< До колоссян 2 >

1 Я хо́чу, щоб ви знали, яку велику боротьбу я маю за вас і за тих, хто в Лаодикі́ї, і за всіх, хто не бачив мого тіле́сного обличчя.
मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो, कि तुम्हारे और उनके जो लौदीकिया में हैं, और उन सब के लिये जिन्होंने मेरा शारीरिक मुँह नहीं देखा मैं कैसा परिश्रम करता हूँ।
2 Хай потішаться їхні серця́, у любові поє́днані, для всякого багатства повного розуміння, для пізна́ння таємниці Бога, Христа,
ताकि उनके मनों को प्रोत्साहन मिले और वे प्रेम से आपस में गठे रहें, और वे पूरी समझ का सारा धन प्राप्त करें, और परमेश्वर पिता के भेद को अर्थात् मसीह को पहचान लें।
3 в Якому всі скарби премудрости й пізна́ння заховані.
जिसमें बुद्धि और ज्ञान के सारे भण्डार छिपे हुए हैं।
4 А це говорю́, щоб ніхто вас не звів фальшивими доводами при суперечці.
यह मैं इसलिए कहता हूँ, कि कोई मनुष्य तुम्हें लुभानेवाली बातों से धोखा न दे।
5 Бо хоч тілом я й неприсутній, та духом я з вами, і з радістю бачу ваш порядок та твердість вашої віри в Христа.
यद्यपि मैं यदि शरीर के भाव से तुम से दूर हूँ, तो भी आत्मिक भाव से तुम्हारे निकट हूँ, और तुम्हारे विधि-अनुसार चरित्र और तुम्हारे विश्वास की जो मसीह में है दृढ़ता देखकर प्रसन्न होता हूँ।
6 Отже, як ви прийняли́ були Христа Ісуса Господа, так і в Ньому ходіть,
इसलिए, जैसे तुम ने मसीह यीशु को प्रभु करके ग्रहण कर लिया है, वैसे ही उसी में चलते रहो।
7 бувши вкорі́нені й збудо́вані на Ньому, та зміцнені в вірі, як вас на́вчено, збагачуючись у ній з подякою.
और उसी में जड़ पकड़ते और बढ़ते जाओ; और जैसे तुम सिखाए गए वैसे ही विश्वास में दृढ़ होते जाओ, और अत्यन्त धन्यवाद करते रहो।
8 Стережіться, щоб ніхто вас не звів філосо́фією та марно́ю ома́ною за переда́нням лю́дським, за стихі́ями світу, а не за Христом,
चौकस रहो कि कोई तुम्हें उस तत्व-ज्ञान और व्यर्थ धोखे के द्वारा अहेर न कर ले, जो मनुष्यों की परम्पराओं और संसार की आदि शिक्षा के अनुसार है, पर मसीह के अनुसार नहीं।
9 бо в Ньому тілесно живе вся повнота́ Божества́.
क्योंकि उसमें ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है।
10 І ви маєте в Нім повноту́, а Він — Голова всякої влади й начальства.
१०और तुम मसीह में भरपूर हो गए हो जो सारी प्रधानता और अधिकार का शिरोमणि है।
11 Ви в Ньому були́ й обрізані нерукотво́рним обрі́занням, скинувши лю́дське тіло гріховне в Христовім обрі́занні.
११उसी में तुम्हारा ऐसा खतना हुआ है, जो हाथ से नहीं होता, परन्तु मसीह का खतना हुआ, जिससे पापमय शारीरिक देह उतार दी जाती है।
12 Ви були з Ним поховані у хрищенні, у Ньому ви й ра́зом воскресли через віру в силу Бога, що Він з мертвих Його воскресив.
१२और उसी के साथ बपतिस्मा में गाड़े गए, और उसी में परमेश्वर की शक्ति पर विश्वास करके, जिसने उसको मरे हुओं में से जिलाया, उसके साथ जी भी उठे।
13 І вас, що мертві були́ в гріхах та в необрізанні вашого тіла, Він оживив ра́зом із Ним, простивши усі гріхи,
१३और उसने तुम्हें भी, जो अपने अपराधों, और अपने शरीर की खतनारहित दशा में मुर्दा थे, उसके साथ जिलाया, और हमारे सब अपराधों को क्षमा किया।
14 знищивши рукописа́ння на нас, що нака́зами було проти нас, — Він із сере́дини взяв його та й прибив його на хресті,
१४और विधियों का वह लेख और सहायक नियम जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; और उसे क्रूस पर कीलों से जड़कर सामने से हटा दिया है।
15 роззброївши вла́ди й начальства, сміли́во їх вивів на посміхо́висько, — перемігши їх на хресті!
१५और उसने प्रधानताओं और अधिकारों को अपने ऊपर से उतार कर उनका खुल्लमखुल्ला तमाशा बनाया और क्रूस के कारण उन पर जय जयकार की ध्वनि सुनाई।
16 Тож, хай ніхто вас не судить за їжу, чи за питво́, чи за чергове свято, чи за новомі́сяччя, чи за суботи, —
१६इसलिए खाने-पीने या पर्व या नये चाँद, या सब्त के विषय में तुम्हारा कोई फैसला न करे।
17 бо це — тінь майбу́тнього, а тіло — Христове.
१७क्योंकि ये सब आनेवाली बातों की छाया हैं, पर मूल वस्तुएँ मसीह की हैं।
18 Нехай вас не зводить ніхто уда́ваною покорою та службою ангола́м, вдаючися до того, чого не бачив, нерозважно надимаючись своїм тілесним розумом,
१८कोई मनुष्य दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा करके तुम्हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है।
19 а не тримаючись Голови, від Якої все тіло, сугло́бами й зв'я́зями з'є́днане й змі́цнене, росте зростом Божим.
१९और उस शिरोमणि को पकड़े नहीं रहता जिससे सारी देह जोड़ों और पट्ठों के द्वारा पालन-पोषण पाकर और एक साथ गठकर, परमेश्वर की ओर से बढ़ती जाती है।
20 Отож, як ви вмерли з Христом для стихі́й світу, то чого ви, немов ті, хто в світі живе, пристаєте на постанови:
२०जबकि तुम मसीह के साथ संसार की आदि शिक्षा की ओर से मर गए हो, तो फिर क्यों उनके समान जो संसार में जीवन बिताते हैं और ऐसी विधियों के वश में क्यों रहते हो?
21 не дотикайся, ані їж, ані рухай,
२१कि ‘यह न छूना,’ ‘उसे न चखना,’ और ‘उसे हाथ न लगाना’?,
22 бо то все зни́щиться, як уживати його, — за при́казами та наукою лю́дською.
२२क्योंकि ये सब वस्तु काम में लाते-लाते नाश हो जाएँगी क्योंकि ये मनुष्यों की आज्ञाओं और शिक्षाओं के अनुसार है।
23 Воно ж має вид мудрости в самовільній службі й покорі та в знеси́люванні тіла, та не має якогось зна́чення, хіба щодо наси́чення тіла.
२३इन विधियों में अपनी इच्छा के अनुसार गढ़ी हुई भक्ति की रीति, और दीनता, और शारीरिक अभ्यास के भाव से ज्ञान का नाम तो है, परन्तु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इनसे कुछ भी लाभ नहीं होता।

< До колоссян 2 >