< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 6 >

1 Ասկէ ետք, Յիսուս գնաց Գալիլեայի՝ այսինքն Տիբերիայի ծովուն միւս կողմը:
इन बातों के बाद मसीह येशु गलील अर्थात् तिबेरियॉस झील के उस पार चले गए.
2 Մեծ բազմութիւն մը կը հետեւէր անոր, որովհետեւ կը տեսնէին այն նշանները՝ որ կ՚ընէր հիւանդներուն վրայ:
उनके द्वारा रोगियों को स्वास्थ्यदान के अद्भुत चिह्नों से प्रभावित एक बड़ी भीड़ उनके साथ हो ली.
3 Յիսուս լեռը ելաւ ու նստաւ հոն՝ իր աշակերտներուն հետ:
मसीह येशु पर्वत पर जाकर वहां अपने शिष्यों के साथ बैठ गए.
4 Հրեաներուն Զատիկի տօնը մօտ էր:
यहूदियों का फ़सह उत्सव पास था.
5 Երբ Յիսուս աչքերը բարձրացուց ու տեսաւ թէ մեծ բազմութիւն մը կու գար իրեն, ըսաւ Փիլիպպոսի. «Ուրկէ՞ հաց գնենք՝ որպէսզի ասոնք ուտեն»:
जब मसीह येशु ने बड़ी भीड़ को अपनी ओर आते देखा तो फ़िलिप्पॉस से पूछा, “इन सबको खिलाने के लिए हम भोजन कहां से मोल लेंगे?”
6 (Ասիկա կ՚ըսէր՝ զայն փորձելու համար, քանի որ ինք գիտէր թէ ի՛նչ պիտի ընէր: )
मसीह येशु ने यह प्रश्न उन्हें परखने के लिए किया था क्योंकि वह जानते थे कि वह क्या करने पर थे.
7 Փիլիպպոս պատասխանեց անոր. «Երկու հարիւր դահեկանի հաց չի բաւեր անոնց, որպէսզի իւրաքանչիւրը քիչ մը առնէ»:
फ़िलिप्पॉस ने उत्तर दिया, “दो सौ दीनार की रोटियां भी उनके लिए पर्याप्‍त नहीं होंगी कि हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल पाए.”
8 Իր աշակերտներէն մէկը, Սիմոն Պետրոսի եղբայրը՝ Անդրէաս, ըսաւ իրեն.
मसीह येशु के शिष्य शिमओन पेतरॉस के भाई आन्द्रेयास ने उन्हें सूचित किया,
9 «Հոս պատանի մը կայ, որ ունի հինգ գարիէ նկանակ ու երկու ձուկ. բայց ի՞նչ են անոնք՝ այդչափ մարդոց համար»:
“यहां एक लड़का है, जिसके पास जौ की पांच रोटियां और दो मछलियां हैं किंतु उनसे इतने लोगों का क्या होगा?”
10 Յիսուս ըսաւ. «Նստեցուցէ՛ք այդ մարդիկը»: Հոն առատ խոտ կար, ու մարդիկը նստան՝ թիւով հինգ հազարի չափ:
मसीह येशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो” और वे सब, जिनमें पुरुषों की ही संख्या पांच हज़ार थी, घनी घास पर बैठ गए.
11 Յիսուս առաւ նկանակները, շնորհակալ եղաւ եւ բաշխեց աշակերտներուն, աշակերտներն ալ՝ նստողներուն. նմանապէս ձուկերէն՝ ո՛րչափ որ ուզեցին:
तब मसीह येशु ने रोटियां लेकर धन्यवाद दिया और उनकी ज़रूरत के अनुसार बांट दीं और उसी प्रकार मछलियां भी.
12 Երբ կշտացան՝ ըսաւ իր աշակերտներուն. «Ժողվեցէ՛ք աւելցած բեկորները, որպէսզի ոչինչ կորսուի»:
जब वे सब तृप्‍त हो गए तो मसीह येशु ने अपने शिष्यों को आज्ञा दी, “शेष टुकड़ों को इकट्ठा कर लो कि कुछ भी नाश न हो,”
13 Ուստի ժողվեցին, եւ տասներկու կողով լեցուցին այդ հինգ գարիէ նկանակներէն մնացած բեկորներով, որոնք ուտողներէն աւելցան:
उन्होंने जौ की उन पांच रोटियों के शेष टुकड़े इकट्ठा किए, जिनसे बारह टोकरे भर गए.
14 Իսկ մարդիկը, երբ տեսան Յիսուսի ըրած նշանը, կ՚ըսէին. «Ճշմա՛րտապէս ասիկա՛ է այն մարգարէն, որ աշխարհ պիտի գար»:
लोगों ने इस अद्भुत चिह्न को देखकर कहा, “निःसंदेह यह वही भविष्यवक्ता हैं, संसार जिनकी प्रतीक्षा कर रहा है.”
15 Ուրեմն Յիսուս, գիտնալով թէ պիտի գան յափշտակելու զինք՝ որպէսզի թագաւոր ընեն զինք, դարձեալ լեռը գնաց՝ առանձին:
जब मसीह येशु को यह मालूम हुआ कि लोग उन्हें ज़बरदस्ती राजा बनाने के उद्देश्य से ले जाना चाहते हैं तो वह फिर से पर्वत पर अकेले चले गए.
16 Երբ իրիկուն եղաւ՝ իր աշակերտները իջան ծովեզերքը,
जब संध्या हुई तो मसीह येशु के शिष्य झील के तट पर उतर गए.
17 ու նաւ մտնելով կ՚երթային ծովուն միւս կողմը՝ Կափառնայում: Արդէն մթնցած էր, բայց դեռ Յիսուս եկած չէր իրենց:
अंधेरा हो चुका था और मसीह येशु अब तक उनके पास नहीं पहुंचे थे. उन्होंने नाव पर सवार होकर गलील झील के दूसरी ओर कफ़रनहूम नगर के लिए प्रस्थान किया.
18 Ծովն ալ ալեկոծ էր՝ սաստիկ փչող հովէն:
उसी समय तेज हवा के कारण झील में लहरें बढ़ने लगीं.
19 Երբ թի վարելով քսանհինգ կամ երեսուն ասպարէզի չափ գացին՝ տեսան Յիսուսը, որ կը մօտենար նաւուն՝ ծովուն վրայ քալելով, ու վախցան:
नाव को लगभग पांच किलोमीटर खेने के बाद शिष्यों ने मसीह येशु को जल सतह पर चलते और नाव की ओर आते देखा. यह देखकर वे भयभीत हो गए.
20 Բայց ինք ըսաւ անոնց. «Ե՛ս եմ, մի՛ վախնաք»:
मसीह येशु ने उनसे कहा, “भयभीत मत हो, मैं हूं.”
21 Ուստի ուզեցին ընդունիլ զինք նաւուն մէջ. եւ նաւը իսկոյն հասաւ այն երկիրը՝ ուր կ՚երթային:
यह सुन शिष्य मसीह येशु को नाव में चढ़ाने को तैयार हो गए. इसके बाद नाव उस किनारे पर पहुंच गई जहां उन्हें जाना था.
22 Հետեւեալ օրը՝ բազմութիւնը, որ ծովուն միւս եզերքն էր, տեսաւ թէ ուրիշ նաւակ չկար այն մէկէն զատ՝ որուն մէջ անոր աշակերտները մտած էին, եւ թէ Յիսուս իր աշակերտներուն հետ մտած չէր նաւակը, այլ անոր աշակերտները առանձին գացեր էին
अगले दिन झील के उस पार रह गई भीड़ को मालूम हुआ कि वहां केवल एक छोटी नाव थी और मसीह येशु शिष्यों के साथ उसमें नहीं गए थे—केवल शिष्य ही उसमें दूसरे पार गए थे.
23 (բայց Տիբերիայէն ուրիշ նաւակներ եկան այն տեղին մօտ, ուր կերեր էին հացը՝ Տէրոջ շնորհակալ ըլլալէն ետք):
तब तिबेरियॉस नगर से अन्य नावें उस स्थान पर आईं, जहां प्रभु ने बड़ी भीड़ को भोजन कराया था.
24 Ուրեմն բազմութիւնը՝ տեսնելով թէ ո՛չ Յիսուս հոն է, ո՛չ ալ անոր աշակերտները, իրե՛նք ալ նաւ մտան եւ գացին Կափառնայում՝ փնտռելու Յիսուսը:
जब भीड़ ने देखा कि न तो मसीह येशु वहां हैं और न ही उनके शिष्य, तो वे मसीह येशु को खोजते हुए नावों द्वारा कफ़रनहूम नगर पहुंच गए.
25 Երբ գտան զինք՝ ծովուն միւս եզերքը, ըսին իրեն. «Ռաբբի՛, ե՞րբ եկար հոս»:
झील के इस पार मसीह येशु को पाकर उन्होंने उनसे पूछा, “रब्बी, आप यहां कब पहुंचे?”
26 Յիսուս պատասխանեց անոնց. «Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Դուք զիս կը փնտռէք՝ ո՛չ թէ քանի որ նշաններ տեսաք, հապա՝ որովհետեւ նկանակներէն կերաք ու կշտացաք”:
मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: तुम मुझे इसलिये नहीं खोज रहे कि तुमने अद्भुत चिह्न देखे हैं परंतु इसलिये कि तुम रोटियां खाकर तृप्‍त हुए हो.
27 Գացէ՛ք, գործեցէ՛ք ո՛չ թէ կորստական կերակուրին համար, հապա այն կերակուրին համար՝ որ կը մնայ յաւիտենական կեանքին մէջ, եւ մարդու Որդի՛ն պիտի տայ ձեզի, որովհետեւ Հայրը՝ Աստուած զի՛նք կնքեց»: (aiōnios g166)
उस भोजन के लिए मेहनत मत करो, जो नाशमान है परंतु उसके लिए, जो अनंत जीवन तक ठहरता है, जो मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा क्योंकि पिता अर्थात् परमेश्वर ने समर्थन के साथ मात्र उसी को यह अधिकार सौंपा है.” (aiōnios g166)
28 Ուրեմն ըսին իրեն. «Ի՞նչ ընենք՝ որպէսզի կատարենք Աստուծոյ գործերը»:
इस पर उन्होंने मसीह येशु से पूछा, “हमसे परमेश्वर की इच्छा क्या है?”
29 Յիսուս պատասխանեց անոնց. «Սա՛ է Աստուծոյ գործը, որ հաւատաք անոր ղրկածին»:
“यह कि तुम परमेश्वर के भेजे हुए पर विश्वास करो,” मसीह येशु ने उत्तर दिया.
30 Ուստի ըսին իրեն. «Բայց դուն ի՞նչ նշան կ՚ընես, որ տեսնենք ու հաւատանք քեզի. ի՞նչ կը գործես:
इस पर उन्होंने मसीह येशु से दोबारा पूछा, “आप ऐसा कौन सा अद्भुत चिह्न दिखा सकते हैं कि हम आप में विश्वास करें? क्या है वह काम?
31 Մեր հայրերը անապատին մէջ մանանա՛ն կերան, ինչպէս գրուած է. “Երկինքէն հաց տուաւ անոնց՝ որպէսզի ուտեն”»:
हमारे पूर्वजों ने बंजर भूमि में मन्‍ना खाया; पवित्र शास्त्र के अनुसार: भोजन के लिए परमेश्वर ने उन्हें स्वर्ग से रोटी दी.”
32 Իսկ Յիսուս ըսաւ անոնց. «Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Մովսէս չտուաւ ձեզի երկնային հացը, բայց իմ Հա՛յրս կու տայ ձեզի ճշմարիտ երկնային հացը”.
इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: स्वर्ग से वह रोटी तुम्हें मोशेह ने नहीं दी; मेरे पिता ही हैं, जो तुम्हें स्वर्ग से वास्तविक रोटी देते हैं.
33 որովհետեւ Աստուծոյ հացը ա՛ն է, որ կ՚իջնէ երկինքէն եւ կեանք կու տայ աշխարհի»:
क्योंकि परमेश्वर की रोटी वह है, जो स्वर्ग से आती है, और संसार को जीवन प्रदान करती है.”
34 Ուրեմն ըսին իրեն. «Տէ՛ր, ամէ՛ն ատեն տուր մեզի այդ հացը»:
यह सुनकर उन्होंने विनती की, “प्रभु, अब से हमें यही रोटी दें.”
35 Յիսուս ըսաւ անոնց. «Ե՛ս եմ կեանքի հացը. ա՛ն որ կու գայ ինծի՝ երբե՛ք պիտի չանօթենայ, եւ ա՛ն որ կը հաւատայ ինծի՝ պիտի չծարաւնայ:
इस पर मसीह येशु ने घोषणा की, “मैं ही हूं वह जीवन की रोटी. जो मेरे पास आएगा, वह भूखा न रहेगा और जो मुझमें विश्वास करेगा, कभी प्यासा न रहेगा.
36 Բայց ես ըսի ձեզի. “Դուք զիս տեսաք ալ, ու չէք հաւատար”:
मैं तुमसे पहले भी कह चुका हूं कि तुम मुझे देखकर भी मुझमें विश्वास नहीं करते.
37 Բոլոր անոնք որ Հայրը կու տայ ինծի՝ պիտի գան ինծի, եւ ա՛ն որ կու գայ ինծի՝ բնա՛ւ պիտի չվտարեմ:
वे सभी, जो पिता ने मुझे दिए हैं, मेरे पास आएंगे और हर एक, जो मेरे पास आता है, मैं उसको कभी भी न छोड़ूंगा.
38 Որովհետեւ ես իջայ երկինքէն՝ գործադրելու ո՛չ թէ ի՛մ կամքս, հապա անո՛ր կամքը՝ որ ղրկեց զիս:
मैं स्वर्ग से अपनी इच्छा पूरी करने नहीं, अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिए आया हूं.
39 Եւ զիս ղրկող Հօրը կամքը սա՛ է, որ ո՛չ մէկը կորսնցնեմ բոլոր անոնցմէ՝ որ ինք տուաւ ինծի, հապա յարուցանեմ զանոնք՝ վերջին օրը:
मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उन्होंने मुझे सौंपा है, उसमें से मैं कुछ भी न खोऊं परंतु अंतिम दिन में उसे फिर से जीवित करूं.
40 Որովհետեւ զիս ղրկողին կամքը սա՛ է, որ ո՛վ որ տեսնէ Որդին ու հաւատայ իրեն՝ ունենայ յաւիտենական կեանքը. ե՛ս ալ պիտի յարուցանեմ զայն՝ վերջին օրը»: (aiōnios g166)
क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि हर एक, जो पुत्र को अपनाकर उसमें विश्वास करे, वह अनंत काल का जीवन प्राप्‍त करे तथा मैं उसे अंतिम दिन में फिर से जीवित करूं.” (aiōnios g166)
41 Ուստի Հրեաները կը տրտնջէին իրեն դէմ, որովհետեւ ըսաւ. «Ե՛ս եմ երկինքէն իջած հացը»,
मसीह येशु का यह दावा सुनकर: “स्वर्ग से उतरी रोटी मैं ही हूं,” यहूदी अगुए कुड़कुड़ाने लगे
42 եւ կ՚ըսէին. «Ասիկա Յովսէփի որդին՝ Յիսուսը չէ՞, որուն հայրն ու մայրը կը ճանչնանք. հապա ի՞նչպէս ասիկա կ՚ըսէ. “Ես իջայ երկինքէն”»:
और आपस में मंत्रणा करने लगे, “क्या यह योसेफ़ का पुत्र येशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो अब यह कैसे कह रहा है कि यह स्वर्ग से आया है?”
43 Յիսուս ալ պատասխանեց անոնց. «Մի՛ տրտնջէք ձեր մէջ:
यह जानकर मसीह येशु ने उनसे कहा, “कुड़कुड़ाओ मत,
44 Ո՛չ մէկը կրնայ գալ ինծի՝ եթէ զիս ղրկող Հայրը չքաշէ զայն. ու ես պիտի յարուցանեմ զայն՝ վերջին օրը:
कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता, जब तक मेरे भेजनेवाले—पिता—उसे अपनी ओर खींच न लें. मैं उसे अंतिम दिन में फिर से जीवित करूंगा.
45 Մարգարէներուն մէջ գրուած է. “Բոլորն ալ սորված պիտի ըլլան Աստուծմէ”: Ո՛վ որ կը լսէ Հօրմէն ու կը սորվի՝ ինծի՛ կու գայ:
भविष्यद्वक्ताओं के अभिलेख में यह लिखा हुआ है: वे सब परमेश्वर द्वारा सिखाए हुए होंगे, अतः हर एक, जिसने पिता परमेश्वर को सुना और उनसे सीखा है, मेरे पास आता है.
46 Ո՛չ մէկը տեսած է Հայրը, բացի անկէ՝ որ Աստուծմէ է. անիկա՛ տեսած է Հայրը:
किसी ने पिता परमेश्वर को नहीं देखा सिवाय उसके, जो पिता परमेश्वर से है, केवल उसी ने उन्हें देखा है.
47 Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Ա՛ն որ կը հաւատայ ինծի՝ ունի՛ յաւիտենական կեանքը”: (aiōnios g166)
मैं तुम पर एक अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: अनंत काल का जीवन उसी का है, जो विश्वास करता है. (aiōnios g166)
48 Ե՛ս եմ կեանքի հացը:
मैं ही हूं जीवन की रोटी.
49 Ձեր հայրերը կերան մանանան անապատին մէջ, բայց մեռան:
बंजर भूमि में तुम्हारे पूर्वजों ने मन्‍ना खाया फिर भी उनकी मृत्यु हो गई.
50 Ա՛յս է այն հացը՝ որ կ՚իջնէ երկինքէն, որպէսզի եթէ մէկը ուտէ ասկէ՝ չմեռնի:
मैं ही स्वर्ग से उतरी रोटी हूं कि जो कोई इसे खाए, उसकी मृत्यु न हो.
51 Ե՛ս եմ կենարար հացը՝ որ իջայ երկինքէն: Եթէ մէկը ուտէ այս հացէն՝ պիտի ապրի յաւիտեա՛ն. եւ այն հացը որ ես պիտի տամ՝ իմ մարմի՛նս է, որ պիտի տամ աշխարհի կեանքին համար»: (aiōn g165)
स्वर्ग से उतरी जीवन की रोटी मैं ही हूं. जो कोई यह रोटी खाता है, वह हमेशा जीवित रहेगा. जो रोटी मैं दूंगा, वह संसार के जीवन के लिए भेंट मेरा शरीर है.” (aiōn g165)
52 Ուստի Հրեաները կը վիճէին իրարու հետ եւ կ՚ըսէին. «Ի՞նչպէս ասիկա կրնայ տալ մեզի իր մարմինը՝ ուտելու»:
यह सुनकर यहूदी अगुए आपस में विवाद करने लगे, “यह व्यक्ति कैसे हमें अपना शरीर खाने के लिए दे सकता है?”
53 Իսկ Յիսուս ըսաւ անոնց. «Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Եթէ չուտէք մարդու Որդիին մարմինը ու չխմէք անոր արիւնը, կեանքը չէք ունենար ձեր մէջ”:
मसीह येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का शरीर न खाओ और उसका लहू न पियो, तुममें जीवन नहीं.
54 Ո՛վ որ կ՚ուտէ իմ մարմինս եւ կը խմէ իմ արիւնս՝ ունի յաւիտենական կեանքը, ու ես պիտի յարուցանեմ զայն՝ վերջին օրը. (aiōnios g166)
अनंत काल का जीवन उसी का है, जो मेरा शरीर खाता और मेरा लहू पीता है; अंतिम दिन मैं उसे फिर से जीवित करूंगा. (aiōnios g166)
55 որովհետեւ իմ մարմինս ճշմա՛րտապէս կերակուր է, եւ իմ արիւնս՝ ճշմա՛րտապէս խմելիք:
मेरा शरीर ही वास्तविक भोजन और मेरा लहू ही वास्तविक पेय है.
56 Ա՛ն որ կ՚ուտէ իմ մարմինս ու կը խմէ իմ արիւնս՝ անիկա՛ կը բնակի իմ մէջս, եւ ես՝ անոր մէջ:
जो मेरा शरीर खाता और मेरा लहू पीता है, वही है, जो मुझमें बना रहता है और मैं उसमें.
57 Ինչպէս ապրող Հայրը ղրկեց զիս, ու ես կ՚ապրիմ Հօրը միջոցով, այնպէս ալ ա՛ն որ կ՚ուտէ զիս՝ ի՛նք ալ պիտի ապրի ինձմով:
जैसे जीवन्त पिता परमेश्वर ने मुझे भेजा है और मैं पिता के कारण जीवित हूं, वैसे ही वह भी, जो मुझे ग्रहण करता है, मेरे कारण जीवित रहेगा.
58 Ա՛յս է այն հացը՝ որ իջած է երկինքէն: Ա՛ն որ ուտէ այս հացը՝ պիտի ապրի յաւիտեա՛ն. ո՛չ թէ ձեր հայրերուն պէս, որոնք կերան մանանան՝ բայց մեռան»: (aiōn g165)
यह वह रोटी है, जो स्वर्ग से उतरी हुई है; वैसी नहीं, जो पूर्वजों ने खाई और फिर भी उनकी मृत्यु हो गई; परंतु वह, जो यह रोटी खाता है, हमेशा जीवित रहेगा.” (aiōn g165)
59 Այս բաները խօսեցաւ ժողովարանին մէջ, երբ կը սորվեցնէր Կափառնայումի մէջ:
मसीह येशु ने ये बातें कफ़रनहूम नगर के यहूदी सभागृह में शिक्षा देते हुए बताईं.
60 Իսկ աշակերտներէն շատերը՝ երբ լսեցին՝ ըսին. «Խիստ է այդ խօսքը, ո՞վ կրնայ մտիկ ընել զայն»:
यह बातें सुनकर उनके अनेक शिष्यों ने कहा, “बहुत कठोर है यह शिक्षा. कौन इसे स्वीकार कर सकता है?”
61 Երբ Յիսուս ինքնիրեն հասկցաւ թէ իր աշակերտները կը տրտնջեն ատոր համար, ըսաւ անոնց. «Ատիկա կը գայթակղեցնէ՞ ձեզ:
अपने चेलों की बड़बड़ाहट का अहसास होने पर मसीह येशु ने कहा, “क्या यह तुम्हारे लिए ठोकर का कारण है?
62 Հապա ի՞նչ պիտի մտածէք, եթէ տեսնէք մարդու Որդիին բարձրանալը հոն՝ ուր նախապէս էր:
तुम तब क्या करोगे जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊपर स्वर्ग में जाते देखोगे, जहां वह पहले था?
63 Հոգի՛ն է կեանք տուողը. մարմինը օգո՛ւտ մը չունի: Այն խօսքերը որ կ՚ըսեմ ձեզի՝ Հոգի ու կեանք են:
आत्मा ही हैं, जो शरीर को जीवन देती है. केवल शरीर का कुछ महत्व नहीं. जो वचन मैंने तुमसे कहे हैं, वे आत्मा हैं और जीवन भी.
64 Բայց ձեր մէջ կան ոմանք՝ որ չեն հաւատար»: Որովհետեւ Յիսուս սկիզբէն գիտէր թէ որո՛նք են անոնք՝ որ չեն հաւատար, եւ ո՛վ է ան՝ որ պիտի մատնէ զինք:
फिर भी तुममें कुछ हैं, जो मुझमें विश्वास नहीं करते.” मसीह येशु प्रारंभ से जानते थे कि कौन हैं, जो उनमें विश्वास नहीं करेंगे और कौन है वह, जो उनके साथ धोखा करेगा.
65 Ու ըսաւ. «Ասո՛ր համար ըսի ձեզի. “Ո՛չ մէկը կրնայ գալ ինծի, եթէ իմ Հօրմէս տրուած չըլլայ անոր”»:
तब मसीह येशु ने आगे कहा, “इसलिये मैंने तुमसे यह कहा कि कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता जब तक पिता उसे मेरे पास न आने दें.”
66 Այս պատճառով իր աշակերտներէն շատեր հեռացան, եւ ա՛լ չէին շրջեր իրեն հետ:
इसके परिणामस्वरूप मसीह येशु के अनेक चेले पीछे हट गए और उनके पीछे चलना छोड़ दिया.
67 Ուստի Յիսուս ըսաւ տասներկուքին. «Միթէ դո՞ւք ալ կ՚ուզէք երթալ»:
यह देख मसीह येशु ने अपने बारह शिष्यों से अभिमुख हो उनसे पूछा, “कहीं तुम भी तो लौट जाना नहीं चाहते?”
68 Սիմոն Պետրոս պատասխանեց անոր. «Տէ՛ր, որո՞ւն պիտի երթանք. դո՛ւն ունիս յաւիտենական կեանքի խօսքերը: (aiōnios g166)
शिमओन पेतरॉस ने उत्तर दिया, “प्रभु, हम किसके पास जाएं? अनंत काल के जीवन की बातें तो आप ही के पास हैं. (aiōnios g166)
69 Մենք հաւատացինք ու գիտցանք թէ դո՛ւն ես Քրիստոսը՝ Աստուծոյ Որդին»:
हमने विश्वास किया और जान लिया है कि आप ही परमेश्वर के पवित्र जन हैं.”
70 Յիսուս պատասխանեց անոնց. «Ես չընտրեցի՞ ձեզ՝ տասներկուքդ. բայց ձեզմէ մէկը չարախօս է»:
मसीह येशु ने उनसे कहा, “क्या स्वयं मैंने तुम बारहों को नहीं चुना? यह होने पर भी तुममें से एक इबलीस है.”
71 Ան կը խօսէր Իսկարիովտացի Սիմոնեան Յուդայի մասին, որովհետեւ անիկա՛ էր որ պիտի մատնէր զինք, թէպէտ տասներկուքէն մէկն էր:
(उनका इशारा कारियोतवासी शिमओन के पुत्र यहूदाह की ओर था क्योंकि उन बारह शिष्यों में से वही मसीह येशु के साथ धोखा करने पर था.)

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 6 >