< Левит 27 >

1 И рече Господь к Моисею, глаголя:
फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 глаголи сыном Израилевым и речеши к ним, глаголя: человек, иже аще обещает обет, яко цену души своея Господу,
“इस्राएलियों से यह कह कि जब कोई विशेष संकल्प माने, तो संकल्प किया हुआ मनुष्य तेरे ठहराने के अनुसार यहोवा के होंगे;
3 да будет цена мужеска полу от двадесяти лет до шестидесяти лет, да будет цена его пятьдесят дидрахм сребра весом святым,
इसलिए यदि वह बीस वर्ष या उससे अधिक और साठ वर्ष से कम अवस्था का पुरुष हो, तो उसके लिये पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार पचास शेकेल का चाँदी ठहरे।
4 женска же полу да будет цена тридесять дидрахм:
यदि वह स्त्री हो, तो तीस शेकेल ठहरे।
5 аще же от пяти лет до двадесяти лет, да будет цена мужеску полу двадесять дидрахм, женску же полу десять дидрахм:
फिर यदि उसकी अवस्था पाँच वर्ष या उससे अधिक और बीस वर्ष से कम की हो, तो लड़के के लिये तो बीस शेकेल, और लड़की के लिये दस शेकेल ठहरे।
6 от месяца же единаго до пяти лет, да будет цена мужеска полу пять дидрахм сребра, женска же полу три дидрахмы сребра:
यदि उसकी अवस्था एक महीने या उससे अधिक और पाँच वर्ष से कम की हो, तो लड़के के लिये तो पाँच, और लड़की के लिये तीन शेकेल ठहरे।
7 аще же от шестидесяти лет и вышше, аще убо мужеск пол будет, да будет цена его пятьнадесять дидрахм сребра, аще же женск пол, десять дидрахм.
फिर यदि उसकी अवस्था साठ वर्ष की या उससे अधिक हो, और वह पुरुष हो तो उसके लिये पन्द्रह शेकेल, और स्त्री हो तो दस शेकेल ठहरे।
8 Аще же убог будет ценою своею, да станет пред жерцем, и да оценит его жрец: якоже может рука обещавшагося, тако оценит его жрец.
परन्तु यदि कोई इतना कंगाल हो कि याजक का ठहराया हुआ दाम न दे सके, तो वह याजक के सामने खड़ा किया जाए, और याजक उसकी पूँजी ठहराए, अर्थात् जितना संकल्प करनेवाले से हो सके, याजक उसी के अनुसार ठहराए।
9 Аще же от скотов приносимых от них дар Господу, иже аще даст от сих Господу, будет свято.
“फिर जिन पशुओं में से लोग यहोवा को चढ़ावा चढ़ाते है, यदि ऐसों में से कोई संकल्प किया जाए, तो जो पशु कोई यहोवा को दे वह पवित्र ठहरेगा।
10 Да не пременит добра злым, ниже зла добрым: аще же изменяя изменит оный скот скотом, да будет и той и пременение свята.
१०वह उसे किसी प्रकार से न बदले, न तो वह बुरे के बदले अच्छा, और न अच्छे के बदले बुरा दे; और यदि वह उस पशु के बदले दूसरा पशु दे, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्र ठहरेंगे।
11 Аще же всяк скот нечист, от нихже не приносится дар Господу, да поставит скота пред жерцем,
११और जिन पशुओं में से लोग यहोवा के लिये चढ़ावा नहीं चढ़ाते ऐसों में से यदि वह हो, तो वह उसको याजक के सामने खड़ा कर दे,
12 и оценит его жрец между добрым и между злым: и якоже оценит его жрец, тако да будет.
१२तब याजक पशु के गुण-अवगुण दोनों विचार कर उसका मोल ठहराए; और जितना याजक ठहराए उसका मोल उतना ही ठहरे।
13 Аще же искупуя искупит его, да приложит пятую часть к цене его.
१३पर यदि संकल्प करनेवाला उसे किसी प्रकार से छुड़ाना चाहे, तो जो मोल याजक ने ठहराया हो उसमें उसका पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर दे।
14 И человек, иже аще освятит дом свой свят Господу, и оценит его жрец между добрым и между злым: якоже оценит его жрец, тако да станет.
१४“फिर यदि कोई अपना घर यहोवा के लिये पवित्र ठहराकर संकल्प करे, तो याजक उसके गुण-अवगुण दोनों विचार कर उसका मोल ठहराए; और जितना याजक ठहराए उसका मोल उतना ही ठहरे।
15 Аще же освятивый его искупит дом свой, да приложит к сему пятую часть сребра цены его, и будет ему.
१५और यदि घर का पवित्र करनेवाला उसे छुड़ाना चाहे, तो जितना रुपया याजक ने उसका मोल ठहराया हो उसमें वह पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर दे, तब वह घर उसी का रहेगा।
16 Аще же от нив одержания своего освятит человек Господу, и да будет цена его по сеянию его, за спуд ячменя пятьдесят дидрахм сребра.
१६“फिर यदि कोई अपनी निज भूमि का कोई भाग यहोवा के लिये पवित्र ठहराना चाहे, तो उसका मोल इसके अनुसार ठहरे, कि उसमें कितना बीज पड़ेगा; जितना भूमि में होमेर भर जौ पड़े उतनी का मोल पचास शेकेल ठहरे।
17 Аще же от лета оставления освятит ниву свою, по цене ея да станет.
१७यदि वह अपना खेत जुबली के वर्ष ही में पवित्र ठहराए, तो उसका दाम तेरे ठहराने के अनुसार ठहरे;
18 Аще же напоследок по оставлении освятит ниву свою, да причтет ему сребро жрец к летом оставшымся даже до лета оставления, и отимется от цены его
१८और यदि वह अपना खेत जुबली के वर्ष के बाद पवित्र ठहराए, तो जितने वर्ष दूसरे जुबली के वर्ष के बाकी रहें उन्हीं के अनुसार याजक उसके लिये रुपये का हिसाब करे, तब जितना हिसाब में आए उतना याजक के ठहराने से कम हो।
19 аще же искупит ниву освятивый ю, да приложит пятую часть сребра к цене ея, и да будет ему.
१९और यदि खेत को पवित्र ठहरानेवाला उसे छुड़ाना चाहे, तो जो दाम याजक ने ठहराया हो उसमें वह पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर दे, तब खेत उसी का रहेगा।
20 Аще же не искупит нивы, и отдаст ниву человеку иному, не ктому да искупит ю:
२०और यदि वह खेत को छुड़ाना न चाहे, या उसने उसको दूसरे के हाथ बेचा हो, तो खेत आगे को कभी न छुड़ाया जाए;
21 но да будет нива минувшу лету оставления, свята хвална Господу, якоже земля отлученая: жерцу да будет во одержание его.
२१परन्तु जब वह खेत जुबली के वर्ष में छूटे, तब पूरी रीति से अर्पण किए हुए खेत के समान यहोवा के लिये पवित्र ठहरे, अर्थात् वह याजक ही की निज भूमि हो जाए।
22 Аще же от нивы, юже стяжа, яже несть от села одержания его, освятит Господу,
२२फिर यदि कोई अपना मोल लिया हुआ खेत, जो उसकी निज भूमि के खेतों में का न हो, यहोवा के लिये पवित्र ठहराए,
23 да сочтет ему жрец останок цены от лета оставления, и да отдаст цену в той день святу Господу:
२३तो याजक जुबली के वर्ष तक का हिसाब करके उस मनुष्य के लिये जितना ठहराए उतना ही वह यहोवा के लिये पवित्र जानकर उसी दिन दे दे।
24 и в лето оставления да отдастся нива человеку, от негоже притяжа ю, егоже бе одержание земли.
२४जुबली के वर्ष में वह खेत उसी के अधिकार में जिससे वह मोल लिया गया हो फिर आ जाए, अर्थात् जिसकी वह निज भूमि हो उसी की फिर हो जाए।
25 И всяка цена да будет весами святыми, двадесять пенязей будет дидрахма.
२५जिस-जिस वस्तु का मोल याजक ठहराए उसका मोल पवित्रस्थान ही के शेकेल के हिसाब से ठहरे: शेकेल बीस गेरा का ठहरे।
26 И всяк первенец, иже аще родится в скоте твоем, да будет Господу, и да не освятит его никтоже: аще телец, аше овча, Господу есть.
२६“परन्तु घरेलू पशुओं का पहलौठा, जो पहलौठा होने के कारण यहोवा का ठहरा है, उसको कोई पवित्र न ठहराए; चाहे वह बछड़ा हो, चाहे भेड़ या बकरी का बच्चा, वह यहोवा ही का है।
27 Аще же от четвероножных нечистых, да пременит по цене его, и да приложит пятую часть его к сему, и да будет ему: аще же не искупится, да продастся по цене его.
२७परन्तु यदि वह अशुद्ध पशु का हो, तो उसका पवित्र ठहरानेवाला उसको याजक के ठहराए हुए मोल के अनुसार उसका पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर छुड़ा सकता है; और यदि वह न छुड़ाया जाए, तो याजक के ठहराए हुए मोल पर बेच दिया जाए।
28 Всяк же обет, егоже аше обещает человек Господу от всех, елика ему суть, от человека даже до скота, и от нив одержания его, не продастся, ниже искупится всякий обет свят святых будет Господу.
२८“परन्तु अपनी सारी वस्तुओं में से जो कुछ कोई यहोवा के लिये अर्पण करे, चाहे मनुष्य हो चाहे पशु, चाहे उसकी निज भूमि का खेत हो, ऐसी कोई अर्पण की हुई वस्तु न तो बेची जाए और न छुड़ाई जाए; जो कुछ अर्पण किया जाए वह यहोवा के लिये परमपवित्र ठहरे।
29 И всяк обет, иже аще обещан будет от человек, не искупится, но смертию да умертвится.
२९मनुष्यों में से जो कोई मृत्युदण्ड के लिये अर्पण किया जाए, वह छुड़ाया न जाए; निश्चय वह मार डाला जाए।
30 Всяка десятина земли, от семене земнаго и от плода древянаго Господу есть, свято Господу.
३०“फिर भूमि की उपज का सारा दशमांश, चाहे वह भूमि का बीज हो चाहे वृक्ष का फल, वह यहोवा ही का है; वह यहोवा के लिये पवित्र ठहरे।
31 Аще же искупуя искупит человек десятину свою, пятую часть его да приложит к нему, и да будет ему.
३१यदि कोई अपने दशमांश में से कुछ छुड़ाना चाहे, तो पाँचवाँ भाग बढ़ाकर उसको छुड़ाए।
32 И всяка десятина волов и овец, и всяко, еже аще приидет в число под жезл десятое, будет свято Господу.
३२और गाय-बैल और भेड़-बकरियाँ, अर्थात् जो-जो पशु गिनने के लिये लाठी के तले निकल जानेवाले हैं उनका दशमांश, अर्थात् दस-दस पीछे एक-एक पशु यहोवा के लिये पवित्र ठहरे।
33 Не премениши добраго злым, ниже добрым злаго: аще же пременяя премениши е, то и пременение его будет свято, да не искупится,
३३कोई उसके गुण-अवगुण न विचारे, और न उसको बदले; और यदि कोई उसको बदल भी ले, तो वह और उसका बदला दोनों पवित्र ठहरें; और वह कभी छुड़ाया न जाए।”
34 сия суть заповеди, яже заповеда Господь Моисею к сыном Израилевым на горе Синайстей.
३४जो आज्ञाएँ यहोवा ने इस्राएलियों के लिये सीनै पर्वत पर मूसा को दी थीं, वे ये ही हैं।

< Левит 27 >