< اول تواریخ 23 >

و چون داود پير و سالخورده شد، پسر خود سُليمان را به پادشاهي اسرائيل نصب نمود. ۱ 1
दाऊद तो बूढ़ा वरन् बहुत बूढ़ा हो गया था, इसलिए उसने अपने पुत्र सुलैमान को इस्राएल पर राजा नियुक्त कर दिया।
و تمامي سروران اسرائيل و کاهنان و لاويان را جمع کرد. ۲ 2
तब उसने इस्राएल के सब हाकिमों और याजकों और लेवियों को इकट्ठा किया।
و لاويان از سي ساله و بالاتر شمرده شدند و عدد ايشان بر حسب سرهاي مردان ايشان، سي و هشت هزار بود. ۳ 3
जितने लेवीय तीस वर्ष के और उससे अधिक अवस्था के थे, वे गिने गए, और एक-एक पुरुष के गिनने से उनकी गिनती अड़तीस हजार हुई।
از ايشان بيست و چهار هزار به جهت نظارت عمل خانه خداوند و شش هزار سروران و داوران بودند. ۴ 4
इनमें से चौबीस हजार तो यहोवा के भवन का काम चलाने के लिये नियुक्त हुए, और छः हजार सरदार और न्यायी।
و چهار هزار دربانان و چهار هزار نفر بودند که خداوند را به آلاتي که به جهت تسبيح ساخته شد، تسبيح خواندند. ۵ 5
और चार हजार द्वारपाल नियुक्त हुए, और चार हजार उन बाजों से यहोवा की स्तुति करने के लिये ठहराए गए जो दाऊद ने स्तुति करने के लिये बनाए थे।
و داود ايشان را بر حسب پسران لاوي يعني جَرشون و قَهات و مَراري به فرقه ها تقسيم نمود. ۶ 6
फिर दाऊद ने उनको गेर्शोन, कहात और मरारी नामक लेवी के पुत्रों के अनुसार दलों में अलग-अलग कर दिया।
از جَرشونيان لَعدان و شِمعي. ۷ 7
गेर्शोनियों में से तो लादान और शिमी थे।
پسران لَعدان اول يحيئيل و زيتام و سومين يوئيل. ۸ 8
और लादान के पुत्र: सरदार यहीएल, फिर जेताम और योएल ये तीन थे।
پسران شِمعي شَلُومِيت و حَزِيئِيل و هاران سه نفر. اينان رؤساي خاندانهاي آباي لَعدان بودند. ۹ 9
शिमी के पुत्र: शलोमीत, हजीएल और हारान ये तीन थे। लादान के कुल के पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही थे।
و پسران شِمعي يحَت و زينا و يعُوش و بَريعَه. اينان چهار پسر شِمعي بودند. ۱۰ 10
१०फिर शिमी के पुत्र: यहत, जीना, यूश, और बरीआ, शिमी के यही चार पुत्र थे।
و يحَت اولين و زيزا دومين و يعُوش و بَريعَه پسران بسيار نداشتند؛ از اين سبب يک خاندان آبا از ايشان شمرده شد. ۱۱ 11
११यहत मुख्य था, और जीजा दूसरा; यूश और बरीआ के बहुत बेटे न हुए, इस कारण वे सब मिलकर पितरों का एक ही घराना ठहरे।
پسران قَهات عَمرام و يصهار و حَبرُون و عُزّيئيل چهار نفر. ۱۲ 12
१२कहात के पुत्र: अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल चार थे। अम्राम के पुत्र: हारून और मूसा।
پسران عَمرام هارون و موسي و هارون ممتاز شد تا او و پسرانش قدس الاقداس را پيوسته تقديس نمايند و به حضور خداوند بخور بسوزانند و او را خدمت نمايند و به اسم او هميشه اوقات برکت دهند. ۱۳ 13
१३हारून तो इसलिए अलग किया गया, कि वह और उसकी सन्तान सदा परमपवित्र वस्तुओं को पवित्र ठहराएँ, और सदा यहोवा के सम्मुख धूप जलाया करें और उसकी सेवा टहल करें, और उसके नाम से आशीर्वाद दिया करें।
و پسران موسي مرد خدا با سبط لاوي ناميده شدند. ۱۴ 14
१४परन्तु परमेश्वर के भक्त मूसा के पुत्रों के नाम लेवी के गोत्र के बीच गिने गए।
پسران موسي جَرشوم و اَلِعازار. ۱۵ 15
१५मूसा के पुत्र, गेर्शोम और एलीएजेर।
از پسران جَرشُوم شَبُوئيل رئيس بود. ۱۶ 16
१६और गेर्शोम का पुत्र शबूएल मुख्य था।
و از پسران اَلِعازار رَحَبيا رئيس بود و اَلِعازار را پسر ديگر نبود؛ اما پسران رَحَبيا بسيار زياد بودند. ۱۷ 17
१७एलीएजेर के पुत्र: रहब्याह मुख्य; और एलीएजेर के और कोई पुत्र न हुआ, परन्तु रहब्याह के बहुत से बेटे हुए।
از پسران يصهار شَلُوميت رئيس بود. ۱۸ 18
१८यिसहार के पुत्रों में से शलोमीत मुख्य ठहरा।
پسران حَبرُون، اولين يرِيا و دومين اَمريا و سومين يحزِيئيل و چهارمين يقمَعام. ۱۹ 19
१९हेब्रोन के पुत्र: यरिय्याह मुख्य, दूसरा अमर्याह, तीसरा यहजीएल, और चौथा यकमाम।
پسران عُزّيئيل اولين ميکا و دومين يشِّيا. ۲۰ 20
२०उज्जीएल के पुत्रों में से मुख्य तो मीका और दूसरा यिश्शिय्याह था।
پسران مَراري مَحلي و مُوشِي و پسران مَحلِي اَلِعازار و قَيس. ۲۱ 21
२१मरारी के पुत्र: महली और मूशी। महली के पुत्र: एलीआजर और कीश।
و اَلِعازار مُرد و او را پسري نبود؛ ليکن دختران داشت و برادران ايشان پسرانِ قَيس ايشان را به زني گرفتند. ۲۲ 22
२२एलीआजर पुत्रहीन मर गया, उसके केवल बेटियाँ हुईं; अतः कीश के पुत्रों ने जो उनके भाई थे उन्हें ब्याह लिया।
پسران مُوشِي مَحلي و عادَر و يريموت سه نفر بودند. ۲۳ 23
२३मूशी के पुत्र: महली; एदेर और यरेमोत यह तीन थे।
اينان پسران لاوي موافق خاندانهاي آباي خود و رؤساي خاندانهاي آبا از آناني که شمرده شدند بر حسب شماره اسماي سرهاي خود بودند که از بيست ساله و بالاتر در عمل خدمت خانه خداوند مي پرداختند. ۲۴ 24
२४लेवीय पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये ही थे, ये नाम ले लेकर, एक-एक पुरुष करके गिने गए, और बीस वर्ष की या उससे अधिक अवस्था के थे और यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे।
زيرا که داود گفت: « يهُوَه خداي اسرائيل قوم خويش را آرامي داده است و او در اورشليم تا به ابد ساکن مي باشد. ۲۵ 25
२५क्योंकि दाऊद ने कहा, “इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अपनी प्रजा को विश्राम दिया है, कि वे यरूशलेम में सदैव रह सकें।
و نيز لاويان را ديگر لازم نيست که مسکن و همه اسباب خدمت را بردارند.» ۲۶ 26
२६और लेवियों को निवास और उसकी उपासना का सामान फिर उठाना न पड़ेगा।”
لهذا بر حسب فرمان آخر داود پسران لاوي از بيست ساله و بالاتر شمرده شدند. ۲۷ 27
२७क्योंकि दाऊद की पिछली आज्ञाओं के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक अवस्था के लेवीय गिने गए।
زيرا که منصب ايشان به طرف بني هارون بود تا خانه خداوند را خدمت نمايند، در صحن ها و حجره ها و براي تطهير همه چيزهاي مقدس و عمل خدمت خانه خدا. ۲۸ 28
२८क्योंकि उनका काम तो हारून की सन्तान की सेवा टहल करना था, अर्थात् यह कि वे आँगनों और कोठरियों में, और सब पवित्र वस्तुओं के शुद्ध करने में और परमेश्वर के भवन की उपासना के सब कामों में सेवा टहल करें;
و بر نان تَقدِمه و آرد نرم به جهت هديه آردي و قرصهاي فطير و آنچه بر ساج پخته مي شود و رَبيکه ها و بر همه کيلها و وزنها. ۲۹ 29
२९और भेंट की रोटी का, अन्नबलियों के मैदे का, और अख़मीरी पपड़ियों का, और तवे पर बनाए हुए और सने हुए का, और मापने और तौलने के सब प्रकार का काम करें।
و تا هر صبح براي تسبيح و حمد خداوند حاضر شوند و همچنين هر شام. ۳۰ 30
३०और प्रति भोर और प्रति साँझ को यहोवा का धन्यवाद और उसकी स्तुति करने के लिये खड़े रहा करें।
و به جهت گذرانيدن همه قرباني هاي سوختني براي خداوند در هر روز سبت و غرّه ها و عيدها بر حسب شماره و بر وفق قانون آنها دائماً به حضور خداوند. ۳۱ 31
३१और विश्रामदिनों और नये चाँद के दिनों, और नियत पर्वों में गिनती के नियम के अनुसार नित्य यहोवा के सब होमबलियों को चढ़ाएँ;
و براي نگاه داشتن وظيفه خيمه اجتماع و وظيفه قدس و وظيفه برادران خود بني هارون در خدمت خانه خداوند. ۳۲ 32
३२और यहोवा के भवन की उपासना के विषय मिलापवाले तम्बू और पवित्रस्थान की रक्षा करें, और अपने भाई हारूनियों के सौंपे हुए काम को चौकसी से करें।

< اول تواریخ 23 >