< Послание к Римлянам 13 >

1 Всяка душа властем предержащым да повинуется: несть бо власть аще не от Бога, сущыя же власти от Бога учинены суть.
हर एक व्यक्ति प्रधान अधिकारियों के अधीन रहे; क्योंकि कोई अधिकार ऐसा नहीं, जो परमेश्वर की ओर से न हो; और जो अधिकार हैं, वे परमेश्वर के ठहराए हुए हैं।
2 Темже противляяйся власти, Божию повелению противляется: противляющиися же себе грех приемлют.
इसलिए जो कोई अधिकार का विरोध करता है, वह परमेश्वर की विधि का विरोध करता है, और विरोध करनेवाले दण्ड पाएँगे।
3 Князи бо не суть боязнь добрым делом, но злым. Хощеши же ли не боятися власти? Благое твори, и имети будеши похвалу от него:
क्योंकि अधिपति अच्छे काम के नहीं, परन्तु बुरे काम के लिये डर का कारण है; क्या तू अधिपति से निडर रहना चाहता है, तो अच्छा काम कर और उसकी ओर से तेरी सराहना होगी;
4 Божий бо слуга есть, тебе во благое. Аще ли злое твориши, бойся, не бо без ума мечь носит: Божий бо слуга есть, отмститель в гнев злое творящему.
क्योंकि वह तेरी भलाई के लिये परमेश्वर का सेवक है। परन्तु यदि तू बुराई करे, तो डर; क्योंकि वह तलवार व्यर्थ लिए हुए नहीं और परमेश्वर का सेवक है; कि उसके क्रोध के अनुसार बुरे काम करनेवाले को दण्ड दे।
5 Темже потреба повиноватися не токмо за гнев, но и за совесть.
इसलिए अधीन रहना न केवल उस क्रोध से परन्तु डर से अवश्य है, वरन् विवेक भी यही गवाही देता है।
6 Сего бо ради и дани даете: служители бо Божии суть, во истое сие пребывающе.
इसलिए कर भी दो, क्योंकि शासन करनेवाले परमेश्वर के सेवक हैं, और सदा इसी काम में लगे रहते हैं।
7 Воздадите убо всем должная: емуже (убо) урок, урок: (а) емуже дань, дань: (а) емуже страх, страх: (и) емуже честь, честь.
इसलिए हर एक का हक़ चुकाया करो; जिसे कर चाहिए, उसे कर दो; जिसे चुंगी चाहिए, उसे चुंगी दो; जिससे डरना चाहिए, उससे डरो; जिसका आदर करना चाहिए उसका आदर करो।
8 Ни единому же ничимже должни бывайте, точию еже любити друг друга: любяй бо друга, закон исполни.
आपस के प्रेम को छोड़ और किसी बात में किसी के कर्जदार न हो; क्योंकि जो दूसरे से प्रेम रखता है, उसी ने व्यवस्था पूरी की है।
9 Еже бо: не прелюбы сотвориши, не убиеши, не украдеши, не лжесвидетелствуеши, не похощеши, и аще кая ина заповедь, в сем словеси совершается, во еже: возлюбиши искренняго твоего, якоже сам себе.
क्योंकि यह कि “व्यभिचार न करना, हत्या न करना, चोरी न करना, लालच न करना,” और इनको छोड़ और कोई भी आज्ञा हो तो सब का सारांश इस बात में पाया जाता है, “अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।”
10 Любы искреннему зла не творит. Исполнение убо закона любы есть.
१०प्रेम पड़ोसी की कुछ बुराई नहीं करता, इसलिए प्रेम रखना व्यवस्था को पूरा करना है।
11 И сие, ведяще время, яко час уже нам от сна востати. Ныне бо ближайшее нам спасение, нежели егда веровахом.
११और समय को पहचानकर ऐसा ही करो, इसलिए कि अब तुम्हारे लिये नींद से जाग उठने की घड़ी आ पहुँची है; क्योंकि जिस समय हमने विश्वास किया था, उस समय की तुलना से अब हमारा उद्धार निकट है।
12 Нощь убо прейде, а день приближися: отложим убо дела темная, и облечемся во оружие света.
१२रात बहुत बीत गई है, और दिन निकलने पर है; इसलिए हम अंधकार के कामों को तजकर ज्योति के हथियार बाँध लें।
13 Яко во дни, благообразно да ходим, не козлогласовании и пиянствы, не любодеянии и студодеянии, не рвением и завистию:
१३जैसे दिन में, वैसे ही हमें उचित रूप से चलना चाहिए; न कि लीलाक्रीड़ा, और पियक्कड़पन, न व्यभिचार, और लुचपन में, और न झगड़े और ईर्ष्या में।
14 но облецытеся Господем нашим Иисус Христом, и плоти угодия не творите в похоти.
१४वरन् प्रभु यीशु मसीह को पहन लो, और शरीर की अभिलाषाओं को पूरा करने का उपाय न करो।

< Послание к Римлянам 13 >