< Числа 25 >

1 И живяше Израиль в Саттиме, и осквернишася людие блужением со дщерми Моавли:
इस्राएली शित्तीम में रहते थे, और वे लोग मोआबी लड़कियों के संग कुकर्म करने लगे।
2 и призваша я в требы кумир своих, и ядоша людие требы их и поклонишася кумиром их:
और जब उन स्त्रियों ने उन लोगों को अपने देवताओं के यज्ञों में नेवता दिया, तब वे लोग खाकर उनके देवताओं को दण्डवत् करने लगे।
3 и причастися Израиль Веельфегору, и разгневася яростию Господь на Израиля.
इस प्रकार इस्राएली बालपोर देवता को पूजने लगे। तब यहोवा का कोप इस्राएल पर भड़क उठा;
4 И рече Господь к Моисею: поими вся князи людския, и обличи я Господу прямо солнцу, и отвратится гнев ярости Господни от Израиля.
और यहोवा ने मूसा से कहा, “प्रजा के सब प्रधानों को पकड़कर यहोवा के लिये धूप में लटका दे, जिससे मेरा भड़का हुआ कोप इस्राएल के ऊपर से दूर हो जाए।”
5 И рече Моисей к племенем Израилским: избийте кийждо ужика своего служившаго Веельфегору.
तब मूसा ने इस्राएली न्यायियों से कहा, “तुम्हारे जो-जो आदमी बालपोर के संग मिल गए हैं उन्हें घात करो।”
6 И се, человек от сынов Израилевых пришед приведе брата своего к Мадианитыне пред Моисеем и пред всем сонмом Израилевым: сии же плакахуся пред дверми скинии свидения.
जब इस्राएलियों की सारी मण्डली मिलापवाले तम्बू के द्वार पर रो रही थी, तो एक इस्राएली पुरुष मूसा और सब लोगों की आँखों के सामने एक मिद्यानी स्त्री को अपने साथ अपने भाइयों के पास ले आया।
7 И видев Финеес, сын Елеазара сына Аарона жерца, воста из среды сонма, и взем сулицу в руку,
इसे देखकर एलीआजर का पुत्र पीनहास, जो हारून याजक का पोता था, उसने मण्डली में से उठकर हाथ में एक बरछी ली,
8 вниде вслед человека Израилтянина в блудилище, и прободе обоих, и человека Израилтянина, и жену сквозе ложесна ея: и преста вред от сынов Израилевых.
और उस इस्राएली पुरुष के डेरे में जाने के बाद वह भी भीतर गया, और उस पुरुष और उस स्त्री दोनों के पेट में बरछी बेध दी। इस पर इस्राएलियों में जो मरी फैल गई थी वह थम गई।
9 И быша умершии язвою двадесять четыри тысящы.
और मरी से चौबीस हजार मनुष्य मर गए।
10 И рече Господь к Моисею, глаголя:
१०तब यहोवा ने मूसा से कहा,
11 Финеес сын Елеазара сына Аарона жерца утоли гнев Мой от сынов Израилевых, егда возревнова ревность Моя в них, и не потребих сынов Израилевых в ревности Моей:
११“हारून याजक का पोता एलीआजर का पुत्र पीनहास, जिसे इस्राएलियों के बीच मेरी जैसी जलन उठी, उसने मेरी जलजलाहट को उन पर से यहाँ तक दूर किया है, कि मैंने जलकर उनका अन्त नहीं कर डाला।
12 тако рцы: се, Аз даю ему заветзавет Мой мирный,
१२इसलिए तू कह दे, कि मैं उससे शान्ति की वाचा बाँधता हूँ।
13 и будет ему и семени его по нем завет жречества вечный, понеже возревнова по Бозе своем и умилостиви о сынех Израилевых.
१३“और वह उसके लिये, और उसके बाद उसके वंश के लिये, सदा के याजकपद की वाचा होगी, क्योंकि उसे अपने परमेश्वर के लिये जलन उठी, और उसने इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित किया।”
14 Имя же человеку Израилтянину, егоже уби с Мадианитынею, Замврий сын Салмонь, князь дому отечества сынов Симеоних:
१४जो इस्राएली पुरुष मिद्यानी स्त्री के संग मारा गया, उसका नाम जिम्री था, वह सालू का पुत्र और शिमोनियों में से अपने पितरों के घराने का प्रधान था।
15 и имя жене Мадианитыне прободеной Хазви, дщи Сура, князя рода Соммофова, дому отечества есть Мадиамля.
१५और जो मिद्यानी स्त्री मारी गई उसका नाम कोजबी था, वह सूर की बेटी थी, जो मिद्यानी पितरों के एक घराने के लोगों का प्रधान था।
16 И рече Господь к Моисею, глаголя: рцы сыном Израилевым, глаголя:
१६फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
17 враждуйте Мадианитом и бийте я:
१७“मिद्यानियों को सता, और उन्हें मार;
18 зане враждуют вам сии лестию, елико прельщают вас Фогором и Хазвиею дщерию князя Мадиамля, сестрою своею прободеною, в день язвы Фогора ради.
१८क्योंकि पोर के विषय और कोजबी के विषय वे तुम को छल करके सताते हैं।” कोजबी तो एक मिद्यानी प्रधान की बेटी और मिद्यानियों की जाति बहन थी, और मरी के दिन में पोर के मामले में मारी गई।

< Числа 25 >