< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 12 >

1 Իսկ Յիսուս Զատիկէն վեց օր առաջ եկաւ Բեթանիա, ուր կը գտնուէր մեռած Ղազարոսը՝ որ ինք մեռելներէն յարուցանեց:
फ़सह के पर्व से छः दिन पूर्व मसीह येशु लाज़रॉस के नगर बैथनियाह आए, जहां उन्होंने उसे मरे हुओं में से जीवित किया था.
2 Հոն՝ ընթրիք մը սարքեցին անոր. Մարթա կը սպասարկէր, ու Ղազարոս անոր հետ սեղան նստողներէն՝՝ մէկն էր:
वहां उनके लिए भोज का आयोजन किया गया था. मार्था भोजन परोस रही थी और मसीह येशु के साथ भोज में सम्मिलित लोगों में लाज़रॉस भी था.
3 Իսկ Մարիամ՝ առնելով մէկ լիտր թանկագին նարդոսի օծանելիք՝ օծեց Յիսուսի ոտքերը, եւ սրբեց անոր ոտքերը իր մազերով. ու տունը լեցուեցաւ օծանելիքին հոտով:
वहां मरियम ने जटामांसी के लगभग तीन सौ मिलीलीटर कीमती और शुद्ध सुगंध द्रव्य मसीह येशु के चरणों पर मला और उन्हें अपने केशों से पोंछा. सारा घर इससे सुगंधित हो गया.
4 Ուստի աշակերտներէն մէկը՝ Իսկարիովտացի Սիմոնեան Յուդա, որ պիտի մատնէր զինք, ըսաւ.
इस पर उनका एक शिष्य—कारियोतवासी यहूदाह, जो उनके साथ धोखा करने पर था, कहने लगा,
5 «Ինչո՞ւ այդ օծանելիքը չծախուեցաւ երեք հարիւր դահեկանի՝ որ տրուէր աղքատներուն»:
“यह सुगंध द्रव्य गरीबों के लिये तीन सौ दीनार में क्यों नहीं बेचा गया?”
6 Ասիկա ըսաւ՝ ո՛չ թէ աղքատները հոգալուն համար, հապա՝ քանի որ գող էր եւ ինք ունէր գանձանակը, ու կը կրէր ինչ որ ձգուէր:
यह उसने इसलिये नहीं कहा था कि वह गरीबों की चिंता करता था, परंतु इसलिये कि वह चोर था; धनराशि रखने की ज़िम्मेदारी उसकी थी, जिसमें से वह धन चोरी करता था.
7 Իսկ Յիսուս ըսաւ. «Թո՛յլ տուր անոր. այդ բանը պահեց իմ թաղումիս օրուան համար:
मसीह येशु ने कहा, “उसे यह करने दो, यह मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए है.
8 Որովհետեւ աղքատները ամէն ատեն ունիք ձեզի հետ, բայց զիս ամէն ատեն չունիք»:
गरीब तुम्हारे साथ हमेशा रहेंगे किंतु मैं तुम्हारे साथ हमेशा नहीं रहूंगा.”
9 Ուստի Հրեաներէն մեծ բազմութիւն մը գիտցաւ անոր հոն ըլլալը, ու եկաւ՝ ո՛չ միայն Յիսուսի համար, այլ նաեւ տեսնելու Ղազարոսը՝ որ մեռելներէն յարուցանած էր:
यह मालूम होने पर कि मसीह येशु वहां हैं, बड़ी संख्या में यहूदी अगुएं इस उद्देश्य से आये कि केवल मसीह येशु को नहीं, परंतु लाज़रॉस को भी देखें जिसे मसीह येशु ने मरे हुओं में से जीवित किया था.
10 Իսկ քահանայապետները խորհրդակցեցան՝ որ սպաննեն Ղազարոսն ալ.
परिणामस्वरूप, प्रधान पुरोहित लाज़रॉस की भी हत्या की योजना करने लगे,
11 որովհետեւ Հրեաներէն շատեր անոր պատճառով կ՚երթային ու կը հաւատային Յիսուսի:
क्योंकि लाज़रॉस के कारण अनेक यहूदी उन्हें छोड़ मसीह येशु में विश्वास करने लगे थे.
12 Հետեւեալ օրը՝ մեծ բազմութիւն մը, որ եկած էր տօնին, երբ լսեց թէ Յիսուս կու գայ Երուսաղէմ,
अगले दिन पर्व में आए विशाल भीड़ ने सुना कि मसीह येशु येरूशलेम आ रहे हैं.
13 առաւ արմաւենիի ոստեր, դուրս ելաւ զայն դիմաւորելու, եւ կ՚աղաղակէր. «Ովսաննա՜, օրհնեա՜լ է Իսրայէլի թագաւորը՝ որ կու գայ Տէրոջ անունով»:
वे सब खजूर के वृक्षों की डालियां लेकर मसीह येशु से मिलने निकल पड़े और ऊंचे शब्द में जय जयकार करने लगे. “होशान्‍ना!” “धन्य हैं वह, जो प्रभु के नाम में आ रहे हैं!” “धन्य हैं इस्राएल के राजा!”
14 Յիսուս՝ գտնելով աւանակ մը՝ նստաւ անոր վրայ, ինչպէս գրուած է.
वहां मसीह येशु गधे के एक बच्‍चे पर बैठ गए—वैसे ही जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है:
15 «Մի՛ վախնար, Սիոնի՛ աղջիկ. ահա՛ Թագաւորդ կու գայ՝ նստած իշու աւանակի վրայ»:
“ज़ियोन की पुत्री, भयभीत न हो! देखो, तुम्हारा राजा गधे पर बैठा हुआ आ रहा है.”
16 Անոր աշակերտները նախապէս չհասկցան այդ բաները. բայց երբ Յիսուս փառաւորուեցաւ, այն ատեն յիշեցին թէ ատոնք գրուած էին անոր մասին, եւ թէ իրենք ըրին անոր այդ բաները:
उनके शिष्य उस समय तो यह नहीं समझे किंतु जब मसीह येशु की महिमा हुई तो उन्हें याद आया कि पवित्र शास्त्र में यह सब उन्हीं के विषय में लिखा गया था और भीड़ ने सब कुछ वचन के अनुसार ही किया था.
17 Իրեն հետ եղող բազմութիւնը կը վկայէր թէ գերեզմանէն դուրս կանչեց Ղազարոսը ու մեռելներէն յարուցանեց զայն:
वे सब, जिन्होंने मसीह येशु के द्वारा लाज़रॉस को कब्र से बाहर बुलाए जाते तथा मरे हुओं में से दोबारा जीवित किए जाते देखा था, उनकी गवाही दे रहे थे.
18 Այս պատճառով ալ բազմութիւնը դիմաւորեց զինք, որովհետեւ լսեցին թէ ի՛նք ըրած էր այս նշանը:
भीड़ का उन्हें देखने के लिए आने का एक कारण यह भी था कि वे मसीह येशु के इस अद्भुत चिह्न के विषय में सुन चुके थे.
19 Իսկ Փարիսեցիները կ՚ըսէին իրարու. «Կը նշմարէ՞ք թէ անօգուտ է. ահա՛ ամբողջ աշխարհը կը հետեւի անոր՝՝»:
यह सब जानकर फ़रीसी आपस में कहने लगे, “तुमसे कुछ भी नहीं हो पा रहा है. देखो, सारा संसार उसके पीछे हो लिया है!”
20 Հոն՝ տօնին երկրպագելու բարձրացողներուն մէջ՝ քանի մը Յոյներ կային:
पर्व की आराधना में सम्मिलित होने आए लोगों में कुछ यूनानी भी थे.
21 Ասոնք մօտեցան Փիլիպպոսի, որ Գալիլեայի Բեթսայիդայէն էր, ու կը թախանձէին անոր՝ ըսելով. «Տէ՛ր, կ՚ուզենք Յիսո՛ւսը տեսնել»:
उन्होंने गलील प्रदेश के बैथसैदावासी फ़िलिप्पॉस से विनती की, “श्रीमान! हम मसीह येशु से भेंट करना चाहते हैं.”
22 Փիլիպպոս եկաւ եւ ըսաւ Անդրէասի, ապա դարձեալ Անդրէաս ու Փիլիպպոս միասին ըսին Յիսուսի:
फ़िलिप्पॉस ने आन्द्रेयास को यह सूचना दी और उन दोनों ने जाकर मसीह येशु को.
23 Յիսուս ալ պատասխանեց անոնց. «Ժամը հասաւ՝ որ մարդու Որդին փառաւորուի:
यह सुनकर मसीह येशु ने उनसे कहा, “मनुष्य के पुत्र के गौरवान्वित होने का समय आ गया है.
24 Ճշմա՛րտապէս, ճշմա՛րտապէս կը յայտարարեմ ձեզի. “Եթէ ցորենին հատիկը հողին մէջ իյնալով չմեռնի՝ ինք մինակ կը մնայ. բայց եթէ մեռնի՝ շատ պտուղ կը բերէ”:
मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जब तक बीज भूमि में पड़कर मर न जाए, अकेला ही रहता है परंतु यदि वह मर जाए तो बहुत फलता है.
25 Ա՛ն որ կը սիրէ իր անձը՝ պիտի կորսնցնէ զայն, եւ ա՛ն որ կ՚ատէ իր անձը այս աշխարհի մէջ՝ յաւիտենական կեանքին համար պիտի պահէ զայն: (aiōnios g166)
जो अपने जीवन से प्रेम रखता है, उसे खो देता है परंतु जो इस संसार में अपने जीवन से प्रेम नहीं रखता, उसे अनंत जीवन के लिए सुरक्षित रखेगा. (aiōnios g166)
26 Եթէ մէկը կը սպասարկէ ինծի՝ թող հետեւի ինծի. ու ես ո՛ւր որ եմ, իմ սպասարկուս ալ հո՛ն պիտի ըլլայ. եթէ մէկը կը սպասարկէ ինծի, Հայրը պիտի պատուէ զինք»:
यदि कोई मेरी सेवा करता है, वह मेरे पीछे चले. मेरा सेवक वहीं होगा जहां मैं हूं. जो मेरी सेवा करता है, उसका पिता परमेश्वर आदर करेंगे.
27 «Հիմա իմ անձս վրդոված է, եւ ի՞նչ ըսեմ. “Հա՛յր, ազատէ՛ զիս այս ժամէ՞ն”: Բայց ես եկած եմ ասո՛ր համար՝ ա՛յս ժամուն:
“इस समय मेरी आत्मा व्याकुल है. मैं क्या कहूं? ‘पिता, मुझे इस स्थिति से बचा लीजिए’? किंतु इसी कारण से तो मैं यहां तक आया हूं.
28 “Հա՛յր, փառաւորէ՛ քու անունդ”»: Ուստի ձայն մը եկաւ երկինքէն. «Փառաւորեցի ալ, ու դարձեալ պիտի փառաւորեմ»:
पिता, अपने नाम का गौरव कीजिए.” इस पर स्वर्ग से निकलकर यह आवाज सुनाई दी, “मैंने तुम्हें गौरवान्वित किया है, और दोबारा गौरवान्वित करूंगा.”
29 Բազմութիւնը՝ որ կայնած էր ու կը լսէր, կ՚ըսէր. «Որոտում կ՚ըլլայ»: Ոմանք ալ կ՚ըսէին. «Հրեշտա՛կ մը խօսեցաւ իրեն հետ»:
भीड़ ने जब यह सुना तो कुछ ने कहा, “देखो, बादल गरजा!” अन्य कुछ ने कहा, “किसी स्वर्गदूत ने उनसे कुछ कहा है.”
30 Յիսուս պատասխանեց. «Այս ձայնը եկաւ ո՛չ թէ ինծի համար, հապա՝ ձեզի համար:
इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “यह आवाज मेरे नहीं, तुम्हारे लिए है.
31 Հիմա է այս աշխարհի դատաստանը, հիմա պիտի վտարուի այս աշխարհի իշխանը:
इस संसार के न्याय का समय आ गया है और अब इस संसार के हाकिम को निकाल दिया जाएगा.
32 Ես ալ, երբ բարձրանամ երկրէն, բոլորդ ալ պիտի քաշեմ ինծի»:
जब मैं पृथ्वी से ऊंचे पर उठाया जाऊंगा तो सब लोगों को अपनी ओर खींच लूंगा.”
33 Այս բանը կ՚ըսէր՝ մատնանշելով թէ ի՛նչ տեսակ մահով պիտի մեռնէր:
इसके द्वारा मसीह येशु ने यह संकेत दिया कि उनकी मृत्यु किस प्रकार की होगी.
34 Բազմութիւնը պատասխանեց անոր. «Մենք լսեցինք Օրէնքէն թէ Քրիստոս յաւիտեա՛ն կը մնայ: Դուն ի՞նչպէս կ՚ըսես. “Մարդու Որդին պէտք է բարձրանայ”: Ո՞վ է այդ մարդու Որդին»: (aiōn g165)
भीड़ ने उनसे प्रश्न किया, “हमने व्यवस्था में से सुना है कि मसीह का अस्तित्व सर्वदा रहेगा. आप यह कैसे कहते हैं कि मनुष्य के पुत्र का ऊंचे पर उठाया जाना ज़रूरी है? कौन है यह मनुष्य का पुत्र?” (aiōn g165)
35 Ուստի Յիսուս ըսաւ անոնց. «Քի՛չ մը ատեն ալ լոյսը ձեզի հետ է. քալեցէ՛ք՝ մինչ տակաւին լոյսը ունիք, որպէսզի խաւարը չհասնի ձեր վրայ. որովհետեւ խաւարի մէջ քալողը չի գիտեր թէ ո՛ւր կ՚երթայ:
तब मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “ज्योति तुम्हारे मध्य कुछ ही समय तक है. जब तक ज्योति है, चलते रहो, ऐसा न हो कि अंधकार तुम्हें आ घेरे क्योंकि जो अंधकार में चलता है, वह नहीं जानता कि किस ओर जा रहा है.
36 Մինչ լոյսը ունիք՝ հաւատացէ՛ք այդ լոյսին, որպէսզի լոյսի որդիներ ըլլաք»: Յիսուս այս բաները խօսեցաւ, ապա գնաց՝ ինքզինք ծածկելով անոնց աչքերէն:
जब तक तुम्हारे पास ज्योति है, ज्योति में विश्वास करो कि तुम ज्योति की संतान बन सको.” यह कहकर मसीह येशु वहां से चले गए और उनसे छिपे रहे.
37 Թէպէտ այնքան նշաններ ըրած էր անոնց առջեւ, անոնք չէին հաւատար իրեն.
यद्यपि मसीह येशु ने उनके सामने अनेक अद्भुत चिन्ह दिखाए थे तौभी वे लोग उनमें विश्वास नहीं कर रहे थे;
38 որպէսզի իրագործուի Եսայի մարգարէին խօսքը՝ որ ըսած էր. «Տէ՛ր, ո՞վ հաւատաց մեր տուած լուրին, ու Տէրոջ բազուկը որո՞ւն յայտնուեցաւ»:
जिससे भविष्यवक्ता यशायाह का यह वचन पूरा हो: “प्रभु, किसने हमारी बातों पर विश्वास किया और प्रभु का हाथ किस पर प्रकट हुआ है?”
39 Չէին կրնար հաւատալ՝ քանի որ Եսայի դարձեալ ըսած է.
वे विश्वास इसलिये नहीं कर पाये कि भविष्यवक्ता यशायाह ने यह भी कहा है:
40 «Կուրցուց անոնց աչքերը եւ կարծրացուց անոնց սիրտը, որպէսզի չտեսնեն իրենց աչքերով, չհասկնան իրենց սիրտով ու դարձի չգան, եւ ես չբժշկեմ զանոնք»:
“परमेश्वर ने उनकी आंखें अंधी तथा उनका ह्रदय कठोर कर दिया, कहीं ऐसा न हो कि वे आंखों से देखें, मन से समझें और पश्चाताप कर लें, और मैं उन्हें स्वस्थ कर दूं.”
41 Եսայի ըսաւ ասիկա՝ երբ տեսաւ անոր փառքը ու խօսեցաւ անոր մասին:
यशायाह ने यह वर्णन इसलिये किया कि उन्होंने प्रभु का प्रताप देखा और उसका वर्णन किया.
42 Սակայն միաժամանակ՝ պետերէն ալ շատեր հաւատացին իրեն. բայց չէին դաւաներ զայն՝ Փարիսեցիներուն պատճառով, որպէսզի չվռնտուին ժողովարանէն.
अनेकों ने, यहां तक कि अधिकारियों ने भी मसीह येशु में विश्वास किया किंतु फ़रीसियों के कारण सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया कि कहीं उन्हें यहूदी सभागृह से निकाल न दिया जाए
43 որովհետեւ աւելի սիրեցին մարդոց փառքը՝ քան Աստուծոյ փառքը:
क्योंकि उन्हें परमेश्वर से प्राप्‍त आदर की तुलना में मनुष्यों से प्राप्‍त आदर अधिक प्रिय था.
44 Յիսուս կ՚աղաղակէր. «Ա՛ն որ կը հաւատայ ինծի, կը հաւատայ ո՛չ թէ ինծի, հապա՝ զիս ղրկողի՛ն.
मसीह येशु ने ऊंचे शब्द में कहा, “जो कोई मुझमें विश्वास करता है, वह मुझमें ही नहीं परंतु मेरे भेजनेवाले में विश्वास करता है.
45 եւ ա՛ն որ կը տեսնէ զիս, կը տեսնէ զիս ղրկո՛ղը:
क्योंकि जो कोई मुझे देखता है, वह मेरे भेजनेवाले को देखता है.
46 Ես աշխարհ եկայ իբր լոյս, որպէսզի ո՛վ որ հաւատայ ինծի՝ չմնայ խաւարի մէջ:
मैं संसार में ज्योति बनकर आया हूं कि वे सभी, जो मुझमें विश्वास करें, अंधकार में न रहें.
47 Եթէ մէկը լսէ իմ խօսքերս ու չհաւատայ՝ ես չեմ դատեր զինք, քանի որ ես եկայ՝ ո՛չ թէ դատելու աշխարհը, հապա՝ փրկելու աշխարհը:
“मैं उस व्यक्ति पर दोष नहीं लगाता, जो मेरे संदेश सुनकर उनका पालन नहीं करता क्योंकि मैं संसार पर दोष लगाने नहीं परंतु संसार के उद्धार के लिए आया हूं.
48 Ա՛ն որ կ՚անարգէ զիս եւ չ՚ընդունիր իմ խօսքերս, ունի մէկը՝ որ կը դատէ զինք. այն խօսքը՝ որ ես ըսի, անիկա՛ պիտի դատէ զինք՝ վերջին օրը:
जो कोई मेरा तिरस्कार करता है और मेरे समाचार को ग्रहण नहीं करता, उस पर आरोप लगानेवाला एक ही है: मेरा समाचार; वही उसे अंतिम दिन दोषी घोषित करेगा.
49 Որովհետեւ ես ինձմէ չխօսեցայ, հապա Հայրը՝ որ ղրկեց զիս, ի՛նք պատուիրեց ինծի թէ ի՛նչ պիտի ըսեմ եւ ի՛նչ պիտի խօսիմ:
मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा, परंतु मेरे पिता ने, जो मेरे भेजनेवाले हैं, आज्ञा दी है कि मैं क्या कहूं और कैसे कहूं.
50 Եւ գիտեմ թէ անոր պատուիրածը՝ յաւիտենական կեանքն է. ուրեմն ինչ որ կը խօսիմ, ա՛յնպէս կը խօսիմ՝ ինչպէս Հայրը ըսաւ ինծի»: (aiōnios g166)
मैं जानता हूं कि उनकी आज्ञा का पालन अनंत जीवन है. इसलिये जो कुछ मैं कहता हूं, ठीक वैसा ही कहता हूं, जैसा पिता ने मुझे कहने की आज्ञा दी है.” (aiōnios g166)

< ՅՈՎՀԱՆՆՈԻ 12 >