< Книга Иова 7 >

1 Не искушение ли житие человеку на земли, и якоже наемника повседневнаго жизнь его?
“क्या मनुष्य को पृथ्वी पर कठिन सेवा करनी नहीं पड़ती? क्या उसके दिन मजदूर के से नहीं होते?
2 Или якоже раб бояйся господа своего и улучив сень? Или якоже наемник ждый мзды своея?
जैसा कोई दास छाया की अभिलाषा करे, या मजदूर अपनी मजदूरी की आशा रखे;
3 Такожде и аз ждах месяцы тщы, нощи же болезней даны ми суть.
वैसा ही मैं अनर्थ के महीनों का स्वामी बनाया गया हूँ, और मेरे लिये क्लेश से भरी रातें ठहराई गई हैं।
4 Аще усну, глаголю: когда день? Егда же востану, паки: когда вечер? Исполнен же бываю болезней от вечера до утра.
जब मैं लेट जाता, तब कहता हूँ, ‘मैं कब उठूँगा?’ और रात कब बीतेगी? और पौ फटने तक छटपटाते-छटपटाते थक जाता हूँ।
5 Месится же мое тело в гнои червей, обливаю же грудие земли, гной стружа.
मेरी देह कीड़ों और मिट्टी के ढेलों से ढकी हुई है; मेरा चमड़ा सिमट जाता, और फिर गल जाता है।
6 Житие же мое есть скоряе беседы, погибе же во тщей надежди.
मेरे दिन जुलाहे की ढरकी से अधिक फुर्ती से चलनेवाले हैं और निराशा में बीते जाते हैं।
7 Помяни убо, яко дух мой живот, и ктому не возвратится око мое видети благая.
“याद कर कि मेरा जीवन वायु ही है; और मैं अपनी आँखों से कल्याण फिर न देखूँगा।
8 Не узрит мене око видящаго мя: очи Твои на мне, и ктому несмь,
जो मुझे अब देखता है उसे मैं फिर दिखाई न दूँगा; तेरी आँखें मेरी ओर होंगी परन्तु मैं न मिलूँगा।
9 якоже облак очищен от небесе: аще бо человек снидет во ад, ктому не взыдет, (Sheol h7585)
जैसे बादल छटकर लोप हो जाता है, वैसे ही अधोलोक में उतरनेवाला फिर वहाँ से नहीं लौट सकता; (Sheol h7585)
10 ни возвратится во свой дом, ниже имать его познати ктому место его.
१०वह अपने घर को फिर लौट न आएगा, और न अपने स्थान में फिर मिलेगा।
11 Убо ниже аз пощажу уст моих, возглаголю в нужди сый, отверзу уста моя горестию души моея сотеснен.
११“इसलिए मैं अपना मुँह बन्द न रखूँगा; अपने मन का खेद खोलकर कहूँगा; और अपने जीव की कड़वाहट के कारण कुड़कुड़ाता रहूँगा।
12 Еда море есмь, или змий, яко учинил еси на мя хранение?
१२क्या मैं समुद्र हूँ, या समुद्री अजगर हूँ, कि तू मुझ पर पहरा बैठाता है?
13 Рекох, яко утешит мя одр мой, произнесу же ко мне на едине слово на ложи моем:
१३जब जब मैं सोचता हूँ कि मुझे खाट पर शान्ति मिलेगी, और बिछौने पर मेरा खेद कुछ हलका होगा;
14 устрашаеши мя сониями и видениями ужасаеши мя:
१४तब-तब तू मुझे स्वप्नों से घबरा देता, और दर्शनों से भयभीत कर देता है;
15 свободиши от духа моего душу мою, от смерти же кости моя.
१५यहाँ तक कि मेरा जी फांसी को, और जीवन से मृत्यु को अधिक चाहता है।
16 Не поживу бо во век, да долготерплю: отступи от мене, тще бо житие мое.
१६मुझे अपने जीवन से घृणा आती है; मैं सर्वदा जीवित रहना नहीं चाहता। मेरा जीवनकाल साँस सा है, इसलिए मुझे छोड़ दे।
17 Что бо есть человек, яко возвеличил еси его? Или яко внимаеши умом к нему?
१७मनुष्य क्या है कि तू उसे महत्त्व दे, और अपना मन उस पर लगाए,
18 Или посещение твориши ему по всяко утро и в покои судити его имаши?
१८और प्रति भोर को उसकी सुधि ले, और प्रति क्षण उसे जाँचता रहे?
19 Доколе не оставиши мене, ниже отпускаеши мя, дондеже поглощу слины моя в болезни?
१९तू कब तक मेरी ओर आँख लगाए रहेगा, और इतनी देर के लिये भी मुझे न छोड़ेगा कि मैं अपना थूक निगल लूँ?
20 Аще аз согреших, что Тебе возмогу соделати, сведый ум человечь? Почто мя еси положил прекословна Тебе, и есмь Тебе бременем?
२०हे मनुष्यों के ताकनेवाले, मैंने पाप तो किया होगा, तो मैंने तेरा क्या बिगाड़ा? तूने क्यों मुझ को अपना निशाना बना लिया है, यहाँ तक कि मैं अपने ऊपर आप ही बोझ हुआ हूँ?
21 Почто неси сотворил беззаконию моему забвения, и очищения греха моего? Ныне же в землю отиду, утренюяй же несмь ктому.
२१और तू क्यों मेरा अपराध क्षमा नहीं करता? और मेरा अधर्म क्यों दूर नहीं करता? अब तो मैं मिट्टी में सो जाऊँगा, और तू मुझे यत्न से ढूँढ़ेगा पर मेरा पता नहीं मिलेगा।”

< Книга Иова 7 >