< От Иоанна святое благовествование 9 >

1 И мимоидый виде человека слепа от рождества.
फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था।
2 И вопросиша Его ученицы Его, глаголюще: Равви, кто согреши, сей ли, или родителя его, яко слеп родися?
और उसके चेलों ने उससे पूछा, “हे रब्बी, किसने पाप किया था कि यह अंधा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?”
3 Отвеща Иисус: ни сей согреши, ни родителя его, но да явятся дела Божия на нем:
यीशु ने उत्तर दिया, “न तो इसने पाप किया था, न इसके माता पिता ने परन्तु यह इसलिए हुआ, कि परमेश्वर के काम उसमें प्रगट हों।
4 мне подобает делати дела Пославшаго Мя, дондеже день есть: приидет нощь, егда никтоже может делати:
जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है। वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता।
5 егда в мире есмь, свет есмь миру.
जब तक मैं जगत में हूँ, तब तक जगत की ज्योति हूँ।”
6 Сия рек, плюну на землю, и сотвори брение от плюновения, и помаза очи брением слепому,
यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अंधे की आँखों पर लगाकर।
7 и рече ему: иди, умыйся в купели Силоамсте, еже сказается послан. Иде убо и умыся, и прииде видя.
उससे कहा, “जा, शीलोह के कुण्ड में धो ले” (शीलोह का अर्थ भेजा हुआ है) अतः उसने जाकर धोया, और देखता हुआ लौट आया।
8 Соседи же и иже бяху видели его прежде, яко слеп бе, глаголаху: не сей ли есть седяй и просяй?
तब पड़ोसी और जिन्होंने पहले उसे भीख माँगते देखा था, कहने लगे, “क्या यह वही नहीं, जो बैठा भीख माँगा करता था?”
9 Овии глаголаху, яко сей есть: инии же (глаголаху), яко подобен ему есть. Он (же) глаголаше, яко аз есмь.
कुछ लोगों ने कहा, “यह वही है,” औरों ने कहा, “नहीं, परन्तु उसके समान है” उसने कहा, “मैं वही हूँ।”
10 Глаголаху же ему: како ти отверзостеся очи?
१०तब वे उससे पूछने लगे, “तेरी आँखें कैसे खुल गईं?”
11 Отвеща он и рече: Человек нарицаемый Иисус брение сотвори и помаза очи мои и рече ми: иди в купель Силоамлю и умыйся. Шед же и умывся, прозрех.
११उसने उत्तर दिया, “यीशु नामक एक व्यक्ति ने मिट्टी सानी, और मेरी आँखों पर लगाकर मुझसे कहा, ‘शीलोह में जाकर धो ले,’ तो मैं गया, और धोकर देखने लगा।”
12 Реша убо ему: кто Той есть? Глагола: не вем.
१२उन्होंने उससे पूछा, “वह कहाँ है?” उसने कहा, “मैं नहीं जानता।”
13 Ведоша (же) его к фарисеом, иже бе иногда слеп.
१३लोग उसे जो पहले अंधा था फरीसियों के पास ले गए।
14 Бе же суббота, егда сотвори брение Иисус и отверзе ему очи.
१४जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उसकी आँखें खोली थी वह सब्त का दिन था।
15 Паки же вопрошаху его и фарисее, како прозре. Он же рече им: брение положи мне на очи, и умыхся, и вижу.
१५फिर फरीसियों ने भी उससे पूछा; तेरी आँखें किस रीति से खुल गई? उसने उनसे कहा, “उसने मेरी आँखों पर मिट्टी लगाई, फिर मैंने धो लिया, और अब देखता हूँ।”
16 Глаголаху убо от фарисей нецыи: несть Сей от Бога Человек, яко субботу не хранит. Овии глаголаху: како может человек грешен сицева знамения творити? И распря бе в них.
१६इस पर कई फरीसी कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता।” औरों ने कहा, “पापी मनुष्य कैसे ऐसे चिन्ह दिखा सकता है?” अतः उनमें फूट पड़ी।
17 Глаголаху (убо) слепцу паки: ты что глаголеши о Нем, яко отверзе очи твои? Он же рече, яко пророк есть.
१७उन्होंने उस अंधे से फिर कहा, “उसने जो तेरी आँखें खोली, तू उसके विषय में क्या कहता है?” उसने कहा, “यह भविष्यद्वक्ता है।”
18 Не яша убо веры Иудее о нем, яко слеп бе и прозре, дондеже возгласиша родителя того прозревшаго
१८परन्तु यहूदियों को विश्वास न हुआ कि यह अंधा था और अब देखता है जब तक उन्होंने उसके माता-पिता को जिसकी आँखें खुल गई थी, बुलाकर
19 и вопросиша я, глаголюще: сей ли есть сын ваю, егоже вы глаголете, яко слеп родися? Како убо ныне видит?
१९उनसे पूछा, “क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसे तुम कहते हो कि अंधा जन्मा था? फिर अब कैसे देखता है?”
20 Отвещаста (же) им родителя его и реста: вемы, яко сей есть сын наю и яко слеп родися:
२०उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, “हम तो जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है, और अंधा जन्मा था।
21 како же ныне видит, не вемы, или кто отверзе ему очи, мы не вемы: сам возраст имать, самого вопросите, сам о себе да глаголет.
२१परन्तु हम यह नहीं जानते हैं कि अब कैसे देखता है; और न यह जानते हैं, कि किसने उसकी आँखें खोलीं; वह सयाना है; उसी से पूछ लो; वह अपने विषय में आप कह देगा।”
22 Сия рекоста родителя его, яко боястася Жидов: уже бо бяху сложилися Жидове, да, аще кто Его исповесть Христа, отлучен от сонмища будет:
२२ये बातें उसके माता-पिता ने इसलिए कहीं क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे; क्योंकि यहूदी एकमत हो चुके थे, कि यदि कोई कहे कि वह मसीह है, तो आराधनालय से निकाला जाए।
23 сего ради родителя его рекоста, яко возраст имать, самого вопросите.
२३इसी कारण उसके माता-पिता ने कहा, “वह सयाना है; उसी से पूछ लो।”
24 Возгласиша же вторицею человека, иже бе слеп, и реша ему: даждь славу Богу: мы вемы, яко Человек Сей грешен есть.
२४तब उन्होंने उस मनुष्य को जो अंधा था दूसरी बार बुलाकर उससे कहा, “परमेश्वर की स्तुति कर; हम तो जानते हैं कि वह मनुष्य पापी है।”
25 Отвеща убо он и рече: аще грешен есть, не вем: едино вем, яко слеп бех, ныне же вижу.
२५उसने उत्तर दिया, “मैं नहीं जानता कि वह पापी है या नहीं मैं एक बात जानता हूँ कि मैं अंधा था और अब देखता हूँ।”
26 Реша же ему паки: что сотвори тебе? Како отверзе очи твои?
२६उन्होंने उससे फिर कहा, “उसने तेरे साथ क्या किया? और किस तरह तेरी आँखें खोली?”
27 Отвеща им: рекох вам уже, и не слышасте: что паки хощете слышати? Еда и вы ученицы Его хощете быти?
२७उसने उनसे कहा, “मैं तो तुम से कह चुका, और तुम ने न सुना; अब दूसरी बार क्यों सुनना चाहते हो? क्या तुम भी उसके चेले होना चाहते हो?”
28 Они же укориша его и реша (ему): ты ученик еси Того: мы же Моисеовы есмы ученицы:
२८तब वे उसे बुरा-भला कहकर बोले, “तू ही उसका चेला है; हम तो मूसा के चेले हैं।
29 мы вемы, яко Моисеови глагола Бог, Сего же не вемы, откуду есть.
२९हम जानते हैं कि परमेश्वर ने मूसा से बातें कीं; परन्तु इस मनुष्य को नहीं जानते की कहाँ का है।”
30 Отвеща человек и рече им: о сем бо дивно есть, яко вы не весте, откуду есть, и отверзе очи мои:
३०उसने उनको उत्तर दिया, “यह तो अचम्भे की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है तो भी उसने मेरी आँखें खोल दीं।
31 вемы же, яко грешники Бог не послушает, но аще кто Богочтец есть и волю Его творит, того послушает:
३१हम जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनता परन्तु यदि कोई परमेश्वर का भक्त हो, और उसकी इच्छा पर चलता है, तो वह उसकी सुनता है।
32 от века несть слышано, яко кто отверзе очи слепу рождену: (aiōn g165)
३२जगत के आरम्भ से यह कभी सुनने में नहीं आया, कि किसी ने भी जन्म के अंधे की आँखें खोली हों। (aiōn g165)
33 аще не бы был Сей от Бога, не могл бы творити ничесоже.
३३यदि यह व्यक्ति परमेश्वर की ओर से न होता, तो कुछ भी नहीं कर सकता।”
34 Отвещаша и реша ему: во гресех ты родился еси весь, и ты ли ны учиши? И изгнаша его вон.
३४उन्होंने उसको उत्तर दिया, “तू तो बिलकुल पापों में जन्मा है, तू हमें क्या सिखाता है?” और उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया।
35 Услыша Иисус, яко изгнаша его вон, и обрет его, рече ему: ты веруеши ли в Сына Божия?
३५यीशु ने सुना, कि उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया है; और जब उससे भेंट हुई तो कहा, “क्या तू परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है?”
36 Отвеща он и рече: и кто есть, Господи, да верую в Него?
३६उसने उत्तर दिया, “हे प्रभु, वह कौन है कि मैं उस पर विश्वास करूँ?”
37 Рече же ему Иисус: и видел еси Его, и Глаголяй с тобою Той есть.
३७यीशु ने उससे कहा, “तूने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।”
38 Он же рече: верую, Господи. И поклонися Ему.
३८उसने कहा, “हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ।” और उसे दण्डवत् किया।
39 И рече Иисус: на суд Аз в мир сей приидох, да невидящии видят, и видящии слепи будут.
३९तब यीशु ने कहा, “मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूँ, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”
40 И слышаша от фарисей сия сущии с Ним и реша Ему: еда и мы слепи есмы?
४०जो फरीसी उसके साथ थे, उन्होंने ये बातें सुनकर उससे कहा, “क्या हम भी अंधे हैं?”
41 Рече им Иисус: аще бысте слепи были, не бысте имели греха: ныне же глаголете, яко видим, грех убо ваш пребывает.
४१यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अंधे होते तो पापी न ठहरते परन्तु अब कहते हो, कि हम देखते हैं, इसलिए तुम्हारा पाप बना रहता है।

< От Иоанна святое благовествование 9 >