< Книга пророка Иеремии 37 >

1 И царствова Седекиа сын Иосиин вместо Иехонии сына Иоакимова, егоже постави Навуходоносор царь Вавилонский царствовати во Иудеи.
यहोयाकीम के पुत्र कोन्याह के स्थान पर योशिय्याह का पुत्र सिदकिय्याह राज्य करने लगा, क्योंकि बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने उसी को यहूदा देश में राजा ठहराया था।
2 И не послуша той и отроцы его и людие земли словес Господних, яже глагола рукою Иеремииною.
परन्तु न तो उसने, न उसके कर्मचारियों ने, और न साधारण लोगों ने यहोवा के वचनों को माना जो उसने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।
3 И посла царь Седекиа Иоахала сына Селемиина и Софонию сына Массеа жерца ко Иеремии пророку, глаголя: молися за ны ко Господу Богу нашему.
सिदकिय्याह राजा ने शेलेम्याह के पुत्र यहूकल और मासेयाह के पुत्र सपन्याह याजक को यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के पास यह कहला भेजा, “हमारे निमित्त हमारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर।”
4 Иеремиа же свободен прихождаше и прохождаше среде града, не введоша бо его во храмину темничную.
उस समय यिर्मयाह बन्दीगृह में न डाला गया था, और लोगों के बीच आया-जाया करता था।
5 И сила фараоня изыде из Египта, и слышавше Халдее облегшии Иерусалим слух их, отступиша от Иерусалима.
उस समय फ़िरौन की सेना चढ़ाई के लिये मिस्र से निकली; तब कसदी जो यरूशलेम को घेरे हुए थे, उसका समाचार सुनकर यरूशलेम के पास से चले गए।
6 И бысть слово Господне ко Иеремии глаголя:
तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के पास पहुँचा
7 тако рече Господь Бог Израилев: тако речеши царю Иудину, пославшему к тебе вопросити Мя: се, сила фараоня, изшедшая вам на помощь, возвратится паки до земли Египетския,
“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: यहूदा के जिस राजा ने तुम को प्रार्थना करने के लिये मेरे पास भेजा है, उससे यह कहो, ‘देख, फ़िरौन की जो सेना तुम्हारी सहायता के लिये निकली है वह अपने देश मिस्र में लौट जाएगी।
8 и возвратятся Халдее и повоюют град сей, и возмут его и пожгут его огнем.
कसदी फिर वापिस आकर इस नगर से लड़ेंगे; वे इसको ले लेंगे और फूँक देंगे।
9 Яко тако рече Господь: не прельщайте душ своих, глаголюще: отходяше отидут от нас Халдее: яко не отидут.
यहोवा यह कहता है: यह कहकर तुम अपने-अपने मन में धोखा न खाओ “कसदी हमारे पास से निश्चय चले गए हैं;” क्योंकि वे चले नहीं गए।
10 И аще побиете всю силу Халдеев воюющих на вы, и останут нецыи язвени, кийждо на месте своем, сии востанут и пожгут град сей огнем.
१०क्योंकि यदि तुम ने कसदियों की सारी सेना को जो तुम से लड़ती है, ऐसा मार भी लिया होता कि उनमें से केवल घायल लोग रह जाते, तो भी वे अपने-अपने तम्बू में से उठकर इस नगर को फूँक देते।’”
11 И бысть егда взыде сила Халдейска от Иерусалима, от лица силы фараони,
११जब कसदियों की सेना फ़िरौन की सेना के डर के मारे यरूशलेम के पास से निकलकर गई,
12 изыде Иеремиа из Иерусалима ити в землю Вениаминю, еже купити оттуду посреде людий.
१२तब यिर्मयाह यरूशलेम से निकलकर बिन्यामीन के देश की ओर इसलिए जा निकला कि वहाँ से और लोगों के संग अपना अंश ले।
13 Внегда же быти ему во вратех Вениаминих, и (бысть) тамо человек, у негоже обита Саруиа сын Селемиин, сына Ананиина, и взя Иеремию, глаголя: ко Халдеем ты бежиши.
१३जब वह बिन्यामीन क्षेत्र के फाटक में पहुँचा, तब यिरिय्याह नामक पहरुओं का एक सरदार वहाँ था जो शेलेम्याह का पुत्र और हनन्याह का पोता था, और उसने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को यह कहकर पकड़ लिया, “तू कसदियों के पास भागा जाता है।”
14 И рече Иеремиа: лжа, не ко Халдеем аз бегу. И не послуша его. И взя Саруиа Иеремию и приведе его ко князем.
१४तब यिर्मयाह ने कहा, “यह झूठ है; मैं कसदियों के पास नहीं भागा जाता हूँ।” परन्तु यिरिय्याह ने उसकी एक न मानी, और वह उसे पकड़कर हाकिमों के पास ले गया।
15 И разгневашася князи на Иеремию и биша его, и послаша его в дом Ионафана книгочия, яко той сотвориша храминою темничною.
१५तब हाकिमों ने यिर्मयाह से क्रोधित होकर उसे पिटवाया, और योनातान प्रधान के घर में बन्दी बनाकर डलवा दिया; क्योंकि उन्होंने उसको साधारण बन्दीगृह बना दिया था।
16 И прииде Иеремиа в дом рва и в херет, и седе ту дни многи.
१६यिर्मयाह उस तलघर में जिसमें कई एक कोठरियाँ थीं, रहने लगा।
17 И посла Седекиа царь и призва его, и вопрошаше его царь отай, аще есть слово от Господа? И рече ему Иеремиа: есть. И рече: в руце царя и Вавилонска предан будеши.
१७उसके बहुत दिन बीतने पर सिदकिय्याह राजा ने उसको बुलवा भेजा, और अपने भवन में उससे छिपकर यह प्रश्न किया, “क्या यहोवा की ओर से कोई वचन पहुँचा है?” यिर्मयाह ने कहा, “हाँ, पहुँचा है। वह यह है, कि तू बाबेल के राजा के वश में कर दिया जाएगा।”
18 И рече Иеремиа царю: чим преобидех тя и отроки твоя и люди сия, яко ты вдаеши мя в дом темничный?
१८फिर यिर्मयाह ने सिदकिय्याह राजा से कहा, “मैंने तेरा, तेरे कर्मचारियों का, व तेरी प्रजा का क्या अपराध किया है, कि तुम लोगों ने मुझ को बन्दीगृह में डलवाया है?
19 И где суть пророцы ваши прорицавшии вам, глаголюще, яко не приидет царь Вавилонский на вас и на землю сию?
१९तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता तुम से भविष्यद्वाणी करके कहा करते थे कि बाबेल का राजा तुम पर और इस देश पर चढ़ाई नहीं करेगा, वे अब कहाँ है?
20 Ныне же послушай, молютися, господи мой, царю, да падет моление мое пред лицем твоим: и не посылай мя паки в дом Ионафана книгочия, да не умру тамо.
२०अब, हे मेरे प्रभु, हे राजा, मेरी प्रार्थना ग्रहण कर कि मुझे योनातान प्रधान के घर में फिर न भेज, नहीं तो मैं वहाँ मर जाऊँगा।”
21 И повеле царь, и ввергоша его во храмину темничную, и даяху ему хлеб един на день извне, идеже пекут, дондеже скончашася хлебы из града. И седяше Иеремиа во дворе темничнем.
२१तब सिदकिय्याह राजा की आज्ञा से यिर्मयाह पहरे के आँगन में रखा गया, और जब तक नगर की सब रोटी न चुक गई, तब तक उसको रोटीवालों की दूकान में से प्रतिदिन एक रोटी दी जाती थी। यिर्मयाह पहरे के आँगन में रहने लगा।

< Книга пророка Иеремии 37 >