< Від Луки 23 >

1 І зняли́ся всі їхні збори, і повели до Пилата Його.
इस पर सारी सभा उठ खड़ी हुई और वे प्रभु येशु को राज्यपाल पिलातॉस के पास ले गए.
2 І зачали оскаржа́ти Його й говорити: „Ми стверди́ли, що Цей ворохо́бить народ наш, і забороняє податок давати кесареві, та й говорить, що Він, — Христос Цар“.
पिलातॉस के सामने वे यह कहते हुए प्रभु येशु पर दोष लगाने लगे, “हमने यह पाया है कि यह व्यक्ति हमारे राष्ट्र को भरमा रहा है. यह कयसर को कर देने का विरोध करता है तथा यह दावा करता है कि वह स्वयं ही मसीह, राजा है.”
3 І Пила́т запитав Його, кажучи: „Чи Ти Цар Юдейський?“А Він відказав йому в відповідь: „Сам ти кажеш“...
इसलिये पिलातॉस ने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “क्या तुम यहूदियों के राजा हो?” “सच वही है, जो आपने कहा है.” प्रभु येशु ने उत्तर दिया.
4 І Пилат сказав первосвященикам та до народу: „Я не знахо́джу жо́дної провини в Цій Люди́ні“.
इस पर पिलातॉस ने प्रधान पुरोहितों और भीड़ को संबोधित करते हुए घोषणा की, “मुझे इस व्यक्ति में ऐसा कोई दोष नहीं मिला कि इस पर मुकद्दमा चलाया जाए.”
5 А вони намагались, говорячи: „Він бунтує наро́д, навчаючи в усій Юдеї, від Галілеї почавши аж посі“.
किंतु वे दृढतापूर्वक कहते रहे, “यह सारे यहूदिया प्रदेश में लोगों को अपनी शिक्षाओं द्वारा भड़का रहा है. यह सब इसने गलील प्रदेश में प्रारंभ किया और अब यहां भी आ पहुंचा है.”
6 А Пилат, вчувши про Галілею, спитав: „Хіба Він галіле́янин?“
यह सुनते ही पिलातॉस ने प्रश्न किया, “क्या यह व्यक्ति गलीलवासी है?”
7 І, дізнавшись, що Він із влади Ірода, відіслав Його Іродові, бо той в Єрусалимі також перебува́в тими днями.
यह मालूम होने पर कि प्रभु येशु हेरोदेस के अधिकार क्षेत्र के हैं, उसने उन्हें हेरोदेस के पास भेज दिया, जो इस समय येरूशलेम नगर में ही था.
8 Коли ж Ірод побачив Ісуса, то дуже зрадів, бо він від давнього ча́су бажав Його бачити, — багато за Нього чував, і сподівався побачити чудо яке, що буває від Нього.
प्रभु येशु को देखकर हेरोदेस अत्यंत प्रसन्‍न हुआ क्योंकि बहुत दिनों से उसे प्रभु येशु को देखने की इच्छा थी. उसने प्रभु येशु के विषय में बहुत कुछ सुन रखा था. उसे आशा थी कि वह प्रभु येशु द्वारा किया गया कोई चमत्कार देख सकेगा.
9 І багато питався Його, та нічого не відповідав Він йому.
उसने प्रभु येशु से अनेक प्रश्न किए किंतु प्रभु येशु ने कोई भी उत्तर न दिया.
10 І стояли тут первосвященики й книжники, та завзя́то Його оскаржували.
प्रधान पुरोहित और शास्त्री वहीं खड़े हुए थे और पूरे ज़ोर शोर से प्रभु येशु पर दोष लगा रहे थे.
11 Тоді Ірод із ві́йськом своїм ізневажив Його й насміявся, зодягнувши Його в яснобі́лу одіж, і відіслав до Пилата Його.
हेरोदेस और उसके सैनिकों ने अपमान करके प्रभु येशु का मज़ाक उड़ाया और उन पर भड़कीला वस्त्र डालकर वापस पिलातॉस के पास भेज दिया.
12 І того дня стали Ірод із Пилатом за при́ятелів між собою, бо давніш ворожне́ча між ними була́.
उसी दिन से हेरोदेस और पिलातॉस में मित्रता हो गई—इसके पहले वे एक दूसरे के शत्रु थे.
13 А Пилат скликав первосвящеників, і старшин, і наро́д,
पिलातॉस ने प्रधान पुरोहितों, नायकों और लोगों को पास बुलाया
14 і промовив до них: „Привели́ ви мені Чоловіка Цього́, як того́, що бунтує наро́д. А ось я перед вами розвідав, — і не знахо́джу в Люди́ні Оцій ані однієї провини такої, про що ви оскаржуєте.
और उनसे कहा, “तुम इस व्यक्ति को यह कहते हुए मेरे पास लाए हो कि यह लोगों को विद्रोह के लिए उकसा रहा है. तुम्हारी ही उपस्थिति में मैंने उससे पूछताछ की और मुझे उसमें तुम्हारे द्वारा लगाए आरोप के लिए कोई भी आधार नहीं मिला—न ही हेरोदेस को उसमें कोई दोष मिला है.
15 Також Ірод, бо він відіслав Його нам. І ось нічого, що на смерть заслуго́вувало б, Він не вчинив.
उसने उसे हमारे पास ही भेज दिया है. तुम देख ही रहे हो कि उसने मृत्यु दंड के योग्य कोई अपराध नहीं किया है.
16 Отже я покараю Його й відпущу́“.
इसलिये मैं उसे कोड़े लगवाकर छोड़ देता हूं.” [
17 Бо пови́нен був їм відпустити одно́го на свято.
उत्सव के अवसर पर एक बंदी को मुक्त कर देने की प्रथा थी.]
18 А наро́д став кричати й казати: Візьми Цього́, — відпусти ж нам Вара́вву!“
भीड़ एक शब्द में चिल्ला उठी, “उसे मृत्यु दंड दीजिए और हमारे लिए बार-अब्बास को मुक्त कर दीजिए!”
19 А той за повста́ння одне, яке сталося в місті, і за вбивство посаджений був до в'язни́ці.
(बार-अब्बास को नगर में विद्रोह भड़काने और हत्या के आरोप में बंदी बनाया गया था.)
20 І зно́ву сказав їм Пилат, хотячи́ відпустити Ісуса.
प्रभु येशु को मुक्त करने की इच्छा से पिलातॉस ने उनसे एक बार फिर विनती की,
21 Та кричали вони й говорили: „Розіпни, розіпни Його!“
किंतु वे चिल्लाते रहे, “क्रूस पर चढ़ाओ! क्रूस पर चढ़ाओ!”
22 Він же втретє промовив до них: „Яке ж зло вчинив Він? Я нічого, що на смерть заслуго́вувало б, на Нім не знайшов. Отже я покараю Його й відпущу́“.
पिलातॉस ने तीसरी बार उनसे प्रश्न किया, “क्यों? क्या है उसका अपराध? मुझे तो उसमें मृत्यु दंड देने योग्य कोई दोष नहीं मिला. मैं उसे कोड़े लगवाकर छोड़ देता हूं.”
23 А вони сильним криком свого домага́лися, та вимагали розп'я́сти Його. І взяв го́ру крик їхній та первосвящеників.
किंतु वे हठ करते हुए ऊंचे शब्द में चिल्लाते रहे, “क्रूस पर चढ़ाओ उसे!” तब हारकर उसे उनके आगे झुकना ही पड़ा.
24 І Пилат присудив, щоб було́, як просили вони:
पिलातॉस ने अनुमति दे दी कि उनकी मांग पूरी की जाए
25 відпустив їм Вара́вву, поса́дженого за повста́ння та вбивство в в'язницю, за якого просили вони, а Ісуса віддав їхній волі...
और उसने उस व्यक्ति को मुक्त कर दिया, जिसे विद्रोह तथा हत्या के अपराधों में बंदी बनाया गया था, जिसे छोड़ देने की उन्होंने मांग की थी और उसने प्रभु येशु को भीड़ की इच्छा अनुसार उन्हें ही सौंप दिया.
26 І як Його повели́, то схопи́ли якогось Си́мона із Кіріне́ї, що з поля вертався, і поклали на нього хреста, щоб він ніс за Ісусом!
जब सैनिक प्रभु येशु को लेकर जा रहे थे, उन्होंने सायरीनवासी शिमओन को पकड़ा, जो अपने गांव से आ रहा था. उन्होंने प्रभु येशु के लिए निर्धारित क्रूस उस पर लाद दिया कि वह उसे लेकर प्रभु येशु के पीछे-पीछे जाए.
27 А за Ним ішов на́товп великий людей і жінок, які плакали та голосили за Ним.
बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे चल रहे थे. उनमें अनेक स्त्रियां भी थी, जो प्रभु येशु के लिए विलाप कर रही थी.
28 А Ісус обернувся до них та й промовив: „Дочки єрусалимські, не ридайте за Мною, — за собою ридайте й за ді́тьми своїми!
मुड़कर प्रभु येशु ने उनसे कहा, “येरूशलेम की पुत्रियो! मेरे लिए रोना छोड़कर स्वयं अपने लिए तथा अपनी संतान के लिए रोओ.
29 Бо ось дні настають, коли скажуть: „Блаженні неплідні, та утро́би, які не родили, і груди, що не годували“.
क्योंकि वे दिन आ रहे हैं जब लोग कहेंगे, ‘धन्य हैं वे स्त्रियां, जो बांझ हैं, वे गर्भ, जिन्होंने संतान पैदा नहीं किए और वे स्तन, जिन्होंने दूध नहीं पिलाया!’
30 Тоді стануть казати гора́м: „Поспадайте на нас“, а узгі́р'ям: „Покрийте нас!“
“‘तब वे पर्वतों से कहेंगे, “हम पर आ गिरो!” और पहाड़ियों से कहेंगे, “हमें ढांप लो!”’
31 Бо коли таке роблять зеленому дереву, то що́ буде сухому?“
क्योंकि जब वे एक हरे पेड़ के साथ इस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं तब क्या होगी सूखे पेड़ की दशा?”
32 І вели́ з Ним також двох злочинників інших, щоб убити.
राजद्रोह के अपराधी दो व्यक्ति भी प्रभु येशु के साथ मृत्यु दंड के लिए ले जाए जा रहे थे.
33 А коли прибули́ на те місце, що звуть „Черепо́вище“, розп'яли́ тут Його та злочинників, — одно́го право́руч, а одного ліво́руч.
जब वे कपाल नामक स्थल पर पहुंचे उन्होंने प्रभु येशु तथा उन दोनों राजद्रोहियों को भी क्रूसित कर दिया—एक को प्रभु येशु की दायीं ओर दूसरे को उनकी बायीं ओर.
34 Ісус же промовив: „Отче, відпусти їм, — бо не знають, що чинять вони!“А як Його одіж ділили, то кидали же́реба.
प्रभु येशु ने प्रार्थना की, “पिता, इनको क्षमा कर दीजिए क्योंकि इन्हें यह पता ही नहीं कि ये क्या कर रहे हैं.” उन्होंने पासा फेंककर प्रभु येशु के वस्त्र आपस में बांट लिए.
35 А люди стояли й дивились... Насміхалися з ними й старши́ни, говорячи: „Він інших спасав, — нехай Сам Себе ви́зволить, коли Він Христос, Божий Обра́нець!“
भीड़ खड़ी हुई यह सब देख रही थी. यहूदी राजा यह कहते हुए प्रभु येशु का ठट्ठा कर रहे थे, “इसने अन्य लोगों की रक्षा की है. यदि यह परमेश्वर का मसीह, उनका चुना हुआ है, तो अब अपनी रक्षा स्वयं कर ले.”
36 І вояки́ глузували з Нього: приступаючи, о́цет Йому подавали,
सैनिक भी उनका ठट्ठा किये. वे प्रभु येशु के पास आकर उन्हें घटिया दाखरस प्रस्तुत करके कहे,
37 і казали: „Коли Цар Ти Юдейський, — спаси Себе Сам!“
“यदि यहूदियों के राजा हो तो स्वयं को बचा लो.”
38 Був же й напис над Ним письмом грецьким, латинським і гебрейським написаний: „Це — Цар Юдейський“.
क्रूस पर उनके सिर के ऊपर सूचना पत्र के रूप में यह लिखा था: यही वह यहूदियों का राजा है.
39 А один із розп'я́тих злочинників став зневажати Його й говорити: „Чи Ти не Христос? То спаси Себе й нас!“
वहां लटकाए गए राजद्रोहियों में से एक ने प्रभु येशु पर अपशब्दों की बौछार करते हुए कहा: “अरे! क्या तुम मसीह नहीं हो? स्वयं अपने आपको बचाओ और हमको भी!”
40 Обізвався ж той другий, і докоряв йому, кажучи: „Чи не боїшся ти Бога, коли й сам на те саме засуджений?
किंतु दूसरे राजद्रोही ने डपटते हुए उससे कहा, “क्या तुझे परमेश्वर का थोड़ा भी भय नहीं है? तुझे भी तो वही दंड दिया जा रहा है!
41 Але ми справедливо засу́джені, і належну заплату за вчинки свої беремо́, — Цей же жодного зла не вчинив“.
हमारे लिए तो यह दंड सही ही है क्योंकि हमें वही मिल रहा है, जो हमारे बुरे कामों के लिए सही है किंतु इन्होंने तो कुछ भी गलत नहीं किया.”
42 І сказав до Ісуса: „Спогада́й мене, Господи, коли при́йдеш у Царство Своє!“
तब प्रभु येशु की ओर देखकर उसने उनसे विनती की, “आदरणीय येशु! अपने राज्य में मुझ पर दया कीजिएगा.”
43 І промовив до нього Ісус: „Попра́вді кажу́ тобі: ти бу́деш зо Мною сьогодні в раю́!“
प्रभु येशु ने उसे आश्वासन दिया, “मैं तुम पर यह सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: आज ही तुम मेरे साथ स्वर्गलोक में होगे.”
44 Наближалася шоста година, — і те́мрява стала по ці́лій землі аж до години дев'ятої.
यह दिन का मध्याह्न था. सारे क्षेत्र पर अंधकार छा गया और यह तीन बजे तक छाया रहा.
45 І сонце затьми́лось, і в храмі завіса роздерлась надво́є.
सूर्य अंधियारा हो गया, मंदिर का पर्दा फटकर दो भागों में बांट दिया गया.
46 І, скрикнувши голосом гучним, промовив Ісус: „Отче, у руки Твої віддаю Свого духа!“І це прорікши, Він духа віддав.
प्रभु येशु ने ऊंचे शब्द में पुकारते हुए कहा, “पिता! मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में सौंपता हूं.” यह कहते हुए उन्होंने प्राण त्याग दिए.
47 Коли ж сотник побачив, що́ сталось, він Бога просла́вив, говорячи: „Дійсно праведний був Чоловік Цей!“
वह शताधिपति, जो यह सब देख रहा था, यह कहते हुए परमेश्वर की वंदना करने लगा, “सचमुच यह व्यक्ति निर्दोष था.”
48 І ввесь на́товп, який зійшовсь на видо́вище це, як побачив, що́ сталось, — бив у гру́ди себе та вертався.
इस घटना को देखने के लिए इकट्ठा भीड़ यह सब देख छाती पीटकर विलाप करती हुई घर लौट गयी.
49 Усі ж знайо́мі Його й ті жінки́, що прийшли були з Ним із Галілеї, здалека стояли й дивились на це.
प्रभु येशु के परिचित और गलील प्रदेश से प्रभु येशु के साथ आई स्त्रियां कुछ दूर खड़ी हुई ये सब देख रही थी.
50 І ось муж, на ім'я́ йому Йо́сип, що був радником синедріону, люди́на шановна і праведна, —
योसेफ़ नामक एक व्यक्ति थे. वह महासभा के सदस्य, सज्जन तथा धर्मी थे.
51 не пристав він до ради та чину їх, — із Аримате́ї, юдейського міста, що й сам сподівався Божого Царства, —
वह न तो यहूदी अगुओं की योजना से और न ही उसके कामों से सहमत थे. योसेफ़ यहूदियों के एक नगर अरिमथिया के निवासी थे और वह परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा कर रहे थे.
52 цей прийшов до Пилата, і тіла Ісусового став просити.
योसेफ़ ने पिलातॉस के पास जाकर प्रभु येशु का शरीर के लिए विनती की.
53 І Йо́сип, знявши Його, обгорнув у полотно, і покла́в Його в гро́бі, що в скелі був ви́січений, і що в ньому ніко́ли ніхто не лежав.
उन्होंने शरीर को क्रूस से उतारकर मलमल के वस्त्र में लपेटा और चट्टान में खोदकर बनाई गई एक कब्र की गुफ़ा में रख दिया. इस कब्र में अब तक कोई भी शरीर रखा नहीं गया था.
54 День той був Приготува́ння, і наставала субота.
यह शब्बाथ की तैयारी का दिन था. शब्बाथ प्रारंभ होने पर ही था.
55 А жінки́, що прийшли були з Ним із Галілеї, ішли слідо́м, і вони бачили гро́ба, і як покладене тіло Його.
गलील प्रदेश से आई हुई स्त्रियां भी उनके साथ वहां गईं. उन्होंने उस कब्र को देखा तथा यह भी कि शरीर को वहां कैसे रखा गया था.
56 Повернувшись, вони наготува́ли па́хощів і мира, а в суботу, за заповіддю, спочивали.
तब वे सब घर लौट गए और उन्होंने अंत्येष्टि के लिए उबटन-लेप तैयार किए. व्यवस्था के अनुसार उन्होंने शब्बाथ पर विश्राम किया.

< Від Луки 23 >