< Книга пророка Иоиля 2 >

1 Вострубите трубою в Сионе, проповедите в горе Моей святей, и да смятутся вси живущии на земли, яко предстоит день Господень, яко близ,
सिय्योन में नरसिंगा फूँको; मेरे पवित्र पर्वत पर साँस बाँधकर फूँको! देश के सब रहनेवाले काँप उठें, क्योंकि यहोवा का दिन आता है, वरन् वह निकट ही है।
2 день тмы и бури, день облака и мглы: якоже утро разлиются по горам людие мнози и крепцы, подобни им не быша от века, и по них не приложится до лет в род и род:
वह अंधकार और अंधेरे का दिन है, वह बादलों का दिन है और अंधियारे के समान फैलता है। जैसे भोर का प्रकाश पहाड़ों पर फैलता है, वैसे ही एक बड़ी और सामर्थी जाति आएगी; प्राचीनकाल में वैसी कभी न हुई, और न उसके बाद भी फिर किसी पीढ़ी में होगी।
3 яже пред ним огнь потребляяй, и яже за ним возгараяся пламень: якоже рай Сладости земля пред лицем его, и яже созади его поле пагубы, и спасающагося не будет им:
उसके आगे-आगे तो आग भस्म करती जाएगी, और उसके पीछे-पीछे लौ जलाती जाएगी। उसके आगे की भूमि तो अदन की बारी के समान होगी, परन्तु उसके पीछे की भूमि उजाड़ मरुस्थल बन जाएगी, और उससे कुछ न बचेगा।
4 якоже вид конский вид их, и якоже конницы, тако проженут:
उनका रूप घोड़ों का सा है, और वे सवारी के घोड़ों के समान दौड़ते हैं।
5 якоже глас колесниц на верхи гор востекут, и яко глас пламене огненна попаляюща тростие, и яко людие мнози и крепцы воополчающиися на брань.
उनके कूदने का शब्द ऐसा होता है जैसा पहाड़ों की चोटियों पर रथों के चलने का, या खूँटी भस्म करती हुई लौ का, या जैसे पाँति बाँधे हुए बलवन्त योद्धाओं का शब्द होता है।
6 От лица их сокрушатся людие: всякое лице аки опаление горнца.
उनके सामने जाति-जाति के लोग पीड़ित होते हैं, सब के मुख मलिन होते हैं।
7 Якоже борцы потекут, и якоже мужие храбри взыдут на ограды: и кийждо в путь свой пойдет, и не совратят путий своих,
वे शूरवीरों के समान दौड़ते, और योद्धाओं की भाँति शहरपनाह पर चढ़ते हैं। वे अपने-अपने मार्ग पर चलते हैं, और कोई अपनी पाँति से अलग न चलेगा।
8 и кийждо от брата своего не отступит: отягощени оружии своими пойдут и в стрелах своих падут, но не скончаются.
वे एक दूसरे को धक्का नहीं लगाते, वे अपनी-अपनी राह पर चलते हैं; शस्त्रों का सामना करने से भी उनकी पाँति नहीं टूटती।
9 Града имутся, и на забрала востекут, и на храмины взлезут, и оконцами внидут, якоже татие.
वे नगर में इधर-उधर दौड़ते, और शहरपनाह पर चढ़ते हैं; वे घरों में ऐसे घुसते हैं जैसे चोर खिड़कियों से घुसते हैं।
10 Пред лицем его смятется земля и потрясется небо: солнце и луна померкнут, и звезды угасят свет свой.
१०उनके आगे पृथ्वी काँप उठती है, और आकाश थरथराता है। सूर्य और चन्द्रमा काले हो जाते हैं, और तारे नहीं झलकते।
11 И Господь даст глас Свой пред лицем силы Своея, яко мног есть зело полк Его, яко крепка дела словес Его: зане велик день Господень, велик и светел зело, и кто будет доволен ему?
११यहोवा अपने उस दल के आगे अपना शब्द सुनाता है, क्योंकि उसकी सेना बहुत ही बड़ी है; जो अपना वचन पूरा करनेवाला है, वह सामर्थी है। क्योंकि यहोवा का दिन बड़ा और अति भयानक है; उसको कौन सह सकेगा?
12 И ныне глаголет Господь Бог ваш: обратитеся ко Мне всем сердцем вашим в посте и в плачи и в рыдании,
१२“तो भी,” यहोवा की यह वाणी है, “अभी भी सुनो, उपवास के साथ रोते-पीटते अपने पूरे मन से फिरकर मेरे पास आओ।
13 и расторгните сердца ваша, а не ризы ваша, и обратитеся ко Господу Богу вашему, яко милостив и щедр есть, долготерпелив и многомилостив и раскаявайся о злобах.
१३अपने वस्त्र नहीं, अपने मन ही को फाड़कर” अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो; क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करनेवाला, करुणानिधान और दुःख देकर पछतानेवाला है।
14 Кто весть, обратится ли, и раскается, и оставит за собою благословение и жертву и возлияние Господу Богу вашему?
१४क्या जाने वह फिरकर पछताए और ऐसी आशीष दे जिससे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा को अन्नबलि और अर्घ दिया जाए।
15 Вострубите трубою в Сионе, освятите пост, проповедите цельбу,
१५सिय्योन में नरसिंगा फूँको, उपवास का दिन ठहराओ, महासभा का प्रचार करो;
16 соберите люди, освятите церковь, изберите старейшины, совокупите младенцы ссущия сосцы: да изыдет жених от ложа своего, и невеста от чертога своего.
१६लोगों को इकट्ठा करो। सभा को पवित्र करो; पुरनियों को बुला लो; बच्चों और दूधपीउवों को भी इकट्ठा करो। दूल्हा अपनी कोठरी से, और दुल्हन भी अपने कमरे से निकल आएँ।
17 Между степеньми жертвенника восплачутся жерцы служащии Господу и рекут: пощади, Господи, люди Твоя и не даждь достояния Твоего на укоризну, да не обладают ими языцы, да не рекут во языцех: где есть Бог их?
१७याजक जो यहोवा के टहलुए हैं, वे आँगन और वेदी के बीच में रो रोकर कहें, “हे यहोवा अपनी प्रजा पर तरस खा; और अपने निज भाग की नामधराई न होने दे; न जाति-जाति उसकी उपमा देने पाएँ। जाति-जाति के लोग आपस में क्यों कहने पाएँ, ‘उनका परमेश्वर कहाँ रहा?’”
18 И возревнова Господь о земли Своей и пощаде люди Своя.
१८तब यहोवा को अपने देश के विषय में जलन हुई, और उसने अपनी प्रजा पर तरस खाया।
19 И отвеща Господь людем Своим и рече: се, Аз вам послю пшеницу и вино и масло древяное, и насытитеся их, и не дам вас ксему на поругание во языцех:
१९यहोवा ने अपनी प्रजा के लोगों को उत्तर दिया, “सुनो, मैं अन्न और नया दाखमधु और ताजा तेल तुम्हें देने पर हूँ, और तुम उन्हें पाकर तृप्त होगे; और मैं भविष्य में अन्यजातियों से तुम्हारी नामधराई न होने दूँगा।
20 и сущаго от севера отжену от вас и отрину его на землю безводную, и погублю лице его в мори первем и задняя его в мори последнем, и взыдет гнилость его, и взыдет смрад его, яко возвеличи дела своя.
२०“मैं उत्तर की ओर से आई हुई सेना को तुम्हारे पास से दूर करूँगा, और उसे एक निर्जल और उजाड़ देश में निकाल दूँगा; उसका अगला भाग तो पूरब के ताल की ओर और उसका पिछला भाग पश्चिम के समुद्र की ओर होगा; उससे दुर्गन्ध उठेगी, और उसकी सड़ी गन्ध फैलेगी, क्योंकि उसने बहुत बुरे काम किए हैं।
21 Дерзай, земле, радуйся и веселися, яко возвеличи Господь, еже сотворити.
२१“हे देश, तू मत डर; तू मगन हो और आनन्द कर, क्योंकि यहोवा ने बड़े-बड़े काम किए हैं!
22 Дерзайте, скоти польстии, яко прозябнуша поля пустыни, яко древо принесе плод свой, виноград и смокви даша силу свою.
२२हे मैदान के पशुओं, मत डरो, क्योंकि जंगल में चराई उगेगी, और वृक्ष फलने लगेंगे; अंजीर का वृक्ष और दाखलता अपना-अपना बल दिखाने लगेंगी।
23 И чада Сионя, радуйтеся и веселитеся о Господе Бозе вашем, яко даде вам пищу в правду и одождит вам дождь ранний и поздный, якоже и прежде:
२३“हे सिय्योन के लोगों, तुम अपने परमेश्वर यहोवा के कारण मगन हो, और आनन्द करो; क्योंकि तुम्हारे लिये वह वर्षा, अर्थात् बरसात की पहली वर्षा बहुतायत से देगा; और पहले के समान अगली और पिछली वर्षा को भी बरसाएगा।
24 и наполнятся гумна ваша пшеницы, и преизлиются точила вином и елеем.
२४“तब खलिहान अन्न से भर जाएँगे, और रसकुण्ड नये दाखमधु और ताजे तेल से उमड़ेंगे।
25 И воздам вам вместо лет, в няже поядоша прузи и мшица, и сиплеве и гусеницы, сила Моя великая, юже послах на вы:
२५और जिन वर्षों की उपज अर्बे नामक टिड्डियों, और येलेक, और हासील ने, और गाजाम नामक टिड्डियों ने, अर्थात् मेरे बड़े दल ने जिसको मैंने तुम्हारे बीच भेजा, खा ली थी, मैं उसकी हानि तुम को भर दूँगा।
26 и снесте ядуще и насытитеся, и похвалите имя Господа Бога вашего, Яже сотвори с вами чудеса: и не посрамятся людие Мои во век.
२६“तुम पेट भरकर खाओगे, और तृप्त होगे, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम की स्तुति करोगे, जिसने तुम्हारे लिये आश्चर्य के काम किए हैं। और मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी।
27 И уведите, яко посреде Израиля Аз есмь, и Аз Господь Бог ваш, и несть иного разве Мене: и не посрамятся ктому людие Мои во век.
२७तब तुम जानोगे कि मैं इस्राएल के बीच में हूँ, और मैं, यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर हूँ और कोई दूसरा नहीं है। मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी।
28 И будет по сих, и излию от Духа Моего на всяку плоть, и прорекут сынове ваши и дщери ваша, и старцы ваши сония узрят, и юноты ваши видения увидят:
२८“उन बातों के बाद मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उण्डेलूँगा; तुम्हारे बेटे-बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे पुरनिये स्वप्न देखेंगे, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।
29 ибо на рабы Моя и на рабыни Моя во дни оны излию от Духа Моего:
२९तुम्हारे दास और दासियों पर भी मैं उन दिनों में अपना आत्मा उण्डेलूँगा।
30 и дам чудеса на небеси и на земли, кровь и огнь и курение дыма:
३०“और मैं आकाश में और पृथ्वी पर चमत्कार, अर्थात् लहू और आग और धुएँ के खम्भे दिखाऊँगा
31 солнце обратится во тму, и луна в кровь, прежде неже приити дню Господню великому и просвещенному:
३१यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले सूर्य अंधियारा होगा और चन्द्रमा रक्त सा हो जाएगा।
32 и будет, всяк иже призовет имя Господне, спасется: яко в горе Сионе и во Иерусалиме будет спасаемый, якоже рече Господь, и благовествуемии, ихже Господь призва.
३२उस समय जो कोई यहोवा से प्रार्थना करेगा, वह छुटकारा पाएगा; और यहोवा के वचन के अनुसार सिय्योन पर्वत पर, और यरूशलेम में जिन बचे हुओं को यहोवा बुलाएगा, वे उद्धार पाएँगे।

< Книга пророка Иоиля 2 >