< Книга пророка Исаии 5 >

1 Воспою ныне Возлюбленному песнь Возлюбленнаго моего винограду моему: виноград бысть Возлюбленному в розе, на месте тучне:
अब मैं अपने प्रिय के लिये और उसकी दाख की बारी के विषय में गीत गाऊँगा: एक अति उपजाऊ टीले पर मेरे प्रिय की एक दाख की बारी थी।
2 и ограждением оградих и окопах, и насадих лозу избранну, и создах столп посреде его, и предточилие ископах в нем, и ждах, да сотворит гроздие, и сотвори терние.
उसने उसकी मिट्टी खोदी और उसके पत्थर बीनकर उसमें उत्तम जाति की एक दाखलता लगाई; उसके बीच में उसने एक गुम्मट बनाया, और दाखरस के लिये एक कुण्ड भी खोदा; तब उसने दाख की आशा की, परन्तु उसमें निकम्मी दाखें ही लगीं।
3 И ныне, живущии во Иерусалиме и человече Иудин, судите между Мною и виноградом Моим.
अब हे यरूशलेम के निवासियों और हे यहूदा के मनुष्यों, मेरे और मेरी दाख की बारी के बीच न्याय करो।
4 Что сотворю еще винограду Моему, и не сотворих ему? Занеже ждах, да сотворит гроздие, сотвори же терние.
मेरी दाख की बारी के लिये और क्या करना रह गया जो मैंने उसके लिये न किया हो? फिर क्या कारण है कि जब मैंने दाख की आशा की तब उसमें निकम्मी दाखें लगीं?
5 Ныне убо возвещу вам, что Аз сотворю винограду Моему: отиму ограждение его, и будет в разграбление: и разорю стену его, и будет в попрание.
अब मैं तुम को बताता हूँ कि अपनी दाख की बारी से क्या करूँगा। मैं उसके काँटेवाले बाड़े को उखाड़ दूँगा कि वह चट की जाए, और उसकी दीवार को ढा दूँगा कि वह रौंदी जाए।
6 И оставлю виноград Мой, и ктому не обрежется, ниже покопается, и взыдет на нем, якоже на лядине, терние: и облаком заповем, еже не одождити на него дождя.
मैं उसे उजाड़ दूँगा; वह न तो फिर छाँटी और न खोदी जाएगी और उसमें भाँति-भाँति के कटीले पेड़ उगेंगे; मैं मेघों को भी आज्ञा दूँगा कि उस पर जल न बरसाएँ।
7 Виноград бо Господа Саваофа, дом Израилев есть, и человек Иудин новый сад возлюбленный: ждах, да сотворит суд, сотвори же беззаконие, и не правду, но вопль.
क्योंकि सेनाओं के यहोवा की दाख की बारी इस्राएल का घराना, और उसका प्रिय पौधा यहूदा के लोग है; और उसने उनमें न्याय की आशा की परन्तु अन्याय देख पड़ा; उसने धार्मिकता की आशा की, परन्तु उसे चिल्लाहट ही सुन पड़ी!
8 Горе совокупляющым дом к дому и село к селу приближающым, да ближнему отимут что: еда вселитеся едини на земли?
हाय उन पर जो घर से घर, और खेत से खेत यहाँ तक मिलाते जाते हैं कि कुछ स्थान नहीं बचता, कि तुम देश के बीच अकेले रह जाओ।
9 Услышашася бо во ушесех Господа Саваофа сия: аще бо будут домове мнози, в запустение будут велицыи и добрии, и не будут живущии в них:
सेनाओं के यहोवा ने मेरे सुनते कहा है: “निश्चय बहुत से घर सुनसान हो जाएँगे, और बड़े-बड़े और सुन्दर घर निर्जन हो जाएँगे।
10 идеже бо возорют десять супруг волов, сотворит корчаг един, и сеяй артавас шесть сотворит меры три.
१०क्योंकि दस बीघे की दाख की बारी से एक ही बत दाखमधु मिलेगा, और होमेर भर के बीच से एक ही एपा अन्न उत्पन्न होगा।”
11 Горе востающым заутра и сикер гонящым, ждущым вечера: вино бо сожжет я:
११हाय उन पर जो बड़े तड़के उठकर मदिरा पीने लगते हैं और बड़ी रात तक दाखमधु पीते रहते हैं जब तक उनको गर्मी न चढ़ जाए!
12 со гусльми бо и певницами, и тимпаны и свирельми вино пиют, на дела же Господня не взирают и дел руку Его не помышляют.
१२उनके भोजों में वीणा, सारंगी, डफ, बाँसुरी और दाखमधु, ये सब पाये जाते हैं; परन्तु वे यहोवा के कार्य की ओर दृष्टि नहीं करते, और उसके हाथों के काम को नहीं देखते।
13 Убо пленени быша людие мои, за еже не ведети им Господа, и множество бысть мертвых глада ради и жажди водныя.
१३इसलिए अज्ञानता के कारण मेरी प्रजा बँधुवाई में जाती है, उसके प्रतिष्ठित पुरुष भूखे मरते और साधारण लोग प्यास से व्याकुल होते हैं।
14 И разшири ад душу свою и разверзе уста своя, еже не престати: и снидут славнии и велицыи и богатии и губителие их и веселяйся в нем: (Sheol h7585)
१४इसलिए अधोलोक ने अत्यन्त लालसा करके अपना मुँह हद से ज्यादा पसारा है, और उनका वैभव और भीड़-भाड़ और आनन्द करनेवाले सब के सब उसके मुँह में जा पड़ते हैं। (Sheol h7585)
15 и смирится человек, и обезчестится муж, и очи высокоглядающии смирятся.
१५साधारण मनुष्य दबाए जाते और बड़े मनुष्य नीचे किए जाते हैं, और अभिमानियों की आँखें नीची की जाती हैं।
16 И вознесется Господь Саваоф в суде, и Бог Святый прославится в правде:
१६परन्तु सेनाओं का यहोवा न्याय करने के कारण महान ठहरता, और पवित्र परमेश्वर धर्मी होने के कारण पवित्र ठहरता है!
17 и упасутся расхищеннии яко юнцы, и пустыни плененных агнцы поядят.
१७तब भेड़ों के बच्चे मानो अपने खेत में चरेंगे, परन्तु हष्टपुष्टों के उजड़े स्थान परदेशियों को चराई के लिये मिलेंगे।
18 Горе привлачающым грехи яко ужем долгим, и яко ига юнична ременем беззакония своя,
१८हाय उन पर जो अधर्म को अनर्थ की रस्सियों से और पाप को मानो गाड़ी के रस्से से खींच ले आते हैं,
19 глаголющым: скоро да приближатся, яже сотворит, да видим, и да приидет совет Святаго Израилева, да разумеем.
१९जो कहते हैं, “वह फुर्ती करे और अपने काम को शीघ्र करे कि हम उसको देखें; और इस्राएल के पवित्र की युक्ति प्रगट हो, वह निकट आए कि हम उसको समझें!”
20 Горе глаголющым лукавое доброе, и доброе лукавое, полагающым тму свет, и свет тму, полагающым горькое сладкое, и сладкое горькое.
२०हाय उन पर जो बुरे को भला और भले को बुरा कहते, जो अंधियारे को उजियाला और उजियाले को अंधियारा ठहराते, और कड़वे को मीठा और मीठे को कड़वा करके मानते हैं!
21 Горе, иже мудри в себе самих и пред собою разумни.
२१हाय उन पर जो अपनी दृष्टि में ज्ञानी और अपने लेखे बुद्धिमान हैं!
22 Горе крепким вашым, вино пиющым, и вельможам растворяющым сикер,
२२हाय उन पर जो दाखमधु पीने में वीर और मदिरा को तेज बनाने में बहादुर हैं,
23 оправдающым нечестива даров ради, и еже есть праведное праведнаго вземлющым от него.
२३जो घूस लेकर दुष्टों को निर्दोष, और निर्दोषों को दोषी ठहराते हैं!
24 Сего ради якоже сгорит трость от углия огненнаго и сожжется от пламене разгоревшагося, корень их яко персть будет, и цвет их яко прах взыдет: не восхотеша бо закона Господа Саваофа, но слово Святаго Израилева раздражиша.
२४इस कारण जैसे अग्नि की लौ से खूँटी भस्म होती है और सूखी घास जलकर बैठ जाती है, वैसे ही उनकी जड़ सड़ जाएगी और उनके फूल धूल होकर उड़ जाएँगे; क्योंकि उन्होंने सेनाओं के यहोवा की व्यवस्था को निकम्मी जाना, और इस्राएल के पवित्र के वचन को तुच्छ जाना है।
25 И возярися гневом Господь Саваоф на люди Своя, и наложи руку Свою на них, и порази их: и раздражишася горы, и быша трупи их яко гной посреде пути. И во всех сих не отвратися ярость Его, но еще рука Его высока.
२५इस कारण यहोवा का क्रोध अपनी प्रजा पर भड़का है, और उसने उनके विरुद्ध हाथ बढ़ाकर उनको मारा है, और पहाड़ काँप उठे; और लोगों की लोथें सड़कों के बीच कूड़ा सी पड़ी हैं। इतने पर भी उसका क्रोध शान्त नहीं हुआ और उसका हाथ अब तक बढ़ा हुआ है।
26 Воздвигнет убо знамение во языцех сущих далече и позвиждет им от конец земли, и се, скоро легце грядут:
२६वह दूर-दूर की जातियों के लिये झण्डा खड़ा करेगा, और सीटी बजाकर उनको पृथ्वी की छोर से बुलाएगा; देखो, वे फुर्ती करके वेग से आएँगे!
27 не взалчут, ни утрудятся, ни воздремлют, ни поспят, ни распояшут поясов своих от чресл своих, ниже расторгнутся ремени сапогов их:
२७उनमें कोई थका नहीं न कोई ठोकर खाता है; कोई उँघने या सोनेवाला नहीं, किसी का फेंटा नहीं खुला, और किसी के जूतों का बन्धन नहीं टूटा;
28 ихже стрелы остры суть, и луцы их напряжени: копыта коней их яко тверд камень вменишася, колеса колесниц их яко буря.
२८उनके तीर शुद्ध और धनुष चढ़ाए हुए हैं, उनके घोड़ों के खुर वज्र के से और रथों के पहिये बवण्डर सरीखे हैं।
29 Ярятся яко львове, и предсташа яко львичища: и имет, и возопиет яко зверь, и извержет, и не будет отемлющаго их.
२९वे सिंह या जवान सिंह के समान गरजते हैं; वे गुर्राकर अहेर को पकड़ लेते और उसको ले भागते हैं, और कोई उसे उनसे नहीं छुड़ा सकता।
30 И возопиет их ради в той день, яко шум моря волнующася: и воззрят на землю, и се, тма жестока в недоумении их.
३०उस समय वे उन पर समुद्र के गर्जन के समान गरजेंगे और यदि कोई देश की ओर देखे, तो उसे अंधकार और संकट देख पड़ेगा और ज्योति मेघों से छिप जाएगी।

< Книга пророка Исаии 5 >