७“दाऊद तो आप ही उसे प्रभु कहता है, फिर वह उसका पुत्र कहाँ से ठहरा?” और भीड़ के लोग उसकी आनन्द से सुनते थे।
38 И глаголаше им во учении Своем: блюдитеся от книжник, хотящих во одеяниих ходити, и целования на торжищих,
३८उसने अपने उपदेश में उनसे कहा, “शास्त्रियों से सावधान रहो, जो लम्बे वस्त्र पहने हुए फिरना और बाजारों में नमस्कार,
39 и преждеседания на сонмищих, и первовозлежания на вечерях:
३९और आराधनालयों में मुख्य-मुख्य आसन और भोज में मुख्य-मुख्य स्थान भी चाहते हैं।
40 поядающе домы вдовиц и непщеванием надолзе молящеся, сии приимут лишшее осуждение.
४०वे विधवाओं के घरों को खा जाते हैं, और दिखाने के लिये बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हैं, ये अधिक दण्ड पाएँगे।”
41 И сед Иисус прямо сокровищному хранилищу, зряше, како народ мещет медь в сокровищное хранилище. И мнози богатии вметаху многа.
४१और वह मन्दिर के भण्डार के सामने बैठकर देख रहा था कि लोग मन्दिर के भण्डार में किस प्रकार पैसे डालते हैं, और बहुत धनवानों ने बहुत कुछ डाला।
42 И пришедши едина вдовица убога, вверже лепте две, еже есть кодрант.
४२इतने में एक गरीब विधवा ने आकर दो दमड़ियाँ, जो एक अधेले के बराबर होती है, डाली।
43 И призвав ученики Своя, рече им: аминь глаголю вам, яко вдовица сия убогая множае всех вверже вметающих в сокровищное хранилище:
४३तब उसने अपने चेलों को पास बुलाकर उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ कि मन्दिर के भण्डार में डालने वालों में से इस गरीब विधवा ने सबसे बढ़कर डाला है;
44 вси бо от избытка своего ввергоша: сия же от лишения своего вся, елика имеяше, вверже, все житие свое.
४४क्योंकि सब ने अपने धन की बढ़ती में से डाला है, परन्तु इसने अपनी घटी में से जो कुछ उसका था, अर्थात् अपनी सारी जीविका डाल दी है।”

< От Марка святое благовествование 12 >