< लूका 5 >

1 जब भीड़ उस पर गिरी पड़ती थी और ख़ुदा का कलाम सुनती थी, और वो गनेसरत की झील के किनारे खड़ा था तो ऐसा हुआ कि
Men det skjedde da folket trengte sig inn på ham og hørte Guds ord, og han stod ved Gennesaret-sjøen,
2 उसने झील के किनारे दो नाव लगी देखीं, लेकिन मछली पकड़ने वाले उन पर से उतर कर जाल धो रहे थे
da så han to båter ligge ved sjøen; men fiskerne var gått ut av dem og skyllet garnene.
3 और उसने उस नावों में से एक पर चढ़कर जो शमौन की थी, उससे दरख़्वास्त की कि किनारे से ज़रा हटा ले चल और वो बैठकर लोगों को नाव पर से ता'लीम देने लगा।
Han gikk da ut i en av båtene, som tilhørte Simon, og bad ham legge litt ut fra land; og han satte sig i båten og lærte folket.
4 जब कलाम कर चुका तो शमौन से कहा, “गहरे में ले चल, और तुम शिकार के लिए अपने जाल डालो।”
Men da han holdt op å tale, sa han til Simon: Legg ut på dypet, og kast eders garn ut til en drett!
5 शमौन ने जवाब में कहा, “ऐ ख़ुदावन्द! हम ने रात भर मेहनत की और कुछ हाथ न आया, मगर तेरे कहने से जाल डालता हूँ।”
Og Simon svarte ham: Mester! vi har strevet hele natten og ikke fått noget; men på ditt ord vil jeg kaste ut garnene.
6 ये किया और वो मछलियों का बड़ा घेर लाए, और उनके जाल फ़टने लगे।
Og de gjorde så, og fanget en stor mengde fisk; og deres garn revnet.
7 और उन्होंने अपने साथियों को जो दूसरी नाव पर थे इशारा किया कि आओ हमारी मदद करो। पस उन्होंने आकर दोनों नावें यहाँ तक भर दीं कि डूबने लगीं।
Og de vinket til sine lagsbrødre i den andre båt, at de skulde komme og ta i med dem; og de kom, og de fylte begge båtene, så de holdt på å synke.
8 शमौन पतरस ये देखकर ईसा के पाँव में गिरा और कहा, ऐ ख़ुदावन्द! मेरे पास से चला जा, क्यूँकि मैं गुनहगार आदमी हूँ।”
Men da Simon Peter så det, falt han ned for Jesu knær og sa: Herre, gå fra mig! for jeg er en syndig mann.
9 क्यूँकि मछलियों के इस शिकार से जो उन्होंने किया, वो और उसके सब साथी बहुत हैरान हुए।
For redsel kom over ham og alle dem som var med ham, for den fiskedrett som de hadde fått;
10 और वैसे ही ज़ब्दी के बेटे या'क़ूब और यूहन्ना भी जो शमौन के साथी थे, हैरान हुए। ईसा ने शमौन से कहा, “ख़ौफ़ न कर, अब से तू आदमियों का शिकार करेगा।“
likeså Jakob og Johannes, Sebedeus' sønner, som var i lag med Simon. Og Jesus sa til Simon: Frykt ikke! fra nu av skal du fange mennesker.
11 वो नावों को किनारे पर ले आए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
Da rodde de båtene i land og forlot alt og fulgte ham.
12 जब वो एक शहर में था, तो देखो, कौढ़ से भरा हुआ एक आदमी ईसा को देखकर मुँह के बल गिरा और उसकी मिन्नत करके कहने लगा, “ऐ ख़ुदावन्द, अगर तू चाहे तो मुझे पाक साफ़ कर सकता है।”
Og det skjedde da han var i en av byene, se, da var det en mann som var full av spedalskhet; og da han så Jesus, falt han ned på sitt ansikt, bad ham og sa: Herre! om du vil, kan du rense mig.
13 उसने हाथ बढ़ा कर उसे छुआ और कहा, “मैं चाहता हूँ, तू पाक साफ़ हो जा।” और फ़ौरन उसका कौढ़ जाता रहा।
Og Jesus rakte hånden ut, rørte ved ham og sa: Jeg vil; bli ren! Og straks forlot spedalskheten ham.
14 और उसने उसे ताकीद की, “किसी से न कहना बल्कि जाकर अपने आपको काहिन को दिखा। और जैसा मूसा ने मुक़र्रर किया है अपने पाक साफ़ हो जाने के बारे में गुज़रान ताकि उनके लिए गवाही हो।”
Og han bød ham at han ikke skulde si det til nogen; men gå og te dig for presten og ofre for din renselse, således som Moses har påbudt, til et vidnesbyrd for dem!
15 लेकिन उसकी चर्चा ज़्यादा फ़ैली और बहुत से लोग जमा हुए कि उसकी सुनें और अपनी बीमारियों से शिफ़ा पाएँ
Men ordet om ham kom ennu mere ut, og meget folk kom sammen for å høre og for å bli helbredet for sine sykdommer;
16 मगर वो जंगलों में अलग जाकर दुआ किया करता था।
men han drog sig tilbake til øde steder og var der i bønn.
17 और एक दिन ऐसा हुआ कि वो ता'लीम दे रहा था और फ़रीसी और शरा' के मु'अल्लिम वहाँ बैठे हुए थे जो गलील के हर गाँव और यहूदिया और येरूशलेम से आए थे। और ख़ुदावन्द की क़ुदरत शिफ़ा बख़्शने को उसके साथ थी।
Og det skjedde en av dagene mens han lærte, og der satt fariseere og lovlærere som var kommet fra hver by i Galilea og Judea og fra Jerusalem, og Herrens kraft var hos ham til å helbrede:
18 और देखो, कोई मर्द एक आदमी को जो फ़ालिज का मारा था चारपाई पर लाए और कोशिश की कि उसे अन्दर लाकर उसके आगे रख्खें।
se, da kom nogen menn som bar en mann på en seng, han var verkbrudden; og de søkte å få ham inn og legge ham ned foran ham.
19 और जब भीड़ की वजह से उसको अन्दर ले जाने की राह न पाई तो छत पर चढ़ कर खपरैल में से उसको खटोले समेत बीच में ईसा के सामने उतार दिया।
Og da de for folketrengselen ikke fant nogen vei til å få ham inn, steg de op på taket og firte ham med sengen ned mellem takstenene midt foran Jesus.
20 उसने उनका ईमान देखकर कहा, “ऐ आदमी! तेरे गुनाह मु'आफ़ हुए!”
Og da han så deres tro, sa han: Menneske! dine synder er dig forlatt.
21 इस पर फ़क़ीह और फ़रीसी सोचने लगे, “ये कौन है जो कुफ़्र बकता है? ख़ुदा के सिवा और कौन गुनाह मु'आफ़ कर सकता है?”
Da begynte de skriftlærde og fariseerne å tenke så: Hvem er denne mann, som taler bespottelser? Hvem kan forlate synder uten Gud alene?
22 ईसा ने उनके ख़यालों को मा'लूम करके जवाब में उनसे कहा, “तुम अपने दिलों में क्या सोचते हो?
Men da Jesus merket deres tanker, svarte han og sa til dem: Hvad er det I tenker i eders hjerter?
23 आसान क्या है? ये कहना कि 'तेरे गुनाह मु'आफ़ हुए' या ये कहना कि 'उठ और चल फिर'?
Hvad er lettest, enten å si: Dine synder er dig forlatt, eller å si: Stå op og gå?
24 लेकिन इसलिए कि तुम जानो कि इब्न — ए — आदम को ज़मीन पर गुनाह मु'आफ़ करने का इख़्तियार है;” (उसने मफ़्लूज से कहा) मैं तुझ से कहता हूँ, उठ और अपनी चारपाई उठाकर अपने घर जा।”
Men forat I skal vite at Menneskesønnen har makt på jorden til å forlate synder - så sa han til den verkbrudne: Jeg sier dig: Stå op og ta din seng og gå hjem til ditt hus!
25 वो उसी दम उनके सामने उठा और जिस पर पड़ा था उसे उठाकर ख़ुदा की तम्जीद करता हुआ अपने घर चला गया।
Og straks stod han op for deres øine og tok det han lå på, og gikk hjem til sitt hus og priste Gud.
26 वो सब के सब बहुत हैरान हुए और ख़ुदा की तम्जीद करने लगे, और बहुत डर गए और कहने लगे, “आज हम ने अजीब बातें देखीं!”
Da kom det forferdelse over dem alle, og de priste Gud, og de blev fulle av frykt og sa: Idag har vi sett utrolige ting!
27 इन बातों के बाद वो बाहर गया और लावी नाम के एक महसूल लेनेवाले को महसूल की चौकी पर बैठे देखा और उससे कहा, “मेरे पीछे हो ले।”
Derefter gikk han ut, og han så en tolder ved navn Levi sitte på tollboden; og han sa til ham: Følg mig!
28 वो सब कुछ छोड़कर उठा, और उसके पीछे हो लिया।
Og han forlot alt og stod op og fulgte ham.
29 फिर लावी ने अपने घर में उसकी बड़ी ज़ियाफ़त की; और महसूल लेनेवालों और औरों की जो उनके साथ खाना खाने बैठे थे, बड़ी भीड़' थी।
Og Levi gjorde et stort gjestebud for ham i sitt hus, og der var en stor mengde toldere og andre som satt til bords med dem.
30 और फ़रीसी और उनके आलिम उसके शागिर्दों से ये कहकर बुदबुदाने लगे, “तुम क्यूँ महसूल लेनेवालों और गुनाहगारों के साथ खाते — पीते हो?”
Og fariseerne og deres skriftlærde knurret mot hans disipler og sa: Hvorfor eter og drikker I med toldere og syndere?
31 ईसा ने जवाब में उनसे कहा, “तन्दरुस्तों को हकीम की ज़रूरत नहीं है बल्कि बीमारों को।
Og Jesus svarte og sa til dem: De friske trenger ikke til læge, men de som har ondt;
32 मैं रास्तबाज़ों को नहीं बल्कि गुनाहगारों को तौबा के लिए बुलाने आया हूँ।”
jeg er ikke kommet for å kalle rettferdige, men syndere til omvendelse.
33 और उन्होंने उससे कहा, “युहन्ना के शागिर्द अक्सर रोज़ा रखते और दु'आएँ किया करते हैं, और इसी तरह फ़रीसियों के भी; मगर तेरे शागिर्द खाते पीते है।”
De sa til ham: Johannes' disipler holder jevnlig faste og bønn, og fariseernes disipler likeså; men dine eter og drikker.
34 ईसा ने उनसे कहा, “क्या तुम बरातियों से, जब तक दुल्हा उनके साथ है, रोज़ा रखवा सकते हो?
Men Jesus sa til dem: Kan I vel få brudesvennene til å faste så lenge brudgommen er hos dem?
35 मगर वो दिन आएँगे; और जब दुल्हा उनसे जुदा किया जाएगा तब उन दिनों में वो रोज़ा रख्खेंगे।”
Men de dager skal komme da brudgommen blir tatt fra dem; da skal de faste, i de dager.
36 और उसने उनसे एक मिसाल भी कही: “कोई आदमी नई पोशाक में से फाड़कर पुरानी में पैवन्द नहीं लगाता, वर्ना नई भी फटेगी और उसका पैवन्द पुरानी में मेल भी न खाएगा।
Han sa også en lignelse til dem: Ingen river en lapp av et nytt klædebon og setter den på et gammelt; ellers river han det nye i sønder, og lappen av det nye passer ikke til det gamle.
37 और कोई शख़्स नई मय पूरानी मशकों में नहीं भरता, नहीं तो नई मय मशकों को फाड़ कर ख़ुद भी बह जाएगी और मशकें भी बरबाद हो जाएँगी।
Og ingen fyller ny vin i gamle skinnsekker; ellers vil den nye vin sprenge sekkene, og den selv spilles og sekkene ødelegges;
38 बल्कि नई मय नई मशकों में भरना चाहिए।
men ny vin skal fylles i nye skinnsekker.
39 और कोई आदमी पुरानी मय पीकर नई की ख़्वाहिश नहीं करता, क्यूँकि कहता है कि पुरानी ही अच्छी है।“
Og ingen som har drukket gammel vin, har lyst på ny; han sier: den gamle er god.

< लूका 5 >