< लूका 21 >

1 ईसा ने नज़र उठा कर देखा, कि अमीर लोग अपने हदिए बैत — उल — मुक़द्दस के चन्दे के बक्से में डाल रहे हैं।
ויבט וירא את העשירים משליכים את נדבותם לארון האוצר׃
2 एक ग़रीब बेवा भी वहाँ से गुज़री जिस ने उस में ताँबे के दो मामूली से सिक्के डाल दिए।
וירא גם אלמנה עניה נתנת בו שתי פרוטות׃
3 ईसा ने कहा, “मैं तुम को सच बताता हूँ कि इस ग़रीब बेवा ने तमाम लोगों की निस्बत ज़्यादा डाला है।
ויאמר אמת אמר אני לכם כי האלמנה העניה הזאת נתנה יותר מכלם׃
4 क्यूँकि इन सब ने तो अपनी दौलत की कसरत से कुछ डाला जबकि इस ने ज़रूरत मन्द होने के बावजूद भी अपने गुज़ारे के सारे पैसे दे दिए हैं।”
כי כל אלה התנדבו לאלהים מהעדף שלהם והיא מחסרונה את כל רכושה נתנה׃
5 उस वक़्त कुछ लोग हैकल की तारीफ़ में कहने लगे कि वह कितने ख़ूबसूरत पत्थरों और मिन्नत के तोह्फ़ों से सज़ा हुआ है। यह सुन कर ईसा ने कहा,
ויהי באמרם על המקדש כי מהדר הוא באבנים יפות ובמתנות ויאמר׃
6 “जो कुछ तुम को यहाँ नज़र आता है उस का पत्थर पर पत्थर नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में सब कुछ ढा दिया जाएगा।”
את אשר אתם ראים הנה ימים באים ולא תשאר אבן על אבן אשר לא תתפרק׃
7 उन्हों ने पूछा, “उस्ताद, यह कब होगा? क्या क्या नज़र आएगा जिस से मालूम हो कि यह अब होने को है?”
וישאלהו לאמר רבי מתי אפוא תהיה זאת ומה הוא האות לעת היותה׃
8 ईसा ने जवाब दिया, “ख़बरदार रहो कि कोई तुम्हें गुमराह न कर दे। क्यूँकि बहुत से लोग मेरा नाम ले कर आएँगे और कहेंगे, मैं ही मसीह हूँ’ और कि ‘वक़्त क़रीब आ चुका है।’ लेकिन उन के पीछे न लगना।
ויאמר ראו פן תתעו כי רבים יבאו בשמי לאמר אני הוא והעת קרובה ואתם אל תלכו אחריהם׃
9 और जब जंगों और फ़ितनों की ख़बरें तुम तक पहुँचेगी तो मत घबराना। क्यूँकि ज़रूरी है कि यह सब कुछ पहले पेश आए। तो भी अभी आख़िरत न होगी।”
ובשמעכם מלחמות ומהומות אל תחתו כי היו תהיה זאת לראשונה אך עוד קץ למועד׃
10 उस ने अपनी बात जारी रखी, “एक क़ौम दूसरी के ख़िलाफ़ उठ खड़ी होगी, और एक बादशाही दूसरी के ख़िलाफ़।
ויסף דבר אליהם לאמר יקום גוי על גוי וממלכה על ממלכה׃
11 बहुत ज़ल्ज़ले आएँगे, जगह जगह काल पड़ेंगे और वबाई बीमारियाँ फैल जाएँगी। हैबतनाक वाक़िआत और आस्मान पर बड़े निशान देखने में आएँगे।
והיה רעש גדול כה וכה ורעב ודבר וגם מוראים ואתות גדלות מן השמים׃
12 लेकिन इन तमाम वाक़िआत से पहले लोग तुम को पकड़ कर सताएँगे। वह तुम को यहूदी इबादतख़ानों के हवाले करेंगे, क़ैदख़ानों में डलवाएँगे और बादशाहों और हुक्मरानों के सामने पेश करेंगे। और यह इस लिए होगा कि तुम मेरे पैरोकार हो।
ולפני כל אלה ישלחו בכם את ידיהם וירדפו וימסרו אתכם לבתי כנסיות ואל בתי כלאים ותובאו לפני מלכים ומשלים למען שמי׃
13 नतीजे में तुम्हें मेरी गवाही देने का मौक़ा मिलेगा।
והיתה זאת לכם לעדות׃
14 लेकिन ठान लो, कि तुम पहले से अपनी फ़िक्र करने की तैयारी न करो,
על כן שיתו לבבכם לבלתי דאג במה תצטדקו׃
15 क्यूँकि मैं तुम को ऐसे अल्फ़ाज़ और हिक्मत अता करूँगा, कि तुम्हारे तमाम मुख़ालिफ़ न उस का मुक़ाबिला और न उस का जवाब दे सकेंगे।
כי אנכי נתן לכם פה וחכמה אשר לא יוכלו לעמד לפניה ולדבר נגדה כל מתקוממיכם׃
16 तुम्हारे वालिदैन, भाई, रिश्तेदार और दोस्त भी तुम को दुश्मन के हवाले कर देंगे, बल्कि तुम में से कुछ को क़त्ल किया जाएगा।
וגם תמסרו על ידי יולדיכם ואחיכם וקרוביכם ורעיכם וימיתו מכם׃
17 सब तुम से नफ़रत करेंगे, इस लिए कि तुम मेरे मानने वाले हो।
והייתם שנואים לכל אדם למען שמי׃
18 तो भी तुम्हारा एक बाल भी बांका नहीं होगा।
אך לא יפל משערת ראשכם ארצה׃
19 साबितक़दम रहने से ही तुम अपनी जान बचा लोगे।”
בתוחלתכם קנו לכם את נפשתיכם׃
20 “जब तुम येरूशलेम को फ़ौजों से घिरा हुआ देखो तो जान लो, कि उस की तबाही क़रीब आ चुकी है।
וכאשר תראו מחנות סובבים את ירושלים ידע תדעו כי קרב חרבנה׃
21 उस वक़्त यहूदिया के रहनेवाले भाग कर पहाड़ी इलाक़े में पनाह लें। शहर के रहने वाले उस से निकल जाएँ और दिहात में आबाद लोग शहर में दाख़िल न हों।
אז ינוסו אנשי יהודה אל ההרים ואשר הם בתוכה יצאו ואשר הם בפרזות אל יבואו בה׃
22 क्यूँकि यह इलाही ग़ज़ब के दिन होंगे जिन में वह सब कुछ पूरा हो जाएगा जो कलाम — ए — मुक़द्दस में लिखा है।
כי ימי נקם המה למלאת כל הכתוב׃
23 उन औरतों पर अफ़्सोस जो उन दिनों में हामिला हों या अपने बच्चों को दूध पिलाती हों, क्यूँकि मुल्क में बहुत मुसीबत होगी और इस क़ौम पर ख़ुदा का ग़ज़ब नाज़िल होगा।
ואוי להרות ולמיניקות בימים ההם כי תהיה צרה גדולה בארץ וקצף על העם הזה׃
24 लोग उन्हें तलवार से क़त्ल करेंगे और क़ैद करके तमाम ग़ैरयहूदी ममालिक में ले जाएँगे। ग़ैरयहूदी येरूशलेम को पाँव तले कुचल डालेंगे। यह सिलसिला उस वक़्त तक जारी रहेगा जब तक ग़ैरयहूदियों का दौर पूरा न हो जाए।“
ונפלו לפי חרב והגלו אל כל הגוים וירושלים תרמס ברגלי גוים עד כי ימלאו עתות הגוים׃
25 ”सूरज, चाँद और तारों में अजीब — ओ — ग़रीब निशान ज़ाहिर होंगे। क़ौमें समुन्दर के शोर और ठाठें मारने से हैरान — ओ — परेशान होंगी।
והיו אתות בשמש ובירח ובכוכבים ועל הארץ מצוקה לגוים ומבוכה מהמית הים ודכיו׃
26 लोग इस अन्देशे से कि क्या क्या मुसीबत दुनिया पर आएगी इस क़दर ख़ौफ़ खाएँगे कि उन की जान में जान न रहेगी, क्यूँकि आस्मान की ताक़तें हिलाई जाएँगी।
וימוגו בני האדם מאימה ומחרדת הבאות על כל הארץ כי כחות השמים יתמוטטו׃
27 और फिर वह इब्न — ए — आदम को बड़ी क़ुदरत और जलाल के साथ बादल में आते हुए देखेंगे।
ואז יראו את בן האדם בא בענן בגבורה ובכבוד רב׃
28 चुनाँचे जब यह कुछ पेश आने लगे तो सीधे खड़े हो कर अपनी नज़र उठाओ, क्यूँकि तुम्हारी नजात नज़दीक होगी।”
וכאשר תחל להיות זאת התעודדו ושאו ראשיכם כי קרובה גאלתכם לבוא׃
29 इस सिलसिले में ईसा ने उन्हें एक मिसाल सुनाई। “अंजीर के दरख़्त और बाक़ी दरख़्तों पर ग़ौर करो।
וידבר אליהם משל ראו את התאנה ואת כל העצים׃
30 जैसे ही कोंपलें निकलने लगती हैं तुम जान लेते हो कि गर्मियों का मौसम नज़दीक है।
כי תראו אתם מוציאים את פרחם הלא ידעתם כי קרב הקיץ׃
31 इसी तरह जब तुम यह वाक़िआत देखोगे तो जान लोगे कि ख़ुदा की बादशाही क़रीब ही है।
ככה אף אתם בבא אלה לעיניכם דעו כי קרובה מלכות האלהים׃
32 मैं तुम को सच बताता हूँ कि इस नस्ल के ख़त्म होने से पहले पहले यह सब कुछ वाक़े होगा।
אמן אמר אני לכם לא יעבר הדור הזה עד כי יהיה הכל׃
33 आस्मान — ओ — ज़मीन तो जाते रहेंगे, लेकिन मेरी बातें हमेशा तक क़ाईम रहेंगी।”
השמים והארץ יעברו ודברי לא יעברון׃
34 “ख़बरदार रहो ताकि तुम्हारे दिल अय्याशी, नशाबाज़ी और रोज़ाना की फ़िक्रों तले दब न जाएँ। वर्ना यह दिन अचानक तुम पर आन पड़ेगा,
רק השמרו לכם פן יכבד לבבכם בסבא ובשכרון ובדאגות המחיה ובא עליכם היום ההוא פתאם׃
35 और फन्दे की तरह तुम्हें जकड़ लेगा। क्यूँकि वह दुनिया के तमाम रहनेवालों पर आएगा।
כי כמו פח יבוא על כל הישבים על פני כל הארץ׃
36 हर वक़्त चौकस रहो और दुआ करते रहो कि तुम को आने वाली इन सब बातों से बच निकलने की तौफ़ीक़ मिल जाए और तुम इब्न — ए — आदम के सामने खड़े हो सको।”
לכן שקדו בכל עת והתפללו למען תעצרו כח להמלט מכל העתידות האלה ולהתיצב לפני בן האדם׃
37 हर रोज़ ईसा बैत — उल — मुक़द्दस में तालीम देता रहा और हर शाम वह निकल कर उस पहाड़ पर रात गुज़ारता था जिस का नाम ज़ैतून का पहाड़ है।
ויהי מלמד יומם במקדש ובלילה יצא בהר הנקרא הר הזיתים ללון׃
38 और सुबह सवेरे सब लोग उस की बातें सुनने को हैकल में उस के पास आया करते थे।
וכל העם השכימו לבוא אליו במקדש לשמע אותו׃

< लूका 21 >