< Бытие 21 >

1 И Господь посети Сарру, якоже рече: и сотвори Господь Сарре, якоже глагола.
यहोवा ने जैसा कहा था वैसा ही सारा की सुधि लेकर उसके साथ अपने वचन के अनुसार किया।
2 И заченши Сарра роди Аврааму сына в старости, во время, якоже глагола ему Господь:
सारा अब्राहम से गर्भवती होकर उसके बुढ़ापे में उसी नियुक्त समय पर जो परमेश्वर ने उससे ठहराया था, एक पुत्र उत्पन्न हुआ।
3 и нарече Авраам имя сыну своему рождшемуся ему, егоже роди ему Сарра, Исаак:
अब्राहम ने अपने पुत्र का नाम जो सारा से उत्पन्न हुआ था इसहाक रखा।
4 обреза же Авраам Исаака во осмый день, якоже заповеда ему Бог.
और जब उसका पुत्र इसहाक आठ दिन का हुआ, तब उसने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका खतना किया।
5 Авраам же бе ста лет, егда бысть ему Исаак сын его.
जब अब्राहम का पुत्र इसहाक उत्पन्न हुआ तब वह एक सौ वर्ष का था।
6 Рече же Сарра: смех мне сотвори Господь: иже бо аще услышит, обрадуется со Мною.
और सारा ने कहा, “परमेश्वर ने मुझे प्रफुल्लित किया है; इसलिए सब सुननेवाले भी मेरे साथ प्रफुल्लित होंगे।”
7 И рече: кто возвестит Аврааму, яко млеком питает отроча Сарра, яко родих сына в старости моей?
फिर उसने यह भी कहा, “क्या कोई कभी अब्राहम से कह सकता था, कि सारा लड़कों को दूध पिलाएगी? पर देखो, मुझसे उसके बुढ़ापे में एक पुत्र उत्पन्न हुआ।”
8 И возрасте отроча, и отдоено бысть: и сотвори Авраам учреждение велие, в оньже день отдоися Исаак сын его.
और वह लड़का बढ़ा और उसका दूध छुड़ाया गया; और इसहाक के दूध छुड़ाने के दिन अब्राहम ने बड़ा भोज किया।
9 Видевши же Сарра сына Агари Египтяныни, иже бысть Аврааму, играюща со Исааком сыном своим,
तब सारा को मिस्री हागार का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्न हुआ था, हँसी करता हुआ दिखाई पड़ा।
10 и рече Аврааму: изжени рабу сию и сына ея: не наследит бо сын рабы сея с сыном моим Исааком.
१०इस कारण उसने अब्राहम से कहा, “इस दासी को पुत्र सहित निकाल दे: क्योंकि इस दासी का पुत्र मेरे पुत्र इसहाक के साथ भागी न होगा।”
11 Жесток же явися глагол сей зело пред Авраамом о сыне его Исмаиле.
११यह बात अब्राहम को अपने पुत्र के कारण बुरी लगी।
12 И рече Бог Аврааму: да не будет жестоко пред тобою о отроце и о рабыни: вся елика аще речет тебе Сарра, слушай гласа ея: яко во Исааце наречется тебе семя:
१२तब परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा।
13 сына же рабыни сея в язык велик сотворю его, яко семя твое есть.
१३दासी के पुत्र से भी मैं एक जाति उत्पन्न करूँगा इसलिए कि वह तेरा वंश है।”
14 Воста же Авраам заутра и взя хлебы и мех воды, и даде Агари: и возложи на плещы ея отроча и отпусти ю. Отшедши же заблуждаше в пустыни, у кладязя Клятвеннаго:
१४इसलिए अब्राहम ने सवेरे तड़के उठकर रोटी और पानी से भरी चमड़े की थैली भी हागार को दी, और उसके कंधे पर रखी, और उसके लड़के को भी उसे देकर उसको विदा किया। वह चली गई, और बेर्शेबा के जंगल में भटकने लगी।
15 оскуде же вода из меха: и поверже отроча под елию единою.
१५जब थैली का जल समाप्त हो गया, तब उसने लड़के को एक झाड़ी के नीचे छोड़ दिया।
16 Отшедши же седяше прямо ему издалече, якоже дострелити из лука: рече бо: да не вижду смерти детища моего. И седе прямо ему издалече. Воскричав же отроча, восплакася:
१६और आप उससे तीर भर के टप्पे पर दूर जाकर उसके सामने यह सोचकर बैठ गई, “मुझ को लड़के की मृत्यु देखनी न पड़े।” तब वह उसके सामने बैठी हुई चिल्ला चिल्लाकर रोने लगी।
17 услыша же Бог глас отрочате от места, идеже бяше: и воззва Ангел Божий Агарь с небесе и рече ей: что есть, Агарь? Не бойся: услыша бо Бог глас отрочища от места, идеже есть:
१७परमेश्वर ने उस लड़के की सुनी; और उसके दूत ने स्वर्ग से हागार को पुकारकर कहा, “हे हागार, तुझे क्या हुआ? मत डर; क्योंकि जहाँ तेरा लड़का है वहाँ से उसकी आवाज परमेश्वर को सुन पड़ी है।
18 востани и поими отроча, и ими рукою твоею его: в язык бо велик сотворю его.
१८उठ, अपने लड़के को उठा और अपने हाथ से सम्भाल; क्योंकि मैं उसके द्वारा एक बड़ी जाति बनाऊँगा।”
19 И отверзе Бог очи ея, и узре кладязь воды живы: и иде, и налия мех воды, и напои отроча.
१९तब परमेश्वर ने उसकी आँखें खोल दीं, और उसको एक कुआँ दिखाई पड़ा; तब उसने जाकर थैली को जल से भरकर लड़के को पिलाया।
20 И бяше Бог со отрочатем, и возрасте, и вселися в пустыни, и бысть стрелец.
२०और परमेश्वर उस लड़के के साथ रहा; और जब वह बड़ा हुआ, तब जंगल में रहते-रहते धनुर्धारी बन गया।
21 И поселися в пустыни Фаран: и поят ему мати его жену от земли Египетския.
२१वह पारान नामक जंगल में रहा करता था; और उसकी माता ने उसके लिये मिस्र देश से एक स्त्री मँगवाई।
22 Бысть же в то время, и рече Авимелех, и Охозаф невестоводитель его, и Фихол воевода силы его, ко Аврааму, глаголя: Бог с тобою во всех, яже твориши:
२२उन दिनों में ऐसा हुआ कि अबीमेलेक अपने सेनापति पीकोल को संग लेकर अब्राहम से कहने लगा, “जो कुछ तू करता है उसमें परमेश्वर तेरे संग रहता है;
23 ныне убо кленися ми Богом, не обидети мене, ниже семене моего, ниже имене моего: но по правде, юже сотворих с тобою, сотвориши со мною и земли, идеже ты вселился еси на ней.
२३इसलिए अब मुझसे यहाँ इस विषय में परमेश्वर की शपथ खा कि तू न तो मुझसे छल करेगा, और न कभी मेरे वंश से करेगा, परन्तु जैसी करुणा मैंने तुझ पर की है, वैसी ही तू मुझ पर और इस देश पर भी, जिसमें तू रहता है, करेगा।”
24 И рече Авраам: аз кленуся.
२४अब्राहम ने कहा, “मैं शपथ खाऊँगा।”
25 И обличи Авраам Авимелеха о кладязех водных, яже отяша отроцы Авимелеховы.
२५और अब्राहम ने अबीमेलेक को एक कुएँ के विषय में जो अबीमेलेक के दासों ने बलपूर्वक ले लिया था, उलाहना दिया।
26 И рече ему Авимелех: не ведех, кто сотвори тебе вещь сию: ниже ты ми поведал еси, ниже аз слышах, токмо днесь.
२६तब अबीमेलेक ने कहा, “मैं नहीं जानता कि किसने यह काम किया; और तूने भी मुझे नहीं बताया, और न मैंने आज से पहले इसके विषय में कुछ सुना।”
27 И взя Авраам овцы и юнцы и даде Авимелеху: и завещаста оба завет.
२७तब अब्राहम ने भेड़-बकरी, और गाय-बैल अबीमेलेक को दिए; और उन दोनों ने आपस में वाचा बाँधी।
28 И постави Авраам седмь агниц овчих единых.
२८अब्राहम ने सात मादा मेम्नों को अलग कर रखा।
29 И рече Авимелех Аврааму: что суть седмь агницы овец сих, яже поставил еси едины?
२९तब अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “इन सात बच्चियों का, जो तूने अलग कर रखी हैं, क्या प्रयोजन है?”
30 И рече Авраам: яко седмь сих агниц возмеши у мене, да будут ми во свидетелство, яко аз ископах кладязь сей.
३०उसने कहा, “तू इन सात बच्चियों को इस बात की साक्षी जानकर मेरे हाथ से ले कि मैंने यह कुआँ खोदा है।”
31 Сего ради наименова имя месту тому кладязь Клятвенный: яко тамо клястася оба
३१उन दोनों ने जो उस स्थान में आपस में शपथ खाई, इसी कारण उसका नाम बेर्शेबा पड़ा।
32 и завещаста завет у кладязя Клятвеннаго. Воста же Авимелех, и Охозаф невестоводитель его, и Фихол воевода силы его, и возвратишася в землю Филистимску.
३२जब उन्होंने बेर्शेबा में परस्पर वाचा बाँधी, तब अबीमेलेक और उसका सेनापति पीकोल, उठकर पलिश्तियों के देश में लौट गए।
33 И насади Авраам ниву у кладязя Клятвеннаго, и призва ту имя Господа, Бога вечнаго.
३३फिर अब्राहम ने बेर्शेबा में झाऊ का एक वृक्ष लगाया, और वहाँ यहोवा से जो सनातन परमेश्वर है, प्रार्थना की।
34 Обита же Авраам в земли Филистимстей дни многи.
३४अब्राहम पलिश्तियों के देश में बहुत दिनों तक परदेशी होकर रहा।

< Бытие 21 >