< पैदाइश 2 >

1 तब आसमान और ज़मीन और उनके कुल लश्कर का बनाना ख़त्म हुआ।
و آسمانها و زمین و همه لشکر آنها تمام شد.۱
2 और ख़ुदा ने अपने काम को, जिसे वह करता था सातवें दिन ख़त्म किया, और अपने सारे काम से जिसे वह कर रहा था, सातवें दिन फ़ारिग़ हुआ।
و در روز هفتم، خدا از همه کار خود که ساخته بود، فارغ شد. و در روز هفتم از همه کارخود که ساخته بود، آرامی گرفت.۲
3 और ख़ुदा ने सातवें दिन को बरकत दी, और उसे मुक़द्दस ठहराया; क्यूँकि उसमें ख़ुदा सारी कायनात से जिसे उसने पैदा किया और बनाया फ़ारिग़ हुआ।
پس خدا روزهفتم را مبارک خواند و آن را تقدیس نمود، زیراکه در آن آرام گرفت، از همه کار خود که خداآفرید و ساخت.۳
4 यह है आसमान और ज़मीन की पैदाइश, जब वह पैदा हुए जिस दिन ख़ुदावन्द ख़ुदा ने ज़मीन और आसमान को बनाया;
این است پیدایش آسمانها و زمین در حین آفرینش آنها در روزی که یهوه، خدا، زمین وآسمانها را بساخت.۴
5 और ज़मीन पर अब तक खेत का कोई पौधा न था और न मैदान की कोई सब्ज़ी अब तक उगी थी, क्यूँकि ख़ुदावन्द ख़ुदा ने ज़मीन पर पानी नहीं बरसाया था, और न ज़मीन जोतने को कोई इंसान था।
و هیچ نهال صحرا هنوز درزمین نبود و هیچ علف صحرا هنوز نروییده بود، زیرا خداوند خدا باران بر زمین نبارانیده بود وآدمی نبود که کار زمین را بکند.۵
6 बल्कि ज़मीन से कुहर उठती थी, और तमाम रू — ए — ज़मीन को सेराब करती थी।
و مه از زمین برآمده، تمام روی زمین را سیراب می‌کرد.۶
7 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने ज़मीन की मिट्टी से इंसान को बनाया और उसके नथनों में ज़िन्दगी का दम फूंका इंसान जीती जान हुआ।
خداوند خدا پس آدم را از خاک زمین بسرشت و در بینی وی روح حیات دمید، و آدم نفس زنده شد.۷
8 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने मशरिक़ की तरफ़ अदन में एक बाग़ लगाया और इंसान को जिसे उसने बनाया था वहाँ रख्खा।
و خداوند خدا باغی در عدن بطرف مشرق غرس نمود و آن آدم را که سرشته بود، در آنجاگذاشت.۸
9 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने हर दरख़्त को जो देखने में ख़ुशनुमा और खाने के लिए अच्छा था ज़मीन से उगाया और बाग़ के बीच में ज़िन्दगी का दरख़्त और भले और बुरे की पहचान का दरख़्त भी लगाया।
و خداوند خدا هر درخت خوشنما وخوش خوراک را از زمین رویانید، و درخت حیات را در وسط باغ و درخت معرفت نیک و بدرا.۹
10 और अदन से एक दरिया बाग़ के सेराब करने को निकला और वहाँ से चार नदियों में तक़सीम हुआ।
و نهری از عدن بیرون آمد تا باغ را سیراب کند، و از آنجا منقسم گشته، چهار شعبه شد.۱۰
11 पहली का नाम फ़ैसून है जो हवीला की सारी ज़मीन को जहाँ सोना होता है घेरे हुए है।
نام اول فیشون است که تمام زمین حویله را که در آنجا طلاست، احاطه می‌کند.۱۱
12 और इस ज़मीन का सोना चोखा है। और वहाँ मोती और संग-ए-सुलेमानी भी हैं।
و طلای آن زمین نیکوست و در آنجا مروارید و سنگ جزع است.۱۲
13 और दूसरी नदी का नाम जैहून है, जो कूश की सारी ज़मीन को घेरे हुए है।
و نام نهر دوم جیحون که تمام زمین کوش را احاطه می‌کند.۱۳
14 और तीसरी नदी का नाम दिजला है जो असूर के मशरिक़ को जाती है। और चौथी नदी का नाम फ़रात है।
و نام نهر سوم حدقل که بطرف شرقی آشور جاری است. و نهر‌چهارم فرات.۱۴
15 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने आदम को लेकर बाग़ — ए — 'अदन में रख्खा के उसकी बाग़वानी और निगहबानी करे।
پس خداوند خدا آدم را گرفت و او را درباغ عدن گذاشت تا کار آن را بکند و آن رامحافظت نماید.۱۵
16 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने आदम को हुक्म दिया और कहा कि तू बाग़ के हर दरख़्त का फल बे रोक टोक खा सकता है।
و خداوند خدا آدم را امرفرموده، گفت: «از همه درختان باغ بی‌ممانعت بخور،۱۶
17 लेकिन भले और बुरे की पहचान के दरख़्त का कभी न खाना क्यूँकि जिस रोज़ तूने उसमें से खायेगा तू मर जायेगा।
اما از درخت معرفت نیک و بد زنهارنخوری، زیرا روزی که از آن خوردی، هرآینه خواهی مرد.»۱۷
18 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने कहा कि आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं मैं उसके लिए एक मददगार उसकी तरह बनाऊँगा।
و خداوند خدا گفت: «خوب نیست که آدم تنها باشد. پس برایش معاونی موافق وی بسازم.»۱۸
19 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने सब जंगली जानवर और हवा के सब परिन्दे मिट्टी से बनाए और उनको आदम के पास लाया कि देखे कि वह उनके क्या नाम रखता है और आदम ने जिस जानवर को जो कहा वही उसका नाम ठहरा।
و خداوند خدا هر حیوان صحرا و هر پرنده آسمان را از زمین سرشت و نزدآدم آورد تا ببیند که چه نام خواهد نهاد و آنچه آدم هر ذی حیات را خواند، همان نام او شد.۱۹
20 और आदम ने सब चौपायों और हवा के परिन्दों और सब जंगली जानवरों के नाम रख्खे लेकिन आदम के लिए कोई मददगार उसकी तरह न मिला।
پس آدم همه بهایم و پرندگان آسمان و همه حیوانات صحرا را نام نهاد. لیکن برای آدم معاونی موافق وی یافت نشد.۲۰
21 और ख़ुदावन्द ख़ुदा ने आदम पर गहरी नींद भेजी और वह सो गया और उसने उसकी पसलियों में से एक को निकाल लिया और उसकी जगह गोश्त भर दिया।
و خداوند خدا، خوابی گران بر آدم مستولی گردانید تا بخفت، و یکی از دنده هایش راگرفت و گوشت در جایش پر کرد.۲۱
22 और ख़ुदावन्द ख़ुदा उस पसली से जो उसने आदम में से निकाली थी एक 'औरत बना कर उसे आदम के पास लाया।
و خداوندخدا آن دنده را که از آدم گرفته بود، زنی بنا کرد ووی را به نزد آدم آورد.۲۲
23 और आदम ने कहा कि यह तो अब मेरी हड्डियों में से हड्डी, और मेरे गोश्त में से गोश्त है; इसलिए वह 'औरत कहलाएगी क्यूँकि वह मर्द से निकाली गई।
و آدم گفت: «همانااینست استخوانی از استخوانهایم و گوشتی ازگوشتم، از این سبب “نسا” نامیده شود زیرا که ازانسان گرفته شد.»۲۳
24 इसलिए आदमी अपने माँ बाप को छोड़ेगा और अपनी बीवी से मिला रहेगा और वह एक तन होंगे।
از این سبب مرد پدر و مادرخود را ترک کرده، با زن خویش خواهد پیوست ویک تن خواهند بود.۲۴
25 और आदम और उसकी बीवी दोनों नंगे थे और शरमाते न थे।
و آدم و زنش هر دو برهنه بودند و خجلت نداشتند.۲۵

< पैदाइश 2 >