< Книга пророка Осии 12 >

1 Ефрем же зол дух, гоняше зной весь день: тщетная и суетная умножи, и завет со Ассирианы завеща, и елей во Египет посылаше.
एप्रैम वायु चराता और पुरवाई का पीछा करता रहता है; वह लगातार झूठ और उत्पात को बढ़ाता रहता है; वे अश्शूर के साथ वाचा बाँधते और मिस्र में तेल भेजते हैं।
2 И суд Господеви ко Иуде, еже отмстити Иакова: по путем его и по начинанием его воздаст ему.
यहूदा के साथ भी यहोवा का मुकद्दमा है, और वह याकूब को उसके चाल चलन के अनुसार दण्ड देगा; उसके कामों के अनुसार वह उसको बदला देगा।
3 Во утробе запя брата своего и труды своими укрепе к Богу:
अपनी माता की कोख ही में उसने अपने भाई को अड़ंगा मारा, और बड़ा होकर वह परमेश्वर के साथ लड़ा।
4 и укрепе со Ангелом и превозможе. Плакашася и молишася ми: в дому Онове обретоша мя, и ту глаголася к ним.
वह दूत से लड़ा, और जीत भी गया, वह रोया और उसने गिड़गिड़ाकर विनती की। बेतेल में वह उसको मिला, और वहीं उसने हम से बातें की।
5 Господь же Бог Вседержитель будет память Его.
यहोवा, सेनाओं का परमेश्वर, जिसका स्मरण यहोवा नाम से होता है।
6 И ты о Бозе своем обратишися, милость и суд снабди, и приближайся к Богу своему присно.
इसलिए तू अपने परमेश्वर की ओर फिर; कृपा और न्याय के काम करता रह, और अपने परमेश्वर की बाट निरन्तर जोहता रह।
7 Ханаан, в руце его мерило неправды, насильствовати возлюби.
वह व्यापारी है, और उसके हाथ में छल का तराजू है; अंधेर करना ही उसको भाता है।
8 И рече Ефрем: обаче обогатех, обретох прохлаждение себе: вси труды его не обрящутся ему ради неправд, имиже согреши.
एप्रैम कहता है, “मैं धनी हो गया, मैंने सम्पत्ति प्राप्त की है; मेरे किसी काम में ऐसा अधर्म नहीं पाया गया जिससे पाप लगे।”
9 Аз же Господь Бог твой, изведох тя из земли Египетски: еще вселю тя в кущах, якоже во дни праздника.
मैं यहोवा, मिस्र देश ही से तेरा परमेश्वर हूँ; मैं फिर तुझे तम्बुओं में ऐसा बसाऊँगा जैसा नियत पर्व के दिनों में हुआ करता है।
10 И глаголах ко пророком, и аз видения умножих, и в руках пророческих уподобихся.
१०मैंने भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें की, और बार बार दर्शन देता रहा; और भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा दृष्टान्त कहता आया हूँ।
11 Аще не Галаад есть, убо ложни быша во Галгалех князи требы кладуще, и требища их якоже желви на целизне польстей.
११क्या गिलाद कुकर्मी नहीं? वे पूरे छली हो गए हैं। गिलगाल में बैल बलि किए जाते हैं, वरन् उनकी वेदियाँ उन ढेरों के समान हैं जो खेत की रेघारियों के पास हों।
12 И отиде Иаков на поле Сирийско, и работа Израиль о жене и о жене снабде.
१२याकूब अराम के मैदान में भाग गया था; वहाँ इस्राएल ने एक पत्नी के लिये सेवा की, और पत्नी के लिये वह चरवाही करता था।
13 И пророком изведе Господь Израиля из земли Египетския, и пророком снабдеся.
१३एक भविष्यद्वक्ता के द्वारा यहोवा इस्राएल को मिस्र से निकाल ले आया, और भविष्यद्वक्ता ही के द्वारा उसकी रक्षा हुई।
14 Разгнева Мя Ефрем и возяри Мя: и кровь его на нем пролиется, и укоризну его воздаст ему Господь.
१४एप्रैम ने अत्यन्त रिस दिलाई है; इसलिए उसका किया हुआ खून उसी के ऊपर बना रहेगा, और उसने अपने परमेश्वर के नाम में जो बट्टा लगाया है, वह उसी को लौटाया जाएगा।

< Книга пророка Осии 12 >