< Притчи Соломона 9 >

1 Премудрость созда себе дом и утверди столпов седмь:
ज्ञान ने एक घर का निर्माण किया है; उसने काटकर अपने लिए सात स्तंभ भी गढ़े हैं.
2 закла своя жертвенная, и раствори в чаши своей вино, и уготова свою трапезу:
उसने उत्कृष्ट भोजन तैयार किए हैं तथा उत्तम द्राक्षारस भी परोसा है; उसने अतिथियों के लिए सभी भोज तैयार कर रखा है.
3 посла своя рабы, созывающи с высоким проповеданием на чашу, глаголющи:
आमंत्रण के लिए उसने अपनी सहेलियां भेज दी हैं कि वे नगर के सर्वोच्च स्थलों से आमंत्रण की घोषणा करें,
4 иже есть безумен, да уклонится ко мне.
“जो कोई सरल-साधारण है, यहां आ जाए!” जिस किसी में सरल ज्ञान का अभाव है, उसे वह कहता है,
5 И требующым ума рече: приидите, ядите мой хлеб и пийте вино, еже растворих вам:
“आ जाओ, मेरे भोज में सम्मिलित हो जाओ. उस द्राक्षारस का भी सेवन करो, जो मैंने परोसा है.
6 оставите безумие и живи будете, да во веки воцаритеся: и взыщите разума, да поживете и исправите разум в ведении.
अपना भोला चालचलन छोड़कर; समझ का मार्ग अपना लो और जीवन में प्रवेश करो.”
7 Наказуяй злыя приимет себе безчестие, обличаяй же нечестиваго порочна сотворит себе (обличения бо нечестивому раны ему).
यदि कोई ठट्ठा करनेवाले की भूल सुधारता है, उसे अपशब्द ही सुनने पड़ते हैं; यदि कोई किसी दुष्ट को डांटता है, अपने ही ऊपर अपशब्द ले आता है.
8 Не обличай злых, да не возненавидят тебе: обличай премудра, и возлюбит тя.
तब ठट्ठा करनेवाले को मत डांटो, अन्यथा तुम उसकी घृणा के पात्र हो जाओगे; तुम ज्ञानवान को डांटो, तुम उसके प्रेम पात्र ही बनोगे.
9 Даждь премудрому вину, и премудрейший будет: сказуй праведному, и приложит приимати.
शिक्षा ज्ञानवान को दो. इससे वह और भी अधिक ज्ञानवान हो जाएगा; शिक्षा किसी सज्जन को दो, इससे वह अपने ज्ञान में बढ़ते जाएगा.
10 Начало премудрости страх Господень, и совет святых разум: разумети бо закон, помысла есть благаго.
याहवेह के प्रति श्रद्धा-भय से ज्ञान का तथा महा पवित्र के सैद्धान्तिक ज्ञान से समझ का उद्भव होता है.
11 Сим бо образом многое поживеши время, и приложатся тебе лета живота твоего.
तुम मेरे द्वारा ही आयुष्मान होगे तथा तुम्हारी आयु के वर्ष बढ़ाए जाएंगे.
12 Сыне, аще премудр будеши, себе премудр будеши и искренним твоим: аще же зол будеши, един почерпнеши злая. Сын наказан премудр будет, безумный же слугою употребится. Иже утверждается на лжах, сей пасет ветры, той же поженет птицы парящыя: остави бо пути своего винограда, в стезях же своего земледелания заблуди, проходит же сквозе пустыню безводную и землю определенную в жаждех, собирает же рукама неплодие.
यदि तुम बुद्धिमान हो, तो तुम्हारा ज्ञान तुमको प्रतिफल देगा; यदि तुम ज्ञान के ठट्ठा करनेवाले हो तो इसके परिणाम मात्र तुम भोगोगे.
13 Жена безумная и продерзая скудна хлебом бывает, яже не весть стыдения,
श्रीमती मूर्खता उच्च स्वर में बक-बक करती है; वह भोली है, अज्ञानी है.
14 седе при дверех дому своего, на столце яве на стогнах,
उसके घर के द्वार पर ही अपना आसन लगाया है, जब वह नगर में होती है तब वह अपने लिए सर्वोच्च आसन चुन लेती है,
15 призывающая мимоходящих и исправляющих пути своя:
वह उनको आह्वान करती है, जो वहां से निकलते हैं, जो अपने मार्ग की ओर अग्रगामी हैं,
16 иже есть от вас безумнейший, да уклонится ко мне: и лишенным разума повелеваю, глаголющи:
“जो कोई सीधा-सादा है, वह यहां आ जाए!” और निबुद्धियों से वह कहती है,
17 хлебом сокровенным в сладость прикоснитеся и воду татьбы сладкую пийте.
“मीठा लगता है चोरी किया हुआ जल; स्वादिष्ट लगता है वह भोजन, जो छिपा-छिपा कर खाया जाता है!”
18 Он же не весть, яко земнороднии у нея погибают и во дне ада обретаются. (Sheol h7585)
भला उसे क्या मालूम कि वह मृतकों का स्थान है, कि उसके अतिथि अधोलोक में पहुंचे हैं. (Sheol h7585)

< Притчи Соломона 9 >