< Книга пророка Захарии 9 >

1 Пророчество словесе Господня в земли Седраха и Дамаска жертвы его: зане Господь призирает на человеки и на вся колена Израилева,
हद्राक देश के विषय में यहोवा का कहा हुआ भारी वचन जो दमिश्क पर भी पड़ेगा। क्योंकि यहोवा की दृष्टि मनुष्यजाति की, और इस्राएल के सब गोत्रों की ओर लगी है;
2 и во Имафе в пределех его Тир и Сидон, яко умудреша зело.
हमात की ओर जो दमिश्क के निकट है, और सोर और सीदोन की ओर, ये तो बहुत ही बुद्धिमान हैं।
3 И созда Тир твердыни себе и собра сребро яко персть и злато яко брение путий.
सोर ने अपने लिये एक गढ़ बनाया, और धूल के किनकों के समान चाँदी, और सड़कों की कीच के समान उत्तम सोना बटोर रखा है।
4 Сего ради Господь наследит я и поразит в море силу его, и той огнем поястся.
देखो, परमेश्वर उसको औरों के अधिकार में कर देगा, और उसके घमण्ड को तोड़कर समुद्र में डाल देगा; और वह नगर आग का कौर हो जाएगा।
5 Увидит Аскалон и убоится, и Газа и поболит зело, и Аккарон, яко постыдеся о уповании своем: и погибнет царь от Газы, и Аскалон не имать населитися.
यह देखकर अश्कलोन डरेगा; गाज़ा को दुःख होगा, और एक्रोन भी डरेगा, क्योंकि उसकी आशा टूटेगी; और गाज़ा में फिर राजा न रहेगा और अश्कलोन फिर बसी न रहेगी।
6 И вселятся иноплеменницы во Азоте, и разрушу досаждение иноплеменников,
अश्दोद में अनजाने लोग बसेंगे; इसी प्रकार मैं पलिश्तियों के गर्व को तोड़ूँगा।
7 и изму кровь их из уст их и мерзости их из средины зубов их, и оставятся и сии Богу нашему и будут яко тысящник во Иуде, и Аккарон якоже Иевусей.
मैं उसके मुँह में से आहेर का लहू और घिनौनी वस्तुएँ निकाल दूँगा, तब उनमें से जो बचा रहेगा, वह हमारे परमेश्वर का जन होगा, और यहूदा में अधिपति सा होगा; और एक्रोन के लोग यबूसियों के समान बनेंगे।
8 И подставлю храму Моему воздвижение, еже не сквозе ходити, ниже возвращатися, и ктому не имать приити на ня изгоняяй: яко ныне видех очима Моима.
तब मैं उस सेना के कारण जो पास से होकर जाएगी और फिर लौट आएगी, अपने भवन के आस-पास छावनी किए रहूँगा, और कोई सतानेवाला फिर उनके पास से होकर न जाएगा, क्योंकि मैं ये बातें अब भी देखता हूँ।
9 Радуйся зело, дщи Сионя, проповедуй, дщи Иерусалимля: се, Царь твой грядет тебе праведен и спасаяй, той кроток и всед на подяремника и жребца юна.
हे सिय्योन बहुत ही मगन हो। हे यरूशलेम जयजयकार कर! क्योंकि तेरा राजा तेरे पास आएगा; वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है, वह दीन है, और गदहे पर वरन् गदही के बच्चे पर चढ़ा हुआ आएगा।
10 И потребит колесницы от Ефрема и кони от Иерусалима, и потребит лук бранный, и множество, и мир от языков: и обладает водами от моря до моря и от рек до исходищ земли.
१०मैं एप्रैम के रथ और यरूशलेम के घोड़े नष्ट करूँगा; और युद्ध के धनुष तोड़ डाले जाएँगे, और वह अन्यजातियों से शान्ति की बातें कहेगा; वह समुद्र से समुद्र तक और महानद से पृथ्वी के दूर-दूर के देशों तक प्रभुता करेगा।
11 И ты в крови завета твоего испустил еси узники твоя от рова не имуща воды.
११तू भी सुन, क्योंकि मेरी वाचा के लहू के कारण, मैंने तेरे बन्दियों को बिना जल के गड्ढे में से उबार लिया है।
12 Сядите в тверделех, связани сонмища, и за един день пришелствия твоего сугубо воздам ти.
१२हे आशा धरे हुए बन्दियों! गढ़ की ओर फिरो; मैं आज ही बताता हूँ कि मैं तुम को बदले में दुगना सुख दूँगा।
13 Занеже напрягох тя Себе, Иудо, яко лук, исполних Ефрема, и воздвигну чада твоя, Сионе, на чада Еллинска, и осяжу тя яко мечь ратника.
१३क्योंकि मैंने धनुष के समान यहूदा को चढ़ाकर उस पर तीर के समान एप्रैम को लगाया है। मैं सिय्योन के निवासियों को यूनान के निवासियों के विरुद्ध उभारूँगा, और उन्हें वीर की तलवार सा कर दूँगा।
14 И Господь на них явится, и изыдет яко молния стрела Его: и Господь Бог Вседержитель в трубу вострубит и пойдет в шуме прещения своего.
१४तब यहोवा उनके ऊपर दिखाई देगा, और उसका तीर बिजली के समान छूटेगा; और परमेश्वर यहोवा नरसिंगा फूँककर दक्षिण देश की सी आँधी में होकर चलेगा।
15 Господь Вседержитель защитит их, и поядят я, и посыплют их камением пращным, и испиют кровь их яко вино, и исполнят окрины яко жертвенник.
१५सेनाओं का यहोवा ढाल से उन्हें बचाएगा, और वे अपने शत्रुओं का नाश करेंगे, और उनके गोफन के पत्थरों पर पाँव रखेंगे; और वे पीकर ऐसा कोलाहल करेंगे जैसा लोग दाखमधु पीकर करते हैं; और वे कटोरे के समान या वेदी के कोने के समान भरे जाएँगे।
16 И спасет я Господь Бог их в день он, яко овцы люди Своя: зане камение свято валяется на земли Его.
१६उस समय उनका परमेश्वर यहोवा उनको अपनी प्रजारूपी भेड़-बकरियाँ जानकर उनका उद्धार करेगा; और वे मुकुटमणि ठहर के, उसकी भूमि से बहुत ऊँचे पर चमकते रहेंगे।
17 Аще что благо его, и аще что добро его, пшеница юношам и вино благоуханно девам.
१७उसका क्या ही कुशल, और क्या ही शोभा उसकी होगी! उसके जवान लोग अन्न खाकर, और कुमारियाँ नया दाखमधु पीकर हष्ट-पुष्ट हो जाएँगी।

< Книга пророка Захарии 9 >