< Книга пророка Иеремии 32 >

1 Слово бывшее от Господа ко Иеремии в десятое лето Седекии, царя Иудина, то лето осмоенадесять Навуходоносору царю Вавилонску.
यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के दसवें वर्ष में जो नबूकदनेस्सर के राज्य का अठारहवाँ वर्ष था, यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा।
2 И тогда сила царя Вавилонска острог обложи окрест Иерусалима, Иеремиа же стегомь бяше во дворе темничнем, иже есть во дворе царя Иудина,
उस समय बाबेल के राजा की सेना ने यरूशलेम को घेर लिया था और यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता यहूदा के राजा के पहरे के भवन के आँगन में कैदी था।
3 в нейже заключи его Седекиа царь, глаголя: почто ты прорицаеши, глаголя: тако рече Господь: се, Аз даю сей град в руце царя Вавилонска, и возмет его,
क्योंकि यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने यह कहकर उसे कैद किया था, “तू ऐसी भविष्यद्वाणी क्यों करता है, ‘यहोवा यह कहता है: देखो, मैं यह नगर बाबेल के राजा के वश में कर दूँगा, वह इसको ले लेगा;
4 и Седекиа царь Иудин не спасется от руки Халдейски, яко преданием предастся в руце царя Вавилонска, и соглаголет усты своими ко устом его, и очи его очи его узрят,
और यहूदा का राजा सिदकिय्याह कसदियों के हाथ से न बचेगा परन्तु वह बाबेल के राजा के वश में अवश्य ही पड़ेगा, और वह और बाबेल का राजा आपस में आमने-सामने बातें करेंगे; और अपनी-अपनी आँखों से एक दूसरे को देखेंगे।
5 и в Вавилон внидет Седекиа и ту будет, дондеже посещу его, глаголет Господь: аще же воевати будете на Халдеи, ничесоже успеете?
और वह सिदकिय्याह को बाबेल में ले जाएगा, और जब तक मैं उसकी सुधि न लूँ, तब तक वह वहीं रहेगा, यहोवा की यह वाणी है। चाहे तुम लोग कसदियों से लड़ो भी, तो भी तुम्हारे लड़ने से कुछ बन न पड़ेगा।’”
6 И рече Иеремиа: бысть слово Господне ко мне глаголя:
यिर्मयाह ने कहा, “यहोवा का वचन मेरे पास पहुँचा,
7 се, Аиамеил, сын Саломль, брата отца твоего, идет к тебе, глаголя: прикупи себе село мое, еже во Анафофе, яко тебе суд ужичества прияти во притяжание.
देख, शल्लूम का पुत्र हनमेल जो तेरा चचेरा भाई है, वह तेरे पास यह कहने को आने पर है, ‘मेरा खेत जो अनातोत में है उसे मोल ले, क्योंकि उसे मोल लेकर छुड़ाने का अधिकार तेरा ही है।’
8 И прииде ко мне Анамеил, сын Саломль, брата отца моего, по словеси Господню во двор темничный и рече ми: прикупи себе село мое, еже во Анафофе в земли Вениамини: яко тебе суд прикупити е, ты бо старей. И разумех, яко слово Господне есть,
अतः यहोवा के वचन के अनुसार मेरा चचेरा भाई हनमेल पहरे के आँगन में मेरे पास आकर कहने लगा, ‘मेरा जो खेत बिन्यामीन क्षेत्र के अनातोत में है उसे मोल ले, क्योंकि उसके स्वामी होने और उसके छुड़ा लेने का अधिकार तेरा ही है; इसलिए तू उसे मोल ले।’ तब मैंने जान लिया कि वह यहोवा का वचन था।
9 и прикупих село Анамеиле, сына брата отца моего, от Анафофа, и поставих ему седмьнадесять сикль сребра,
“इसलिए मैंने उस अनातोत के खेत को अपने चचेरे भाई हनमेल से मोल ले लिया, और उसका दाम चाँदी के सत्रह शेकेल तौलकर दे दिए।
10 и вписах в книгу и запечатах, и засвидетелствовах послухи и поставих сребро на весах.
१०और मैंने दस्तावेज में दस्तखत और मुहर हो जाने पर, गवाहों के सामने वह चाँदी काँटे में तौलकर उसे दे दी।
11 И взях книгу купления прочтену и запечатану.
११तब मैंने मोल लेने की दोनों दस्तावेजें जिनमें सब शर्तें लिखी हुई थीं, और जिनमें से एक पर मुहर थी और दूसरी खुली थी,
12 И дах книгу купления Варухови сыну Нириину, сына Маассеова, пред очима Анамеила сына брата отца моего, и пред очима стоящих послух и вписавших в книги купления, и пред очима всех Иудеов, седящих во дворе темничнем.
१२उन्हें लेकर अपने चचेरे भाई हनमेल के और उन गवाहों के सामने जिन्होंने दस्तावेज में दस्तखत किए थे, और उन सब यहूदियों के सामने भी जो पहरे के आँगन में बैठे हुए थे, नेरिय्याह के पुत्र बारूक को जो महसेयाह का पोता था, सौंप दिया।
13 И завещах Варуху пред очима их, глаголя:
१३तब मैंने उनके सामने बारूक को यह आज्ञा दी
14 тако рече Господь Вседержитель Бог Израилев: возми книгу сию купления запечатленну и книгу прочтеную и вложи ю в сосуд глинян, да пребудет дни множайшыя.
१४‘इस्राएल के परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है, इन मोल लेने की दस्तावेजों को जिन पर मुहर की हुई है और जो खुली हुई है, इन्हें लेकर मिट्टी के बर्तन में रख, ताकि ये बहुत दिन तक रहें।
15 Яко тако рече Господь Вседержитель Бог Израилев: еще притяжутся храмины и села и винограды на сей земли.
१५क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है, इस देश में घर और खेत और दाख की बारियाँ फिर बेची और मोल ली जाएँगी।’
16 И молихся ко Господеви по отдании книги прикупления Варуху сыну Нириину, глаголя:
१६“जब मैंने मोल लेने की वह दस्तावेज नेरिय्याह के पुत्र बारूक के हाथ में दी, तब मैंने यहोवा से यह प्रार्थना की,
17 о, сый Господи Боже! Ты сотворил еси небо и землю крепостию Твоею великою и мышцею Твоею высокою, не утаится от Тебе ничтоже,
१७‘हे प्रभु यहोवा, तूने बड़े सामर्थ्य और बढ़ाई हुई भुजा से आकाश और पृथ्वी को बनाया है! तेरे लिये कोई काम कठिन नहीं है।
18 творяй милость в тысящы и отдаяй грехи отчи в недра чад их по них: Бог великий и крепкий,
१८तू हजारों पर करुणा करता रहता परन्तु पूर्वजों के अधर्म का बदला उनके बाद उनके वंश के लोगों को भी देता है, हे महान और पराक्रमी परमेश्वर, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है,
19 Бог велика совета и силен делесы, Бог великий Вседержитель и великоименит Господь: очи Твои отверсты на вся пути сынов человеческих, дати комуждо по пути его и по плоду начинаний его:
१९तू बड़ी युक्ति करनेवाला और सामर्थ्य के काम करनेवाला है; तेरी दृष्टि मनुष्यों के सारे चाल चलन पर लगी रहती है, और तू हर एक को उसके चाल चलन और कर्म का फल भुगताता है।
20 иже сотворил еси знамения и чудеса во земли Египетстей, даже до сего дне и во Израили и в людех, и сотворил еси имя Себе, якоже день сей,
२०तूने मिस्र देश में चिन्ह और चमत्कार किए, और आज तक इस्राएलियों वरन् सब मनुष्यों के बीच वैसा करता आया है, और इस प्रकार तूने अपना ऐसा नाम किया है जो आज के दिन तक बना है।
21 и извел еси люди Твоя Израиля из земли Египетския знамении и чудесы, рукою крепкою и мышцею высокою и видении великими,
२१तू अपनी प्रजा इस्राएल को मिस्र देश में से चिन्हों और चमत्कारों और सामर्थी हाथ और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा, और बड़े भयानक कामों के साथ निकाल लाया।
22 и дал еси им сию землю, еюже клялся еси отцем их, землю кипящую медом и млеком.
२२फिर तूने यह देश उन्हें दिया जिसके देने की शपथ तूने उनके पूर्वजों से खाई थी; जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, और वे आकर इसके अधिकारी हुए।
23 И внидоша и прияша ю, и не послушаша гласа Твоего и в заповедех Твоих не ходиша: вся, яже заповедал еси им (творити), не сотвориша, и сотвориша, да сбудутся им вся злая сия.
२३तो भी उन्होंने तेरी नहीं मानी, और न तेरी व्यवस्था पर चले; वरन् जो कुछ तूने उनको करने की आज्ञा दी थी, उसमें से उन्होंने कुछ भी नहीं किया। इस कारण तूने उन पर यह सब विपत्ति डाली है।
24 Се, народ идет на сей град взяти его, и град предан есть в руце Халдеев воюющих нань от лица меча и глада и мора. Якоже глаголал еси, тако и бысть: и се, Ты зриши.
२४अब इन दमदमों को देख, वे लोग इस नगर को ले लेने के लिये आ गए हैं, और यह नगर तलवार, अकाल और मरी के कारण इन चढ़े हुए कसदियों के वश में किया गया है। जो तूने कहा था वह अब पूरा हुआ है, और तू इसे देखता भी है।
25 А Ты ко мне глаголеши: притяжи себе село сребром: и вписах в книгу, и запечатах, и засвидетелствовах послухи, град же предастся в руце Халдейсте.
२५तो भी, हे प्रभु यहोवा, तूने मुझसे कहा है कि गवाह बुलाकर उस खेत को मोल ले, यद्यपि कि यह नगर कसदियों के वश में कर दिया गया है।’”
26 И бысть слово Господне ко мне глаголя:
२६तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा,
27 Аз Господь Бог всея плоти, еда от Мене утаится что?
२७“मैं तो सब प्राणियों का परमेश्वर यहोवा हूँ; क्या मेरे लिये कोई भी काम कठिन है?
28 Сего ради тако рече Господь Бог Израилев: отдан предастся сей град в руце царя Вавилонска, и возмет его,
२८इसलिए यहोवा यह कहता है, देख, मैं यह नगर कसदियों और बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसको ले लेगा।
29 и приидут Халдее воюющии на сей град, и пожгут его огнем, и храмины сожгут, в нихже кадиша на кровех своих Ваалу и возливаша возлияния богом инем, ко еже разгневати Мя.
२९जो कसदी इस नगर से युद्ध कर रहे हैं, वे आकर इसमें आग लगाकर फूँक देंगे, और जिन घरों की छतों पर उन्होंने बाल के लिये धूप जलाकर और दूसरे देवताओं को अर्घ चढ़ाकर मुझे रिस दिलाई है, वे घर जला दिए जाएँगे।
30 Понеже беша сынове Израилевы и сынове Иудины едини творяще зло пред очима Моима от юности своея, сынове Израилевы подвизают Мя на гнев в делех рук своих, рече Господь.
३०क्योंकि इस्राएल और यहूदा, जो काम मुझे बुरा लगता है, वही लड़कपन से करते आए हैं; इस्राएली अपनी बनाई हुई वस्तुओं से मुझ को रिस ही रिस दिलाते आए हैं, यहोवा की यह वाणी है।
31 Яко на гнев Мой и на ярость Мою бе град сей, от негоже дне соградиша его и даже до сего дне, яко отставити его от лица Моего,
३१यह नगर जब से बसा है तब से आज के दिन तक मेरे क्रोध और जलजलाहट के भड़कने का कारण हुआ है, इसलिए अब मैं इसको अपने सामने से इस कारण दूर करूँगा
32 злобы ради всякия сынов Израилевых и Иудиных, яко сотвориша разгневати Мя тии и царие их, и князи их и вельможи их, и жерцы их и пророцы их, мужие Иудины и живущии во Иерусалиме,
३२क्योंकि इस्राएल और यहूदा अपने राजाओं हाकिमों, याजकों और भविष्यद्वक्ताओं समेत, क्या यहूदा देश के, क्या यरूशलेम के निवासी, सब के सब बुराई पर बुराई करके मुझ को रिस दिलाते आए हैं।
33 и обратиша хребет ко мне, а не лице: и наказах я из утра, и не послушаша прияти наказания,
३३उन्होंने मेरी ओर मुँह नहीं वरन् पीठ ही फेर दी है; यद्यपि मैं उन्हें बड़े यत्न से सिखाता आया हूँ, तो भी उन्होंने मेरी शिक्षा को नहीं माना।
34 и положиша осквернения своя в дому, идеже наречеся имя Мое, в нечистотах своих:
३४वरन् जो भवन मेरा कहलाता है, उसमें भी उन्होंने अपनी घृणित वस्तुएँ स्थापित करके उसे अशुद्ध किया है।
35 и соградиша требища Ваалу, яже в дебри сына Енномля, еже возносити сыны своя и дщери своя Молоху, ихже не заповедах им, и не взыде на сердце Мое, еже сотворити мерзость сию на согрешение Иуде.
३५उन्होंने हिन्नोमियों की तराई में बाल के ऊँचे-ऊँचे स्थान बनाकर अपने बेटे-बेटियों को मोलेक के लिये होम किया, जिसकी आज्ञा मैंने कभी नहीं दी, और न यह बात कभी मेरे मन में आई कि ऐसा घृणित काम किया जाए और जिससे यहूदी लोग पाप में फँसे।
36 И ныне тако рече Господь Бог Израилев ко граду, о немже ты глаголеши: предан будет в руце царя Вавилонска мечем и гладом и мором.
३६“परन्तु अब इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस नगर के विषय में, जिसके लिये तुम लोग कहते हो, ‘वह तलवार, अकाल और मरी के द्वारा बाबेल के राजा के वश में पड़ा हुआ है’ यह कहता है:
37 Се, Аз соберу я от всея земли, идеже разсеях я во гневе Моем и ярости Моей и в преогорчении велием, и обращу я на сие место, и посажду я во уповании,
३७देखो, मैं उनको उन सब देशों से जिनमें मैंने क्रोध और जलजलाहट में आकर उन्हें जबरन निकाल दिया था, लौटा ले आकर इसी नगर में इकट्ठे करूँगा, और निडर करके बसा दूँगा।
38 и будут Ми в люди, и Аз буду им в Бога:
३८और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा
39 и дам им путь ин и сердце ино, боятися Мене вся дни, на благоту им и чадом их по них:
३९मैं उनको एक ही मन और एक ही चाल कर दूँगा कि वे सदा मेरा भय मानते रहें, जिससे उनका और उनके बाद उनके वंश का भी भला हो।
40 и завещаю им завет вечный, егоже не отвращу последи их, и страх Мой дам в сердце их, ко еже не отступити им от Мене:
४०मैं उनसे यह वाचा बाँधूँगा, कि मैं कभी उनका संग छोड़कर उनका भला करना न छोड़ूँगा; और अपना भय मैं उनके मन में ऐसा उपजाऊँगा कि वे कभी मुझसे अलग होना न चाहेंगे।
41 и посещу еже ублажити я и насажду я в сей земли с верою и со всем сердцем Моим и со всею душею Моею.
४१मैं बड़ी प्रसन्नता के साथ उनका भला करता रहूँगा, और सचमुच उन्हें इस देश में अपने सारे मन और प्राण से बसा दूँगा।
42 Яко тако рече Господь: якоже наведох на люди сия вся злая сия великая, тако Аз наведу на них вся благоты, яже Аз глаголах к ним.
४२“देख, यहोवा यह कहता है कि जैसे मैंने अपनी इस प्रजा पर यह सब बड़ी विपत्ति डाल दी, वैसे ही निश्चय इनसे वह सब भलाई भी करूँगा जिसके करने का वचन मैंने दिया है। इसलिए यह देश जिसके विषय तुम लोग कहते हो
43 И возобладают паки селы на земли, о нейже ты глаголеши: непроходна будет от человек и скота, и предашася в руце Халдейсте.
४३कि यह उजाड़ हो गया है, इसमें न तो मनुष्य रह गए हैं और न पशु, यह तो कसदियों के वश में पड़ चुका है, इसी में फिर से खेत मोल लिए जाएँगे,
44 И притяжут села сребром: и впишеши в книги, и запечатаеши, и опослушиши послухи в земли Вениамини и окрест Иерусалима, и во градех Иудиных и во градех горних, и во градех польных и во градех нагев и: яко возвращу преселения их, глаголет Господь.
४४और बिन्यामीन के क्षेत्र में, यरूशलेम के आस-पास, और यहूदा देश के अर्थात् पहाड़ी देश, नीचे के देश और दक्षिण देश के नगरों में लोग गवाह बुलाकर खेत मोल लेंगे, और दस्तावेज में दस्तखत और मुहर करेंगे; क्योंकि मैं उनके दिनों को लौटा ले आऊँगा; यहोवा की यही वाणी है।”

< Книга пророка Иеремии 32 >