< Книга пророка Захарии 11 >

1 Разверзи, Ливане, двери твоя, и да пояст огнь кедры твоя:
हे लबानोन, आग को रास्ता दे कि वह आकर तेरे देवदारों को भस्म करे!
2 да плачевопльствит питис, зане паде кедр, яко вельможи вельми обеднеша. Восплачевопльствите, дуби Васанитидстии, яко посечеся дубрава насажденная.
हे सनोवर वृक्षों, हाय, हाय, करो! क्योंकि देवदार गिर गया है और बड़े से बड़े वृक्ष नष्ट हो गए हैं! हे बाशान के बांजवृक्षों, हाय, हाय, करो! क्योंकि अगम्य वन काटा गया है!
3 Глас плачущих пастырей, яко возбедствова величие их: глас рыкающих львов, яко озлоблено бысть шатание Иорданово.
चरवाहों के हाहाकार का शब्द हो रहा है, क्योंकि उनका वैभव नष्ट हो गया है! जवान सिंहों का गरजना सुनाई देता है, क्योंकि यरदन के किनारे का घना वन नाश किया गया है!
4 Сице глаголет Господь Вседержитель: пасите овцы заколения,
मेरे परमेश्वर यहोवा ने यह आज्ञा दी: “घात होनेवाली भेड़-बकरियों का चरवाहा हो जा।
5 яже стяжавшии закалаху и не раскаявахуся, и продающии я глаголаху: благословен Господь, и обогатихомся: и пастырие их не печахуся ни чимже о них.
उनके मोल लेनेवाले उन्हें घात करने पर भी अपने को दोषी नहीं जानते, और उनके बेचनेवाले कहते हैं, ‘यहोवा धन्य है, हम धनी हो गए हैं;’ और उनके चरवाहे उन पर कुछ दया नहीं करते।
6 Сего ради не пощажду ктому на живущих на земли, глаголет Господь: и се, Аз предам человеки, коегождо в руце искреннему его и в руце царю своему: и изсекут землю, и не имам изяти от руки их.
यहोवा की यह वाणी है, मैं इस देश के रहनेवालों पर फिर दया न करूँगा। देखो, मैं मनुष्यों को एक दूसरे के हाथ में, और उनके राजा के हाथ में पकड़वा दूँगा; और वे इस देश को नाश करेंगे, और मैं उसके रहनेवालों को उनके वश से न छुड़ाऊँगा।”
7 И упасу овцы заколения в земли Ханаани: и прииму Себе два жезла, единаго нарекох доброту, а другаго нарекох уже, и упасу овцы.
इसलिए मैं घात होनेवाली भेड़-बकरियों को और विशेष करके उनमें से जो दीन थीं उनको चराने लगा। और मैंने दो लाठियाँ लीं; एक का नाम मैंने अनुग्रह रखा, और दूसरी का नाम एकता। इनको लिये हुए मैं उन भेड़-बकरियों को चराने लगा।
8 И погублю три пастыри в месяц един, и отягчает душа Моя на ня: ибо души их рыкаху на Мя.
मैंने उनके तीनों चरवाहों को एक महीने में नष्ट कर दिया, परन्तु मैं उनके कारण अधीर था, और वे मुझसे घृणा करती थीं।
9 И рех: не имам пасти вас: умирающее да умрет, и изчезающее да изчезнет, и прочая да пояст кийждо плоть ближняго своего.
तब मैंने उनसे कहा, “मैं तुम को न चराऊँगा। तुम में से जो मरे वह मरे, और जो नष्ट हो वह नष्ट हो, और जो बची रहें वे एक दूसरे का माँस खाएँ।”
10 И прииму жезл Мой добрый и отвергу его еже разорити завет Мой, егоже завещах ко всем людем:
१०और मैंने अपनी वह लाठी तोड़ डाली, जिसका नाम अनुग्रह था, कि जो वाचा मैंने सब अन्यजातियों के साथ बाँधी थी उसे तोड़ूँ।
11 и разорится в день оный, и уразумеют Хананее овцы хранимыя Мне, зане слово Господне есть.
११वह उसी दिन तोड़ी गई, और इससे दीन भेड़-बकरियाँ जो मुझे ताकती थीं, उन्होंने जान लिया कि यह यहोवा का वचन है।
12 И реку к ним: аще добро пред вами есть, дадите мзду Мою, или отрецытеся. И поставиша мзду Мою тридесять сребреник.
१२तब मैंने उनसे कहा, “यदि तुम को अच्छा लगे तो मेरी मजदूरी दो, और नहीं तो मत दो।” तब उन्होंने मेरी मजदूरी में चाँदी के तीस टुकड़े तौल दिए।
13 И рече Господь ко мне: вложи я в горнило и смотри, аще искушено есть, имже образом искушен бых о них. И приях тридесять сребреник и вложих их в храм Господень в горнило.
१३तब यहोवा ने मुझसे कहा, “इन्हें कुम्हार के आगे फेंक दे,” यह क्या ही भारी दाम है जो उन्होंने मेरा ठहराया है? तब मैंने चाँदी के उन तीस टुकड़ों को लेकर यहोवा के घर में कुम्हार के आगे फेंक दिया।
14 И отвергох жезл вторый уже, еже разорити завет иже посреде Иуды и посреде Израиля.
१४तब मैंने अपनी दूसरी लाठी जिसका नाम एकता था, इसलिए तोड़ डाली कि मैं उस भाईचारे के नाते को तोड़ डालूँ जो यहूदा और इस्राएल के बीच में है।
15 И рече Господь ко мне: еще приими себе сосуды пастырски, пастыря неискусна:
१५तब यहोवा ने मुझसे कहा, “अब तू मूर्ख चरवाहे के हथियार ले ले।
16 зане, се, Аз воздвигну пастыря на землю: погибающаго не посетит и расточеннаго не имать взыскати, и сокрушеннаго не имать изцелити и здраваго не имать направити, и мяса избранных пояст и глезны их извиет.
१६क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहराऊँगा, जो खोई हुई को न ढूँढ़ेगा, न तितर-बितर को इकट्ठी करेगा, न घायलों को चंगा करेगा, न जो भली चंगी हैं उनका पालन-पोषण करेगा, वरन् मोटियों का माँस खाएगा और उनके खुरों को फाड़ डालेगा।
17 О, пасущии суетная и оставльшии овец! Мечь на мышцу его и на око ему десное: мышца его изсыхающи изсхнет, и око ему десное ослепая ослепнет.
१७हाय उस निकम्मे चरवाहे पर जो भेड़-बकरियों को छोड़ जाता है! उसकी बाँह और दाहिनी आँख दोनों पर तलवार लगेगी, तब उसकी बाँह सूख जाएगी और उसकी दाहिनी आँख फूट जाएगी।”

< Книга пророка Захарии 11 >