< Книга пророка Иеремии 42 >

1 И приидоша вси воеводы силы, и Иоанан сын Кариев и Азариа сын Маасеев, и вси людие от мала и до велика
तब कारेह का पुत्र योहानान, होशायाह का पुत्र याजन्याह, दलों के सब प्रधान और छोटे से लेकर बड़े तक, सब लोग
2 ко Иеремии пророку и рекоша ему: да падет молитва наша пред лицем твоим, и помолися о нас ко Господеви Богу твоему о оставшихся сих: яко остася мало нас от многих, якоже очи твои видят:
यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के निकट आकर कहने लगे, “हमारी विनती ग्रहण करके अपने परमेश्वर यहोवा से हम सब बचे हुओं के लिये प्रार्थना कर, क्योंकि तू अपनी आँखों से देख रहा है कि हम जो पहले बहुत थे, अब थोड़े ही बच गए हैं।
3 и да возвестит нам Господь Бог твой путь, по немуже пойдем, и слово, еже сотворим.
इसलिए प्रार्थना कर कि तेरा परमेश्वर यहोवा हमको बताए कि हम किस मार्ग से चलें, और कौन सा काम करें?”
4 И рече им Иеремиа пророк: слышах: се, аз помолюся о вас Господеви Богу нашему по словесем вашым: и будет, слово, еже отвещает Господь, повем вам и не потаю от вас словесе.
यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने उनसे कहा, “मैंने तुम्हारी सुनी है; देखो, मैं तुम्हारे वचनों के अनुसार तुम्हारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करूँगा और जो उत्तर यहोवा तुम्हारे लिये देगा मैं तुम को बताऊँगा; मैं तुम से कोई बात न छिपाऊँगा।”
5 Тии же рекоша Иеремии: буди Господь в нас послух правдив и верен, яко по всему слову, еже аще послет Господь к нам, тако сотворим:
तब उन्होंने यिर्मयाह से कहा, “यदि तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे द्वारा हमारे पास कोई वचन पहुँचाए और यदि हम उसके अनुसार न करें, तो यहोवा हमारे बीच में सच्चा और विश्वासयोग्य साक्षी ठहरे।
6 аще добро и аще зло, гласа Господа нашего, к Немуже мы посылаем тя, послушаем, да лучше нам будет, яко послушаем гласа Господа Бога нашего.
चाहे वह भली बात हो, चाहे बुरी, तो भी हम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा, जिसके पास हम तुझे भेजते हैं, मानेंगे, क्योंकि जब हम अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानें तब हमारा भला हो।”
7 И егда скончашася десять дний, бысть слово Господне ко Иеремии.
दस दिन के बीतने पर यहोवा का वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा।
8 И призва Иоанана сына Кариева и воеводы силы, иже с ним быша, и вся люди от мала и до велика,
तब उसने कारेह के पुत्र योहानान को, उसके साथ के दलों के प्रधानों को, और छोटे से लेकर बड़े तक जितने लोग थे, उन सभी को बुलाकर उनसे कहा,
9 и рече им: тако рече Господь Бог Израилев, к Немуже посыласте мя, да простру молитвы вашя пред Ним:
“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा, जिसके पास तुम ने मुझ को इसलिए भेजा कि मैं तुम्हारी विनती उसके आगे कह सुनाऊँ, वह यह कहता है:
10 аще седяще сядете на земли сей, то созижду вас, а не разорю, и насажду вас, а не исторгну, яко престах от зол, яже сотворих вам.
१०यदि तुम इसी देश में रह जाओ, तब तो मैं तुम को नाश नहीं करूँगा वरन् बनाए रखूँगा; और तुम्हें न उखाड़ूँगा, वरन् रोपे रखूँगा; क्योंकि तुम्हारी जो हानि मैंने की है उससे मैं पछताता हूँ।
11 Не убойтеся от лица царя Вавилонска, егоже вы боитеся: от лица его не убойтеся, рече Господь: яко Аз с вами есмь, еже избавляти вас и спасати вас от руки его:
११तुम बाबेल के राजा से डरते हो, अतः उससे मत डरो; यहोवा की यह वाणी है, उससे मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारी रक्षा करने और तुम को उसके हाथ से बचाने के लिये तुम्हारे साथ हूँ।
12 и дам вам милость и помилую вас и возвращу вас на землю вашу.
१२मैं तुम पर दया करूँगा, कि वह भी तुम पर दया करके तुम को तुम्हारी भूमि पर फिर से बसा देगा।
13 Аще же речете вы: не сядем на земли сей, еже не слышати гласа Господа Бога нашего,
१३परन्तु यदि तुम यह कहकर कि हम इस देश में न रहेंगे अपने परमेश्वर यहोवा की बात न मानो, और कहो कि हम तो मिस्र देश जाकर वहीं रहेंगे,
14 глаголюще: никако, но в землю Египетску внидем, и не узрим рати, и гласа трубнаго не услышим, и о хлебех не взалчем, и тамо вселимся:
१४क्योंकि वहाँ न हम युद्ध देखेंगे, न नरसिंगे का शब्द सुनेंगे और न हमको भोजन की घटी होगी, तो, हे बचे हुए यहूदियों, यहोवा का यह वचन सुनो।
15 того ради слышите слово Господне, оставшии Иудины, тако рече Господь Вседержитель, Бог Израилев: аще вы дадите лице ваше во Египет и внидете тамо жити,
१५इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है: यदि तुम सचमुच मिस्र की ओर जाने का मुँह करो, और वहाँ रहने के लिये जाओ,
16 и будет, мечь, егоже вы боитеся от лица его, обрящет вы во Египте, и глад, от негоже вы опасение имате от лица его, постигнет вы вслед вас во Египте, и тамо измрете вы.
१६तो ऐसा होगा कि जिस तलवार से तुम डरते हो, वही वहाँ मिस्र देश में तुम को जा लेगी, और जिस अकाल का भय तुम खाते हो, वह मिस्र में तुम्हारा पीछा न छोड़ेगी; और वहीं तुम मरोगे।
17 И будут вси мужие и вси иноплеменницы положившии лице свое на землю Египетску жити тамо, оскудеют гладом и мечем, и будет от них ни един спасаемь от зол, яже Аз наведу на ня.
१७जितने मनुष्य मिस्र में रहने के लिये उसकी ओर मुँह करें, वे सब तलवार, अकाल और मरी से मरेंगे, और जो विपत्ति मैं उनके बीच डालूँगा, उससे कोई बचा न रहेगा।
18 Яко тако рече Господь Сил, Бог Израилев: якоже вскапа ярость Моя на живущыя во Иерусалиме, тако вскаплет ярость Моя на вас, вшедшым вам во Египет: и будете в непроходимая и подручни, и в клятву и во укоризну, и не узрите ктому места сего.
१८“इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है: जिस प्रकार से मेरा कोप और जलजलाहट यरूशलेम के निवासियों पर भड़क उठी थी, उसी प्रकार से यदि तुम मिस्र में जाओ, तो मेरी जलजलाहट तुम्हारे ऊपर ऐसी भड़क उठेगी कि लोग चकित होंगे, और तुम्हारी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे और तुम्हारी निन्दा किया करेंगे। तुम उस स्थान को फिर न देखने पाओगे।
19 Сия глагола Господь на вас оставшихся от Иуды: не входите во Египет. И ныне ведяще уведаете, яко засвидетелствовах вам днесь:
१९हे बचे हुए यहूदियों, यहोवा ने तुम्हारे विषय में कहा है: ‘मिस्र में मत जाओ।’ तुम निश्चय जानो कि मैंने आज तुम को चिताकर यह बात बता दी है।
20 яко слукавновасте в душах ваших, пославше мя ко Господу Богу вашему, глаголюще: помолися о нас Господеви: и по всему, елико возглаголет тебе Господь Бог наш, тако возвести нам, и сотворим.
२०क्योंकि जब तुम ने मुझ को यह कहकर अपने परमेश्वर यहोवा के पास भेज दिया, ‘हमारे निमित्त हमारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर और जो कुछ हमारा परमेश्वर यहोवा कहे उसी के अनुसार हमको बता और हम वैसा ही करेंगे,’ तब तुम जान-बूझके अपने ही को धोखा देते थे।
21 И возвестих вам днесь, и не послушасте гласа Господа Бога вашего во всем, егоже посла к вам:
२१देखो, मैं आज तुम को बता देता हूँ, परन्तु, और जो कुछ तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम से कहने के लिये मुझ को भेजा है, उसमें से तुम कोई बात नहीं मानते।
22 и ныне ведуще ведайте, яко мечем и гладом и мором изчезнете на месте, на неже хощете ити жити тамо.
२२अब तुम निश्चय जानो, कि जिस स्थान में तुम परदेशी होकर रहने की इच्छा करते हो, उसमें तुम तलवार, अकाल और मरी से मर जाओगे।”

< Книга пророка Иеремии 42 >