< Книга пророка Иеремии 7 >

1 Слово, еже бысть ко Иеремии от Господа, глаголющее:
जो वचन यहोवा की ओर से यिर्मयाह के पास पहुँचा वह यह है:
2 стани во вратех дому Господня и проповеждь тамо слово то и глаголи: слышите слово Господне, вся Иудеа, ходящии сквозе врата сия, да поклонитеся Господу:
“यहोवा के भवन के फाटक में खड़ा हो, और यह वचन प्रचार कर, और कह, हे सब यहूदियों, तुम जो यहोवा को दण्डवत् करने के लिये इन फाटकों से प्रवेश करते हो, यहोवा का वचन सुनो।
3 сия глаголет Господь Сил, Бог Израилев: исправити пути вашя и начинания ваша, и вселю вы на месте сем.
सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है, अपनी-अपनी चाल और काम सुधारो, तब मैं तुम को इस स्थान में बसे रहने दूँगा।
4 Не надейтеся на себе во словесех лживых, понеже весьма не упользуют вас, глаголюще: храм Господень, храм Господень, храм Господень есть.
तुम लोग यह कहकर झूठी बातों पर भरोसा मत रखो, ‘यही यहोवा का मन्दिर है; यही यहोवा का मन्दिर, यहोवा का मन्दिर।’
5 Яко аще исправляюще исправите пути ваша и умышления ваша, и творяще сотворите суд посреде мужа и посреде искренняго его,
“यदि तुम सचमुच अपनी-अपनी चाल और काम सुधारो, और सचमुच मनुष्य-मनुष्य के बीच न्याय करो,
6 и пришелцу и сиру и вдовице не сотворите насилия, и крове неповинныя не излиете на месте сем, и вслед богов чуждих не пойдете на зло вам,
परदेशी और अनाथ और विधवा पर अंधेर न करो; इस स्थान में निर्दोष की हत्या न करो, और दूसरे देवताओं के पीछे न चलो जिससे तुम्हारी हानि होती है,
7 вселю вас на месте сем, в земли, юже дах отцем вашым от века даже и до века.
तो मैं तुम को इस नगर में, और इस देश में जो मैंने तुम्हारे पूर्वजों को दिया था, युग-युग के लिये रहने दूँगा।
8 Аще же вы надеетеся на словеса лживая, отюнудуже не будет вам пользы,
“देखो, तुम झूठी बातों पर भरोसा रखते हो जिनसे कुछ लाभ नहीं हो सकता।
9 и крадете и убиваете, и блудствуете и кленетеся лживо, и жрете Ваалу и ходите вслед богов чуждих, ихже не весте, яко во зло вам суть,
तुम जो चोरी, हत्या और व्यभिचार करते, झूठी शपथ खाते, बाल देवता के लिये धूप जलाते, और दूसरे देवताओं के पीछे जिन्हें तुम पहले नहीं जानते थे चलते हो,
10 и приидосте и стасте предо Мною в дому сем, в немже призвано есть имя Мое, и рекли есте: удалихомся, еже не творити вся мерзости сия:
१०तो क्या यह उचित है कि तुम इस भवन में आओ जो मेरा कहलाता है, और मेरे सामने खड़े होकर यह कहो ‘हम इसलिए छूट गए हैं’ कि ये सब घृणित काम करें?
11 еда вертеп разбойником есть дом Мой, в немже призвася имя Мое тамо во очию вашею? И се, Аз видех, глаголет Господь.
११क्या यह भवन जो मेरा कहलाता है, तुम्हारी दृष्टि में डाकुओं की गुफा हो गया है? मैंने स्वयं यह देखा है, यहोवा की यह वाणी है।
12 Сего ради идите к месту Моему, еже в Силоме, идеже вселих имя Мое от начала, и видите, что сотворих ему лукавств ради людий Моих Израиля.
१२“मेरा जो स्थान शीलो में था, जहाँ मैंने पहले अपने नाम का निवास ठहराया था, वहाँ जाकर देखो कि मैंने अपनी प्रजा इस्राएल की बुराई के कारण उसकी क्या दशा कर दी है?
13 И ныне, понеже сотвористе вся дела сия, рече Господь, и глаголах к вам рано востающь и глаголющь, и не услышасте Мене, и звах вас, и не отвещасте:
१३अब यहोवा की यह वाणी है, कि तुम जो ये सब काम करते आए हो, और यद्यपि मैं तुम से बड़े यत्न से बातें करता रहा हूँ, तो भी तुम ने नहीं सुना, और तुम्हें बुलाता आया परन्तु तुम नहीं बोले,
14 убо и Аз сотворю дому сему, в немже призвано есть имя Мое, на негоже вы уповасте, и месту, еже дах вам и отцем вашым, якоже сотворих Силому.
१४इसलिए यह भवन जो मेरा कहलाता है, जिस पर तुम भरोसा रखते हो, और यह स्थान जो मैंने तुम को और तुम्हारे पूर्वजों को दिया था, इसकी दशा मैं शीलो की सी कर दूँगा।
15 И отвергу вас от лица Моего, якоже отвергох всю братию вашу, все семя Ефремово.
१५और जैसा मैंने तुम्हारे सब भाइयों को अर्थात् सारे एप्रैमियों को अपने सामने से दूर कर दिया है, वैसा ही तुम को भी दूर कर दूँगा।
16 Ты же не молися о людех сих и не проси еже помилованым быти им, и не моли, ниже приступай ко Мне о них, яко не услышу тя.
१६“इस प्रजा के लिये तू प्रार्थना मत कर, न इन लोगों के लिये ऊँचे स्वर से पुकार न मुझसे विनती कर, क्योंकि मैं तेरी नहीं सुनूँगा।
17 Еда не видиши, что сии творят во градех Иудиных и на путех Иерусалимских?
१७क्या तू नहीं देखता कि ये लोग यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में क्या कर रहे हैं?
18 Сынове их собирают дрова, и отцы их зажигают огнь, и жены их месят муку, да сотворят опресноки воинству небесному, и возлияша возлияния богом чуждим, да прогневают Мя.
१८देख, बाल-बच्चे तो ईंधन बटोरते, बाप आग सुलगाते और स्त्रियाँ आटा गुँधत‍ी हैं, कि स्वर्ग की रानी के लिये रोटियाँ चढ़ाएँ; और मुझे क्रोधित करने के लिये दूसरे देवताओं के लिये तपावन दें।
19 Мене ли тии прогневляют? Глаголет Господь: еда не себе самих? Да постыдятся лица их.
१९यहोवा की यह वाणी है, क्या वे मुझी को क्रोध दिलाते हैं? क्या वे अपने ही को नहीं जिससे उनके मुँह पर उदासी छाए?
20 Сего ради тако глаголет Господь: се, гнев и ярость Моя лиется на место сие и на люди, и на скоты и на всяко древо страны их и на плоды земныя, и возжжется и не угаснет.
२०अतः प्रभु यहोवा ने यह कहा है, क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या मैदान के वृक्ष, क्या भूमि की उपज, उन सब पर जो इस स्थान में हैं, मेरे कोप की आग भड़कने पर है; वह नित्य जलती रहेगी और कभी न बुझेगी।”
21 Сия глаголет Господь Сил, Бог Израилев: всесожжения ваша соберите со жертвами вашими и изядите мяса:
२१सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है, “अपने मेलबलियों के साथ अपने होमबलि भी चढ़ाओ और माँस खाओ।
22 яко не глаголах ко отцем вашым и не заповедах им в день, в оньже изведох их от земли Египетския, о всесожжениих и жертвах,
२२क्योंकि जिस समय मैंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश में से निकाला, उस समय मैंने उन्हें होमबलि और मेलबलि के विषय कुछ आज्ञा न दी थी।
23 но (токмо) слово сие заповедах им, рекий: услышите глас Мой, и буду вам в Бога, и вы будете Мне в люди, и ходите во всех путех Моих, в нихже повелех вам, да благо будет вам.
२३परन्तु मैंने तो उनको यह आज्ञा दी कि मेरे वचन को मानो, तब मैं तुम्हारा परमेश्वर होऊँगा, और तुम मेरी प्रजा ठहरोगे; और जिस मार्ग की मैं तुम्हें आज्ञा दूँ उसी में चलो, तब तुम्हारा भला होगा।
24 И не услышаша Мене, и не внят ухо их: но поидоша в похотех и стропотстве сердца своего лукаваго, и сотворишася на задняя, а не на предняя,
२४पर उन्होंने मेरी न सुनी और न मेरी बातों पर कान लगाया; वे अपनी ही युक्तियों और अपने बुरे मन के हठ पर चलते रहे और पीछे हट गए पर आगे न बढ़े।
25 от дне, в оньже изыдоша отцы их от земли Египетския, и даже до дне сего: и послах к вам вся рабы Моя пророки, в день и рано востая и посылая:
२५जिस दिन तुम्हारे पुरखा मिस्र देश से निकले, उस दिन से आज तक मैं तो अपने सारे दासों, भविष्यद्वक्ताओं को, तुम्हारे पास बड़े यत्न से लगातार भेजता रहा;
26 и не услышаша Мя, ни приклониша ухо свое, но ожесточиша выю свою паче отец своих.
२६परन्तु उन्होंने मेरी नहीं सुनी, न अपना कान लगाया; उन्होंने हठ किया, और अपने पुरखाओं से बढ़कर बुराइयाँ की हैं।
27 И речеши к ним вся словеса сия, и не услышат тя, и воззовеши их, и не отвещают тебе.
२७“तू सब बातें उनसे कहेगा पर वे तेरी न सुनेंगे; तू उनको बुलाएगा, पर वे न बोलेंगे।
28 И речеши к ним: сей язык, иже не послуша гласа Господа Бога своего, ни восприят наказания: погибе вера и отята есть от уст их.
२८तब तू उनसे कह देना, ‘यह वही जाति है जो अपने परमेश्वर यहोवा की नहीं सुनती, और ताड़ना से भी नहीं मानती; सच्चाई नाश हो गई, और उनके मुँह से दूर हो गई है।
29 Остризи главу твою и отметни, и восприими во устне рыдание, яко отверже Господь и отрину род творяй сия.
२९“‘अपने बाल मुँड़ाकर फेंक दे; मुँण्ड़े टीलों पर चढ़कर विलाप का गीत गा, क्योंकि यहोवा ने इस समय के निवासियों पर क्रोध किया और उन्हें निकम्मा जानकर त्याग दिया है।’
30 Понеже сотвориша сынове Иудины лукавое во очию Моею, рече Господь: поставиша мерзости своя в дому, в немже призвано есть имя Мое, да осквернят его,
३०“यहोवा की यह वाणी है, इसका कारण यह है कि यहूदियों ने वह काम किया है, जो मेरी दृष्टि में बुरा है; उन्होंने उस भवन में जो मेरा कहलाता है, अपनी घृणित वस्तुएँ रखकर उसे अशुद्ध कर दिया है।
31 и создаша требище Тафефу, еже есть во юдоли сына Енномля, да сожигают сыны своя и дщери своя огнем, егоже не повелех им, ниже помыслих в сердцы Моем:
३१और उन्होंने हिन्नोमवंशियों की तराई में तोपेत नामक ऊँचे स्थान बनाकर, अपने बेटे-बेटियों को आग में जलाया है; जिसकी आज्ञा मैंने कभी नहीं दी और न मेरे मन में वह कभी आया।
32 сего ради се, дние грядут, глаголет Господь, и не рекут ктому: требище Тафефово и юдоль сына Енномля, но юдоль закланых: и погребутся во Тафефе, занеже несть места.
३२यहोवा की यह वाणी है, इसलिए ऐसे दिन आते हैं कि वह तराई फिर न तो तोपेत की और न हिन्नोमवंशियों की कहलाएगी, वरन् घात की तराई कहलाएगी; और तोपेत में इतनी कब्रें होंगी कि और स्थान न रहेगा।
33 И будут трупие людий сих во снедь птицам небесным и зверем земным, и не будет отгоняющаго.
३३इसलिए इन लोगों की लोथें आकाश के पक्षियों और पृथ्वी के पशुओं का आहार होंगी, और उनको भगानेवाला कोई न रहेगा।
34 И упраздню от градов Иудиных и от путий Иерусалимлих глас радующихся и глас веселящихся, глас жениха и глас невесты, во опустении бо будет вся земля.
३४उस समय मैं ऐसा करूँगा कि यहूदा के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में न तो हर्ष और आनन्द का शब्द सुन पड़ेगा, और न दुल्हे और न दुल्हन का; क्योंकि देश उजाड़ ही उजाड़ हो जाएगा।

< Книга пророка Иеремии 7 >