< Книга пророка Ионы 2 >

1 И помолися Иона ко Господу Богу своему от чрева китова
तब योना ने महा मच्छ के पेट में से अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करके कहा,
2 и рече: возопих в скорби моей ко Господу Богу моему, и услыша мя из чрева адова вопль мой, услышал еси глас мой: (Sheol h7585)
“मैंने संकट में पड़े हुए यहोवा की दुहाई दी, और उसने मेरी सुन ली है; अधोलोक के उदर में से मैं चिल्ला उठा, और तूने मेरी सुन ली। (Sheol h7585)
3 отвергл мя еси во глубины сердца морскаго, и реки обыдоша мя вся высоты Твоя и волны Твоя мне преидоша.
तूने मुझे गहरे सागर में समुद्र की थाह तक डाल दिया; और मैं धाराओं के बीच में पड़ा था, तेरी सब तरंग और लहरें मेरे ऊपर से बह गईं।
4 И аз рех: отринуся от очию Твоею: еда приложу призрети ми ко храму святому Твоему?
तब मैंने कहा, ‘मैं तेरे सामने से निकाल दिया गया हूँ; कैसे मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर फिर ताकूँगा?’
5 Возлияся на мя вода до души моея, бездна обыде мя последняя, понре глава моя в разселины гор,
मैं जल से यहाँ तक घिरा हुआ था कि मेरे प्राण निकले जाते थे; गहरा सागर मेरे चारों ओर था, और मेरे सिर में सिवार लिपटा हुआ था।
6 снидох в землю, еяже вереи ея заклепи вечнии: и да взыдет из истления живот мой к Тебе, Господи Боже мой.
मैं पहाड़ों की जड़ तक पहुँच गया था; मैं सदा के लिये भूमि में बन्द हो गया था; तो भी हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तूने मेरे प्राणों को गड्ढे में से उठाया है।
7 Внегда скончаватися от мене души моей, Господа помянух, и да приидет к Тебе молитва моя ко храму святому Твоему.
जब मैं मूर्छा खाने लगा, तब मैंने यहोवा को स्मरण किया; और मेरी प्रार्थना तेरे पास वरन् तेरे पवित्र मन्दिर में पहुँच गई।
8 Хранящии суетная и ложная милость свою оставиша:
जो लोग धोखे की व्यर्थ वस्तुओं पर मन लगाते हैं, वे अपने करुणानिधान को छोड़ देते हैं।
9 аз же со гласом хваления и исповедания пожру Тебе, елика обещах, воздам Тебе во спасение мое Господеви.
परन्तु मैं ऊँचे शब्द से धन्यवाद करके तुझे बलिदान चढ़ाऊँगा; जो मन्नत मैंने मानी, उसको पूरी करूँगा। उद्धार यहोवा ही से होता है।”
10 И повеле Господь китови, и изверже Иону на сушу.
१०और यहोवा ने महा मच्छ को आज्ञा दी, और उसने योना को स्थल पर उगल दिया।

< Книга пророка Ионы 2 >