< Книга пророка Исаии 58 >

1 Возопий крепостию и не пощади: яко трубу возвыси глас твой и возвести людем Моим грехи их и дому Иаковлю беззакония их.
“गला खोलकर पुकार, कुछ न रख छोड़, नरसिंगे का सा ऊँचा शब्द कर; मेरी प्रजा को उसका अपराध अर्थात् याकूब के घराने को उसका पाप जता दे।
2 Мене день от дне ищут и разумети пути Моя желают, яко людие правду сотворившии и суда Бога своего не оставившии: просят ныне у Мене суда праведна и приближитися ко Господу желают, глаголюще:
वे प्रतिदिन मेरे पास आते और मेरी गति जानने की इच्छा ऐसी रखते हैं मानो वे धर्मी लोग हैं जिन्होंने अपने परमेश्वर के नियमों को नहीं टाला; वे मुझसे धर्म के नियम पूछते और परमेश्वर के निकट आने से प्रसन्न होते हैं।
3 что яко постихомся, и не увидел еси? Смирихом душы нашя, и не уведел еси? Во дни бо пощений ваших обретаете воли вашя, и вся подручныя вашя томите:
वे कहते हैं, ‘क्या कारण है कि हमने तो उपवास रखा, परन्तु तूने इसकी सुधि नहीं ली? हमने दुःख उठाया, परन्तु तूने कुछ ध्यान नहीं दिया?’ सुनो, उपवास के दिन तुम अपनी ही इच्छा पूरी करते हो और अपने सेवकों से कठिन कामों को कराते हो।
4 аще в судех и сварех поститеся и биете пястьми смиреннаго, вскую Мне поститеся якоже днесь, еже услышану быти с воплем гласу вашему?
सुनो, तुम्हारे उपवास का फल यह होता है कि तुम आपस में लड़ते और झगड़ते और दुष्टता से घूँसे मारते हो। जैसा उपवास तुम आजकल रखते हो, उससे तुम्हारी प्रार्थना ऊपर नहीं सुनाई देगी।
5 Не сицеваго поста Аз избрах и дне, еже смирити человеку душу свою: ниже аще слячеши яко серп выю твою, и вретище и пепел постелеши, ниже тако наречете пост приятен.
जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूँ अर्थात् जिसमें मनुष्य स्वयं को दीन करे, क्या तुम इस प्रकार करते हो? क्या सिर को झाऊ के समान झुकाना, अपने नीचे टाट बिछाना, और राख फैलाने ही को तुम उपवास और यहोवा को प्रसन्न करने का दिन कहते हो?
6 Не таковаго (бо) поста Аз избрах, глаголет Господь: но разрешай всяк соуз неправды, разрушай обдолжения насильных писаний, отпусти сокрушенныя во свободу и всякое писание неправедное раздери:
“जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूँ, वह क्या यह नहीं, कि, अन्याय से बनाए हुए दासों, और अंधेर सहनेवालों का जूआ तोड़कर उनको छुड़ा लेना, और, सब जूओं को टुकड़े-टुकड़े कर देना?
7 раздробляй алчущым хлеб твой и нищыя безкровныя введи в дом твой: аще видиши нага, одей, и от свойственных племене твоего не презри.
क्या वह यह नहीं है कि अपनी रोटी भूखों को बाँट देना, अनाथ और मारे-मारे फिरते हुओं को अपने घर ले आना, किसी को नंगा देखकर वस्त्र पहनाना, और अपने जातिभाइयों से अपने को न छिपाना?
8 Тогда разверзется рано свет твой, и изцеления твоя скоро возсияют, и предидет пред тобою правда твоя, и слава Божия оымет тя.
तब तेरा प्रकाश पौ फटने के समान चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा; तेरी धार्मिकता तेरे आगे-आगे चलेगी, यहोवा का तेज तेरे पीछे रक्षा करते चलेगा।
9 Тогда воззовеши, и Бог услышит тя, и еще глаголющу ти, речет: се, приидох. Аще отимеши от себе соуз и рукобиение и глагол роптания
तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दुहाई देगा और वह कहेगा, ‘मैं यहाँ हूँ।’ यदि तू अंधेर करना और उँगली उठाना, और, दुष्ट बातें बोलना छोड़ दे,
10 и даси алчущему хлеб от души твоея и душу смиренную насытиши, тогда возсияет во тме свет твой, и тма твоя будет яко полудне,
१०उदारता से भूखे की सहायता करे और दीन दुःखियों को सन्तुष्ट करे, तब अंधियारे में तेरा प्रकाश चमकेगा, और तेरा घोर अंधकार दोपहर का सा उजियाला हो जाएगा।
11 и будет Бог твой с тобою присно: и насытишися, якоже желает душа твоя, и кости твоя утучнеют, и будут яко вертоград напоен, и яко источник, емуже не оскуде вода: и кости твоя прозябнут яко трава, и разботеют, и наследят роды родов.
११यहोवा तुझे लगातार लिए चलेगा, और अकाल के समय तुझे तृप्त और तेरी हड्डियों को हरी भरी करेगा; और तू सींची हुई बारी और ऐसे सोते के समान होगा जिसका जल कभी नहीं सूखता।
12 И созиждутся пустыни твоя вечныя, и будут основания твоя вечная родом родов: и прозовешися здатель оград, и стези твоя посреде упокоиши.
१२तेरे वंश के लोग बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएँगे; तू पीढ़ी-पीढ़ी की पड़ी हुई नींव पर घर उठाएगा; तेरा नाम टूटे हुए बाड़े का सुधारक और पथों का ठीक करनेवाला पड़ेगा।
13 Аще отвратиши ногу твою от суббот, еже не творити хотений твоих в день святый, и прозовеши субботы сладостны, святы Богови твоему: не воздвигнеши ноги своея на дело, ниже возглаголеши словесе во гневе из уст твоих,
१३“यदि तू विश्रामदिन को अशुद्ध न करे अर्थात् मेरे उस पवित्र दिन में अपनी इच्छा पूरी करने का यत्न न करे, और विश्रामदिन को आनन्द का दिन और यहोवा का पवित्र किया हुआ दिन समझकर माने; यदि तू उसका सम्मान करके उस दिन अपने मार्ग पर न चले, अपनी इच्छा पूरी न करे, और अपनी ही बातें न बोले,
14 и будеши уповая на Господа, и возведет тя на благоты земныя, и ухлебит тя наследием Иакова отца твоего: уста бо Господня глаголаша сия.
१४तो तू यहोवा के कारण सुखी होगा, और मैं तुझे देश के ऊँचे स्थानों पर चलने दूँगा; मैं तेरे मूलपुरुष याकूब के भाग की उपज में से तुझे खिलाऊँगा, क्योंकि यहोवा ही के मुख से यह वचन निकला है।”

< Книга пророка Исаии 58 >