< पैदाइश 44 >

1 फिर उसने अपने घर के मुन्ताज़िम को यह हुक्म किया कि इन आदमियों के बोरों में जितना अनाज वह लेजा सकें भर दे, और हर शख़्स की नक़दी उसी के बोरे के मुँह में रख दे;
И заповеда Иосиф домостроителю своему, глаголя: наполните вретища мужем пищи, елико могут понести: и вложите комуждо сребро верху устия вретища:
2 और मेरा चाँदी का प्याला सबसे छोटे के बोरे के मुँह में उसकी नक़दी के साथ रखना। चुनांचे उसने यूसुफ़ के फ़रमाने के मुताबिक़ 'अमल किया।
и чашу мою сребряную вложите во вретище меншаго, и цену пшеницы его. Бысть же по словеси Иосифову, якоже рече.
3 सुबह रौशनी होते ही यह आदमी अपने गधों के साथ रुख़्सत कर दिए गए।
Утро возсия, и мужие отпустишася сами, и ослята их.
4 वह शहर से निकल कर अभी दूर भी नहीं गए थे कि यूसुफ़ ने अपने घर के मुन्तज़िम से कहा, जा! उन लोगों का पीछा कर; और जब तू उनको पा ले तो उनसे कहना, 'नेकी के बदले तुम ने बदी क्यूँ की?
Изшедше же они из града, не отидоша далече: и рече Иосиф домостроителю своему: востав гони вслед мужей и постигни их, и рцы им: что яко воздасте (ми) злая за благая?
5 क्या यह वही चीज़ नहीं जिससे मेरा आक़ा पीता और इसी से ठीक फ़ाल भी खोला करता है? तुम ने जो यह किया इसलिए बुरा किया'
Вскую украдосте чашу мою сребряну? Не сия ли есть, из неяже пиет господин мой? Он же и волхвованием волхвует в ней: злая совершисте, яже сотвористе.
6 और उसने उनको पा लिया और यही बातें उनसे कहीं।
Обрет же их, рече им по словесем сим.
7 तब उन्होंने उससे कहा कि हमारा ख़ुदावन्द, ऐसी बातें क्यूँ कहता है? ख़ुदा न करे कि तेरे ख़ादिम ऐसा काम करें
Они же реша ему: вскую глаголет господин словеса сия? Не буди рабом твоим сотворити по словеси сему:
8 भला, जो नक़दी हम को अपने बोरों के मुँह में मिली, उसे तो हम मुल्क — ए — कना'न से तेरे पास वापस ले आए; फिर तेरे आक़ा के घर से चाँदी या सोना क्यूँ कर चुरा सकते हैं?
аще сребро, еже обретохом во вретищах наших, возвратихом к тебе от земли Ханаани, како быхом украли из дому господина твоего сребро или злато?
9 इसलिए तेरे ख़ादिमों में से जिस किसी के पास वह निकले वह मार दिया जाए, और हम भी अपने ख़ुदावन्द के ग़ुलाम हो जाएँगे।
У негоже аще обрящеши чашу от раб твоих, да умрет: и мы будем раби господину нашему.
10 उसने कहा कि तुम्हारा ही कहना सही, जिसके पास वह निकल आए वह मेरा ग़ुलाम होगा, और तुम बेगुनाह ठहरोगे।
Он же рече: и ныне, якоже глаголете, тако будет: у негоже аще обрящется чаша, будет мой раб, вы же будете чисти.
11 तब उन्होंने जल्दी की, और एक — एक ने अपना बोरा ज़मीन पर उतार लिया और हर शख़्स ने अपना बोरा खोल दिया।
И потщашася, и сверже кийждо вретище свое на землю, и отверзоша кийждо вретище свое.
12 तब वह ढूँढने लगा और सबसे बड़े से शुरू' करके सबसे छोटे पर तलाशी ख़त्म की, और प्याला बिनयमीन के बोरे में मिला।
Изыска же от старейшаго зачен, дондеже прииде до меншаго, и обрете чашу во вретищи Вениамини.
13 तब उन्होंने अपने लिबास चाक किए और हर एक अपने गधे को लादकर उल्टा शहर को फिरा।
И растерзаша ризы своя, и возложиша кийждо вретище свое на осля свое, и возвратишася во град.
14 और यहूदाह और उसके भाई यूसुफ़ के घर आए, वह अब तक वहीं था; तब वह उसके आगे ज़मीन पर गिरे।
Вниде же Иуда и братия его ко Иосифу, еще ему сущу ту, и падоша пред ним на землю.
15 तब यूसुफ़ ने उनसे कहा, “तुम ने यह कैसा काम किया? क्या तुम को मा'लूम नहीं कि मुझ सा आदमी ठीक फ़ाल खोलता है?”
Рече же им Иосиф: что дело сие сотвористе? Не ведасте ли, яко несть волхвователь человек, якоже аз?
16 यहूदाह ने कहा कि हम अपने ख़ुदावन्द से क्या कहें? हम क्या बात करें? या क्यूँ कर अपने को बरी ठहराएँ? ख़ुदा ने तेरे ख़ादिमों की बदी पकड़ ली। इसलिए देख, हम भी और वह भी जिसके पास प्याला निकला, दोनों अपने ख़ुदावन्द के ग़ुलाम हैं।
Рече же Иуда: что отвещаем господину, или что возглаголем, или чим оправдимся? Бог же обрете неправду рабов твоих: се, мы есмы раби господину нашему, и мы, и у негоже обретеся чаша.
17 उसने कहा कि ख़ुदा न करे कि मैं ऐसा करूँ; जिस शख़्स के पास यह प्याला निकला वही मेरा ग़ुलाम होगा, और तुम अपने बाप के पास सलामत चले जाओ।
Рече же Иосиф: не буди ми сотворити глагол сей: муж, у негоже обретеся чаша, той будет ми раб: вы же поидите в целости ко отцу своему.
18 तब यहूदाह उसके नज़दीक जाकर कहने लगा, “ऐ मेरे ख़ुदावन्द! ज़रा अपने ख़ादिम को इजाज़त दे कि अपने ख़ुदावन्द के कान में एक बात कहे; और तेरा ग़ज़ब तेरे ख़ादिम पर न भड़के, क्यूँकि तू फ़िर'औन की तरह है।
Приступив же к нему Иуда, рече: молю тя, господине, да речет раб твой слово пред тобою, и не прогневайся на раба твоего, яко ты еси по фараоне:
19 मेरे ख़ुदावन्द ने अपने ख़ादिमों से सवाल किया था कि तुम्हारा बाप या तुम्हारा भाई है?
господине, ты вопрошал еси рабов твоих, глаголя: аще имате отца, или брата?
20 और हम ने अपने ख़ुदावन्द से कहा था, 'हमारा एक बूढ़ा बाप है और उसके बुढ़ापे का एक छोटा लड़का भी है; और उसका भाई मर गया है और वह अपनी माँ का एक ही रह गया है, इसलिए उसका बाप उस पर जान देता है।
И рехом господину: есть нам отец стар, и отрочищь на старость менший ему, а брат его умре, он же един остася у матере своея, отец же возлюби его.
21 तब तूने अपने ख़ादिमों से कहा, 'उसे मेरे पास ले आओ कि मैं उसे देख़ूँ।
Ты же рекл еси рабом твоим: приведите его ко мне, да вижду его.
22 हम ने अपने ख़ुदावन्द को बताया, 'वह लड़का अपने बाप को छोड़ नहीं सकता, क्यूँकि अगर वह अपने बाप को छोड़े तो उसका बाप मर जाएगा।
И рехом господину: не возможет отрочищь оставити отца своего: аще же оставит отца, умрет.
23 फिर तूने अपने खादिमों से कहा कि जब तक तुम्हारा छोटा भाई तुम्हारे साथ न आए, तुम फिर मेरा मुँह न देखोगे।”
Ты же рекл еси рабом твоим: аще не приидет брат ваш менший с вами, не приложите ктому видети лица моего.
24 और यूँ हुआ कि जब हम अपने बाप के पास, जो तेरा ख़ादिम है, पहुँचे तो हम ने अपने ख़ुदावन्द की बातें उससे कहीं।
Бысть же егда приидохом к рабу твоему отцу нашему, поведахом ему словеса господина нашего,
25 हमारे बाप ने कहा, “फिर जा कर हमारे लिए कुछ अनाज मोल लाओ।”
рече же нам отец наш: идите паки и купите нам мало пищи.
26 हम ने कहा, “हम नहीं जा सकते; अगर हमारा सबसे छोटा भाई हमारे साथ हो तो हम जाएँगे। क्यूँकि जब तक हमारा सबसे छोटा भाई हमारे साथ न हो, हम उस शख़्स का मुँह न देखेंगे।”
Мы же рекохом: не возможем ити: но аще брат наш менший идет с нами, пойдем: ибо не возможем видети лице мужа, брату нашему меншему не сущу с нами.
27 और तेरे ख़ादिम मेरे बाप ने हम से कहा, “तुम जानते हो कि मेरी बीवी के मुझ से दो बेटे हुए।
Рече же раб твой, отец наш к нам: вы весте, яко двоих роди мне жена:
28 एक तो मुझे छोड़ ही गया और मैंने ख़्याल किया कि वह ज़रूर फाड़ डाला गया होगा; और मैंने उसे उस वक़्त से फिर नहीं देखा।
и отиде един от мене, и рекосте, яко зверем снеден бысть, и не видех его даже до ныне:
29 अब अगर तुम इसको भी मेरे पास से ले जाओ और इस पर कोई आफ़त आ पड़े, तो तुम मेरे सफ़ेद बालों को ग़म के साथ क़ब्र में उतारोगे।” (Sheol h7585)
аще убо поймете и сего от лица моего, и случится ему зло на пути, и сведете старость мою с печалию во ад. (Sheol h7585)
30 “इसलिए अब अगर मैं तेरे ख़ादिम अपने बाप के पास जाऊँ और यह लड़का हमारे साथ न हो, तो चूँकि उसकी जान इस लड़के की जान के साथ जुड़ी है।
Ныне убо аще пойду к рабу твоему, отцу же нашему, и отрочища не будет с нами: (душа же его связана есть с душею сего, )
31 वह यह देख कर कि लड़का नहीं आया मर जाएगा, और तेरे ख़ादिम अपने बाप के, जो तेरा ख़ादिम है, सफ़ेद बालों को ग़म के साथ क़ब्र में उतारेंगे। (Sheol h7585)
и будет егда увидит он не суща отрочища с нами, умрет: и сведут раби твои старость раба твоего, отца же нашего, с печалию во ад: (Sheol h7585)
32 और तेरा ख़ादिम अपने बाप के सामने इस लड़के का ज़िम्मेदार भी हो चुका है और यह कहा है किअगर मैं इसे तेरे पास वापस न पहुँचा दूँ तो मैं हमेशा के लिए अपने बाप का गुनहगार ठहरूंगा।
раб бо твой от отца взя отрочища, глаголя: аще не приведу его к тебе и поставлю его пред тобою, грешен буду ко отцу вся дни.
33 इसलिए अब तेरे ख़ादिम की इजाज़त हो कि वह इस लड़के के बदले अपने ख़ुदावन्द का ग़ुलाम हो कर रह जाए, और यह लड़का अपने भाइयों के साथ चला जाए।
Ныне убо пребуду тебе раб вместо отрочища, раб господину: отрочищь же да идет с братиею своею:
34 क्यूँकि लड़के के बग़ैर मैं क्या मुँह लेकर अपने बाप के पास जाऊँ? कहीं ऐसा न हो कि मुझे वह मुसीबत देखनी पड़े, जो ऐसे हाल में मेरे बाप पर आएगी।”
како бо пойду ко отцу, отрочищу не сущу с нами? Да не вижду злых, яже обрящут отца моего.

< पैदाइश 44 >