< Псалтирь 71 >

1 На Тя, Господи, уповах, да не постыжуся в век.
हे यहोवा, मैं तेरा शरणागत हूँ; मुझे लज्जित न होने दे।
2 Правдою Твоею избави мя и изми мя: приклони ко мне ухо Твое и спаси мя.
तू तो धर्मी है, मुझे छुड़ा और मेरा उद्धार कर; मेरी ओर कान लगा, और मेरा उद्धार कर।
3 Буди ми в Бога защитителя и в место крепко спасти мя: яко утверждение мое и прибежище мое еси Ты.
मेरे लिये सनातन काल की चट्टान का धाम बन, जिसमें मैं नित्य जा सकूँ; तूने मेरे उद्धार की आज्ञा तो दी है, क्योंकि तू मेरी चट्टान और मेरा गढ़ ठहरा है।
4 Боже мой, избави мя из руки грешнаго, из руки законопреступнаго и обидящаго:
हे मेरे परमेश्वर, दुष्ट के और कुटिल और क्रूर मनुष्य के हाथ से मेरी रक्षा कर।
5 яко Ты еси терпение мое, Господи, Господи, упование мое от юности моея.
क्योंकि हे प्रभु यहोवा, मैं तेरी ही बाट जोहता आया हूँ; बचपन से मेरा आधार तू है।
6 В Тебе утвердихся от утробы, от чрева матере моея Ты еси мой покровитель: о Тебе пение мое выну.
मैं गर्भ से निकलते ही, तेरे द्वारा सम्भाला गया; मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला; इसलिए मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूँगा।
7 Яко чудо бых многим: и Ты помощник мой крепок.
मैं बहुतों के लिये चमत्कार बना हूँ; परन्तु तू मेरा दृढ़ शरणस्थान है।
8 Да исполнятся уста моя хваления, яко да воспою славу Твою, весь день великолепие Твое.
मेरे मुँह से तेरे गुणानुवाद, और दिन भर तेरी शोभा का वर्णन बहुत हुआ करे।
9 Не отвержи мене во время старости: внегда оскудевати крепости моей, не остави мене.
बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।
10 Яко реша врази мои мне, и стрегущии душу мою совещаша вкупе,
१०क्योंकि मेरे शत्रु मेरे विषय बातें करते हैं, और जो मेरे प्राण की ताक में हैं, वे आपस में यह सम्मति करते हैं कि
11 глаголюще: Бог оставил есть его, пожените и имите его, яко несть избавляяй.
११परमेश्वर ने उसको छोड़ दिया है; उसका पीछा करके उसे पकड़ लो, क्योंकि उसका कोई छुड़ानेवाला नहीं।
12 Боже мой, не удалися от мене: Боже мой, в помощь мою вонми.
१२हे परमेश्वर, मुझसे दूर न रह; हे मेरे परमेश्वर, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!
13 Да постыдятся и изчезнут оклеветающии душу мою, да облекутся в студ и срам ищущии злая мне.
१३जो मेरे प्राण के विरोधी हैं, वे लज्जित हो और उनका अन्त हो जाए; जो मेरी हानि के अभिलाषी हैं, वे नामधराई और अनादर में गड़ जाएँ।
14 Аз же всегда возуповаю на Тя, и приложу на всяку похвалу Твою.
१४मैं तो निरन्तर आशा लगाए रहूँगा, और तेरी स्तुति अधिकाधिक करता जाऊँगा।
15 Уста моя возвестят правду Твою, весь день спасение Твое, яко не познах книжная.
१५मैं अपने मुँह से तेरी धार्मिकता का, और तेरे किए हुए उद्धार का वर्णन दिन भर करता रहूँगा, क्योंकि उनका पूरा ब्योरा मेरी समझ से परे है।
16 Вниду в силе Господни: Господи, помяну правду Тебе единаго.
१६मैं प्रभु यहोवा के पराक्रम के कामों का वर्णन करता हुआ आऊँगा, मैं केवल तेरी ही धार्मिकता की चर्चा किया करूँगा।
17 Боже мой, имже научил мя еси от юности моея, и доныне возвещу чудеса Твоя.
१७हे परमेश्वर, तू तो मुझ को बचपन ही से सिखाता आया है, और अब तक मैं तेरे आश्चर्यकर्मों का प्रचार करता आया हूँ।
18 И даже до старости и престарения, Боже мой, не остави мене, дондеже возвещу мышцу Твою роду всему грядущему,
१८इसलिए हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ और मेरे बाल पक जाएँ, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊँ।
19 силу Твою и правду Твою, Боже, даже до вышних, яже сотворил ми еси величия: Боже, кто подобен Тебе?
१९हे परमेश्वर, तेरी धार्मिकता अति महान है। तू जिसने महाकार्य किए हैं, हे परमेश्वर तेरे तुल्य कौन है?
20 Елики явил ми еси скорби многи и злы? И обращься оживотворил мя еси и от бездн земли возвел мя еси.
२०तूने तो हमको बहुत से कठिन कष्ट दिखाए हैं परन्तु अब तू फिर से हमको जिलाएगा; और पृथ्वी के गहरे गड्ढे में से उबार लेगा।
21 Умножил еси на мне величествие твое, и обращься утешил мя еси, и от бездн земли паки возвел мя еси.
२१तू मेरे सम्मान को बढ़ाएगा, और फिरकर मुझे शान्ति देगा।
22 Ибо аз исповемся Тебе в людех, Господи, в сосудех псаломских истину Твою, Боже: воспою Тебе в гуслех, Святый Израилев.
२२हे मेरे परमेश्वर, मैं भी तेरी सच्चाई का धन्यवाद सारंगी बजाकर गाऊँगा; हे इस्राएल के पवित्र मैं वीणा बजाकर तेरा भजन गाऊँगा।
23 Возрадуетеся устне мои, егда воспою Тебе, и душа моя, юже еси избавил:
२३जब मैं तेरा भजन गाऊँगा, तब अपने मुँह से और अपने प्राण से भी जो तूने बचा लिया है, जयजयकार करूँगा।
24 еще же и язык мой весь день поучится правде Твоей, егда постыдятся и посрамятся ищущии злая мне.
२४और मैं तेरे धार्मिकता की चर्चा दिन भर करता रहूँगा; क्योंकि जो मेरी हानि के अभिलाषी थे, वे लज्जित और अपमानित हुए।

< Псалтирь 71 >